Home Blog Page 2242

Bitcoin के जरिए महाराष्ट्र में 2 हजार करोड़ ठगे, ED करेगा जांच

इस तरह की स्कीमों में दोस्त, रिस्तेदारों के जरिए निवेश करवाते हैं।

$ 300 मिलियन के मास्टरमाइंड बिटकॉइन घोटाले के मामले में अमित भारद्वाज को बैंकाक में गिरफ्तार किया गया

मुंबई: महाराष्ट्र में बिटकॉइन (Bitcoin) के नाम पर 2 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि गेनबिटकॉइन वेबसाइट के जरिए चलाई गई बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम की जांच होगी। गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल के मुताबिक इस मामले में गेनबिटकॉइन वेबसाइट (GainBitcoin) के फाउंडर अमित भारद्वाज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले से जुड़ा एक केस नांदेड़ के पुलिस स्टेशन में 24 जनवरी 2018 को फाइल किया गया है। वो इस मामले पर राहुल कुल के कॉलिंग अटेंशन नोटिस पर जवाब दे रहे थे।  उन्होंने कहा कि भारद्वाज और उसके साथियो नें मुंबई, पुणे, नांदेड़, कोल्हापुर और अन्य जगह पर लोगों से 2 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है।



6 करोड़ की संपत्ति जब्त
उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी भारद्वाज देश छोड़कर भाग चुका है उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। एक और आरोपी अमोल कुमार थोंबाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 2 दूसरे आरोपी बालाजी पांचाल और राजू मोटेवार फरार हैं। हालांकि मामले के जानकार सूत्रों ने टाइम्स नाउ हिंदी को जानकारी दी की ये धोखाधड़ी 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की नहीं है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के बैंक अकाउंट सील कर दिया है साथ ही 6 करोड़ रुपए की जब्ती भी की। बीजेपी के एमएलए अशीष शेलार ने कहा कि नांदेड़ और दूसरे स्थानों पर ज्यादा रिटर्न के नाम पर बिटकॉइन में निवेश करवाया जा रहा है। मामला उठाने वाले कुल ने कहा कि मेरे अनुमान के मुताबिक हजारों निवेशकों के 2 हजार करोड़ रुपए अटक गए हैं। कंपनी के डायरेक्टरों ने भी अपने निवेशकों का पैसा अपने खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक अमित भारद्वाज कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय में एमएलएम कंपनी की लिस्ट में नॉर्टन सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी भी लिस्ट करवा रखी है।

 

आप क्या करें
डारेक्ट सेलिंग-एमएलएम पॉलिसी एक्सपर्ट प्रांजल आर डेनियल के मुताबिक अगर आपको कोई इस तरह का लालच देता है तो पूरी छानबीन करनी चाहिए। डेनियल के मुताबिक ज्यादा रिटर्न के चक्कर में न पड़ें। अगर कोई ज्यादा रिटर्न का लालच देकर आपसे निवेश करने का कहता है आप इन बातों का ध्यान रखें
– निवेश करवाने वाले को किसी तरह की मान्यता है या नहीं
-अगर मान्यता है तो किस सरकारी विभाग से मान्यता मिली है
-उस स्कीम का पूरा इतिहास क्या है
-वो ज्यादा रिटर्न किस आधार पर देगा
-कंपनी का बैकग्राउंड क्या है

डेनियल के मुताबिक बहुत से लोग इस तरह की स्कीमों में दोस्त, रिस्तेदारों के जरिए निवेश करवाते हैं। इस कारण कई लोग पुलिस में शिकायत नहीं करते हैं क्योंकि इससे उनके नजदीकी लोगों को दिक्कत होगी।


6 अप्रैल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

सिवनी- धनौरा में आगामी 6 अप्रेल को रात्री नौ बजे से कवि सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है जिसमे

