Home Blog Page 2203

कलेक्टर के आदेश को नही मान रहा पावर प्लांट

घंसौर से जबलपुर का 13 किलोमीटर का कार्य अधूरा

घँसोर -विगत कई वर्षों से घंसौर से जबलपुर मार्ग जो की सिवनी जिले की सीमा से 27 किमी तक रास्ता बुरी तरह बदहाल था. जिसमे विगत महीने में ग्राम दिवारी की जनता ने जनांदोलन और भूख हड़ताल करके शासन प्रशासन को इस सड़क के निर्माण की मांग की थी जिसमे 2 आंदोलन के दूसरे ही दिन से झाबुआ पॉवर प्लांट ने सड़क के दुरुस्ती करण हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया था और नायेगांव तिराहा से कलकुही घाट तक 14 किमी सिवनी जिले की सीमा तक सड़क को गड्ढे मुक्त कर बनाया गया है । एवम आंदोलन समाप्ति के दौरान क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह ने आश्वासन दिया था की 27 किमी का रास्ता पूरा बनाया जायेगा लेकिन देखने को मिल रहा है कि जिस ग्राम के लोगो ने आंदोलन किया उसी गांव की सीमा से सड़क कार्य करवा दिया गया । और सांसद के आश्वाशन को धता बता कर प्लांट प्रबन्धन ने काम बंद कर दिया। और 13 किमी का रास्ता शेष छोड़ दिया ।

लोगो का कहना कि क्या आंदोलन करने हड़ताल करने से ही शासन जनता की समस्या का निदान करेगी क्या ? तो फिर घँसोर ,गोरखपुर, सारसडोल के ग्रामीणों को भी आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी।

क्यों कि घँसोर से सारसडोल ,गोरखपुर से नएगांव तिराहा तक महज 13 किमी का रास्ता बद से बदत्तर हो गया है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटना को अंदेशा दे रहे है ।

जबकि यह मार्ग पॉवर प्लांट के वाहनों के उपयोग हेतु है यही से राख के बंकर दिन रात इसी सड़क से आवागमन करते है ,और यह सड़क के मेन्टेन्स का कार्य का आदेश भी कई बार शासन प्रशासन द्वारा दिया गया है । लेकिन प्लांट प्रबन्धन इस ओर ध्यान नही दे रहा है जिससे घँसोर सहित क्षेत्र की जनता परेशान है क्यों कि यब मार्ग जबलपुर जाने के लिए नज़दीकी रास्ता है जिससे समस्य की बचत होती है और यात्री बस भी इसी मार्ग से होकर जाती है ।

क्रमिक हड़ताल पर बैठे वार्डवासी

सिवनी- नगर पालिका सिवनी द्वारा नगर के रानी दुर्गावती वार्ड में विकास व् अन्य कार्य ना करने,सामुयादिक शौचालय निर्माण की जगह का उचित स्थल चयन ना करने सहित वार्ड की उपेक्षा से व्यवथित

वार्ड वासियो के साथ आज से वार्ड पार्षद मोनू उइके क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गये है।।

मिली जानकारी के अनुसार आज से छिंदवाड़ा रोड़ के समीप शनि मंदिर के समीप हड़ताल में बैठे पार्षद को समर्थन देने राजा बघेल,शिव सनोडिया, बाबू भलोटिया,जगदीश गुप्ता पार्षद शबनम खान रंजीत यादव पहुचे है।

दिनेश राय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई श्री राम मंदिर प्रांगण में बैठक

शहीद स्मारक होगा व्यवस्थित

लखनादौन-विगत 6 जुलाई 2018 को स्थानीय श्री राम मंदिर परिसर में श्री राम मंदिर ट्रसट के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निम्न बिन्दुओ पर चर्चा हुई-

1.श्री राम मंदिर प्रांगण में स्थित शहीद स्मारकको व्यवस्थित करने के विषय में प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी

