Home Blog Page 2202

सिवनी से पिछले 11 वर्षों से बाबा बैद्यनाथ धाम जा रही कावड़ यात्रा इस वर्ष 8 अगस्त को

“श्री बाबा बैद्यनाथ धाम कावड़ यात्रा”

समस्त श्रद्धालुओं प्रेमी बंधुओं को सूचित किया जाता है कि पिछले 11 वर्ष अनुसार इस वर्ष भी लगातार दिनांक 8 अगस्त दिन बुधवार को जी ए डी कॉलोनी शिव मंदिर सिवनी से बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होगी .

“दर्शनीय स्थल”

मैहर, विंध्यवासिनी, बनारस, सुल्तानगंज, देवघर, वासुकिनाथ, सिलीगुड़ी ,गंगटोक से इलाहाबाद होते हुए वापस आएगी।

यात्रा में जाना चाहते हैं वहां दिए गए संपर्क सूत्रों से संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-: तारसिंह भलावी 07470365200

हर्षित शर्मा -: 08817157979

मोहन पटेल-: 0932984053

यश सराफ -: 0805461004

“संपर्क सूत्र कुंडा”-: मुकेश चौरसिया -: 09893547532 राली चौरसिया -:9981005450

सड़क दुर्घटना में वन कर्मी मृत

सिवनी- जिले से नागपुर रोड एन. एच 7 पर आज शाम एक वन कर्मी चिंतेश भलावी रैयाराव गांव के निवासी थे की मौत हो गई।

वनरक्षक पद पर पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी मैं पदस्थ कर्मी ड्यूटी करके सिवनी से लौट रहे थे उसी दौरान बोदनाला बेरियर के पास नागपुर की ओर जा रहे ट्रक RJ 32 GC 0512 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिवनी में भी भारी बारिश का अलर्ट

सिवनी -मौसम विभाग के भोपाल केंद्र ने आगामी 48 घंटों के लिए राज्य के कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक बालाघाट, बैतूल, भोपाल, दमोह, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, रायसेन, रतलाम, सागर, सिवनी, उज्जैन, उमरिया और विदिशा में भारी बारिश होगी। कहीं कहीं बाढ़ जैसे हालात भी बनेंगे।

हिंदी में बनेगा पंजीकृत श्रमिकों का कार्ड

 असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के बाद उनकों कार्ड वितरण की प्रक्रिया सरकार ने तेज कर दी है। उप श्रमायुक्त ने समस्त कलेक्टर्स, जिला पंचायत सीईओ, सीएमओ नगर पालिका, समस्त जनपद सीईओ और श्रम कार्यालयों को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिए गए है। पत्र में कहा गया है कि पंजीकृत श्रमिकों को पंजीयन कार्ड हिंदी में प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए श्रमिकों के पूरे डाटा को हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है। फिर भी श्रमिकों के नाम, उप नाम व पते आदि में कोई त्रुटि न हो, इसके लिए हिंदी में अनुवाद करने की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।

घातक बना मोड़-फिर हुई बंजारी घाट में दुर्घटना

सिवनी- जिले से जबलपुर एन एच मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने के दौरान छपारा से लखनादौन के मध्य स्तिथ बंजारी मंदिर के पास आज पुनः एक बड़ा हादसा हुआ है,

जहा हाईवे पर डिवाइडर सहितपहाड़ी से 4-5 ट्रक जिनमे ट्राला भी शामिल है वो आपस में जा टकराए।

आरंभिक जानकारी के अनुसार घटना में कोई बड़ी जन हानि नही हुई है।

मालूम की मार्ग निर्माण करने वाली एजेंसी उदित कांस्टर्सन की लापरवाही से मंदिर के पीछे बनी पहाड़ी को काट कर बनाई गई सड़क निर्माण के दोरान किया कार्य एन एच ऐ आई के मानकों को ध्यान ना रखते हुई बनाई गई है,

