Home Blog Page 2241

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 7 अप्रैल को

 

सिवनी- जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सिवनी मे विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 7 अप्रेल को नगर के सभी स्कूली बसों ,मैक्सी कैब,ऑटो वाहन चालकों, परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया जा रहा है। इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक चालक/परिचालक उठायें। ऊक्त शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दिनांक- 7 अप्रैल शनिवार को होगा

शिविर आयोजक: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिवनी, कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन सिवनी, जिला अस्पताल सिवनी द्वारा किया जा रहा है वही शिविर के सयोजक टीम नेकी की दीवार के सभी सदस्य होंगे।

रैली व जूलूस में भाग ना ले शासकीय कर्मी

सिवनी- गत दिवस जिला कलेक्टर द्वारा पुलिस अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में शासकीय कर्मी किसी भी स्थिती में रैली या जुलूस में सहभागिता करना आचरण नियम के विरुद्ध है।

कर्मी किसी भी रैली या विरोध प्रदर्शन में लिप्त पाए जाते है तो उसकी सुची वरिस्ठ कार्यलय को उपलब्ध करवाए।

7 से 9 अप्रैल तक बंद रहेंगे डाकघर

सिवनी-प्रवर अधीक्षक डाकघर बालाघाट ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक संभाग बालाघाट अंतर्गत आने वाले जिले क्रमश: बालाघाट, मंडला, सिवनी एवं डिंडोरी जिले के डाकघरों में Core System Intigration के माध्यम से 9 अप्रैल को डाटा का ऑनलाईन माइग्रेशन का कार्य किया जाना है। अत: बालाघाट डाक संभाग के सभी डाकघर 7 से 9 अप्रैल को डाकघर में समस्त कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगे।

BIG BREAKING :बारदात को अंजाम देने पिस्टल सहित पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

सिवनी। कोतवाली पुलिस ने जान बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात जान जोखिम में डालकर जिंदा कारतूस सहित तीन शातिर बदमाशों को तीन पिस्टल सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों को उस समय गिरफ्तार किया है जब ये बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पकड़े गए शातिर बदमाशों में दो जबलपुर के रहने वाले हैं और एक देवरीटीका थाना धनौरा निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को अलग-अलग जगह से घेराबंदी करके पकड़ा है।




तलाशी ली तो निकली माउजर फूल लोडेड-कोतवाली पुलिस ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर के शातिर बदमाश अपने पास अवैध हथियार लिए सिवनी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद भरद्वाज,सहायक उपनिरीक्षक डीआर शरणागत,सहायक उपनिरीक्षक बीएस प्रजापति,आरक्षक योगेश, मनीराम,राजेन्द्र, परवेज,अभिराज ठाकुर,नीरज,जितेश और मनोज ने जबलपुर रोड स्थित सांई मंदिर के पास घेराबंदी करके एक युवक को पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम मोहित यादव निवासी फूटाताल थाना हनुमानताल जबलपुर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास एक माउजर फुल लोडेड पाई गई। पुलिस ने बताया कि जब उससे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपने दो अन्य साथी को बबरिया रोड में होना बताया।पुलिस जब बबरिया रोड डालडा फैक्ट्ररी के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तलाशी में उसके पास से एक माउजर तथा जिंदा कारतूस बरामद किए गए। नाम पता पूछने पर अपना नाम सददाम कुरैशी निवासी देवरीटीका थाना धनौरा जिला सिवनी का बताया तथा तीसरा साथी बबरिया रोड में मिला। जिसने अपना नाम यषवंत उर्फ यश कुशवाह निवासी रांझी फरौदी थाना रांझी जिला जबलपुर का बताया। तलाषी लेने पर उसके पास भी एक माउजर तथा जिंदा कारतूस बरामद किये गए। तीनों बदमाषो को गिरफतार कर थाना लाया गया। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 25 (1) आर्म्स एक्टका अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।



जिले में बढ़ रही असमाजिक गतिविधियां-

भले ही कोतवाली पुलिस को वारदात से पहले ही तीन शातिर बदमाश पिस्टल सहित रंगे हाथ पकड़ा गए हैं। पुलिस इन्हें पकड़कर बेहद खुश औरबड़ी सफलता मान रही है लेकिन आरोपियों के जिंदा कारतूस और माउजर लेकर घूमने से जिले में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं कई थानों की पुलिस और उनके मुखबिर तंत्र को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

