Home Blog Page 2207

आकाशीय बिजली की चपेट में एक मृत

सिवनी – जिले के धूमा थाना अंतर्गत ग्राम सनाई कछार निवासी झुमक लाल पिता हिम्मत लाल कुडापे 42 वर्ष के घर मे दोपहर एक बजे आकाशीय विजली गिरने से झुमक लाल की घटना स्थल में ही मौत हो गई .

सूचना में मिलते ही धूमा पुलिस में थाना प्रभारी रोहित डोंगरे एवं एएसआई हरि सिंग पटैल द्वारा घटना का मुआवना मामला पंजीबद्ध करते हुऐ शव को पंचनामा बनाकर परीक्षण हेतु लखनादौन भेजा गया.

हुंडई और स्कार्पियो वाहन की भिड़ंत,2 की मौत

सिवनी- जिले लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के कारीरात के पास हाइवे 347 पर दो चौपहिया वाहन आमने सामने से टकरा गये,

घटना स्थल पर ही छपारा निवासी रंजीत सिसोदिया उर्फ माठु व् शेखर आनंद की मौत हो गई वही एक अन्य घायल छपारा निवासी गजेदर सिंह को जिला हॉस्पिटल में प्रथमिक उपचार के बाद नागपुर रिफर किया गया है।

इसके अलावा स्क्रिपियो वाहन में सवार कीटनाशक कंपनी बी ऐ ऐसा फ के लगभग 7 कर्मियों का इलाज जिला हॉस्पिटल में जारी है .

अंग्रेजी माध्यम से नही दिया गया प्रवेश तो 1 जुलाई से अनशन पर छात्र-छात्रायें

सिवनी- प्रदेश सरकार जहां शिक्षा के अधिकार के तहत हर बच्चे को पढऩे के लिये हर सुविधा मुहैया करा रही है लेकिन विडम्बना है कि बीते 3 वर्षो से भैरोगंज स्थित उत्कृष्ट शाला के बच्चों को 9वीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन के लिये बार बार प्रशासन के समक्ष गुहार लगानी पड रही है लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नही है आज जनसुनवाई में पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने रोष व्यक्त करते हुये कहा कि हमारे बच्चों का भविष्य को लेकर ना तो जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है और ना शिक्षा विभाग ऐसे में हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
अभिभावकों ने बताया कि शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय भैरोगंज में अंगे्रजी में भैरोगंज सोमवारी चौक सिवनी में कक्षा 8वीं में 46 छात्र छात्रायें है जो सत्र 2017-18 में उत्तीर्ण हो चुके है इनकी कक्षा 9वीं की कक्षा संचालन तो शासन ने अस्थाई तौर पर उसी शाला में कर दिया है लेकिन आज तक ना तो स्थाई प्रवेश दिया गया और ना ही अध्यापन के लिये शिक्षकों की व्यवस्था की गई जिससे छात्र छात्राओं के पालकों में प्रवेश एवं अध्यापन को लेकर यह संदेह है कि बच्चों का भविष्य क्या होगा बच्चे कहां पर प्रवेश ले पायेंगे।

गौरतलब है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य आरपी बोरकर भी अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश देने से मना कर आदेश नही होने का हवाला दे रहे हे वर्तमान में 9वीं का बेस लाईन टेस्ट सभी शालाओं में प्रारंभ हो चुका है पर इन बच्चों के बारे में शासन का कोई ध्यान नही होने से बच्चे इस टेस्ट से वंचित हो रहे है ।

नोट रिचेबल विधायक रजनीश सिंह

सिवनी- अपने पिता स्व. हरवंश सिंह की छवि को धूमिल करने में केवलारी विधायक कोई कसर नही छोड़ रहे है।

मतदाता के समस्या हल करने में नाकाम रहने के बाद अब वे कार्यकर्ताओ का फोन तक नही उठा रहे है, दरअसल रजनीश सिंह पहले भी एक मीडिया के वट्सप ग्रुप में अशिश्ल वीडियो डालकर साबित करने चुके है कि वो किस मानसिक स्तर के है, हॉलकि उस दौरान रजनीश सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करने की बजाय कहा थी किसी नजदीकी व्यतक्ति ने उनके मोबाइल से वह अश्सिल वीडियो पोस्ट कर दिया था।

उक्त मामले की शिकायत कोतवाली सिवनि में भी हुई थी,लेकिन आज क्या कार्यवाही हुई यह सार्वजनिक नही हो पाया।

इसी बीच घुरवाड़ा आये कद्दावर नेता कमलनाथ को पिता तुल्य मनाकर उन्हें जूते पहनाकर वो चर्चा बने रहे।




लेकिन इसी बीच उनके ही विस् केवलारी में दादा ठाकुर के जमाने से कांग्रेस के निष्ठावान सेक्टर अध्यछ नेकराम देशमुख के पद से इस्तीफा देने का आया,जहाँ नेकराम ने केवल इस कारण अपना पद त्यागने की बात कही है कि रजनीश सिंह उनका फोन तक उठाना उचित नही समझ रहे थे।

स्पस्ट हे की जब वर्षो पुराने इस कांग्रेसी से रजनीश चर्चा तक नही कर सके तो वो विस् के अन्य कार्यकर्ताओ से कितना सम्पर्क रखते होंगे ,

पहले केवल बरघाट विधायक कमल मर्सकोले को नाट रिचेबल माना जाता था,लेकिन अब प्रदेश की राजनीती में मशगूल केवलारी विधायक भी इस सूची में शामिल हो गए है।

