Home Blog Page 2246

पायली बांध में डूबे दो छात्र,तलाश जारी

सिवनी-नर्मदा नदी पर बने डेम पर घुमने आए दो युवक पानी मे डुबे, युवको की तलाश जारी,है,

जिले घंसौर थाने के पायली गांव की घटना है जहां
जबलपुर इंजिनीयरीग के छात्र घूमने आए तेज़
घटना के दौरान डुबने बाले सागर और रीवा निवासी युवक के नाम सिधांत सिंघई, छीतिज प्रताप सिह बताये जा रहे है।

घर से ही करा सकते हैं मोबाइल को आधार से लिंक

सिवनी 29 मार्च 18/केन्द्र सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की अवधि को बढ़ा दिया है। इसकी वजह है कि ज्यादातर लोगों ने अभी तक इसे लिंक नहीं कराया है। अब सरकार ने 15 आसान स्टेप जारी किये हैं, जिनेक माध्यम से लिंक करा सकते हैं। इसके लिये उपभोक्ता को 14546 नंबर डायल करना है। मोबाइल-आधार लिंकिंग को आसान बनाने के लिये इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (आईवीआर) सर्विस के लिये यह नंबर लॉन्च भी किया है।
उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड नंबर ने 14546 पर कॉल करें। ध्यान रहे वही नंबर, जो उसके आधार कार्ड से लिंक हो। आईवीआर उपभोक्ता के भारतीय राष्ट्रीयता या एनआरआई होने की जानकारी मांगेगा। सही विकल्प का चुनाव करें। भारतीय नागरिकों को एक प्रेस करना होगा, जबकि एनआरआई 2 प्रेस करें। इसके बाद मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को आधार कार्ड नंबर को साझा करने की सहमति मांगी जायेगी। अपनी सहमति के लिये एक का विकल्प चुनें। इतना करने के बाद उपभोक्ता को 12 डिजिट वाला आधार नंबर शेयर करना होगा। आईवीआर उपभोक्ता को आधार नंबर को रिपीट करना होगा। पुष्टि के लिये एक दबायें और रि-एंटर करने के लिये 2 दबायें। अगर नंबर सही है, तो उपभोक्ता एक एंटर कर ओटीपी जेनरेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर उपभोक्ता को ओटीपी मिलेगा। आधार-री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिये 6 डिजिट वाला ओटीपी एंटर करें। उपभोक्ता से आधार नंबर से लिंक होने वाले मोबाइल नंबरों के बारे में पूछा जायेगा। जिन यूजर्स के पास आधार कार्ड से लिंक करने के लिये एक से ज्यादा मोबाइल नंबर हैं उन्हें 2 दबाना होगा। एक बार फिर उपभोक्ता के पास ओटीपी आयेगा। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के साथ अपना आधार नंबर साझा कर, उपभोक्ता को कंपनी के साथ अपना नाम, जेंडर, एड्रेस और जन्मतिथि जैसी जानकारियां साझा करनी होंगी। आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को री-वेरिफाई करने के लिये यहां उपभोक्ता के हस्ताक्षर का काम ओटीपी करेगा। एक बार ऐसा करने के बाद, उपभोक्ता को एक एसएमएस मिलेगा, जिसमें उपभोक्ता के आधार री-वेरिफिकेशन प्रक्रिया से सफलतापूर्वक स्वीकारने की बात होगी। इस पूरी प्रोसेस के करीब 28 घंटे बाद उपभोक्ता की पुष्टि के लिये एक एसएमएस भी आयेगा।

बहादुर साजिद का हुआ सम्मान

सिवनी- गोटेगांव में हुईं टेंकर घटना के दौरान अपने अदम्य साहस का परिचय देने सिवनी जिले के जाबांज साजिद का आज उनके घर पहुँचकर विल्स 11 क्लब के द्वारा उन्हें सम्म्मनित किया गया।

इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 11 हजार नगद भी दीये गए।

हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन महावीर मढिया में

हनुमानजी का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मंगलवार सुबह पांच बजे हुआ था। हनुमान जन्मोत्सव इस बार 31 मार्च 2018 को शनिवार को मनाया जाएंगा। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य है और उसी नक्षत्र में यह पर्व मनाया जाएगा।

हनुमान जयंती पर श्री महावीर मढ़िया मे शनिवार को सुबह प्रातः 6:00 बजे पूजन विशाल भंडारा जबलपुर संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध कलाकार रामकिशोर रागी सूर्यवंशी का भगवान श्री राम और हनुमान के भजन संध्या आरती तथा हवन-पूजन होगा। वहीं शाम से प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