झूम बराबर झूम

सिवनी- सरकार की आबकारी नीति भले राजस्व बढ़ाने में सफल रही हो ,लेकिन शराब पीने का चलन इस कदर हावी है कि सड़कों पर जगह जगह शराब के नशे में धुत नागरिक देखे जा सकते है,

बस स्टैंड के के लाज से लेकर देशी शराब दुकान तक पान ठेलो में शराब का सेवन खुलेआम चल रहा है,शाम 6 बजे होते ही यह इलाका ओपन बियर बार मे तब्दील हो जाता है,

जिससे इस मार्ग महिलाओं का आना जाना दूभर हो गया है।

150 हेक्टेयर का पौधरोपण जलकर खाक

लखनादौन- वन परिक्षेत्र कार्यालय उत्तर वन मण्डल सामान्य लखनादौन की घूरवाड़ा बीट क्रमांक 99 लिंगपानी के जंगलों में विगत 31 मार्च को 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित 150 हेक्टेयर का प्लांटेषन आग लगने जलकर खाक हो गया जबकि उत्तर वन मण्डल सामान्य सिवनी के वनमण्डल अधिकारी गौरव चौधरी अपने तीन दिवसीय प्रवास पर लखनादौन वन विद्यालय में मौजूद थे। उक्त मामले में लखनादौन वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय पाठक दूरभाष पर लगातार संपर्क करने के पर भी कॉल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। उक्त आग से ना केवल प्लांटेषन जलकर खाक हुआ हैं वरन पशुओं का चारा, जंगल में रहने वाली निरीह जीव जंतु जिंदा कर मर गये। जिसकी जिम्मेदारी विभाग किस पर तय करेगा यह देखना बाकी हैं।
दीक्षांत समारोह में शामिल रहें डीएफओ
ज्ञात रहे कि विगत 31 मार्च को लखनादौन के वन विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित था जिसमें सिवनी वन मण्डल अधिकारी गौरव चौधरी सहित लखनादौन वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय पाठक में मौजूद रहे जबकि प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार आग की लपटें सुबह 10 बजे से दिखाई देने लगी थी उस समय एक चौकीदार और आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की नाकाम कोषिष की परंतु 150 हेक्टेयर में ही लगी सूखी घास और आसपास फैले सूखे पत्तों के कारण आग ने विकराल रूप धारण करने से ग्रामीणों की हिम्मत भी जबाब दे गई 150 हेक्टेयर में लगे पौधे जलकर खाक हो गये। प्लांटेषन में लगी आग की खबर आग की तरह ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित पूरे वन अमले तक पहुंच गई थी यदि उस वक्त पूरा वन अमला जो कार्यालय और वन विद्यालय में उपस्थित था, मौकाये वारदात पर पहुंच गया होता तो उक्त प्लांटेषन को बचाया जा सकता था, बावजूद इसके समस्त अधिकारी और कर्मचारी दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर आनंद उठाते रहे।



स्थानीय समितियों की अनदेखी
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन क्षेत्रों में हो रहे वानिकी के कार्यों को वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा बाहर के ठेकेदारों से कराये जाने के कारण स्थानीय व क्षेत्रीय सहित वन समितियों की उपेक्षा हो रही है जिसके चलते वन क्षेत्रों से उनका लगाव कम हो रहा हैं इस उपेक्षा का प्रमाण शासकीय दस्तावेजों में भुगतान प्रपत्र में देखा जा सकता हैं। स्थानीय समितियां एवं मजदूर वर्ग प्राकृतिक वन संपदा जैसे तेंदूपत्ता, चार बिजी, महुआ, माहौल पत्ता , आंवला, आदि, बटोरकर जीवन यापन करते है एवं मजदूरी का कार्य विभाग इन्हें ही मिलता हैं परंतु वन परिक्षेत्र अधिकारी लखनादौन विजय पाठक द्वारा बाहर के ठेकेदारों से सांठगांठ कर बाहर मजदूरों को बुलाकर वानिकी कार्यो का संपादन कराते हैं जिससे स्थानीय समितियां रोजगार नहीं मिल पाता जिसकी वजह से आसपास के ग्रामीण जन दूसरे जिले में पलायन कर रहें है । इसी उपेक्षा के चलते ग्रामीण जनों की वन विभाग से दूरियां बढते जा रही हैं।



