Home Blog Page 2243

देखिये जरा : मुख्य नगरपालिका अधिकारी का अनोखा मोबाइल नंबर

यहाँ लिखा है ग्यारह अंको का मोबाइल नम्बर

सिवनी- नपा सिवनी अपने कारनामो के लिये पहले ही चर्चाओं में रही है,नवागत सी एम ओ नवनीत पांडेय व सहायक यंत्री आर पी शुक्ला के खिलाफ निदा प्रस्ताव इसका उदाहरन है, इसी मध्य अब नपा कार्यलय में वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क हेतु लिखें गए नम्बर चर्चा में जहां सी एम ओ नवनीत पांडेय का मोबाइल नम्बर एक नही बल्कि दो स्थानों पर 11 अंको का लिखा हुआ है।

पुलिस के पैर के छाले बता रहे नगर मे शांति है

सिवनी।।बहुत सालो के बाद शहर कि फिजाओ मे अमन और शांति नजर आई जिसके लिए नगरवासियो ने पुलिस अधीक्षक तरूण नायक और सिवनी कोतवाली प्रभारी प्रदीप बाल्मीकि का अभार व्यक्त किया जिन्होंने सभी धर्म कि रेलीया व कार्यक्रम मे अपना पूरा सहयोग दिया हर चौक चौरहा पर पुलिस कि गुमटी बना कर रखी असमाजिक तत्वो पर भी नजर रखी गई जो हर छोटी सी छोटी बात पर शहर कि फिजा खराब करते है जिसके चलते आज शहर मे शांति नजर आ रही वही विगत दिनो sc,st के विरोध मे आंदोलन किया गया और बंद का एलान किया गया जिसमे हमारे नगर मे कोई जनहानि वा तोड फोड नही कि गई जिसमे हमारे नगर कि पुलिस का भी बहुत योगदान है गौरतलब हो कि कई वर्षा से हमारे जिले मे एक बदनुमा दाग लगा हुआ है जहां हर बार कोई ना कोई मामले को लेकर और रेली को लेकर शहर का महौल खराब हूआ है मगर इस वर्षा सभी धर्मों के त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से हो गऐ जहां कोई भी वादविवाद नही हुआ जिसके लिए सिवनी जिला एसपी तरूण नायक और टीई प्रदीप बाल्मीकि धन्यवाद के पात्र है यदि हमारे जिले मे ऐसे एसपी और टीई बने रहे तो हमारा जिला भी अत्यंत सवेंदनशील जैसे बदनाम दाग से हट जाऐगा.।

किसने किया था दो अप्रेल को भारत बंद का आह्वान, पता चलेगा तो हैरान रह जाओगे

दो अप्रेल को हुए भारत बंद में प्रदेश के सभी जिलों मेें प्रदर्शन रैली और झड़प होने की सूचनाएं आई। लेकिन भारत बंद का आह्वान किस संगठन ने किया और कौन लोग

जयपुर//दो अप्रेल को हुए भारत बंद में प्रदेश के सभी जिलों मेें प्रदर्शन रैली और झड़प होने की सूचनाएं आई। लेकिन भारत बंद का आह्वान किस संगठन ने किया और कौन लोग इसमें जुड़े हुए है ये हम आपको बताते है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी और एसटी कानून में संशोधन करने का फैसला दिया था। जिसके विरोध में एससी और एसटी वर्ग ने दो अप्रेल को भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद के दौरान राजस्थान के 33 जिलों में तनाव हुआ। करीब सभी जिलों में लाठी—भाटा जंग हुई। पुलिस ने हवाईफायर किया, आंसुगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज करते हुए उपद्रव मचाने वालों को काबू करने का प्रयास किया।

इस बंद के दौरान अलवर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने किसी संगठन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसका कारण यह रहा कि पुलिस को पता ही नहीं था कि आखिर भारत बंद का आह्वान किसने किया।

सवाईमाधोपुर के गंगापुरसिटी में इस कदर तनाव फैल गया कि वहां पर पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा। वहीं प्रदेश के 24 जिलों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई। वहीं भरतपुर, गंगापुर, अलवर, करौली, हिंडौन, बाड़मेर समेत कई क्षेत्रों में आरएसी की 26 कंपनियां लगानी पड़ी।

भारतबंद का असर राजधानी पर भी खूब पड़ा, खास बात यह रही कि पुलिस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली, जबकि दिनभर व्यापारी और घरों में रहने वाले लोग दहशत में रहे। देशभर में इस बंद के नाम पर उपद्रव में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों समेत सैंकड़ों लोग घायल हो गए। कई पुलिसकर्मी तो गंभीर हालत में अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच झूल रहे है।

राजस्थान पुलिस ने जब भारत बंद की कॉल करने वाले संगठन को तलाश किया तो उसको निराशा हाथ लगी। दरअसल किसी एक छोटे से संगठन के नाम पर सोशल मीडिया पर भारत बंद की मजाक की थी, लेकिन देखते ही देखते यह ट्रेंड हो गया। सोशल मीडिया पर दो अप्रेल भारत बंद वायरल हो गया। नतीजा बगैर किसी संगठन के पूरा आंदोलन सड़कों पर उतर आया।

