Home Blog Page 2245

ट्रेक्टर में लगी आग

सिवनी – नगर के बरघाट विकासखण्ड के से अरी रोड पर स्थित ग्राम बम्हनी में आज लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से पैरे से भरी ट्रेक्टर ट्राली में आग लग गई । हालकि इस दौरान कोई जनहानि नही हुईं लेकिन ट्राली को भारी नुकसान हुआ है।

पूर्णतः स्वस्थ है अटल बिहारी जी

सिवनी- विगत दिनों शोशल मीडिया व अन्य माध्यमो से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प. अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन की भारमक खबरे आयी।

जिसके बाद अनूपपुर सांसद अनूप मिश्रा को पत्र जारी सपष्ट करना पड़ा कि पण्डित अटल जी पूर्णतः स्वयथ है।

मुख्यमंत्री ने किया सिवनी कलेक्टर का सम्मान

सिवनी- विगत 29 मार्च को इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित स्टेट ऑफ स्टेट कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर सिवनी गोपालचंद्र डाँड़ को शिक्षा के छेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह द्वारा सम्म्मनित किया गया। इससे पुर्व भी कलेक्टर सिवनी को सैनिक कल्याण कोष की राशि जमा करने के लिये बेहतर कार्य करने हेतु स्माम्मनित किया जा चुका है। कलेक्टर सिबनी ने बताया ये की पुरस्कार शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारियों व गुरुजनों सहित छात्र – छात्राओं की मेहनत का परिणाम है,जिनके द्वारा कड़ी मेहनत की गई तभी एक गैर शासकीय सन्स्था इंडिया टुडे ग्रूप द्वारा जिले को इस सम्मान हेतु चयनित किया गया है पुरस्कार भले ही मेरे द्वारा ग्रहण किया गया हो लेकिन ये पूरे सिवनी जिले को मिला बड़ा सम्मान है।

मध्यप्रदेश का अगले पाँच साल का विकास रोडमैप तैयार

इंडिया टूडे “स्टेट ऑफ स्टेट्स” कान्क्लेव में मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले एक दशक में मध्यप्रदेश का सुनियोजित विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को और ज्यादा गति देने के लिये अगले पाँच वर्षों का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। शहरी विकास पर 83 हजार करोड़ खर्च किये जायेंगे। श्री चौहान आज यहाँ एक पत्रिका समूह के इंडिया टूडे ‘स्टेट ऑफ द स्टेट्स कांक्लेव’ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ‘स्टेट ऑफ द स्टेट्स’ रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

पत्रिका समूह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जल और स्वच्छता, कृषि, उद्योग, सेवा प्रदाय, व्यवस्था और सम्पन्नता एवं कानून व्यवस्था की प्रगति और श्रेष्ठ व्यवस्थाओं के आधार पर जिलों के प्रदर्शन का आंकलन किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर को सर्वश्रेष्ठ जिला और प्रगतिशील जिला घोषित किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में रायसेन को सर्वश्रेष्ठ और गुना को प्रगतिशील तथा अधोसंरचना के क्षेत्र में भोपाल को सर्वश्रेष्ठ तथा मंडला को प्रगतिशील जिला घोषित किया गया है। इसी प्रकार जल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर को सर्वश्रेष्ठ और सतना को प्रगतिशील जिला, उद्योग के क्षेत्र में कटनी को सर्वश्रेष्ठ और शहडोल को प्रगतिशील जिला घोषित किया गया है। सेवा प्रदाय के क्षेत्र में भोपाल को सर्वश्रेष्ठ और अनूपपुर को प्रगतिशील, सम्पन्नता में इंदौर को सर्वश्रेष्ठ और हरदा को प्रगतिशील एवं कानून व्यवस्था में श्योपुर को सर्वश्रेष्ठ और खंडवा को प्रगतिशील जिला घोषित किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में इंदौर को सम्पूर्ण रूप से सर्वश्रेष्ठ और रीवा को प्रगतिशील जिला घोषित किया गया है। कार्यक्रम में इन जिलों के जिलाध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया और अच्छा कार्य करने की सराहना की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास के क्षेत्र में जिलों के प्रदर्शन का आंकलन कर उन्हें सम्मानित करने की पहल सराहनीय है। इससे अधिकारियों का मनोबल बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास यात्रा की शुरूआत आधारभूत अधोसंरचना में सुधार के साथ हुई थी। आज प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूत अधोसंरचनाएँ हैं। कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। एक दशक पहले सिंचाई क्षमता केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर थी, जो अब 40 लाख हेक्टेयर है। अगले पाँच वर्षों में यह 80 लाख हेक्टेयर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि आधारित अर्थ-व्यवस्था वाले प्रदेश में किसानों की उन्नति के बिना समृद्धि नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि किसानों के लिये खेती की लागत कम करना और उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलवाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसे राज्य सरकार ने पूरा किया है। किसान समृद्धि योजना में गेहूँ खरीदी 2000 रूपये प्रति क्विंटल हो गयी है। किसान युवा उद्यमी योजना में 3000 खाद्य प्र-संस्करण इकाइयाँ स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बासमती उत्पादक किसानों की लड़ाई को अंतिम समय तक लड़ेंगे और इसे जीआई टैग दिलवायेंगे। केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश के किसानों के साथ है।

श्री चौहान ने कहा कि राज्य के संसाधनों पर गरीबों का समान अधिकार है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये देश की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना बनाई गई है। श्रमिकों के बच्चों को पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक शिक्षा की फीस नहीं देनी होगी। उनका इलाज भी मुफ्त होगा।