मुख्यलयों से नदारत नाकेदार
वन परिक्षेत्र कार्यालय उत्तर वन मण्डल सामान्य लखनादौन की घूरवाड़ा बीट क्रमांक 99 लिंगपानी की नाकेदार श्रीमती सरला पदमाकर जिनका कार्यक्षेत्र घूरवाड़ा हैं, यदाकदा ही अपने कार्यक्षेत्र पर विचरण करने सिवनी से आती हैं। यदि नाकेदार पदमाकर इमानदारी से अपने कर्तत्यां का निर्वहन करती तो लगभग 1 करोड़ रू. की लागत से निर्मित उक्त प्लांटेषन में लगें पेड़ पौधें जलकर खाक ना होते और ना ही उस जंगल में मौजूद निरीह मूक वन प्राणियों की आग में जिंदा जलने से अकाल मौत ना होती। उक्त सम्बंध में जब वन परिक्षे़त्र अधिकारी से जानकारी प्राप्त करने हेतु जब कार्यालय पहुंचे तो विजय पाठक अपने कार्यालय से नदारद पाये गये। पहली बार कॉल रिसीव में उन्होने बताया कि वे वन विद्यालय में हैं जबकि दूसरी बार में उन्होने मड़ई में रहने की बात कही इसके बाद उनके मोबाईल नम्बर 9424794167 एवं 8319653651 लगातार कॉल करने पर उन्होनें कॉल रिसीव करना भी मुनासिब नही समझा।

मकरझिर के पास लिंगपानी के नजदीक 150 हेक्टेयर के प्लांटेषन में से 50 हेक्टेयर में ही आग लगी थी, वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन के बाद ही पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी, दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी.-डी एल भगत, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग लखनादौन


किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि जमा कराने के लिये जिलों में समिति गठित

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना
26 मई तक कृषि उपज मंडी में गेहूँ बेचने वाले किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

प्रदेश में प्रमुख कृषि फसलें गेहूँ, चना, मसूर, सरसों एवं धान की उत्पादकता बढ़ाने और फेयर एवरेज क्वालिटी (एफ.ए.क्यू) गुणवत्ता उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू की गई है। योजना में खरीफ 2016 में धान और रबी 2016-17 में गेहूँ की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राथमिक साख सहकारी समितियों के माध्यम से ई-उपार्जित मात्रा पर 200 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसान के बैंक खाते मे जमा करवायी जाएगी। इसके साथ ही रबी 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जित कराने वाले किसानों के खाते में 265 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि जमा करवायी जायेगी। यह राशि इस वर्ष 15 मार्च से 26 मई तक गेहूँ बेचने वाले किसानों के खाते में जमा करवायी जाएगी। इसके अलावा रबी सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जित कराने वाले किसानों को 100 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के खाते में जमा करवायी जायेगी।



योजना के क्रियान्वयन के लिये जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने जिला कलेक्टर्स को पत्र लिख कर योजना के क्रियान्वयन संबंधी निर्देश दिये हैं। क्रियान्वयन समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अतिरिक्त कलेक्टर राजस्व, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, जिला खाद्य अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम और जिला प्रबंधक मार्कफेड को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में सदस्य सचिव उप-संचालक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास को बनाया गया है।

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि कृषि उत्पाद मण्डी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बेचा गया हो अथवा न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर बेचा गया हो, दोनों ही स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को दिया जायेगा। रबी 2016-17 में गेहूँ तथा खरीफ 2017 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ई-उपार्जित कराये गये समस्त किसानवार डाटाबेस का सत्यापन एवं प्रमाणीकरण के बाद जानकारी संचालक किसान-कल्याण को उपलब्ध करवायी जायेगी। सत्यापित डाटाबेस के आधार पर 200 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि जिलों को उपलब्ध करवायी जायेगी।

कलेक्टर की अध्यक्षता वाला समिति किसानों के डाटाबेस का परिक्षण कर पुष्टि करेगी। इसके बाद किसानों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि जमा करवायी जायेगी। इसकी सूचना किसानों को मोबाईल पर एसएमएस से दी जायेगी। लाभान्वित किसानों के सत्यापित बैंक खाते में गड़बड़ी हो जाने पर अथवा किसी विवाद की स्थिति में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति स्थानीय जाँच के बाद 15 दिन के भीतर किसान के नवीन प्रमाणीकृत बैंक खाते में योजना की राशि जमा करवायी जायेगी।

मुख्यमंत्री समृद्धि योजना में किसानों की संतुष्टि के आंकलन के लिये अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा आंकलन सर्वेक्षण भी करवाया जायेगा।



Source: Mpinfo

सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए गए हैं. यदि सलमान को जेल होती है तो उन्हें 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो सकता है.