2. पुरानी दुकानों को तोडकर नया सर्वसुविधा युक्त काम्प्लेक्स बनाया जायेगा, इस कार्य हेतु सभी पुराने दूकानदारो ने अपनी सहमति दी

3.काम्प्लेक्स निर्माण भू तल, प्रथम तल में दुकानों का निर्माण कार्य होगा तथा तीसरे तल में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण होगा

4. राममंदिर काम्प्लेक्स के पुराने दुकानदारों को नए काम्प्लेक्स में दुकानें दी जायेगी तथा शेष दुकानों की नीलामी की जायेगी

5.25 जुलाई तक सभी दुकानदार अपनी दुकानें खाली कर देंगे इस हेतु दुकानदारों ने सहमति दी है।

6.श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को लेकर भी लिवास कलेक्शन के संचालक द्वारा ट्रस्ट का गठन पुनः किये जाने हेतु कहा।जिस पर श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा सहमति दी गई लेकिन जिनकी दुकान इस काम्प्लेक्स में है वे ट्रस्टी नही हो सकते इस बात पर सभी उपस्थित जनसमुदाय ने सहमति दी नियमानुसार दुकानदार ट्रस्ट में सम्मिलित नही हो सकता और ट्रस्ट के पुराने सदस्य मिलकर ही नए सदस्यों को शामिल कर सकते है , पूर्व में भी संजय गोल्हानी, तीरथ प्रसाद गोल्हानी द्वारा अपनी मनमर्जी से ट्रस्ट समिति के ऊपर एक समिति जबरदस्ती बना ली थी औऱ अपनी मनमर्जी से अध्यक्ष बन कर इसकी वैधानिकता हेतु याचिका लगाई गई थी जिसे कोर्ट ने सिरे से नकार दिया।

इनकी मंशा मंदिर और धार्मिक कार्य को लेकर बिलकुल नही है ये केवल ट्रस्ट की आड़ में स्वयं अपनी दुकानों को बड़ा करना चाह रहे है, इसके पूर्व भी संजय गोल्हानी धर्मशाला के एक कमरे को तोड़कर दुकान को बड़ी करने का प्रयास भी कर चुके है, लेकिन ट्रस्ट की सक्रियता से उनका ये नाजायज कार्य नही ही सका,भावार्थ जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश करना चाहते है संजय गोल्हानी और अभी अपने आप को अतिक्रमण हटाते समय भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शित करवा रहे थे जबकि इनकी वास्तविकता क्या है यह पूरा नगर जानता है। इनके रिश्तेदार इनके द्वारा बनाई गई सीढ़ी को तोड़ते समय यह चिल्लाते रहे कि यह जमीन श्री राम मंदिर ओर कृषि उपज मंडी की है उस पर नगर परिषद का क्या अधिकार, मतलब इन्हें यह भी नही पता कि आखिर उक्त भूमि किसकी है ।

यहाँ पर यह बात बताना भी उल्लेखनीय है कि राम मंदिर मार्किट में ऐसे दूकानदार है जिनका किराया मात्र 500 रुपए मासिक निर्धारित है उसके बाद भी 25000 रुपए तक किराया बाकि है , ये दुकानदार भगवान के साथ ही छलावा कर रहे है।

आज की बैठक सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य व अगुवाई में संपन्न हुई उन्होंने सभी पक्षो की बात सुनकर सभी की स्वेच्छानुरूप कार्य करने की बात कही, और कहा कि उनसे जो भी कुछ संभव हो सकेगा वो करेंगे।

श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्री अजय शुक्ला ने बताया कि राम मंदिर समिती के पास आय का स्रोत केवल दुकान का किराया है वह भी समय से न मिल पाने के कारण पुजारी का मासिक भुगतान और बिजली बिल का भुगतान तक नही हो पाता, और एक दुकानदार ने तो 5 लाख रुपये में दुकान दूसरे को बेच भी दी है।जिसके लिए उस दुकानदार ने ट्रस्ट की सहमति नही ली है।