आकर्षित कर रही विशाल काय प्रतिमा

सिवनी//राम नवमी एवम हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर नगर के विभन्न स्थानों व मन्दिरो में विशेष तरह की सजावट की गई है। वही हर वर्ष नगर के धर्मिक जनों का आकर्षण का केंद्र रहने वाले छिंदवाड़ा चौक ,गणेश मंदिर के सामने 51 फिट के विशाल काय भगवान हनुमान इस वर्ष भी सारे जिले में आकर्षन का केंद्र बने हुए है।

ला कालेज के संचालक पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी- नगर के नगझर में सचालित गोलबल ला कालेज के सचालक आशिफ इकबाल एवं शकील खान को गत 29 मार्च की रात महाराष्ट्र की नासिक पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 1996 के दौरान नासिक जिले के थाने एक 420 धारा का प्रकरण दर्ज किया था,जिसमे उपरोक्त दोनो आरोपी भी शामिल थे, नगर कोतवाल को सूचना देकर नासिक पुलिस द्वारा आरोपियों को अपनी हिरासत में ले कर उन्हें नासिक ले जाया गया।

डेम में डूबे दूसरे युवक का शव भी हुआ बरामद

सिवनी-ईको पर्यटन क्षेत्र बरगी डैम के पायली में पिकनिक मनाने आए जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र डूब गए। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे एक छात्र का शव डैम से निकाल लिया, पायली में डूबने वाले छात्र रीवा और साागर जिले के हैं।ज्ञात हो कि पिकनिक मनाने पहुंचे 8 छात्र पहुचे थे,
घंसौर थाना के एएसआई ओपी धोलपुरी ने बताया कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के फोर्थ सेमेस्टर के 8 छात्र गुरुवार दोपहर 2 बजे बाइक से पिकनिक मनाने पायली पहुंचे। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद रीवा निवासी क्षितिज प्रताप सिंह (22) नर्मदा नदी में नहाने के लिए उतरा।
तेज लहरों के कारण वह गहराई में चला गया। क्षितिज को डूबते देख पास ही खड़े उसके साथी सागर निवासी सिद्धांत सिंघई (21) उसे बचाने डैम में कूद गया। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आसपास के थानों की पुलिस और जबलपुर से एनडीआरएस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

आज सुबह सयुक्त दल द्वारा डूबे दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है।।

सामूहिक दुर्ष्कम का शिकार हुई नाबालिक

वारासिवनी -16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है।

4 युवकों ने किया दुष्कर्म, वारासिवनी के ग्राम खापा के जंगल की घटना है,जहाँ ग्राम बोदलकसा में शादी में शामिल होकर अपने भाई के साथ वापस लौट रही थी बालिका इस घटना का शिकार बनी
भाई को बंधक बनाकर बहन से किया युवकों ने दुष्कर्म किया,घटना गत 28 मार्च रात 2 बजे की है, पुलिस में की शिकायत के बादटी आई व एस डी ओ पी घटनास्थल में पहुच गए थे,वही चारो आरोपी युवक फरार है,बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये बालाघाट जिला चिकित्सालय भेजा गया है

डूबे युवकों में मिली एक कि लाश

सिवनी- घँसौर थाने के ग्राम पायली बांध में आज डूबे दोनों युवकों का शव खोजने में बचाव दल सफल हो गया,दोनो ही युवक में एक जबलपुर व एक सागर का निवासी बताये गए है ।

जुगराई सरपंच सचिव की कलेक्टर से हुईं शिकायत

सिवनी – लखनादौन जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जुगराई के सरपंच- सचिव और सरपंच पति सनिराम की कार्यप्रणाली से ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोग काफी परेशान हो रहे हैं शासन की जनहितेषी कल्याणी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देना तो दूर पंचायत सचिव एवं सरपंच पति सनिराम ग्रामीणओ से अभद्रता से पेश आते हैं इस पंचायत में मची अंधेरगर्दी की शिकायत मैं ग्रामीणों ने बताया है कि इस पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति लिए शासकीय प्राथमिक भवन को तोड़ दिया गया सरपंच सचिव के द्वारा शाला भवन को डीसमेंटल की कार्यवाही नहीं कराई गई और शाला भवन में जो ₹200000 लाख की सामग्री निकाली थी जिसे सरपंच सचिव के द्वारा आपस में बांट ली गई ग्रामीणों ने जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर को की है आगे यह भी बताया कि पंचायत सचिव अंजनी मिश्रा एवं सरपंच श्रीमती कलसा बाई की शिकायत कर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को यह भी बताया कि सरपंच कलसा बाई है और सरपंच के पति होने के कारण खुद को ग्राम का सरपंच बताते है और सरपंची का रोप दिखाते है कलेक्टर साहब से निवेदन किया कि ग्राम पंचायत जुगराई में अन्य ग्रह सामग्री के नाम से कितनी राशि प्राप्त की गई है उसकी सूक्ष्म जांच कराई जाए वर्तमान में उक्त सामग्री ग्राम पंचायत में रखी है या नहीं स्टॉक पंजी में दर्ज है कि नहीं सामग्री खरीदने से पहले ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित किया गया है कि नहीं मध्यप्रदेश सामग्री का पालन किया गया है कि नहीं इसकी जांच कराते हुए दोषी सचिव सरपंच पर कार्रवाई की जाए |

वही सचिव का कहना है कि “”मेरे पास ग्राम सभा से पास भवन तोड़ने के आदेश है”” – अंजनी मिश्रा ग्राम सचिव जुगराई
“” हमारे पास एसडीएम के आदेश है और ग्राम सभा से पास आदेश है मगर हम आपको आदेश नही दिखेंगे “”सरपंच पति सनिराम ग्राम जुगराई