Home Blog Page 2208

नोट रिचेबल विधायक रजनीश सिंह

सिवनी- अपने पिता स्व. हरवंश सिंह की छवि को धूमिल करने में केवलारी विधायक कोई कसर नही छोड़ रहे है।

मतदाता के समस्या हल करने में नाकाम रहने के बाद अब वे कार्यकर्ताओ का फोन तक नही उठा रहे है, दरअसल रजनीश सिंह पहले भी एक मीडिया के वट्सप ग्रुप में अशिश्ल वीडियो डालकर साबित करने चुके है कि वो किस मानसिक स्तर के है, हॉलकि उस दौरान रजनीश सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करने की बजाय कहा थी किसी नजदीकी व्यतक्ति ने उनके मोबाइल से वह अश्सिल वीडियो पोस्ट कर दिया था।

उक्त मामले की शिकायत कोतवाली सिवनि में भी हुई थी,लेकिन आज क्या कार्यवाही हुई यह सार्वजनिक नही हो पाया।

इसी बीच घुरवाड़ा आये कद्दावर नेता कमलनाथ को पिता तुल्य मनाकर उन्हें जूते पहनाकर वो चर्चा बने रहे।




लेकिन इसी बीच उनके ही विस् केवलारी में दादा ठाकुर के जमाने से कांग्रेस के निष्ठावान सेक्टर अध्यछ नेकराम देशमुख के पद से इस्तीफा देने का आया,जहाँ नेकराम ने केवल इस कारण अपना पद त्यागने की बात कही है कि रजनीश सिंह उनका फोन तक उठाना उचित नही समझ रहे थे।

स्पस्ट हे की जब वर्षो पुराने इस कांग्रेसी से रजनीश चर्चा तक नही कर सके तो वो विस् के अन्य कार्यकर्ताओ से कितना सम्पर्क रखते होंगे ,

पहले केवल बरघाट विधायक कमल मर्सकोले को नाट रिचेबल माना जाता था,लेकिन अब प्रदेश की राजनीती में मशगूल केवलारी विधायक भी इस सूची में शामिल हो गए है।

ग्राम बांकी व मोठार पहुंचा भोपाल से भेजे गये डॉक्टरों का दल

सिवनी- जिले के छपारा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम बांकी एवं मोठार में गत 21 जून से अज्ञात बीमारी से पीडि़त महिला-पुरूषों और बच्चों की बढ़ती संख्या के बाद सक्रिय हुये जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा करायी गई जांचों के उपरांत पाया गया कि लगभग 40 मरीजों में से 22 को अत्यंत जानलेवा बीमारी चिकनगुनिया है।

भोपाल स्तर तक भेजी गई रिपोर्ट के बाद आज प्रात: 11 बजे स्वास्थ्य संचनालय भोपाल के निर्देशन पर सिवनी पहुंचे डॉक्टर सतेंद्र पांडेय (एनट्रोलॉजिस्ट) एवं डॉ. महोलिया ने सीएमएचओ के.सी. मेश्राम से चर्चा कर मरीजों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

जिसके बाद गोपालगंज, छपारा एवं बरघाट में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजरों एवं मलेरिया विभाग में पदस्थ कर्मचारियों कादल डॉक्टरों के साथ ग्राम मोठार एवं बांकी पहुंच गया है, दल के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.सी. मेश्राम, मलेरिया अधिकारी डॉ. एच.पी. पटेरिया भी उपस्थित रहे, जिन्होनें बांकी एवं बंडोल का निरीक्षण कर यह जानने का प्रयास किया कि आखिर किन कारणों से इस क्षेत्र में चिकनगुनिया का वायरस इतना सक्रिय हुआ है।

आकाशीय बिजली से पांच की मौत

सिवनी-जिले केवलारी विकास खंड के ग्राम मोहगांव में हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

वहीं 2 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव में किसान मक्का लगा रहे थे इसी समय अचानक जोर की गरज के साथ बिजली गिरी जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है

मृतको मेंवीनीता सैय्याम पिता राधेश्याम उम्र 16,

सावित्री पिता जीवन लाल,

उम्र 14 ,जीजीबाई पति सुंदर जंघेला 35 वर्ष

इसके अलावा प्रिंस पिता नेतम विश्वकर्मा8 वर्स,प्रतीक्षा पिता नेतम विश्वकर्मा 9 वर्ष, की मौत हो गई है ,वही अन्य 2 घायलो माया बाई पति रिखी राम,गीता प्रधान

