Home Blog Page 2239

बस की टक्कर से एक की मौत

सिवनी- बरघाट थाने के ग्राम निवारी में मिताली ट्रेवल्स की बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई वही दूसरा गम्भीर हो गया जिसे नागरिको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार का नाम मृतक राजकुमार गढेवाल वही गम्भीर
घायल जोगीराम राहंगडाले बताये जा रहे है।
घायल को जिला अस्पताल सिवनी पहुचाया गया।

किसी भी जुलूस-रैली का हिस्सा न बने सरकारी सेवक

सिवनी – गत 9 अप्रैल को कलेक्टर श्री गोपालचंद डाड व पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक की अध्यक्षता में शासकीय अधिकारियों/ कर्मचारी में समरसता को लेकर विभिन्न कर्मचारी संघों की बैठक का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। उक्त बैठक में शिक्षक कांग्रेस, बिजली कर्मचारी महासंघ, शिक्षक संघ, आजाद अध्यापक संघ, शासकीय अध्यापक संघ, महिला कर्मचारी लिपिक संघ, जिला/ जनपद कर्मचारी संघ, अजाक्स, सपाक्स, अपाक्स संघ सहित अन्य कर्मचारी संघों के अध्यक्ष/ सचिवों की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड ने सभी उपस्थित संघ अध्यक्ष/सचिवों से कहा कि आप व आपके संघ के सदस्यों के साथ हम सभी अधिकारी/कर्मचारी शासन का हिस्सा है। ऐसा कोई भी कार्य जो समाज में जनता के बीच कर्मचारी द्वारा किया जाता है वह शासन का प्रतिनिधित्व करती है। अत: व्यक्तिगत कारणों से ऐसा कोई कृत्य किया जाना या विरोध व मांग हेतु अनियन्त्रित भीड़ का हिस्सा बनना शासन की छवि धूमिल करता है। संवैधानिक पद में रहते हुए कर्मचारी अधिकारी की व्यक्तिगत जीवन उसके घर तक ही सीमित है बाहर सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी है अत: शासकीय आचरण नियम विरूद्व किया गया कोई भी कृत्य नियम विरूद्व है।
उन्होंने कहा कि आप सभी शासन के महत्वपूर्ण अंग है सभी का निष्पक्ष होकर कार्य करना जरूरी है। तभी शासन व प्रशासन कार्यो की सिध्दि है। पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने कहा कि शासकीय अधिकारी कर्मचारी शासन के महत्वपूर्ण हिस्सा ही नहीं अपितु स्वंय शासन है हमारे द्वारा किया कार्य शासन द्वारा लोकहित में किया गया कार्य है। अत: हमें निष्पक्ष होकर कार्य करने के साथ ही निष्पक्ष दिखना भी अनिवार्य है। ऐसी किसी भी भीड़ का हिस्सा होना जनता में शासन की छवि खराब करना है। अत: कोई भी शासकीय अधिकारी कर्मचारी का भीड़ का हिस्सा होना निति संगत नहीं है। उन्होंने बताया कि विगत 2 अप्रैल को किया गया भारत बंद भ्रांति का ही परिणाम है यथा स्थिति यह है कि कानून पूर्ववत शक्तिशाली है जैसा पहले था। हाईकोर्ट द्वारा किसी भी प्रकार का एक्ट में परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ इस एक्ट अंतर्गत कार्यवाही की विवेचना की गाइड लाइन दी गई है। यह पूर्ववत शक्तिशाली है। जनता में भ्राति फैलाकर व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर रैली व बंद आयोजित हुए है। उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी हाईकोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय को पढ़कर यथास्थिति जाने व अन्य साथियों को अवगत करवाये ताकि वह किसी भी भ्रम की स्थिति में ऐसी भीड़ का हिस्सा न बने।

जब अचानक निकला फव्वारा : VIDEO

सिवनी- नगर पालिका सिवनी के अंतर्गत कचहरी चौक के समीप रात लगभग 11 बजे अचानक 50 फुट फव्वारे को देख कर राहगीरों की भीड़ लग गई, दरअसल ऊक्त फवारा मेन पाईप लाईन में लगाये गए राइजर पाइप के गिर जाने से आरभ हुआ

10 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद रखने के आदेश | MP NEWS

GWALIOR: 10 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद रखने के आदेश | MP NEWS

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर 10 अप्रैल को होने जा रहे बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रविवार को रणनीति पर विचार विमर्श किया। पुलिस कंट्रोल रूम में बुलाई गई बैठक में जिले भर के अधिकारी शामिल हुए। 10 अप्रैल को होने वाले बंद को लेकर प्रशासन ने कहा है कि पूरे जिले में धारा 144 अगली 18 अप्रैल तक लागू रहेगी। प्रशासन ने यह भी बताया कि चार से ज्यादा व्यक्ति समूह के रूप में नहीं निकल सकते हैं। यदि कोई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने 10 अप्रैल को सभी स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।



इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर भी प्रशासन बारीकी से निगाह रख रहा है। बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर इंटरनेट सेवाओं को भी बाधित किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मंगलवार की तैयारियों के लिए जिला पुलिस बल के अलावा 2000 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल बुलाया गया है,
जो शहर के विभिन्न चौराहों संवेदनशील स्थानों के साथ थाना स्तर पर फिक्स पिकेट के रूप में तैनात रहेंगे। फिलहाल रात का कर्फ्यू गोला का मंदिर मुरार और थाटीपुर इलाके में जारी रहेगा। 2 अप्रैल को हुई हिंसक घटनाओं के बाद प्रशासन ने शहर बंद के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती से पेश आने का फैसला किया है।