कविगण
1-: श्री लक्षमण नेपाली जी (लाफ्टर फेम)
2-: श्री पंकज जैन फ़नकार जी (संचालक)
3-: श्री मेघ श्याम मेघ जी (गीत)
4-: श्रीमती हेमा बुखारिया जी (ग़ज़ल)
5-: श्री भगवान सहाय जी(ओज)
6-: श्री राकेश वर्मा हैरत जी (पैरोडिकार)

अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे।

करंट से शिकार करने वाले दो युवक पकड़ाए

सिवनी- 11 केव्ही लाइन से अवैध रूप से करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार करने के मामले में दो युवकों को डूंडासिवनी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाद में इन्हें वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। छिंडिया पलारी क्षेत्र में स्थित टपरा मोहल्ला में रहने वाले कुछ लोगों ने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए तार डालकर करंट बिछाया और घर चले गए। इस तार में ऊदबिलाव फंस गया। तभी तार से निकली चिंगारी से वहां मौजूद खेत में आग लग गई। करंट बिछाने वालों ने पहले आग बुझाया और फिर देखा तो उन्हें तार में ऊदबिलाव फंसा दिखाई दिया। इसी बीच खेत मालिक विनोद पिता मंशाराम टेंभरे पहुंचे। विनोद को देख दोनो युवक भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही डूंडासिवनी थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टपरा मोहल्ला में रहने वाले मंशाराम और संजू जंघेला को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उन्होने तार बिछाने की बात स्वीकार की। इसके बाद डूंडासिवनी पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी तिवारी को जानकारी दी और युवकों को वन विभाग अमले के सुपुर्द कर दिया गया।

कीचड़युक्त कुएं में जा गिरा था एक आरोपी

अंधेरे में भागे युवकों में से एक संजू जंघेला नामक युवक कुछ दूरी पर स्थित कीचड़युक्त कुएं में जा गिरा और कीचड़ में फंस गया। डूंडासिवनी पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक को निकालकर अपने कब्जे में लिया। जंगली जानवरों का करंट युक्त तार बिछाकर शिकार करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने वन विभाग अमले को सौंपा। अमले में शामिल रेंजर तिवारी, डिप्टी रेंजर रमेश उइके, बाबूलाल गढ़पाले और बीट प्रभारी भानू चौबे शामिल रहे। आरोपी युवकों के विस्र्द्ध धारा 2,9 , 39, 49, 50, 51, 52 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1927 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

सिवनी जिले के तीर्थयात्री जो वैष्णोदेवी जाने के इच्छुक हो 26 अप्रैल व द्वारकापुरी जाने के इच्छुक 2 मई तक करें आवेदन करें आवेदन

अपने आवेदन निकटतम तहसील/उपतहसील कार्यालय या नगरपालिका/नगरपरिषद कार्यालय में जमा करें

सिवनी 4 अप्रैल 18/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सिवनी जिले के तीर्थयात्रियों को लेकर तीर्थदर्शन ट्रेन 10 मई को वैष्णोदेवी की ओर रवाना होगी तथा 15 मई को वापस आयेगी। इसमें सिवनी जिले को 158 यात्रियों का कोटा एवं द्वारकापुरी यात्रा हेतु 17 मई को रवाना होगी तथा 22 मई को वापस आयेगी। इसमें सिवनी जिले के कुल 160 तीर्थयात्री भेजे जायेंगे। अनुरक्षक के रूप में चार अधिकारी भी इस ट्रेन में जायेंगे। यह तीर्थदर्शन यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी, जिसमें तीर्थयात्रियों के चाय-नाश्ते से लेकर भोजन, आवास, परिवहन तथा गाइड आदि की व्यवस्था भी पूर्णत: नि:शुल्क होगी। इन तीर्थयात्राओं के लिये जिला प्रशासन सिवनी की ओर से इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। क्र.16/

मेजर चौरसिया को मिला बेस्ट एन.सी.सी. ऑफिसर का एवार्ड

सिवनी । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी के प्रोफेसर अरविंद चौरसिया को बेस्ट एन.सी.सी. ऑफिसर का एवार्ड व नौ हजार रूपये की राशि से नवाजा गया है।