फलस्वरूप इसी मोड़ पर निरंतर वाहन दुर्घटना हो रही है।

अवैध पशुओं का परिवहन 2 गिरफ्तार

सिवनी- जिले की डुंडा सिवनी पुलिस द्वारा आज सफलता हाथ लगी हे। मिली जानकारी के अनुसार जनता नगर से जबलपुर पिकअप में पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था । जिसे डूंडा सिवनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चूना भट्टी बाईपास के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन में भरे जानवरों को तथा आरोपी मिर्जा भाई, अब्दुल कलाम कुरैशी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 258/ 18 धारा 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम तथा 66 /192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

महिला की हुई हत्या

सिवनी- जिले के केवलारी थाने की ग्राम गुबरिया में चरित्र संदेह पर की हत्या का मामला आया है,जहा सदेही पति फरार बताया जा रहा है ।मिली जानकारी के अनुसार रवि मर्सकोले का बिबाह मंडला जिले के लखमा निवासी विस्सो बाई के साथ 6 साल पूर्ब हुआ था किंतु पति को पत्नी के चरित्र पर शक था । छिंदा चौकी के गुबारिया में उक्त घटना के बाद थाना प्रभारी प्रदीप वाल्मीकि के मगर्दर्शन में टीम गठित कर मौके से फरार संदेही पति की तलाश की जा रही है ।

11 जुलाई को सभी जिलों में होंगे बिजली बिल माफी योजना के कार्यक्रम

सिवनी- आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संबल योजना प्रदेश में गरीबों का संबल बन गयी है। यह जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस योजना के अंतर्गत गरीबों के लिये मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना और सरल बिजली बिल योजना वरदान सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 जुलाई को सभी जिलों में बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र देने और नये हितग्राहियों का पंजीयन कराने के लिये जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम रतलाम जिले के जावरा में आयोजित होगा। श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं जावरा से पूरे प्रदेश के हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन दोपहर तीन बजे से सभी जिलों में सुना जा सकेगा।

श्री चौहान आज अपने निवास से सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई के बाद बिजली बिल माफी और पंजीयन की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद जहाँ-जहाँ ट्रांसफार्मर कटे हैं, वे सब एक साथ जोड़ दिये जायेंगे और एक दिन प्रकाश पर्व मनाया जायेगा।

श्री चौहान ने जिला कलेक्टरों और जन-प्रतिनिधियों से कहा कि 11 जुलाई को जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करें और बिजली बिल माफ करने तथा पंजीयन कराने के संबंध में जो भी कठिनाईयां आती हैं, उनका तत्काल समाधान भी करें। श्री चौहान ने कहा कि 11 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के बाद स्थानीय जन-प्रतिनिधि सुविधानुसार विधानसभावार भी बिजली बिल माफी के कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। विद्युत सब स्टेशनों पर भी विद्युत अधोसंरचना और निर्माण से संबंधित कामों का लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि इस योजना को अपने-अपने जिलों में नेतृत्व प्रदान करें और प्रभावी तरीके से इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि गरीबों को योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। स्थानीय कार्यक्रमों में सांसद, जन-प्रतिनिधि, नगरीय पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हों और गरीब हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलवायें।इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ जन-प्रतिनिधियों का समन्वय आवश्यक है। इसके लिये पहले से प्लानिंग कर लें। बरसात को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम रखें।

श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना, बकाया बिजली बिल माफी योजना और सरल बिजली बिल योजना गरीबों के सिर से अनावश्यक आर्थिक बोझ उतारने वाली योजनायें हैं। ये गरीबी से लड़ने का सहारा देने वाली योजनाएं हैं। कोई भी पात्र गरीब परिवार इस योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिये। श्री चौहान ने कहा कि वे संबल योजना और बकाया बिजली बिल माफी योजना की निरंतर समीक्षा करेंगे और हर दिन कम से कम चार जिला कलेक्टरों से बात करेंगे। श्री चौहान ने बताया कि भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीबद्ध श्रमिकों का भी स्वाभाविक रूप से संबल योजना में पंजीयन मान्य किया जायेगा। उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनियों के फील्ड अमले की सराहना करते हुये कहा कि मैदानी अधिकारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।

