Homeसिवनीजब हुई चापलूसी की हद : पहले अश्लील विडियो फिर जूता राजनीति

जब हुई चापलूसी की हद : पहले अश्लील विडियो फिर जूता राजनीति

Date:

हले अश्लील विडियो फिर जूता राजनीति

सिवनी- पद प्रतिष्ठा और अभिमान ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि इंसान को अपने ही पांव में जूते पहनने के लिए किसी का सहारा लेना पड़ जाए। जी हाँ ऐसी चर्चा इन दिनों सिवनी जिले में एक विधायक द्वारा पद लोलुपता के चलते घटित कृत्य के वायरल हुए वीडियो को देखकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनती जा रही है। लोग अपने तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं कोई कहते नहीं थक रहा है कि यह सब नौटंकी बाज विधायक के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना है कि इस विधायक ने अभी से बता दिया कि कांग्रेस की परिपाटी ऐसी है जहां पैर पकड़ने और जूता पहनाने के बाद के बाद ही शुरू होती है।

लोगों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया कि जब विधायक जैसे लोग अपने नेता के पांव पर जूते डाल रहे हैं तो आम जनता इससे ज्यादा क्या कर पाएगी…? प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल स्व. श्रीमती उर्मिला सिंह के निधन के… पश्चात उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृह ग्राम सिवनी जिले के आदिवासी विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के अंतर्गत ग्राम घूरवाड़ा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पडोसी जिले छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ ने सबसे पहले स्व. श्रीमती उर्मिला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि देकर उनके पुत्र लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा व अन्य परिजनों संग बैठकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रीमती सिंह के राजनीतिक जीवन की चर्चा भी की और वहां उपस्थित जिले भर से आए हजारों की संख्या में कांग्रेसियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर चर्चा करते हुए कुछ समस्याओं से ग्रसित ग्रामीणों ने अनेकों आवेदन देकर श्री नाथ से सहयोग व निराकरण के लिए अपील की।



अपने मुख्य कार्यक्रम को समाप्त कर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शोकाकुल परिवार से विदा लेकर जाने को तैयार हुए इस दौरान उनके साथ बिल्कुल बराबरी से चल रहे जिले की खास विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने श्री नाथ के पैरों में झूककर जूते पहनाते हुए देखे गए। जिसकी वीडियो वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर ली।

उक्त वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि अपनी पद लोलुपता के लिए व्याकुल ठाकुर खानदान से जिला-महाकौशल ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में अपनी स्पष्ट साफ सुथरी राजनीतिक छवि के पुरोधा कांग्रेस शासन के त्रिविभागीय मंत्री रहे स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जिन्हें क्षेत्र की जनता दादा ठाकुर कहकर संबोधित करती थी के होनहार पुत्र केवलारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रजनीश हरवंश सिंह किस तरह झुककर सांसद / प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को जूते पहना रहे हैं। ज्ञात होवे कि रजनीश सिंह वहीं विधायक हैं जो समय-समय पर क्षेत्र की जनता को आकर्षित करने और मनोरंजन करने के लिए तरह-तरह के रुप धारण कर लेते हैं। ये वही विधायक हैं जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपने मोबाइल से वाट्सअप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालकर जिले की जनता को चौका दिया था। मध्यप्रदेश विधानसभा में एक जिम्मेदार जनता के सेवक के रुप में चुने जाने वाले विधायक श्री सिंह के इस कृत्य का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तरह तरह की चर्चाओं का दौर शुरु हो गया।

विधायक के इस कृत्य और प्रदेशाध्यक्ष की सहजता को देकर साफ तौर पर आमजन को यह सीख देती है कि अब कांग्रेस में अपना पद पाने और काम कराने के लिए खुशामद के अलावा चरण वंदना सहित चरण पादुका भी धारण कराना भी आना चाहिए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related