भड़काने वाली पोस्ट डालने से पहले ये पढे

सिवनी- सिवनी जिले की आम जनता से जिला प्रशासन एवं सिवनी पुलिस अनुरोध करती है कि जिले की सामाजिक समरसता व आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कोई भी व्यक्ति, किसी भी वर्ग विशेष के समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़काऊ भाषण या सोशल मीडिया जैसे- वॉट्सऐप फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम इत्यादि में कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करता है या सांप्रदायिक द्वेश फैलाने वाले,जातिगत घृणा फैलाने वाले वीडियो /मैसेज/ पोस्ट करता है या कमेंट या लाइक करता है उसके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य भा.द.वी की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी । साथ ही विभिन्न राजनीतिक दल के जन प्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी से निवेदन है कि जिले की अमन चैन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।ऊक्त आदेश
जिला दंडाधिकारी गोपालचंद्र डाँड़ सिवनी एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी तरुण नायक द्वारा जारी किया गया है।

चार धामो के कपाट खोलने की तारीख तय

देहली -उत्तराखंड स्थित विश्वप्रसिद्ध चारों धाम – श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री ,श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ के यात्रा वर्ष 2018 में कपाट खुलने की तिथियाें का एेलान हो चुका है।
श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 18 अप्रैल दिन में 1.15 मिनट पर खुलेंगे।
श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी 18 अप्रैल को 12 बजकर 15 मिनट दिन में खोले जाएंगे।
जबकि श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल प्रात: 6.15 मिनट पर खुलेंगे।

वहीं श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को प्रात:4.30 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोले जायेंगे।

सिवनी : देखिये पेट्रोल पंप पर हुई लूट का CCTV विडियो

आरोपीयो की सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम

सिवनी- जिले के बंडोल थाने के अंतर्गत एन एच -7 मार्ग पर संचालित पाल पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मी से गत 8 एवम 9 अप्रैल की दरमियानि रात अज्ञात तत्वो द्वारा लाठी दिखाकर लगभग 35 हजार रूपये लूट लिये। थाना प्रभारी बंडोल गढ़ेवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी थी,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान सफेद बोलेरो वाहन का उपयोग किया गया, जिले भर में इस घटना के बाद सभी थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट पर कर लूट में शामिल वाहन व तत्वो को पकड़ने के निर्देश जारी किये गय वही बंडोल क्षेत्र में दिनाक 09-04-18 की रात्रि में हुई पेट्रोल पंप लूट के आरोपियों की सूचना देने वाले को 20,000 (बीस हज़ार) रुपये इनाम दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक की घोषणा। आगे देखे विडियो


देखे विडियो

मप्र में हिंसा भड़काने के लिए फंडिंग हुई थी: खुफिया रिपोर्ट | NATIONAL NEWS

भोपाल। खुफिया ऐजेंसियों की रिपोर्ट आई है कि मप्र में 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा भीड़ का गुस्सा या क्रिया की प्रतिक्रिया नहीं थी बल्कि भीड़ को हिंसा की तरफ मोड़ने के लएि साजिश रची गई थी। इसके लिए कुछ संगठनों को फंडिंग की गई थी। षडयंत्र था कि मध्यप्रदेश का ज्यादातर हिस्सा हिंसा की आग में जल उठे परंतु वो पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए। ग्वालियर, भिंड और मुरैना में सबसे ज्यादा हिंसा हुई।

मध्य प्रदेश के आईजी इंटेलिजेंस मकरंद देउस्कर ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हिंसा भड़काने के लिए संगठनों को मोटी रकम दी गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच इंटेलिजेंस कर रहा है और जल्द ही इंटेलिजेंस पूरे मामले का खुलासा करेगा। हिंसा में फंडिंग करने वालो को इंटेलिजेंस ने चिन्हित कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि फंडिंग करने वाले प्रदेश के सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल जिलों के कई स्थानों पर भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत के अलावा बड़ी संख्या कई अन्य घायल हो गए हैं। हालात बिगड़ने पर राज्य के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया था और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थी।

तो होगी रैली आयोजको पर कार्यवाही

सिवनी-रैली में किसी भी लोक संपत्ति को हानि ना पहुंचाया जाये अन्यथा की स्थिति में आयोजन समिति सहित अन्य पर भी पब्लिक प्राप्रर्टी डमेज एक्ट की अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

कलेक्टर गोपालचंद्र की अध्यक्षता में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में SP श्री तरूण नायक, ADM श्री व्ही.पी. द्विवेदी, Add SP श्री गोपाल खांडेल सहित सभी SDM’s, सभी SDO(P)’s, सभी तहसीलदार सभी थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक में सभी को निर्देशित किया जाकर अवगत कराया गया कि किसी भी रैली या जुलूस में आयोजन समिति से यह भी सुनिश्चित कराएँ कि रैली में किसी भी लोक संपत्ति को हानि ना पहुंचाया जाये अन्यथा की स्थिति में आयोजन समिति सहित अन्य पर भी पब्लिक प्राप्रर्टी डमेज एक्ट की अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

बडी खबर: दुर्घटना में 4 की मौत

सिवनी- जिले के लखनवाडा थाना के ग्राम फुलारा में लगभग 11 बजे मोटरसाइकिल में सवार महिला पुरुष सहित दो बच्चे ट्रेक्टर में पीछे से जा टकराये।

घटना में गम्भीर सभी को लखनवाडा पुलिस द्वारा जिला होसिप्टल भेजा गया, सभी 4 की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक चौरई थाने के ग्राम फुलारा निवासी है