छेड़ छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

सिवनी-कान्हीवाड़ा थानांतर्गत सामने आया एक मामला जहां इंडियन इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य कमल राज सोनी पर एक नाबालिग छात्रा के द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाये गये हैं। नाबालिग छात्रा की शिकायत पर कान्हीवाड़ा पुलिस के द्वारा धारा 342, 354, 354 क, भदवि, 7, 8 पास्को एक्ट एवं 3 (2), (5क) एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए नराधम प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कह्निवाडा थाने से मिली जानकारी के इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक को अपने चैंबर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना बुधवार दोपहर की है। स्कूल की कक्षा छटवीं की पढ़ने वाली छात्रा ने परिजनों को बताया था कि स्कूल के संचालक कमल राज सोनी उससे आये दिन छेड़छाड़ करते है। परिजनों ने उसे समझाईश दी कि जब भी उसके साथ ऐसी कोई हरकत हो तो कमरे का दरवाजा बंद कर शोर मचाना।

बताया जाता है कि छात्रा को जब प्राचार्य कमल राज सोनी ने अपने कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ की तभी उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़े और दरवाजा खुलवाया तो छात्रा और प्राचार्य अंदर बंद मिले। सूचना पाकर परिजन भी पहुँचे और पुलिस को खबर दी।

बच्चो के साथ कोतवाल ने मनाया जन्मदिवस

सिवनी- नगर कोतवाल व शानदार खिलाड़ी प्रदीप वाल्मीकि ने अपना जन्म दिन आज हॉकी स्टडियम में पास सचालित विशेष आवसीय बालक होस्टल में मानया।

ऊक्त आयोजन टीम नेकी की दीवार के सौजन्य से किया गया जहाँ बच्चो को सम्बोधित करते हुए प्रदीप वालिमिकि ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरूरी है।

इस अवसर पर उमेश जैन ,आकाश सैनी ,विपिन शर्मा ,अभिराज ठाकुर, परवेज खान ,आदित्य शर्मा सहित अन्य युवा उपस्थ्ति थे

1 अप्रैल से होगा वाहन चेंकिग अभियान

सिवनी-मुख्यालय भोपाल (उप पुलिस महा निरीक्षक) ने मध्यप्रदेश के सभी पुलिस यातायात के लिए जारी किए आदेश के अनुसार 1/4/18 से 30/4/18 तक पुनः वाहनो की होगी चेकिंग आंरभ रहेगी।

1अप्रैल को होगा बालाघाट-समनापुर रेल लाइन का उदघाटन

बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के सांसद बोधसिंह भगत जी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री माननीय मनोज सिन्हा जी से मुलाकात कर नई रेल लाईन (बालाघाट से समनापुर) के उद्घाटन करने हेतु निमंत्रण दिया..जिसे स्वीकार करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने 01 अप्रेल दिन रविवार को दोपहर 3 बजे उद्धघाटन करने का समय दिया…माननीय मंत्री जी विशेष रेल गाड़ी से आएंगे…साथ मे कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दमोह सांसद माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी व मंडला सांसद फगणसिंह कुलस्ते जी भी बालाघाट नई रेल लाइन उद्धघाटन में उपस्थित रहेंगे…!!!

विधवाएं कहलायेंगी ”कल्याणी” योजना में मिलेगी 2 लाख रू. की मदद

शासकीय योजनाओं में विधवाएं अब कहलायेंगी ”कल्याणी”
मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना में मिलेगी 2 लाख रू. की मदद

सिवनी 28 मार्च 18/ भोपाल में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश की विधवाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ देने के लिए शासकीय शब्दावली में विधवा की जगह कल्याणी कहे जाने का निर्णय लिया। इसी के साथ कल्याणी विवाह को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश की सभी विधवाओं की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन देने की मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना शुरू करने को मंजूरी दी। इसमें कल्याणी विवाह प्रोत्साहन के लिए दो लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कल्याणी की आर्थिक सुरक्षा के लिए 18 से 79 वर्ष तक प्रति माह 300 रूपये तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र होने पर प्रति माह 500 रूपये पेंशन देने की स्वीकृति भी दी गई।

गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रूपए प्रति क्विंटल राज्य शासन देगी 265 रूपए प्रति क्विंटल

सिवनी// राज्य शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीदी का कार्य 26 मार्च से प्रारंभ हो गया है, जोकि 26 मई 2018 तक चलेगा। राज्य शासन द्वारा गेहूँ का समर्थन मूल्य 1735 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त पंजीकृत .कृषकों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने वाले .कृषकों के खाते में मुख्यमंत्री समृद्धि योजनान्तर्गत 265 रूपये की राशि डाली जायेगी।
उपार्जन हेतु केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कृषकों हेतु छाया, शीतल जल, अस्थाई टॉयलेट, चायध्जल पान की व्यवस्था (सशुल्क) प्रेसर माश्चर मीटर, इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा, परखी, एनेमल्ड प्लेट, छन्नी सेट, थ्रेसर में उपयोग होने वाला ब्लोअर पंखा, छन्ना, सेम्पल हेतु थैलिया, झाडू, तारपोलीन, मैसेज भेजना, खरीदे गये स्टॉक की स्थिति, बारदाना की उपलब्धता तथा एफ.ए.क्यू गेहूँ का निर्धारण की व्यवस्था रहेगी। सभी उपार्जन केन्द्रों पर शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य एवं केन्द्र के नाम के बैनर लगाए जायेगें।