Home Blog Page 2238

बाल विवाह करवाने से पहले ये जरूर पढ़े

सिवनी -बाल विवाह रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा लाडो अभियान संचालित किया जा रहा है। लाडो अभियान के अंतर्गत अक्षय तृतीया और विशेष तिथियों के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के लिये कलेक्टर श्री गोपालचंद डाड ने जिले के सामूहिक विवाह कराने वाले आयोजकों, सभी धर्मगुरू, समाज के मुखिया, हलवाई, केटरर, बैंडवाले, घोडीवाले, ट्रांसपोर्ट, प्रिंटिंग प्रेस के प्रबंधक, ब्यूटी पार्लर, संचालक मंगल भवन और अन्य संबंधितों से अनुरोध किया है कि वे किसी विवाह या समारोह में शामिल होने से पहले यह अवश्य देख लें कि कहीं वो बाल विवाह तो नहीं है। यदि बाल विवाह हो तो इसे रोकने में शासन को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी विभागों को भी इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
बाल विवाह रोकना या इसे हतोत्साहित करना हर समझदार और कानून प्रिय व्यक्ति की जिम्मेदारी है, इसलिये यह अवश्य सोचें कि कहीं आप 18 वर्ष से कम उम्र की लाडली बिटिया का विवाह करके उसकी जिदंगी अनजाने जोखिम में डालने तो नहीं जा रहे हैं। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में दण्ड प्रावधान के अंतर्गत बालिका की आयु 18 वर्ष और बालक की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिये। इस अधिनियम से संबंधित प्रकरण की सुनवाई के लिये जिला न्यायालय सक्षम न्यायालय है तथा बाल विवाह किये जाने पर 2 वर्ष के कारावास, एक लाख रूपये का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है।

मदद के लिये उठे हाथ

सिवनी- विगत दिनों गांधी वार्ड सिवनी निवासी पूनम पति दीपक अग्रवाल अपने ही घर मे गैस सिलेंडर का उपयोग करने के दौरान जल गई थी,

जिसे इलाज हेतू जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर महिला को बेहतर ईलाज हेतु नागपुर भेजना पडा,,

आर्थिक रूप से कमजोर महिला की मद्दद के लिये जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ द्वारा खबर लगते तुरत 5 हजार नगद रेड
कार्स एवम पूनम को इलाज हेतू नागपुर सुपर हास्पिटल ले जाने हेतु रेड क्रॉस सिवनी की एंबुलेंस निःशुल्क उपलब्ध कराई गई ।

महिला को आज 2 बजे नागपुर रवना किया गया वही इलाज हेतु
अतुल मालू ने 1 हजार ,थोक सब्जी मंडी सिवनी द्वारा 4 हजार, धीरज पाल ने 500 व अन्य महिला ने 500 रुपये नगद दीये,

जिससे अब पूनम का इलाज नागपुर में बेहतर तरीक़े से हो सकेगा।

WHATSAPP चलाइए, 30000 महीना कमाइए, मप्र शासन की योजना | PART TIME GOVT JOB

भोपाल। यदि आप बेरोजगार हैं और कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिसमें आपका ईमान भी कायम रहे और पैसा भी मिल जाए तो बस स्मार्टफोन उठाइए और शुरू हो जाइए। मप्र शासन के परिवहन विभाग की एक योजना आपको 30000 रुपए महीने तक दे सकती है।

करना क्या होगा 
यात्री वाहनों में यदि ओवरलोडिंग दिखे तो फोटो खींचकर वॉट्सएप नंबर 94799-25125 पर भेजें। परिवहन विभाग जानकारी देने वाले को 1000 रुपए का इनाम देगा।
इस नंबर पर ओवरलोडिंग की सूचना मय तस्वीर, वाहन क्रमांक, संचालित मार्ग, स्थान का नाम और समय के साथ भेजना होगा। तस्वीर और स्थान की जानकारी मिलने के बाद संबंधित परिवहन अधिकारी जांच करेगा। शिकायत सही होने पर दोषी वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रथम सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।


परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। ‘वॉट्सएप भेजो इनाम पाओ’ व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
शिवराज सिंह के आदेश पर बनी है योजना 
5 फरवरी को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए थे कि यात्री बसों में ओवर लोडिंग को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जाए। इसके बाद वॉटसएप नंबर जारी किया गया है।
आपको क्या करना है
बस मांगी गई जानकारी के साथ फोटो वाट्सअप करना है और फिर पीछे पड़ जाना है, आयुक्त परिवहन विभाग के। इस तरह से आप रोज कम से कम एक ओवर लोडेड यात्री वाहन तलाशकर 1000 रुपए महीना कमा सकते हैं या फिर इससे ज्यादा।


परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

जयपुर। अब राजस्थान में भी परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बुधवार को राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। इससे पहले परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ऐच्छिक​ अवकाश दिया जाता था। राज्य सरकार के वार्षिक कैलेंडर 2018 में भी परशुराम जयंती के दिन ऐच्छिक अवकाश स्वीकृत था। याद दिला दें कि इसी साल राजस्थान विधानसभा के चुनाव आ रहे हैं। वसुंधरा राजे सरकार चुनावी तै​यारियों में जुटी हुईं हैं। ब्राह्मण समाज नाराज ना हो इसलिए यह परिवर्तन किया गया है।


राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को एक संशोधित आदेश जारी करते हुए परशुराम जयंती पर ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में बदलने की घोषणा की। जिससे अब आगामी 18 अप्रेल को परशुराम जयंती पर सरकार के सभी ऑफिसों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
ब्राह्मण संगठनों ने राज्य सरकार के फैसले का किया स्वागत
इसकी घोषणा के बाद ब्राह्मण संगठनों ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार जताया है। विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले लंबे अरसे से ब्राह्मण संगठनों की ओर से परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग चली आ रही थी। लंबे संघर्ष के बाद पिछली भाजपा सरकार के दौरान राज्य सरकार ने परशुराम जयंती पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की थी।

इनको मिलेगा नि:शुल्क बिजली कनेक्शन

सिवनी – राज्य शासन ने श्रम विभाग में पंजी.त असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को बिना कनेक्शन प्रभार लिए बिजली कलेक्शन देने का निर्णय लिया है। ऊर्जा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। शासन ने तीनों विद्युत वितरण कम्पनी को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। ऐसे कनेक्शन, जहाँ विद्युत नियामक आयोग के विनियम के अनुसार कोई कनेक्शन प्रभार प्राप्ति योग्य हो, सब्सिडी के लिये उसका प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

जालमसिंह के विरुद्ध ज्ञापन कार्यक्रम मैं शामिल होगा ब्राम्हण समाज

सिवनी -भगवान परशुराम जयंती समारोह 18 अप्रैल के तारतम्य में विगत दिवस ब्राह्मण समाज की एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित महेश प्रसाद तिवारी जी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में परशुराम जयंती कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा की गयी ।ब्राह्मण समाज प्रवक्ता पंडित मनोज मदन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भृगुकुल नंदन ,भगवान विष्णु के षष्टम अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव अक्षय तृतीया 18 अप्रैल दिन बुधवार को समारोह पूर्वक मनाया जावेगा ।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से फोर व्हीलर वाहन रैली मठ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी ।वाहन रैली परशुराम नगर डूंडा सिवनी पहुंच कर धर्म सभा में परिवर्तित होगी। इस आयोजन में पंडित गनाराम दुबे( से. नि. प्रधान पाठक) के मुख्य आतिथ्य ,पंडित दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी जी( सेवानिवृत्त प्रधान पाठक) की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि गण सर्व श्री पंडित जगन्नाथ उपाध्याय ,पंडित परशुराम शुक्ला शास्त्री ,पंडित गुरु प्रसाद मिश्रा ,पंडित राजेंद्र पांडे शास्त्री, पंडित विजेंद्र उपाध्याय सिंचाई विभाग ,पंडित मुरलीधर पांडे सेवानिवृत्त प्राचार्य, टी आर पांडे स्वास्थ्य विभाग, पंडित बलराम दुबे सेवानिवृत्त S I ,पंडित रामनाथ मिश्रा सेवा निर्मित कमांडेंट, पंडित प्रदीप तिवारी सेवा बैंक मैनेजर, पंडित सुरेश दुबे से नि शिक्षक, पंडित कमलेश पाठक सेवानिवृत्त शिक्षक की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित जयंती समारोह में यज्ञोपवीत संस्कार एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया जावेगा। यघोपवित संस्कार हेतु इच्छुक एवं सिवनी जिले के दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2016-17 में 75% या अधिक अंकों से उत्तीर्ण छात्र छात्राएं आगामी 15 अप्रैल तक आयोजन समिति के दायित्व वान पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर से संपर्क का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। संपर्क नंबर 07692222441,942584511,9425873641,968777710,9424327398,9425872914,9424327580,9406706037,9407391716,9424381699,.9977257662,94225175057,हैं।