नही हो पाई अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्यवाही

सिवनी.- नपा सिवनी द्वारा साधारण सम्मलेन में प्रस्ताव पास सभी होर्डिंग्स को अवैध घोशीत किया गया,जिसके बाद गत 31 मार्च को सी एम ओ नवनीत पांडेय ने आदेश जारी 1 अप्रैल की रात 10 बजे से सभी होर्डिंग्स हटाने के लिये दल गठित भी कर दिया,

परंतु अज्ञात कारणों से आज 2 अप्रेल की रात को भी कोई कार्यवाही ना होने से ईमानदार सी एम ओ पर सवाल खड़े हो गए हैं

6 एकड मे लगी गेंहू की फसल जलकर स्वाह

सिवनी-कृषि पर आधारित जीवन की मुख्य फसल गैहू होती है, मार्चअप्रैल का महीना किसानो की जीवन दशा तय करता है ।ओर इन्ही माहो मे आगजनी की घटना के समाचार रोज प्राप्त होते है, आगजनी का कारण अधिकांशत बिजली स्पार्किग होता है, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विघूत वितरण कम्पनी मे पदस्थ अधिकारीओ की कर्तव्य हीन कार्यप्रणाली के चलते खेतो के ऊपर से गुजरने बाली सर्विस लाईने मेन्टानेंस के अभाव में तेज हवा के बहाव से एक दुसरे फेस से टकरा कर स्पार्किग कर फुलझड़ी जेसे आग के कण नीचे गिरते है ओर आग का बिशाल रुप ले लेते है ।

विभाग के द्वारा मेन्टानेंस के नाम प्रतिमाह लाखो का न्यारा व्यारा टेबिल मे बैठ कर किया जा रहा है ।ना तो सप्लाई लाईने के आसपास के बृक्षो की डालिया काटी जा रही है ना ही लुज सार्विस लाईनो मे सेपरेटर लगाया जा रहा है, ना ही शासन के द्वारा बायरिंग हटाकर केबलिंग लाईन लगाये जाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है ।
नगर से दस किलोमीटर दूर ग्राम अहरबाडा के कृषक सोम्मारु धुर्वे के खेत मे बिजली स्पार्किग से लगी आग से छह एकड मे लगी गैहू की फसल जलकर स्वाहा हो गई ।
स्मरणीय है वीते पांच बर्षो से संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध के सिंचित तहसील क्षेत्रो मे खेतो मे आग लगने के 90 प्रतिशत मामले बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी है । फिर भी प्रशासन ओर विभाग मूकदर्शक बन कर तमाशबीन है, बिजली विभाग को विजली के कारण हो रही आगजनी के लिए जब तक ज्बाबदेह नही बनाया जायेगा तब तक ऐसे खौफनाक मंजर सामने आते रहेगे ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभार व्यक्त किया पत्रकार एकता संघ ने..

विगत कई वर्षा से पत्रकारो पर हमले और जान से मारने कि घटना बढते जा रही है जिसके लिए प्रदेश कि बहुत सारे संगठनो ने और पत्रकारो सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भी दिया गया था वा कुछ पत्रकारो ने इसकी चर्चा मुख्यमंत्री जी से कि थी मगर कुछ ही दिनो पहले सिवनी के पत्रकार जुनेद सानी के ऊपर जान लेवा हमला हूआ और उसके कुछ दिनो बाद भिंड के पत्रकार संदीप शर्मा को ट्रक द्वारा टक्कर मारके उन्हे जान से मार दिया गया इस घटना के बाद पत्रकार एकता संघ व बहुत से संगठनो द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया जिसको शिवराजसिंह चौहन ने गंभीरता से संज्ञान मे लिया और विगत दिनो घोषणा कि है कि मध्यप्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा जिससे पत्रकारो को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात कहने का अधिकार मिलेगा पत्रकारों की सुरक्षा का कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी
मीडिया महोत्सव 2018 में मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिये कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। वे आज यहां मीडिया महोत्सव 2018 के अंतर्गत आयोजित ”भारत की सुरक्षा, मीडिया, विज्ञान एवं तकनीकी की भूमिका’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे।

मदद के लिये उठे हाथ

सिवनी- गत दिवस जनपद बरघाट के रोजगार सहायक ग्राम पंचायत काठी शैलेन्द्र साहू एवं मेट दिनेश का एकक्सीडेंट हो जाने के कारण रोजगार सहायक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई, किन्तु मेट दिनेश गंभीर अवस्था मे नागपुर मेवा अस्पताल में संघर्ष कर रहा है।
जनपद पंचायत टीम बरघाट द्वारा बीस हज़ार रुपये की राशि सरपंच श्रीमती सुनीता धनेंद्र राहंगडाले को मेट के उपचार हेतु प्रदान की गई ताकि कल नागपुर में उनका इलाज हो सके।

पलटी यात्री बस,10 घायल

सिवनी- नगर से कंटगी मार्ग पर आज सुबह लगभग 9 बजे अरी रोडवेज की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई,घटना के दौरान 10 यात्री घायल हुए है,जिनका इलाज कंटगी में जारी है,
घटना थाना कटगी की है।