50 वर्ष को उपचार हेतु जिला हॉस्पिटल सिविनि भेजा गया है।

कोतवाली पुलिस की सफलता

सिवनी- जिला मुख्यलाय मे गत 22/6/18 को प्रार्थिया सरोज बाई हेडाऊ, निवासी-हनुमान व्यायाम शाला के पास, भैरोगंज, सिवनी के घर से स्टेट बैंक की पास बुक तथा एटीएम चोरी हुआ।

उसी दिन खाते से एटीएम कार्ड का प्रयोग कर आरोपी द्वारा 60000 रुपये आहरण किये। कोतवाली पुलिस द्वारा रि अपराध धारा 457, 380 IPC का दर्ज कर विवेचना की गई।

विवेचना दौरान आरोपी संजय सनोडिया, निवासी गंगा नगर सिवनी को आज गिरफ्तार कर 55000 रुपये बरामद किये गए।

किडनी चुराने वाली गैंग सम्बधी सभी खबरे पूरी तरह फर्जी है-विवेक राज

सिवनी- जिला पुलिस अधीकछ विवेक राज सिंह ने बताया कि जिले में कई दिनों से किडनी चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह को पूर्णतः फर्जी है, आपने बताया कि उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया में वायरल करने वालो के खिलाफ के वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, वही यदि किसी व्यक्ति को सन्दिध् सुचना मिलने पर निकटम थाने अथवा कंट्रोल रूम के नम्बर 07692-220955 पर सुचना दे। किसी भी स्थिति में कोई वयक्ती मार पीट ना करे ,वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी। विवेक राज सिंह ने अपील की हे की वो जनता अफवाह पर ध्यान ना दे।

मामा के बेटे भी करेंगे चुनाव प्रचार

सिवनी- मध्प्रदेश की सत्ता में किसी भी तरह वापिसी करने की मंशा से इन दिनों शिवराज सिंह चौहान एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हे,

किसानो व् मजदूरों के बड़े वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये योजनाये व् लाभांश राशि वितरण कर चुके मामा अब अपने पुत्र कार्तिकेय को चुनाव प्रचार में उतार रहे हे।

आज सीहोर में हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार्तिकेय ने मीडिया के सवालो के जवाब में कहा की भाजापा विस् चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी।

वही उनसे प्रचार अभियान में शामिल होने की बात पूछी गई तो युवा ने कहा कि वो प्रचार करेंगे।

स्पस्ट हे की आने वाले दिनों में शिवराज के पुत्र युवा मोर्चा के माध्य्म से राजनीति में सक्रिय होंगे जिसका असर युवा मत दाताओ पर पड़ सकता है।

27 को हटेगा काह्निवाड़ा का अतिक्रमण

सिवनी- जिले से मण्डला रोड़ पर स्तिथ ग्राम पंचायत काह्निवाड़ा में व्याप्त अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही विगत दिनों आरभ की गई थी ,लेकिन कुछ ना कुछ कारणों से उक्त कार्यवाही पूर्ण नही हो पाई थी।

आज एक बार पुनः जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ द्द्वारा बताया गया कि आगामी 27 जून को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिविनि एवं लोक निर्माण विभाग का सँयुक्त दल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सख्ती से करेगा।

इस दौरान सामन एवं अन्य सामग्री भी ज्प्त होगी,जिसकी सारि जवाबदारी अतिक्रमण कर्ता की होगी।

अगली सुनवायी तक आरंभ नहीं होगा विधि महाविद्यालय का निर्माण कार्य

विधायक प्रतिनिधि शंकर मखीजा के प्रयास ने लाये रंग

सिवनी। मुख्यालय सिवनी के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज में संचालित उत्कृष्ठ विद्यालय के पीछे की ओर स्थित जमीन पर विधि महाविद्यालय की इमारत बनाने हेतु गत दिनों प्रभारी मंत्री शरद जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया था मालूम हो कि उक्त इमारत लोक निर्माण विभाग पीआई द्वारा 650 लाख रूपये की लागत से करवाया जाना है।

इससे पूर्व विभिन्न खेल एवं सामाजिक संगठनों द्वारा नार्मन स्कूल के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में अंकित इस भूमि पर विधि महाविद्यालय का निर्माण नहीं कराये जाने का निवेदन प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से किया गया था। ताकि नगर के इस महत्वपूर्ण मैदान में शिक्षा विभाग द्वारा स्वयं के स्वामित्व वाली खेलों के आयोजन हेतु भूमि रिक्त रह सके।