ब्राह्मण समाज की इस बैठक में सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्माचार्य द्वि पीठाधीश्वर पूज्य शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित बयान पर संज्ञान लेते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया ।इस संबंध में जिले की विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों द्वारा संयुक्त रुप से ज्ञापन सौंप जाने के प्रस्ताव पर ब्राह्मण समाज द्वारा समर्थन एवं उपस्थिति देने का निर्णय लिया गया। 12 अप्रैल को प्रदेश के राज्य महामहिम राज्यपाल महोदय को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाने के कार्यक्रम में समस्त सनातन धर्मियों के साथ जिला ब्राह्मण समाज उपस्थित रहेगा ।

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित महेश प्रसाद तिवारी जी ने जिले के समस्त धर्म प्रेमी जनता समस्त धार्मिक सामाजिक संगठनों से ज्ञापन कार्यक्रम में प्रातः 11:00 बजे कचहरी चौक सिवनी में उपस्थित होने की विनम्र अपील किया है ।जिला ब्राह्मण समाज की संपन्न बैठक में पंडित सनतकुमार उपाध्याय शास्त्री ,डॉक्टर दिनेश शर्मा ,पंडित ओमप्रकाश तिवारी, पंडित चंद्र कुमार तिवारी, पंडित टी आर दुबे ,डॉ अनिल कुमार दीक्षित, पंडित शिवकुमार तिवारी, पंडित नंद कुमार उपाध्याय डॉक्टर संदीप उपाध्याय, पंडित अशोक तिवारी, पंडित विपिन शर्मा, श्रीमती गीता अवस्थी, श्रीमती विभा दीक्षित, विद्याधर बाबा तिवारी ,अखिलेश चंकी पांडे, सूर्यकांत चतुर्वेदी, नीरज तिवारी, हिमांशु तिवारी, विनोद मिश्रा ,जुगल किशोर शर्मा ,प,संतोष अवस्थी, राजेंद्र कुमार दुबे, विनायक शर्मा ,शार्दुल पांडे, मयंक शर्मा, श्रीमती कुमुद तिवारी, विक्रांत दुबे सहित अनेक सामाजिक जन उपस्थित रहे।

तहसील में पदस्थ चालक ने लगाई फाँसी

सिवनी- जिले के कुरई थाना अनर्गत आने वाले कुरई मुख्यालाय में तहसील में कार्यरत वाहन चालक ने आज रात्रि लगभग 7 बजे अपने सरकारी निवास स्थान में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

समाचार लिखे जाने तक कुरई पुलिस मौके पर पहुच कर जाँच कर रही है।

संविदा कर्मचारी: नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू

भोपाल। मध्यप्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारियों के लिए गुडन्यूज है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य सचिव बीपी सिंह ने बुधवार को विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इससे पहले इन विभागों को प्रारुप एवं ब्योरा भेजकर संविदा एवं नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों के खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। तीन पेज के इस ब्योरे में मुख्यमंत्री द्वारा सात अप्रैल को ली गई बैठक का जिक्र भी किया गया है।