नीलेश स्थापक ने राम नाम लेखन सामग्री को व्यवस्थित करने के सबंध में भी अपनी बात रखी।

कुल मिलाकर देखा जाये तो राम मंदिर की समिति की दुकानों में जो दुकानदारों दुकान चला रहे है वो अपनी मन के मुताबिक कार्य कर रहे है जिससे धन औऱ अन्य व्यवस्था के आभाव में मंदिर जीर्ण शीर्ण हो चूका है, और कुछ लोग तो अपने स्वार्थ के लिये भगवान का मंदिर तक गिरवी रख सकते है ऐसे लोगो की जितनी निंदा की जाए कम है।

जिनका न कभी नगर में धर्मिक सामाजिक कार्यक्रमो में योगदान रहा न कभी कोई वैचारिक पृष्ठभूमि रही वे अपने आप को ट्रस्टी बनाना चाहते है जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है ऐसे लोग अपने आपको राजनीतिक दल का कार्यकर्ता विगत 3 दिनों से प्रचारित करवा रहे है जिनकी आदत जबरदस्ती कब्जा करने की पूर्व से रही है समाज मे नगर में बिना किसी योगदान के गणमान्य बनना चाहते है जो निंदनीय है।

मन्दसौर की पीड़िता की फोटो खींच रही नर्स गिरफ़तार

मंदसौर -मध्य प्रदेश के मंदसौर में गैंगरेप का शिकार 7 साल की बच्ची की फोटो खींचकर उसकी पहचान उजागर करने के प्रयास के आरोप में एक वरिष्ठ नर्स को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इंदौर के अस्पताल में भर्ती पीड़िता के वॉर्ड के पास तैनात पुलिसकर्मियों को बुधवार को इसकी जानकारी मिली थी. इसकी पुष्टि होने पर नर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई.

पुलिस को जानकारी मिली थी एक वरिष्ठ नर्स ने अपने मोबाइल कैमरे से पीड़ित बच्ची और उसके इलाज से जुड़े दस्तावेजों के फोटो खींचे हैं. जांच में यह जानकारी सही पाई गई.

डीआईजी ने बताया कि नर्स से इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है कि उसने पीड़ित बच्ची और उसके मेडिकल दस्तावेजों के फोटो क्यों खींचे. पुलिस को संदेह है कि वह यह तस्वीरें किसी व्यक्ति को भेजना चाहती थी.

डीआईजी ने बताया कि नर्स के ख़िलाफ़ पॉक्सो ऐक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़ित बच्ची मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के अस्पताल में 27 जून की रात से भर्ती है.

ढह गई 5.38 करोड़ से बनी नवनिर्मित कंक्रीट नहर 

केवलारी- एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्रीं मोदी जी हमेशा किसानों की आये दुगुनी करने की बात करते है  एवं प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान जी अपने आप को किसान का बेटा एवं अपनी सरकार को किसान हितेषी बताते नहीं थकते ओर रात इन किसानों के हित में नई नई लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनायें लागू कर रहे है उनका सपना है की प्रदेश का किसान सक्षम हो सशक्त,  आत्मनिर्भर हो किन्तु उनके ही कर्माचारी उनके इस कार्य में उनका साथ देते नजर नहीं आ रहे बल्कि कमीशन के चक्कर में धड़ल्ले से ठेकेदारों द्वारा जिम्मेदारों के संरक्षण में गुडवत्ताहिन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है ओर उन्हें किसी का डर नहीं क्योंकि कमीशन का पेसा सभी आपस में बंदरबांट किया करते है ओर आम जनता हमेशा की तरह परेशान होती है!  मामला केवलारी तहसील का है जहा पर टेल के किसानों को अपनी फसल में पानी के लिये प्रत्येक वर्ष बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है यहा तक की सेंकड़ों किसानों की फसल समय पर पानी नहीं मिलने से सुख जाती है पानी नहीं मिलने के चलते किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो जाते है ओर ये आंदोलन कभी कभी उग्र हो जाता है जिससे शासकीय सम्पति को भी नुकसान होता है ! इसी समस्या को दूर करने के लिये किसानों की तरफ से यही आवाज उठती थी की इस नहर पर कंक्रीटकारण कर दिया जाये तकि जो पानी जमीन (मिट्टी) में सूखकर एवं सीपेज होकर बर्बाद होता है उससे सेंकड़ों किसानों को पानी मिल सकेगा ओर किसानों को हर वर्ष नुकसान नहीं उठना पड़ेगा  इसी को देखते हुये शासन की तरफ से मार्च 2018 से टेल वितरक चेन क्रमांक 0 से 400/ यानी ग्राम सुझरी से ग्राम बक्शी तक नहर का कंक्रीटकारण का कार्य जारी जिसकी कुल लम्बाई 22.38 किमी.एक कार्य की अनुमानित लगत लगभग 5.38 करोड़ बताई जा रही है इस नहर की सिंचाई क्षमता 2427 हेक्टयर की है!

