Home Blog Page 2192

स्वतंत्रता दिवस समारोह की बैठक 30 जुलाई को

सिवनी- स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त) मनाये जाने हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 जुलाई को समय-सीमा बैठक के समय कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है।

देखे VIDEO जब फिसल गये शिवराज

छ्तरपुर– बुंदेलखंड के दौरे पर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गुरुवार को छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा मुख्यालय पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर शाम यहां हुई मंचीय आम सभा के दौरान मंच से उतरते हुए सीढ़ियों से फिसल गए। इससे उन्हें मामूली चोट आ गई। हालांकि मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत उठा लिया। मुख्यमंत्री चौहान गिरने के तुरंत बाद उठ कर सहज हो गए और मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार कर निकल गए। लेकिन CM के सीढ़ियों से फिसलने की घटना से उनके साथ मौजूद पत्नी साधना सिंह नाराज हो गई। उन्होंने बिना कुछ कहे कार्यकर्ताओं की तरफ इस तरह देखा जैसे उन्हें बहुत बुरा लगा हो। चंदला की सभा के बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री लवकुशनगर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को चंदला विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की मंचीय सभा थी। वे यहां पर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे थे। लेकिन मंच पर संबोधित करने के बाद उनके साथ बड़ी घटना हो गई। मुख्यमंत्री शाम 7:00 बजे चंदला के मंडी परिसर स्थित मंच पर पहुंचे और उन्होंने यहां मौजूद हजारों की भीड़ के सामने अपना संबोधन दिया। इसके बाद जैसे ही मंच से वे उतरने लगे तो सीढ़ियां सकरी होने के कारण उनका पैर फिसल कर तीसरी सीढ़ी पर आ गया, इससे वह सीधे जमीन पर गिर गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत उठा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सहज होकर यहां से निकल गए। लेकिन बताया गया है कि उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी साधना सिंह को इस घटना से बेहद गुस्सा आया और उन्होंने कार्यकर्ताओं से नाराजगी भी जताई। हालांकि बाद में वे यहां से सामान्य होकर निकली।

एन एस यू आई ने सौपा ज्ञापन

सिवनी-रुक जाना नहीं कार्यक्रम के तहत उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं के परिणाम आने के एक दिन बाद ही महाविद्यालय में प्रवेश लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गयी जिसे फिर से प्रारंभ किए जाने को लेकर आज NSUI ने कुलपति के नाम प्राचार्य को एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सोपने में NSUI जिलाध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया, जिला उपाध्यक्ष ओम उपाध्याय , जबलपुर संभाग मीडिया प्रभारी ऋषभ ठाकुर, NSUI नगर अध्यक्ष अभिषेक बबलू डेहरिया, नगर उपाध्यक्ष संजय नामदेव, कपिल सराठे, वीरेन्द्र कुसरे, आशीष राजपूत नगर महासचिव प्रखर शर्मा,नगर सोशल प्रभारी अभिषेक बर्वे जिला st, sc प्रकोष्ट अध्यक्ष सागर मरकाम पी.जी. कॉलेज अध्यक्ष दीपक बंटी पात्रे पी जी कॉलेज सहसचिव शौरभ जंघेला , अनुरोध भगत ,मोहसिन खान पी जी कॉलेज सचिव हिमांशु रुनिझा, अनूप अमरते कार्यकर्त्ता प्रखर ठाकुर, अरबाज़ खान एवं पी जी कॉलेज के समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

अंतरराष्ट्रीय हिंदुपरिषद राष्ट्रीय बजरंग दल का हुआ गठन

सिवनी-आज दिनांक 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय हिंदुपरिषद राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला सिवनी में गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से वक्ता के रूप में परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री संम्मानीय दामोदर जी नामदेव उपस्थित रहे एवं राजू चरनागर घासीराम सनोडिया उपस्थित रहे।

बैठक में 500 से अधिक युवाओ ने अंतरराष्ट्रीय हिंदुपरिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल में काम करने का संकल्प लिया।

. जिसमे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुन्ना पटैल जी केवलारी एवं राष्ट्रीय बजरंगदल का जिला अध्यक्ष मयूर दुबे को नियुक्त किया गया उपाध्यक्ष के रूप में जीतू सिंघ बघेल जिला मंत्री के रूप में अमित दुबे पलारी नियुक्त हुए।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय बजरंगदल में नगर अध्यक्ष रविन्द्र चिंटू पवमे क्षात्र परिषद का जिला अध्यक्ष केशव दुबे को नियुक्त किया गया

ऊक्त आशय की जानकारी प्रेस को जारी विग्यप्ति में

सूर्या सिंघ बघेल मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय बजरंगदल

द्वारा दी गई है।

एम शिक्षा मित्र के उपयोग में सिवनी जिले का शीर्ष स्थान

सिवनी – कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ द्वारा प्रदेश में एम शिक्षा मित्र के उपयोग में सिवनी जिले के शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर शिक्षा विभाग को बधाई दी गई है।

समय सीमा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग एवं जिला परियोजना समन्‍वयक जिला शिक्षा केन्‍द्र को बधाई देते हुये जिले के शिक्षकों के सहयोग के लिये धन्‍यवाद ज्ञापित किया है।

ईमानदार शिक्षकों की मेहनत के प्रतिफल आज सिवनी जिला शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम लिख रहा है जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।