उल्लेखनीय है कि 24 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के मेजर चौरसिया बैच 2002 के सिवनी जिले के पहले मेजर रैंक के ऑफिसर हैं। मंगलवार के दिन 24 मध्य प्रदेश बटालियन एन.सी.सी. छिंदवाड़ा के कर्नल सोरेत के द्वारा मेजर अरविंद चौरसिया को बेस्ट एन.सी.सी.ऑफिसर के एवार्ड से नवाजा गया है।

ज्ञातव्य है कि मेजर चौरसिया के सिवनी में रहते हुए एन.सी.सी.में सिवनी जिले से अनेको कैडेट्स सेना में चयनित हुए जिन्होंने न केवल प्रदेश में बल्कि देश में एन.सी.सी. समाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है।

एम्बुलेंस संचालक ने मिल कराई जिला चिकित्सालय में शीतल पेय जल व्यवस्था

शीतल पेय जल से मरीजो को राहत

सिवनी – जिला अस्पताल में शीतल पेयजल की लंबे समय से चल रही समस्या से मरीज और उनके परिजनो को भारी परेशानी हो रही थी पेयजल के लिए लगाये गये वाँटर कूलर लंबे समय से बंद पड़े हुए है । गर्मी के मौसम की शुरूआत के साथ ही आमजन पेयजल को लेकर जिला अस्पताल में भारी परेशानी से जूझ रहा था लोगो को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राइवेट एम्बुलेंस चालक एवं संचालको द्वारा शीतल वाँटर कैन की व्यवस्था कर मरीजों और परिजनों को शीतल पेयजल प्रदान किया जा रहा है। इस पहल से मरीजों और अस्पताल पहुंचने वाले उनके परिजनों को काफी हद तक राहत मिल रही है।
उक्त व्यवस्था एम्बुलेन्स संचालक,चालक विक्रम चंदेल,अफ़रोज़ खान,पंडित जी,शब्बीर खान,सलमान, तन्नू,बिलाल,तौफीक खान,विजय,जित्तू ,रंजीत,ओर एम्बुलेन्स परिवार की ओर से की गई है।

पीडित की की गई सहायता

सिवनी- नगर के अरुण चोरिसिया जो गंभीर रोग से पीड़ित है,उनकी पत्नी श्रीमति रत्ना चौरसिया जी को उनके पति के इलाज के लिए रेड क्रॉस की ओर से ₹5000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर रेड कार्स के जिला उपाध्यक्ष नरेद्र ठाकुर ,अधिवक्ता पंकज जैन ,नवल सोनी,अजय अवस्थी मौजूद रहे।

कम्प्यूटर बाबा सहित 05 संतो को राज्यमंत्री का दर्जा

भोपाल | प्रदेश सरकार ने साधु – संतों को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 05 बड़े संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। दरअसल ये सभी संत सरकार द्वारा गठित विशेष समिति के सदस्य हैं और इसी के तहत उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।  प्रदेश सरकार ने नर्मदा क्षेत्र और विशेष चिह्नित क्षेत्रों में वृक्षारोपणजल संरक्षण और स्वच्छता के विषयों पर जनजागरूकता का अभियान लगातार चलाने के लिये विशेष समिति बनायी है। इस समिति में 05 संत नर्मदानंद महाराजहरिहरानंद महाराजकम्प्यूटर बाबाभय्यूजी महाराज और पं.योगेंद्र महंत को शामिल किया है। इन सभी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। राज्य सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिये हैं और आदेश प्रभावशील भी हो गया है।

5 अप्रैल से भाजपा की किसान सम्मान यात्रा

सिवनी- जिला भाजपा सिवनी द्वारा आगामी 5 अप्रेल से आंरभ होगी।

उक्ताशय की बात आज जिला भाजपा कार्यलय में हुईं प्रेस वार्ता में कही गई। मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के जिला प्रभारी राकेस बेश ,सह प्रभारी संजु मिश्रा होंगे।
बरघाट ,सिवनी
लखनादौन,व केवलारी में निकाली जाएगी,