आपको बता दे की उक्त कार्य का ठेका पिंडराई जिला मंडला निवासी जेनुल आबेदीन को दिया गया है जिसके द्वारा जिम्मेदारों से सांठगांठ कर धड़ल्ले से गुडवत्ताहिन निर्माण कार्य किया जा रहा है ऐसा हम इसलिये कह रहे है क्योंकि निर्माण कार्य के अभी छः महीने भी नहीं हुये की एक ही बरिश में नहर का कंक्रीट पानी के साथ ढह गया ओर किसानों के सपने चूर चूर हो गाये उल्लेखनीय होगा की ऐसा नहीं है ।

किसी एक विशेष स्थान पर से नहर का कंक्रीट ढहा हो बल्कि अनेक स्थानों में ऐसी स्थिति पेंदा हुई है जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दि है ओर उनके मन में यह सवाल उठ रहा है की क्या एसे ही गुडवत्तहिन निर्माण कार्य किया जयेगा जो चंद दिनों में ही धराशाही हो जयेगा ओर किसानों समस्या तस की मस बनी रहेगी जब इस संबंध में संबंधित उपयंत्री डी.पी.नावरे तिलवारा बाईतट नहर उपसंभाग क्रमांक 4 केवलारी से बात की गई तो उन्होंने ठेकेदार का पक्ष लेते हुये कहा की गुडवत्तापूर्ण निर्माण कार्य किया गया है किन्तु उस कंक्रीट को धराशाही होंने की मुख्य वजह तेज बरिश है जिस वजह तेज पानी नहर में आ गया ओर पानी की गति तेज होने के कारण नहर को जगह जगह से धराशाही कर दिया जिससे साफ स्पष्ट होता है की ठेकेदार एवं उपयंत्री की सांठगांठ के चलते ही गुडवत्ताहिन निर्माण कार्य किया जा रहा है ! इसकी एक वजह ओर है जिससे साफ होता है उपयंत्री एवं ठेकेदार के बीच सांठगांठ है  क्योंकि जब हमारे संवाददाता ने नहर में चल रहे कंक्रीट की मोटाई के बारे में पूछा तो उनका कहना था की उक्त कार्य में कंक्रीट की मोटाई 6 एम.एम. है जबकि प्राप्त जानकारी अनुसार वह स्टीमेट ए 6 सेमी. की है इसके बाद हमारे संवाददता ने संबंधित एस. डी. ओ. नाग से बात करना चहा तो उन्होंने ने छुट्टी का बहना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया जिसके बाद हमारे संवाददाता द्वारा कार्यपालन यंत्री प्रवीण चंद महाजन से सम्पर्क कर उक्त मामले की जानकारी उन्हें दी जिनका कहना है की उक्त मामले की गुडवत्ता की जांच की जायेगी एवं धराशाही हो चुके निर्माण कार्य को फिर से निर्माण करया जयेगा 