मुख्य सचिव द्वारा भेजे गए प्रारूप में 11 अप्रैल तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खाली पदों की जानकारी भेजने को कहा गया है। प्रारुप में यह जानकारी सामान्य प्रशासन प्रशासन विभाग के अपर सचिव केके कतिया को भेजने का भी उल्लेख है। प्रारुप के दो पेज में से एक में संविदा अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी का खाका दिया गया है।
दूसरे में नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों के श्रेणीवार स्वीकृत पद एवं उन पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या बताने को कहा गया है। प्रदेश में कई विभागों और परियोजनाओं में संविदा पदों पर कर्मचारी 10- 15 साल से कार्यरत हैं। पिछले कई सालों से ये नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।



Video: DIGVIJAY SINGH का कचरा, प्रह्लाद पटेल ने साफ किया

भोपाल। कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा करके खूब पुण्य कमाया। समापन समारोह नरसिंहपुर के बरमान घाट पर धूमधाम के साथ हुआ। यहां दिग्विजय सिंह को राज​ऋषि को दर्जा भी दिया गया परंतु नर्मदाभक्त दिग्विजय सिंह जाते जाते मां नर्मदा के दामन पर दाग छोड़ गए। भाजपा सांसद प्रह्लाद पटेल ने दूसरे दिन घाट पर जाकर दिग्विजय सिंह का कचरा साफ किया। बताया जा रहा है कि काफी सारी खाद्य सामग्री खराब हुई। उसे नर्मदा जी में विसर्जित भी किया जा सकता था ताकि जीवजंतुओं का भोजन बनती। खबर यह भी है कि प्रहलाद पटेल जो जब कचरे की सूचना मिली तब वो
दमोह थे।दमोह से नरसिंहपुर पहुंचे और सफाई की।



धूमधाम के साथ हुआ था परिक्रमा का समापन समारोह
दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की शुरूआत तो आध्यात्मिक तरीके से की थी परंतु समापन राजनैतिक रहा। समारोह काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। बरमान घाट पर दिग्विजय सिंह की तारीफों के कसीदे पढ़े गए। उन्हें मध्यप्रदेश का भाग्यविधाता बताया गया। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने तो दिग्विजय सिंह को ‘राजऋषी’ तक का दर्जा दे दिया। करीब 3100 किलोमीटर की यात्रा में दिग्विजय सिंह ने नर्मदा के तटों को नजदीक से देखा। वहां मौजूद गंदगी को देखा और दुख भी जताया। इस परिक्रमा से दिग्विजय सिंह का आत्मविश्वास इतना बढ़ गया कि जिस मप्र में उन्होंने अपने जीवन की शर्मनाक हार का सामना किया था। उसी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की अगुवाई करने की इच्छा भी जता दी।
लेकिन कचरा छोड़ गए
जय जयकार के बाद राजनीति​ में प्रवेश करते ही दिग्विजय सिंह फिर पुराने ढर्रे पर चलते नजर आए। मां नर्मदा जिनकी सेवा में उन्होंने 6 माह बिता दिए, के बरमान घाट पर वो अपने भव्य आयोजन का ढेर सारा कचरा छोड़ गए। दूसरे दिन जब सांसद प्रहृलाद भारती को इसकी जानकारी मिली तो वो खुद पहुंचे और बरमान घाट की सफाई की। दिग्विजय सिंह समर्थक इसे प्रहृलाद पटेल का का पॉलिटिकल स्टंट भी कह सकते हैं लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मां नर्मदा के आंचल पर कचरा छोड़ ही क्यों गया।
ये है वो टीम जिसने कांग्रेसियों का कचरा साफ किया

 




सम्भाग की बैठक सम्पन्न

जबलपुर- भाजपा के राजनीतिक फीड बैक एवम प्रतिकिरया विभाग की सम्भागीय बैठक आज 10 अप्रैल को जबलपुर महापौर स्वाती गोडबोले के निवास स्थान में आयोजित की गई ।

बैठक में प्रान्त संयोजक दीपक विजयवर्गीय, सभांग प्रभारी सुदेश देशपांडे विशेष तौर पर उपस्थित रहे है,वही सिवनी ज़िले से इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी परसराम सनोडिया,प्रदेश कार्य समिती सदस्य संजीव मिश्रा, सुनील केसरवानी भी उपसिथ थे।

बैठक में आगामी विस चुनावो को लेकर फीड बैक एवम प्रतिक्रिया विभाग की भूमिकाओं को लेकर चर्चा की गई।