तमाम कोशिशों के बाद भी प्रशासन द्वारा इसी भूमि पर शासकीय विधि महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन करवाया गया, जिसके बाद नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की थी, आवेदक अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी  श्रीमति अनीता डहरवाल द्वारा दायर की गई याचिका पर गत 22 जून 2018 को माननीय न्यायाधीश जे.के. माहेश्वरी द्वारा आदेश देते हुये कहा गया कि अगली सुनवायी तक भैरोगंज उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी के ब्लॉक नंबर-13 प्लाट नंबर 2/1 पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया जाये। माननीय न्यायालय से प्राप्त सत्यप्रतिलिपि के अनुसार इस मामले को लेकर अगली सुनवायी 20 अगस्त 2018 को होगी, जिसके बाद संभवत: अंतिम आदेश जारी होगा।

वाहन की टक्कर से युवक मृत

सिवनी- जिले के छपारा थाना के अंतर्गत आनंद वाली बंजारी घाटी में आज लगभग 11 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी ,

जिससे मोटर सवार युवक की मौके पर मौत हो गई घटना की सुचना मिलते ही थाना छपारा के पुलिस कर्मी व् 108 वाहन मोके पर पहुच गया था,

घटना में संजय उईक पिता राजकुमार थाना बंडोल बल्लरपुर की मौत हो गई है।

दिग्विजय सिंह की राह पर शिवराज सरकार

अंधेरा कायम रहे, बिजली विभाग की मनमानी

सिवनी- मध्य प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष में बता रही है कि कैसे उसने दिग्गी राजा के कार्यकाल के दौरान अंधेरे में डूबे प्रदेश को 24 घण्टे विद्युत् उपलबद्ध करवाई है, जहां पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहता है वही सिवनी के आदिवासी बाहुल्य घँसोर,कहानी,लखनादौन ,केवलारी,कुरई , 24 घंटे में सैकड़ो बार बिजली गुल रहती है इसीलिए लोग कहते हैं कि चिमनी तले अंधेरा या यूं कहें अंधेरा कायम रहे बिजली विभाग की मनमानी कहे या सरकार की नाकामी दिग्विजय सिंह के राह पर चल पड़ी शिवराज सरकार से अब जनता ऊब चुकी है। यही हाल दिग्विजय से सरकार कथा जिसे जनता ने 15 वर्ष सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था शायद अब शिवराज सरकार की बारी है।

काठ का पुतला बना विपक्ष

सिंगरौली में जहां आम नागरिक बिजली पानी से काफी परेशान हैं वहीं विपक्ष की भूमिका निभाने वाली कांग्रेस, बसपा ,आम आदमी पार्टी कहां है वैसे तो महंगाई एवं अन्य मांगों को लेकर अन्य पार्टियों धरना प्रदर्शन कर रही हैं क्योंकि उनके पास इनवर्टर जंग लेटर उपलब्ध है लेकिन आम नागरिकों के पास क्या है । दरअसल कटौती का खेल ग्रामीण अंचलों में जारी है जहां की जनता बिजली की लेकर काफी परेशान है दिन भर दुकानों में गर्मी से परेशान रहते हैं तो रात में बच्चों के साथ जागरण करते रहते हैं और बिजली का बिल देख उपभोक्ताओं के माथे पर पसीना छूट जाता है ,शिवराज सरकार अभी भी होश में आ जाए अन्यथा सिवनी की जनता बख्शेगी नहीं।

पटरी पर आई बिजली, या पटरी से उतरी

यहां तक की भाजपा के कार्यकर्ता भी कहने से नहीं हिचकिचा रहे हैं की बरसात के कारण बिजली गुल हो रही है उन्हें कहने में भी शर्म नहीं आती की अभी बरसात शुरू ही नहीं हुई है। यह तो नजारा बरसात के पहले का है बरसात में क्या होगा यह तो ईश्वर ही जाने। दिल्ली से आंधी चलती है तो सिवनी की बिजली गुल पता नहीं शिवराज सरकार द्वारा कौन सा यंत्र लगवा दिया गया है । इतना तो सत्य है भाजपा सरकार जो भी मनमानी करें भक्त पक्ष में भजन कीर्तन गाने लगते हैं अगर यही हाल रहा तो भक्त किस मुंह से वोट मांगेंगे। यह हाल जब शहर का है तो गांव में क्या होगा। बड़ी बड़ी डींगें हाँकने से बेहतर होगा कि बिजली की समस्या से लोगो को निजात दिलाने का पहल करे नही तो आने वाले चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ सकता है।