Home Blog Page 2204

जानलेवा हमले पर 7 आरोपियों को 7 साल की सजा व अर्थदंड

सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2015 में हुई घटना को लेकर प्रथम अपर सत्र न्यायालय सिवनी के द्वारा फैसला सुनाते हुए- 07 आरोपियों को 07 – वर्ष की सजा के साथ अर्थदंड के आदेश जारी किए है।

मीडिया सेल मनोज सैयाम ने बताया कि आरोपी (1)मुदस्सिर पिता अब्दुल मुक्तादीर खान उम्र लगभग 27वर्ष, (2) अब्दुल कादिर पिता खालिद मुसलमान उम्र लगभग 20 वर्ष, (3)इमरान खान पिता अब्दुल कहार खान उम्र लगभग 19 वर्ष, (4)सफीउररहमान खान पिता हबीबुर रहमान उम्र लगभग 28 वर्ष, (5)मो. इरशाद पिता मोहम्मद रियाज उम्र लगभग 30 वर्ष, (6)मो. जाहीर खान पिता अब्दुल मुक्तादीर खान उम्र लगभग 22 वर्ष ,(7) एहसान खान पिता हिब्जुर्रहमान मुसलमान उम्र लगभग 24 वर्ष , सभी निवासी ग्राम कान्हीवाड़ा जिला सिवनी द्वारा 1 नवंबर 2015 को ग्राम कान्हीवाड़ा में रमेश राय की चाय की दुकान के सामने मंडला रोड पर इंद कुमार जंघेला उर्फ दादू के साथ मारपीट व अश्लील गालियां करते हुए प्राणघातक हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिस पर थाना कान्हीवाड़ा में भादवि की धारा 147,294, 506 बी , 307/149 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

कान्हीवाडा पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण माननीय सिवनी न्यायालय के समक्ष पेश किया था। इस प्रकरण में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, सिवनी इन्द्रासिंह द्वारा दिनांक 04-07-18 को सभी सातो आरोपियों को पृथक-पृथक रूप से 07 -07 वर्ष सश्रम कारावास व 5500 रूपये प्रत्येक को जुर्माने के दंडादेश दिये गये है। उक्त प्रकरण में एक आरोपी शाहिद खान की न्यायालयीन प्रकरण के विचारण के दौरान मृत्यु हो गई थी। म0 प्र0 शासन की ओर से चन्द्रशेखर ठाकुर, अपर लोक अभियोजक के द्वारा पीड़ित और गवाहों के कथन और अन्य सबूतो को न्यायालय में प्रस्तुत किया ।शासन की और अपर लोक अभियोजक चंद्रशेखर ठाकुर ने पैरवी की है ।

बरघाट में टिकट वितरण से पहले ही कांग्रेस में जंग

सिवनी-विगत 4 जून को बरघाट के ब्लाक काग्रेस कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन मे पधारे जिला काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना से जब मंच से कार्यकर्ता ने अपनी बात रखी की चुनाव के समय हमारे आदिवासी भाईयों के बीच मे फूट डालकर काग्रेंस को हरवाने का प्रयास होता है और आज के एक समाचार पत्र समाचार प्रकाशित हुआ है जिसमे जिला काग्रेंस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश मरावी के दो जगह समाज मे दिऐ गए भाषण का उल्लेख है अगर हमारे काग्रेंस के नेता ही ऐसा बोलेगे तो कैसे काग्रेंस जीतेगी इस पर कार्यवाही होना चाहिए .

जिस पर जिला काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने अपने उदबोधन मे की आज जो यह बात हमारे सामने कार्यकर्ता के माध्यम से आई है निश्चित ही इससे हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है मै इस प्रकाशित समाचार की जांच करवाऊगा की यह जो नरेश मरावी के नाम का उल्लेख हुआ है वह कितना सही है अगर जाच मे सही पाया जाऐगा तो जिला काग्रेंस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश मरावी के ऊपर उचित कार्यवाही की जाऐगी ऐसा मै आप सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूँ.

मालूम हो की इससे पूर्व भी कांग्रेस के बरघाट विस् प्रत्याशी अर्जुन काकोड़िया इसी मुद्दे पर कांग्रेस में पड़ी फुट के कारण अत्यंत अल्प मत से हार गये थे।

एक बार फिर इस विस् चुनाव में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यछ नरेश मरावी बरघाट विस् से कांग्रेस की टिकट चाह रहे हे,वही अर्जुन काकोड़िया भी पुनः इसी विस् से चुनाव लड़ने का मन बना चुके है।

मालुम हो की कल हुए कांग्रेस के इस महत्व पूर्ण आयोजन से कार्यकारी अध्यछ नरेश मरावी

शामिल नही हुए थे।

उदघाटन करने आएंगे प्रभारी मंत्री

सिवनी -मध्य प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा (स्वंत्रत प्रभार)लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम अनुसार आज 6 जुलाई को जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे सिवनी पहुंचेंगे तथा दोपहर 12:30 बजे केवलारी पहुंचकर सामूहिक पेयजल योजना का भूमि पूजन करेंगे।कार्यक्रम उपरांत प्रभारी मंत्री श्री जैन केवलारी से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2:15 पर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल समिति की बैठक लेंगे। बैठकके उपरांत मंत्री जैन लखनादौन के ग्राम सिहोरा प्रस्थान करेंगे तथा विकास यात्रा कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। इसी तरह धुमा ग्राम की विकास यात्रा में भाग लेने के उपरांत शाम 5 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