उक्त मामले में निर्माणाधीन कार्य की गुडवत्ता की जांच करायी जायेगी एवं दोषी पाये जाने पर जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही की जायेगी एवं धराशाही हो चुका कंक्रीट का फिर निर्माण ठेकेदार द्वारा करया जयेगा जिससे भविष्य में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो 

प्रवीण चंद महाजन कार्यपालन यंत्री तिलवारा बाईतट नहर प संभाग क्रमांक 4 केवलारी जिला सिवनी 

फिर खुली नपा की पोल सड़क बनी तालाब

सिवनी- नपा सिवनी का सफाई अमला किस तरह से कार्य करता है उसका आज प्रमाण मिल गया जब भारी भरकम सफाई कर्मियों की फ़ौज होने के बाद भी जी ऍन रोड़ मार्ग कुछ मिनिटों की बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया।

2 जेसीबी मशीन होने के बाद भी नपा के सफाई विभाग के अधिकारी के के रजक की मनमानी से सारा शहर जल मग्न हो रहा है।

आज भी जिन्दा है ईमानदारी

सिवनी – म0प्र0 शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं में एक 108 वाहन की पूरे जिले में तैनाती किया जाना है । जहां शासन द्वारा नियुक्त 108 वाहन अपनी निष्ठा से त्वरित सेवा देते हुये कार्य कर रहे है वही वे अपने ईमानदार होने का भी परिचय दे रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.सी. मेश्राम ने बताया कि ईमानदारी का ऐसा ही एक मामला स्वास्थ्य केन्द्र बरघाट में तैनात 108 वाहन में देखने को मिला । 108 वाहन बरघाट के पायलट तुलसीराम गजभिए जिसे दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट में भोपाल मुख्यालय से फोन प्राप्त हुआ कि स्टेट बैंक बरघाट के सामने एक व्यक्ति बेहोंषी की हालत में एक पडा है । श्री तुलसीराम गजभिए फोन के प्राप्त होने के मात्र दो मिनिट के अंतराल में वाहन सहित स्टेट बैंक के सामने पहुंच गये।

वहां पर उन्होंने उपस्थित लोगांे की सहायता से पडे़ बेहोष व्यक्ति को उठाकर बरघाट चिकित्सालय में पहुचाया, चिकित्सालय में पहुचंने पर व्यक्ति को स्टेचर में चढाते समय उसके जेब में रखे 10000/- रूपये जो संभवतः उसने बैंक से निकाले थे, वही पर गिर गये तुलसीराम गजभिए ने व्यक्ति के पैसे को उठाकर अपने पास रख लिया तथा उसका उपचार प्रारंभ कराया। बाद में जब उस व्यक्ति का पुत्र अस्पताल आया तब पायलट तुलसीराम गजभिए ने उस व्यक्ति के पुत्र को 10000/- की राशि ईमानदारी पूर्वक लौटा दी। उक्त बेहोष व्यक्ति के संबंध में परिजनों द्वारा जानकारी दी गई कि ये एक रिटायर्ड वन रक्षक हैं तथा ब्लड प्रेषर हाई होने के कारण बेहोष होकर गिर पड़े थे ।

डाॅ. एन.के. गजभिए चिकित्साधिकारी बरघाट एवं अन्य अस्पताल के कर्मचारियों ने पायलट तुलसीराम गजभिए की ईमानदारी की तारीफ की। तथा रिटायर्ड बनरक्षक एवं उसका परिवार शासन की 108 वाहन योजना व पायलट तुलसीराम गजभिए की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद देता है ।

JIO Blood Donation Camp एकत्र हुआ 17 यूनीट रक्त

सिवनी- आज जिला हॉस्पिटल के रक्त बैंक में मोबाईल नेटर्वक उपलब्ध करवाने वाली कम्पनी जियो के कर्मचारियों द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित किया गया ,जहा कुल 17 यूनिट रक्त एक्त्र हुआ है।

शिविर में एकत्र रक्त का उपयोग जरूरत मन्दो के लिये होगा,शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर हर्सवर्धन जैन ,सहित ब्लड बैंक के स्टाफ रहा।

ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से मिलेगा 86 ग्रामो को पानी

केवलारी- मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा सिवनी जिले मे समूह जल प्रदाय परियोजना की स्वीकृति केवलारी, छपारा, बरघाट, कुरई एवं सिवनी विकास खंडो की छह परियोजना की स्वीकृति प्रदाय की गयी है ।आज दिनांक 6/7/2018 को केवलारी विधानसभा के बैनगंगा हिर्री संगम घाट मे बनने बाली ग्रामीण जल प्रदाय योजना का शिलान्यास उघानिकी भवन बैनगंगा के समीप जिले के प्रभारी मंत्री शरद जैन के मुख्य आतिथ्य, क्षेत्रीय सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते की अध्यक्षता,, श्री मति मीना विसेन जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री मति नीता पटेरिया उपाध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण, श्री मति रंजना शशिकांत ठाकुर जनपद अध्यक्ष, श्री मति शिखा चौरसिया सरपंच केवलारी, देवीसिह बघेल भाजपा जिला महामंत्री, श्री राम ठाकुर उपाध्यक्ष जिला भाजपा ,डाक्टर सुनील राय, के विशिष्ट अतिथि मे उघानिकी भवन के बरामदे मे रखकर जिला की छह परियोजनाओ का शिलान्यास किया गया ।।

ग्रामीण जल प्रदाय योजना से बैनगंगा नदी का पानी घर- घर मे मिले ओर विधिवत् आज शिलान्यास कर जल निगम बोर्ड मध्यप्रदेश शासन के द्वारा यह सपना भी पुरा होने जा रहा है । ग्रामीण जल प्रदाय परियोजना के माध्यम से बैनगंगा हिर्री संगम घाट उगली क्षैत्र के 86 ग्रामो को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा जिससे बर्ष 2017 की स्तिथि मे 62653 जनसंख्या को पानी मिलेगा साथ परियोजना को बीस बर्षो 2037 की जनसंख्या के ओसतन अनुपात से बनाकर तैयार होने पर दो बर्ष का समय लगेगा ।इस मौके पर क्षेत्र के कांग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ता पत्रकार , जनप्रतिनिधि गण,सहित स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपास्तिथ थे ।

ह्यूमन रिसोर्स फेडरेशन द्वारा सेना भर्ती लिखित परीक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण

सिवनी – जिले के जरूरतमंद इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कराने, प्रशिक्षण उपरांत रोजगार में नियोजित कराने, स्वरोजगार स्थापित कराने एवं कौशल उन्नयन विकास कार्यक्रम में सहभागी जिले का अग्रणी संस्थान ह्यूमन रिसोर्स फेडरेशन द्वारा अपने नियमित समाज सेवी कार्यक्रम के तहत सेना भर्ती रैली माह मई 2018 की फिजिकल परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को सेना भर्ती की आगामी लिखित परीक्षा के लिए दिनांक 09/07/2018 से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।

अभ्यर्थियों को इस निशुल्क प्रशिक्षण में सम्मिलित होने हेतु 07/07/2018 को सायं 5:00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सेना भर्ती रैली की लिखित परीक्षा में शामिल होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों यदि किसी तरह की जानकारी लेना चाहते हैं तो दूरभाष क्रमांक 07692-225077 मोबाइल नंबर 08871458047 पर संपर्क कर सकते हैं ।

यह प्रशिक्षण ह्यूमन रिसोर्स फेडरेशन द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों की श्रृंखला में पूर्णतः निःशुल्क है । हमारा अनुरोध है कि अधिक से अधिक अभ्यर्थीगण निःशुल्क सेना भर्ती रैली प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और अपने लक्ष्य तक पहुंचकर अपने माता-पिता, अभिभावकों के सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर हों ।

सभी अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं ।

पता- ह्यूमन रिसोर्स फेडरेशन पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट पुराने आरटीओ ऑफिस के पास सिवनी