केवलारी बन्द को मिला पूर्ण समर्थन

केवलारी (सिवनी) गत दिवस थाना केवलारी में शिक्षक बालगोविन्‍द पाठक, शासकीय कन्‍या माध्‍यमिक शाला केवलारी के विरूध्‍द नाबालिग छाञा ने संगीन छेडछाड अश्‍लील हरकते करने के आरोप लगाये गये थे, थाना केवलारी में नाबालिग की रिपोर्ट में आरोपी पर धारा 354, 354ए, 354डी, 506 एवं पासको एक्‍ट की धारा 7/8, 9एफ, 10-11 (IV), 12 के तहत मामला पंजीबध्‍द किया गया, वही ज्ञापन में लेख कर आरोपित किया गया कि, आरोपी शिक्षक को रिपोर्ट दिनांक 16/7/2018 को पुलिस केवलारी व्‍दारा थाना केवलारी लाया गया तथा दिन रात बैठाया जाकर, आरोपी को गिरफ्तार किये बिना ही टी0आई0केवलारी ने छोड दिया, जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है , आज दिनांक तक स्‍कूल सहित घर गांव से आरोपी फरार है, वहीं केवलारी लोगा व्‍दारा सैकडो हस्‍ताक्षर युक्‍त ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, एसडीओपी केवलारी सहित अन्‍य राजनिति दलो को सौंपा जाकर मांग की है कि आरोपी शिक्षक को शीघ्र गिरफतार किया जाये, तथा केवलारी थाना के दोषि टी0आई , कर्मचारीयो के विरूध्‍द कार्यवाही की जावे,.

आज 26 जुलाई की सुबह से ही नगर के सभी व्यापारीक प्रतिष्ठान,स्कुल,कालेज आम नागरिकों ने स्वेच्छा से बंद रहे,इस दौरान हुई विरोध सभा में सभी ने एक स्वर से मांग की लापरवाह थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही कर जल्द से जल्द आरोपी शिक्षक को गिरफतार कर बालिका को न्याय दिलवाया जाय।

साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 27 जुलाई को

सिवनी- इस वर्ष का अंतिम चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शुक्रवार सुबह के तीन बजकर 49 मिनट पर खत्म होगा। 3 घंटे 55 मिनट लंबे इस ग्रहण का सूतक 27 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से ही लग जाएगा।

सूतक लगने से पहले मना लें गुरु पूर्णिमा पर्व शुक्रवार को पूर्णिमा भी है। इसलिए ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना शुभ है। वहीं मंदिरों में भी ग्रहण का सूतक लगने से पहले आरती व पूजा हो जाएगी।

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष, सिंह,वृश्चिक,मीन – अच्छा

मिथुन, तुला, मकर,कुंभ- विपरीत असर

वृषभ, कर्क, धनु ,कन्या – मिला जुला प्रभाव

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद नेमा का निधन, अंतिम यात्रा कल 10 बजे

सिवनी- जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद जी नेमा अब हमारे बीच नही रहे, उन्होंने आज अपने निवास पर ही सुबह अंतिम सांस ली, श्री नेमा ने लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहकर स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों तथा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अपनी श्रेष्ठतम सेवाएं दी है, वैश्य विभूति रत्न से सम्मानित श्री नेमा वैश्य समाज के संस्थापक सदस्य थे, वे द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के अनन्य शिष्य तथा सीलादेही वैष्णो देवी पहाड़ी पर स्थिति सहज संतोष आश्रम के प्रमुख सेवादार थे ।

68 वर्षीय स्व.श्री गोविंद जी नेमा अपने पीछे अपने छोटे भाई गुरु रत्नेश्वर धाम पत्रिका के संपादक श्री राजेन्द्र नेमा, आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी पत्नी श्रीमती विद्या नेमा, अपनी पुत्री अनन्या तथा अपने चाहने वालो को रोता विलखता छोड़ गए ।

स्व. श्री गोविंद जी नेमा की अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान हाउसिंग बोर्ड कालोनी से कल गुरुवार 26 जुलाई को प्रातः 10 कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी ।

VIDEO युवाओं ने खोला मोर्चा अस्पताल में हुई घटना की हो उच्चस्तरीय जांच

सिवनी- इंदिरा गांधी जिला हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टरो द्वारा मरीजो के साथ किये जा रहे दुर्व्हव्हार एवं इलाज के दोरान की जाने वाली लापरवाही को लेकर आज युवाओ द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया ।

मालुम हो की विगत दिवस पूर्व जिला हॉस्पिटल में एक गम्भीर मरीज का इलाज करने की बजाय वहा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बिसेन ने ना केवल मरीजो के परिजनों के साथ सही व्यहार किया गया बल्कि उनके साथ इलाज करवाने गये युवकों को भी फर्जी मामले में फंसा दिया गया है।

चूंकि ऊक्त डॉक्टर एक प्रभावशाली राजनितिक व्यक्ति का पुत्र है इस कारण दवाब वश कार्यवाही की गई है ,युवाओ ने मांग की है कि एक समिति बनांकर उच्च स्तरीय जांच कर पूरे प्रकरण की जांच हो ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।

थाना बाटकाखापा को 1सप्ताह में मिली दूसरी सफलता

थाना बाटकखापा में पकड़ाया 1 और स्थाई वारंटी

पुलिस अधीक्षक महोदय दवारा चलाये जा रहे स्थाई वारंटी अभियान में थाना बाटकखापा को मिली 1 और सफलता। sdop अमरवाड़ा ने थाना बाटकखापा प्रभारी कोमल दियावार के नैतृत्व में उप नि डी एस मार्को ,सा उ नि मेहरा , आर. परवेज़ आज़मी , आर अमित की टीम बनाई।

जिन्होंने ग्राम बाटकाखापा जो वर्तमान में अजय उइके के नाम से ग्राम तेनंदनी अमरवाड़ा में रह रहा था, को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षकमहोदय दवारा टीम को नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जायेगा।