देहली से गिरफ्तार हुआ अपहरण का आरोपी

सिवनी- जिले के डुंडा सिवनी थाने में 13 जून को रूपसिंह पाल ग्राम डुंगरिया द्वारा रिपोर्ट की थी की उसकी नाबालिक बेटी 11 जून से सिवनी जाने की बात कहकर ग़ुम हो गई है।

थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा मामला कायम कर गुमशुदा के रूप में 363 ipc 20/18 दर्ज कर लिया था।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सायबर सेल की मदद से उस समय बड़ी सफलता हासिल की जब अपहरण कर्ता को देहली के लक्छमी नगर इलाके से नाबालिक बच्ची सहित दबिश देकर बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के इस्ट्रा ग्राम के माध्यम से आरोपी जितेंद्र राजपूत ने बालिका से सम्पर्क बनाकर उसे 16 जून को आल्टो कार से अपने साथी चिनटू उर्फ़ विष्णु तारन के साथ देहली ले जाया गया।

आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363,366,376*b 34 आई पी सी,व् 3,4 पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहा उसे जेल भेज दिया गया ।वही एक अन्य आरोपी चिंटू की तलाश की जा रही है,

इस बड़ी सफलता में डुंडा सिवनी थाना में पदस्थ सहा. उप. निरीक्षक जी.एस. राजूपत,जमना जवारे, गंगा प्रसाद सहित जिले की सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

शहीद स्मारक को लड़कियों ने किया साफ

सिवनी- हम होंगे कामयाब……..हम होंगे कामयाब……हम होंगे कामयाब एक दिन के गीत के साथ महाविद्यालय का सत्र प्रारंभ होते ही मैथ्स एवं बायोलॉजी की छात्राओं ने महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अमिता पटेल के मार्गदर्शन में एवं रासेयो प्रभारी डॉ.अर्चना चंदेल के दिशा निर्देशन पर सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया है।

महाविद्यालय की छात्र संघ की सदस्य कीर्ति सनोडिय़ा ने बताया कि यह हमारा महाविद्यालय है और इस अभियान के तहत हम नवप्रवेशी छात्राओं को यह संदेश देना चाहते है कि अगर आप इस अभियान से जुड़ेगी तो निश्चित ही महाविद्यालय की गरिमा बढ़ेगी।

इसी तारतम्य में मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि हम लोग विज्ञान के विद्यार्थी है और विज्ञान में किये जाने वाले कोई भी कार्य देश के विकास में अहम भूमिका निभाते है निश्चित ही स्वच्छता अभियान भी देश के विकास की एक कड़ी है तस्लिम फातिमा ने कहा कि स्वच्छता अभियान की यह श्रंखला हम विगत एक माह तक चलाने का प्रयास कर रहे है जिसमें हमे महाविद्यालय का भरपूर सहयोग मिल रहा है काजल यादव ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ इस महाविद्यालय के स्मारक के आसपास हम सभी गाजर घास हटाने का प्रयास कर रहे है जिससे यह परिसर स्वच्छ दिखे.

इसी कड़ी में विज्ञान संकाय के डॉ.एसआर नावंगे ने कहा कि-नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या महाविद्यालय जिले की धरोहर है इसका संबंध आजादी के पूर्व से रहा है और वर्तमान में इसके महत्व को भुलाया नही जा  सकता इस उद्देश्य से यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ.अर्चना चंदेल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम सभी राष्ट्रहित में विभिन्न माध्यमों से कार्य करते है .

तेंदुए का मिला शव

सिवनी- जिले से ऍन एच् 7 मार्ग पर स्तिथ ग्राम सड़क मोहगांव के पास सचालित पेट्रोल पंप के सामने पूर्व में बने क्रशर के पास एक तेंदुए का शव मिला है।

उक्त स्थान पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है ,आशंका व्यक्त की जा रही की आपसी संघर्ष में उक्त शावक मारा गया है।

पेच पार्क प्रबधन से जुड़े अधिकारि घटना स्थल पर पहुच कर तेंदुए की मौत के कारणों की जांच में लगे है।

पेच टाइगर रिजर्व के फील्ड डायेक्टर विक्रम सिंह परीहार ने बताया कि जांच उपरांत ही मोहगांव रेज में हुई तेंदुए की मौत का कारण स्पस्ट हो सकेगा।

अनाज के अभाव में वृक्षों के पत्‍तें खाने का समाचार निराधार

सिवनी – समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त घंसौर विकासखण्ड के ग्राम काछीबुधवारा प्रकरण में  अनाज न होने से बच्चो द्वारा वृक्षो के पत्ते खाने की बात प्रकशित की गई है। जो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जपं घंसौर की जांच उपरान्त निराधार पाया गया।