ग्राम बांकी व मोठार पहुंचा भोपाल से भेजे गये डॉक्टरों का दल

सिवनी- जिले के छपारा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम बांकी एवं मोठार में गत 21 जून से अज्ञात बीमारी से पीडि़त महिला-पुरूषों और बच्चों की बढ़ती संख्या के बाद सक्रिय हुये जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा करायी गई जांचों के उपरांत पाया गया कि लगभग 40 मरीजों में से 22 को अत्यंत जानलेवा बीमारी चिकनगुनिया है।

भोपाल स्तर तक भेजी गई रिपोर्ट के बाद आज प्रात: 11 बजे स्वास्थ्य संचनालय भोपाल के निर्देशन पर सिवनी पहुंचे डॉक्टर सतेंद्र पांडेय (एनट्रोलॉजिस्ट) एवं डॉ. महोलिया ने सीएमएचओ के.सी. मेश्राम से चर्चा कर मरीजों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

जिसके बाद गोपालगंज, छपारा एवं बरघाट में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजरों एवं मलेरिया विभाग में पदस्थ कर्मचारियों कादल डॉक्टरों के साथ ग्राम मोठार एवं बांकी पहुंच गया है, दल के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.सी. मेश्राम, मलेरिया अधिकारी डॉ. एच.पी. पटेरिया भी उपस्थित रहे, जिन्होनें बांकी एवं बंडोल का निरीक्षण कर यह जानने का प्रयास किया कि आखिर किन कारणों से इस क्षेत्र में चिकनगुनिया का वायरस इतना सक्रिय हुआ है।

आकाशीय बिजली से पांच की मौत

सिवनी-जिले केवलारी विकास खंड के ग्राम मोहगांव में हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

वहीं 2 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव में किसान मक्का लगा रहे थे इसी समय अचानक जोर की गरज के साथ बिजली गिरी जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है

मृतको मेंवीनीता सैय्याम पिता राधेश्याम उम्र 16,

सावित्री पिता जीवन लाल,

उम्र 14 ,जीजीबाई पति सुंदर जंघेला 35 वर्ष

इसके अलावा प्रिंस पिता नेतम विश्वकर्मा8 वर्स,प्रतीक्षा पिता नेतम विश्वकर्मा 9 वर्ष, की मौत हो गई है ,वही अन्य 2 घायलो माया बाई पति रिखी राम,गीता प्रधान

50 वर्ष को उपचार हेतु जिला हॉस्पिटल सिविनि भेजा गया है।

कोतवाली पुलिस की सफलता

सिवनी- जिला मुख्यलाय मे गत 22/6/18 को प्रार्थिया सरोज बाई हेडाऊ, निवासी-हनुमान व्यायाम शाला के पास, भैरोगंज, सिवनी के घर से स्टेट बैंक की पास बुक तथा एटीएम चोरी हुआ।

उसी दिन खाते से एटीएम कार्ड का प्रयोग कर आरोपी द्वारा 60000 रुपये आहरण किये। कोतवाली पुलिस द्वारा रि अपराध धारा 457, 380 IPC का दर्ज कर विवेचना की गई।

विवेचना दौरान आरोपी संजय सनोडिया, निवासी गंगा नगर सिवनी को आज गिरफ्तार कर 55000 रुपये बरामद किये गए।

किडनी चुराने वाली गैंग सम्बधी सभी खबरे पूरी तरह फर्जी है-विवेक राज

सिवनी- जिला पुलिस अधीकछ विवेक राज सिंह ने बताया कि जिले में कई दिनों से किडनी चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह को पूर्णतः फर्जी है, आपने बताया कि उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया में वायरल करने वालो के खिलाफ के वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, वही यदि किसी व्यक्ति को सन्दिध् सुचना मिलने पर निकटम थाने अथवा कंट्रोल रूम के नम्बर 07692-220955 पर सुचना दे। किसी भी स्थिति में कोई वयक्ती मार पीट ना करे ,वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी। विवेक राज सिंह ने अपील की हे की वो जनता अफवाह पर ध्यान ना दे।

मामा के बेटे भी करेंगे चुनाव प्रचार

सिवनी- मध्प्रदेश की सत्ता में किसी भी तरह वापिसी करने की मंशा से इन दिनों शिवराज सिंह चौहान एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हे,

किसानो व् मजदूरों के बड़े वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये योजनाये व् लाभांश राशि वितरण कर चुके मामा अब अपने पुत्र कार्तिकेय को चुनाव प्रचार में उतार रहे हे।

आज सीहोर में हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार्तिकेय ने मीडिया के सवालो के जवाब में कहा की भाजापा विस् चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी।

वही उनसे प्रचार अभियान में शामिल होने की बात पूछी गई तो युवा ने कहा कि वो प्रचार करेंगे।

स्पस्ट हे की आने वाले दिनों में शिवराज के पुत्र युवा मोर्चा के माध्य्म से राजनीति में सक्रिय होंगे जिसका असर युवा मत दाताओ पर पड़ सकता है।

27 को हटेगा काह्निवाड़ा का अतिक्रमण

सिवनी- जिले से मण्डला रोड़ पर स्तिथ ग्राम पंचायत काह्निवाड़ा में व्याप्त अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही विगत दिनों आरभ की गई थी ,लेकिन कुछ ना कुछ कारणों से उक्त कार्यवाही पूर्ण नही हो पाई थी।

आज एक बार पुनः जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ द्द्वारा बताया गया कि आगामी 27 जून को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिविनि एवं लोक निर्माण विभाग का सँयुक्त दल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सख्ती से करेगा।

इस दौरान सामन एवं अन्य सामग्री भी ज्प्त होगी,जिसकी सारि जवाबदारी अतिक्रमण कर्ता की होगी।