सहप्रभारी संजु मिश्रा ने बतया की किसानो को समामन्न देने के लिये ऊक्त यात्रा निकाली जाएगी,जिसमें मीडिया के सहयोग की जरूरत है,

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, ज्ञानचंद सनोडिया,मुकेश बघेल,अशोक तेकाम, उपस्तिति थे।

आबकारी अधिकारी ब्रजेन्द्र कोरी सहित दर्जनों नामजद लोगों पर अपराध दर्ज

बालाघाट। एससी, एसटी एक्ट मे सुप्रीम कोर्ट द्वारा किये गये फेरबदल को लेकर आक्रोशित अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ ही अन्य संगठनों के माध्यम से बुलाये गये 2 अप्रैल को बुलाये गये भारत बंद के आव्हान पर शामिल आबकारी अधिकारी ब्रजेन्द्र कोरी सहित दर्जनों नामजद लोगों के खिलाफ पुलिसकर्मी और एक व्यापारी की शिकायत पर दो मामले कोतवाली पुलिस ने कई संज्ञेय धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया कि 30 से ज्यादा नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, उपद्रव, लोकसेवक को भय कारित करना, विधिविरूद्ध जमाव, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें जल्द ही नामजद लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

बालाघाट- गत 2 अप्रेल को बालाघाट में भारत बंद के आव्हान पर बुलाये गये बंद के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति और उनका समर्थन कर रहे कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा मेनरोड में प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों की दुकानें बंद करने और खोलने को लेकर विवाद होने के बाद यहां हुए पथराव के बाद कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी। लोक कर्तव्य के दौरान पुलिसकर्मियों को भयभीत करने की मंशा से की गई पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोगों को भी चोटें आई थी। इसके साथ ही जबरदस्ती दुकानों में घुसकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो मामले दर्ज किये है।

कोतवाली पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और व्यापारियों के खिलाफ पुलिसकर्मी की शिकायत पर नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 353, 332, 186, 294, 323, 147, 148 और 149 के तहत एक अपराध दर्ज किया है। जबकि व्यापारी की शिकायत पर नामजद प्रदर्शनकारियों सहित अन्य लोगों पर धारा 294, 322, 506, 147, 148, 149, 452 और 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिसकर्मी और व्यापारी की शिकायत पर इनके खिलाफ मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर अधीर बारमाटे, धर्मेन्द्र कुरील, सिद्धार्थ शेंडे, राजा सुकदेवे, आनंद बंसोड़, मल्लाह मेश्राम, अनिल गजभिये, जुनेद खान, संदीप वासनिक, खिलेश चैरे, सेम हुसैन, यमलेश बंजारी, अल्लारक्खा, अनुराग चतुरमोहता, रहीम खान, तबरेज खान, कमल किशार राऊत, मकसुद खान, शाबिर खान, महेश सहारे, कपिल बुद्धा, उंदीरवाड़े, ब्रजेन्द्र कोरी, अनिल उके, राजु कांकरिया, अक्षय कांकरिया, राजकुमार कांकरिया, अशोक बोथरा, राजेश कांकरिया सहित अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि व्यापारी की शिकायत पर अधीर बारमाटे, धर्मेन्द्र कुरील, सिद्धार्थ शेंडे, राजा सुकदेवे, आनंद बंसोड़, मल्लाह मेश्राम, अनिल गजभिये, जुनेद खान, संदीप वासनिक, खिलेश चैरे, सेम हुसैन, यमलेश बंजारी, अल्लारक्खा, अनुराग चतुरमोहता, रहीम खान, तबरेज खान, कमल किशार राऊत, मकसुद खान, शाबिर खान, महेश सहारे, कपिल बुद्धा, उंदीरवाड़े, ब्रजेन्द्र कोरी, अनिल उके के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।