जांच में 12 जून 18 को परिवार को पात्रतानुसार उचित मूल्य दुकान ग्राम बालपुर से खाद्यान्न उपलब्ध करवाया गया है। मौका निरिक्षण में घर पर गेहूँ, चाँवल व मक्का पाया गया है। इसके साथ ही परिवार का 1 एकड़ कृषि भूमि पर  स्वामित्व है। जिसमे रिश्तेदारों के माध्यम से उस पर कृषि कार्य परिवार द्वारा किया जाता है।

प्राप्त जानकारी अनुसार 5 दिसंबर 2017 को पिता रमेश मरावी की आत्महत्या करने के उपरांत परिवार में माता  झारियोबाई, पुत्र मनीष,पारधी व पुनीत है। जिसमे पुत्र  पारधी ग्रामवासियो के मतानुसार मानसिकता विकलांग है।

बडा पुत्र मनीष कार्य हेतु लगभग 5 वर्षो से जिले से बाहर गया हुआ है। माता झारियोबाई की पीलिया रोग से ग्रसित होने के कारण ग्राम पहाडी रिश्‍तेदार के घर इलाज हेतु गयी हुई थी। जानकारी मिलने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा उन्‍हें वापस बुलवाकर जिला चिकित्सालय सिवनी में इलाज कराया जा रहा। शीघ्र ही पुत्र पारधी की विशेषज्ञों द्वारा सम्‍पूर्ण जांच कराई जायेगी।

ध्वस्त यातायात व्यवस्था जल्द ही पुलिस कप्तान करेगे निरिक्षणं

सिवनी- मुख्यायल की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्छित बनाने के लिये एक स्वयं पुलिस कप्तान विवेक राज सिंह कमान संभालने के लिये तैयार है।

दरअसल विभन्न माध्यमो से जानकारी मिल रही थी की नगर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नही है,जिसके बाद गत 2 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में बस ,ऑटो,ट्रक ऑपरेटर ,मिडिया कर्मियों,वरिष्ठ नागरिकों ,जन प्रतिनिधियों के साथ जिला कलेक्टर गोपाल डाँड़ ,कप्तान विवेक राज सिंह,उप पुलिस अधीकछ गोपाल खांडेल ने व्यवस्था में सुधार के लिये सुझाव मांगे ।

उप पुलिस अधीकछ ने बतया की मोटे तौर पर पहले चरण में दोनो ही बस स्टेण्डों से हो रहे बसों के परिचालन पर धयान दिया जाएगा,

बस ऑपरेटर्स को निर्देश दिये गये वो पहले से निर्धारित स्टॉप पर ही यात्रियो को ले।

इसके साथ हीकार्य योजना बनाकर जल्द ही विवेक राज सिंह व्यवस्था को बेहतर करने हेतु पैदल अवलोकन कर नगर के ज्यादा यातायात दबाव वाले इलाको में अतिक्रमण व् अन्य समस्याओं के निराकरण के लिये प्रयास करेंगे।

बैठक में विधायक मुनमुन रॉय, नपा अध्यक्छ श्रीमती आरती शुक्ला पार्षद गण भी शामिल हुए।

कार्पोरेशन बैंक मामले एक आरोपी को मिली पुलिस रिमांड

सिवनी- मुख्यायल की कार्पोरेशन बैंक शाखा में बैंक मैनेजर सुरेश पंडित, पुष्पराज दुबे, संजय राय के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के साथ किसी अन्य व्यक्ति को उपस्थित करते हुए फर्जी तरीके से KCC बनवाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी शिवदयाल पिता दशरथ चंद्रवंशी, निवासी- छीतापार, थाना कान्हीवाड़ा की गिरफ्तारी दिनांक 02/7/18 को करते हुए आज माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में फर्जी तरीके से फर्जी व्यक्ति पेश कर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाते हुए लाखों रुपये का अवैध लाभ अर्जित करने संबंधी 07 प्रकरण दर्ज है।

अस्पताल सिवनी की घटना | सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सिवनी- जिला अस्पताल सिवनी में सोमवार की शाम बच्चा चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया और हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं, इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवालिया निशान लग गए हैं।

दरअसल, हुआ यूं कि अस्पताल में एक अनजान महिला स्पेशल केअर न्यू बोर्न यूनिट तक पहुंच गई और एक बच्चे को उठा लिया। अस्पताल स्टाफ, परिजनों और अन्य लोगों की नज़र इस अनजान महिला पर गई तो उसे बच्चा चोर समझ कर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बच्चा चोरी होने की खबर पूरे अस्पताल में फैल गई, इससे हड़कंप मच गया।

महिला को घर भेजा

इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। महिला को निर्भया मोबाइल के हवाले कर उसके घर छोड़ा गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर (विछिप्त) है। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस सनसनीखेज घटना से जिला अस्पताल प्रबंधन और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अनजान महिला न्यू बोर्न यूनिट तक पहुँची कैसे? आपको बता दें कि बीते कुछ माह पूर्व ही अस्पताल में बच्चा चोरी की घटना सामने आई थी, इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है।