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान 2 दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए गए हैं. जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में सलमान को दोषी करार जबकि अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है. जोधपुर की अदालत ने तब्बू, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी को बरी कर दिया है. कोर्ट में सलमान खान की सजा को लेकर बहस जारी है. बता दें कि यदि सलमान को जेल होती है तो उन्हें 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो सकता है.



ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने इसकी जानकारी दी है कि यदि सलमान खान को जेल होती है तो उन्हें 1,000 करोड़ से ज्यादा का घाटा होगा. सलमान इन दिनों तीन फिल्मों (‘रेस-3’, ‘भारत’ और ‘दंबग-3’) में बिजी हैं. ‘रेस 3’ की शूटिंग हाल ही में खत्म कर सलमान आबु धाबी से लौटे हैं. ‘रेस 3’ बनकर तैयार है और कोर्ट से अभिनेता को पोस्ट प्रोडक्शन वर्क खत्म होने तक का समय मिल जाएगा. जबकि ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ शुरुआती स्टेज पर हैं.

सलमान खान की सजा का सबसे ज्यादा असर उनके दो टीवी शो पर पड़ेगा. सोनी टीवी पर जल्द ही वह ‘दस का दम’ गेम शो लेकर आने वाले हैं. शो के अब तक प्रोमो ही रिलीज हो पाए हैं, शूटिंग शुरू होना बाकी है. वहीं, कलर्स टीवी पर सितंबर महीने के आसपास सलमान विवादित शो ‘बिग बॉस’ के होस्ट बनकर नजर आते हैं. पिछले कई सीजन्स होस्ट कर चुके सलमान खान ‘बिग बॉस 12’ में नजर आएंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

फिल्मों और टीवी शो के अलावा सलमान खान को ब्रांड एंडोर्समेंट्स की वजह से भी भारी नुकसान सहना पड़ सकता है.


रोज कमाकर खाने वालो की लिये बड़ी खबर

सिवनी-जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ द्वारा जानकरी दी गई है कि असंगठित श्रमिक के रूप में “कचरा व पन्नी बीनने वाले” भी करा सकते हैं पंजीयन

असंगठित श्रमिकों में कचरा व पन्नी बीनने वाले, कृषि कार्य में लगे मजदूर, घरेलू कामकाजी मजदूर, फेरी लगाकर दूध बेचने वाले, फेरी लगाकर रद्दी व कबाड़ी का समान खरीदने वाले, मत्स्य पालन मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले, ईट बनाने वाले, दुकानों पर काम करने वाले, गोदामों में कार्य करने वाले, परिवहन, हथकरघा, पावरलूम, रंगाई, छपाई, सिलाई, अगरबत्ती बनाने वाले, जूते बनाने वाले, ऑटो रिक्शा चालक, आटा, तेल, दाल मिलों में काम करने वाले मजदूर, लकड़ी का काम करने वाले, बर्तन बनाने वाले, कारीगर, लोहार, बढ़ाई, आतिशबाजी उद्योग में लगे सभी मजदूरों का पंजीयन किया जा सकता है।
इसके अलावा प्रायवेट सुरक्षा में लगे कर्मचारियों दरी व कारपेट बनाने वाले, आतिशबाजी व माचिस बनाने वाले सभी मजदूरों, कृषि मण्डियों में हम्माली करने वाले, तुलाई कराने वाले, बोरे सिलने वाले का पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन के लिए आवेदक को घोषणा पत्र व आवेदन, समग्र आईडी क्रमांक, पासपोर्ट साईज फोटो देना होगा। यह पंजीयन आगामी 5 वर्ष तक वैध रहेगा। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। पंजीयन के बाद आवेदक के मोबाइल पर वाईस कॉल व मेसेज भी आयेगा।

फिर उठे मदद के लिये हाथ

सिवनी-आज दिनांक 4 अप्रैल को तहसील बरघाट के पटवारियों के द्वारा गत दिनों मुंडापार में हुई बाइक व पिकअप में हुई टक्कर में गंभीर घायल खमरिया पंचायत का मेट दिनेश हरड़े के उपचार हेतु मु.का.अधि.जनपद पंचायत बरघाट सुश्री मोनिका झारिया को 15000 रुपए की सहायता राशि दी गई।इस मौके पर पटवारी अनूप मिश्रा ,पारस ठाकुर, बैजनाथ साहू , नरेंद्र साहू, मोतीराम परते, विपुल बरमैया, मेहताब सिंह राहंगडाले, बलराम गजभिए, विनोद इनवाती, एवं अनिता मर्सकोले तथा जनपद बरघाट के कर्मचारी विवेकानंद गार्वे उपस्थित थे।