रोशनी का हुआ सफल हृदय रोग आपरेशन

सिवनी /4 जुलाई 2018/ किसी माता-पिता के लिये इससे बडे दुख की बात क्या होगी जब बचपन में ईलाज के दौरान कोई चिकित्सक यह बोल दे कि आपकी बच्ची हृदय रोग से ग्रसित है इसकी जिंदगी ज्यादा समय की नही है। इसका विवाह मत करना यह गर्भधारण के लिये कभी शारीरिक रूप से तैयार नही हो पायेगी । कुरई निवासी गरीब परिवार के राजेन्द्र पाठक और अभिलाषा पाठक की पुत्री रोशनी बचपन से हृदय रोग से ग्रसित थी । यह जानकारी उसके परिवार वालो को भी थी चिकित्सक ने रोशनी को बचपन से असामान्य होना बताया था क्योकि उसका हृदय शरीर के बायी और न होकर दाहिने और था । इन्ही सभी कारणो से वे रोशनी की परवरिष बडी सावधानी पूर्वक कर रहे थे । इसके साथ रोशनी का एक हाथ आकार में छोटा था जो उसकी विकलांगता का कारण था ।

रोशनी का परिवार जनवरी 2018 में डा0 अभिषेक रायकवार व डाॅ. विनोद दहायत और डाॅ. रूचि द्धिवेदी से सम्पर्क में आया। अपनी बेटी के हाथो के उपचार की सहायता के लिये पहॅंचे रोशनी के पिता द्वारा विषेषज्ञों को बताया कि उनकी बच्ची हाथ से तो विकलांग है साथ ही बचपन से ही इन्हें चिकित्सक द्वारा हृदय रोग से ग्रसित भी बताया गया है । डाॅ. रूचि द्विवेदी ने बच्ची स्क्रीनिंग कर जिला स्तरीय कैम्प में भेजा। जहां श्री कृष्णा हृदयालय नागपुर एवं प्लेटीना हास्पिटल नागपुर की टीम ने बच्ची की असामान्यता को देखते हुए। उसका आपरेशन करने से हाथ खडा कर दिये । परन्तु डा0 रूचि द्विवेदी लगातार चिकित्सको के संपर्क में रही। उन्होने चिरायु मेडिकल कालेज भोपाल के सर्जन डा0 विवेक कन्हेर से चर्चा की जिन्होने रोशनी की सर्जरी को एक चैलेंज के रूप में लेते हुए उसका आपरेशन करने की सहमति दी ।

दिनाॅक 26.06.2018 को चिरायु हास्पिटल भोपाल के डा0 विवेक कन्हेर और डा0 निखिल पेन्डसे की टीम ने बच्ची की एक साथ तीन सर्जरी की उन्होंने हार्ट के छेद , एक वाल्व की रिपेयरिंग और फेफेडों की धमनी जो एक तरफ थी उसे अलग कर दोनों तरफ किया गया। और उसका सफल आपरेशन हो सका ।

मान्यता प्राप्त बॉडी बिल्डर से बनी बस का ही पंजीयन होगा

सिवनी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बस निर्माण और बस बॉडी के संबंध में अपने कड़े नियम जारी किए हैं, जिसके अनुसार उन्हीं बसों का आरटीओ द्वारा पंजीयन किया जाएगा, जो एजेंसी या बॉडी बिल्डर भारत सरकार से अधिमान्यता प्राप्त डीलरशिप होगी। इसके पश्चात उस बॉडी बिल्डर को संबंधित परिवहन कार्यालय से व्यापार का प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। ऐसी एजेंसी द्वारा बनी बसों का ही पंजीयन किया जाएगा।

नए निर्देशानुसार अब कोई भी बस ऑपरेटर अपनी इच्छानुसार 28 की जगह 30 या अधिक सीटें नहीं कर पाएगा। नए निर्देशानुसार बस ऑपरेटर भारत सरकार द्वारा निर्धारित बस निर्माता एजेंसी को मान्यता लेनी होगी।