सिवनी – जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार कार्यालय सिवनी के तत्वावधान में 22 मार्च को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय सिवनी के प्रांगण में रोजगार मेला/कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया है। मेले में प्रदेश की निजि क्षेत्र की विभिन्न कम्पनी द्वारा सीधी भर्ती, प्रशिक्षण उपरान्त भर्ती, कौशल उन्नयन की ट्रेनिंग दी जायेगी एवं रोजगार स्वरोजगार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदाय किया जायेगा। बेरोजगार की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। इच्छुक आवेदक जो कक्षा 5 वीं से स्नातक तक उत्र्तीण होना चाहिये। अपने समस्त प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, परिचय पत्र, अंकसूची, तीन पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर उपस्थित हो। इस हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
Related News