
GWALIOR: 10 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद रखने के आदेश | MP NEWS
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर 10 अप्रैल को होने जा रहे बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रविवार को रणनीति पर विचार विमर्श किया। पुलिस कंट्रोल रूम में बुलाई गई बैठक में जिले भर के अधिकारी शामिल हुए। 10 अप्रैल को होने वाले बंद को लेकर प्रशासन ने कहा है कि पूरे जिले में धारा 144 अगली 18 अप्रैल तक लागू रहेगी। प्रशासन ने यह भी बताया कि चार से ज्यादा व्यक्ति समूह के रूप में नहीं निकल सकते हैं। यदि कोई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने 10 अप्रैल को सभी स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।





