Home Blog Page 2193

के.के.गुरवानी हुए स्थान्तरित

सिवनी- सँयुक्त सचालक पेंच टाइगर रिजर्व के.के. गुरुवानी का आज छिंदवाड़ा स्थान्तरण हो गया है।

जारी सूचि के अनुसार वे अब सँयुक्त सचालक वन छिंदवाड़ा के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

विद्या के मंदिर में हाथापाई

छींदा (केवलारी)- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छींदा में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य श्रवण कुमार राय व पालक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुरेश राय के मध्य विवाद का मामला लगातार गहराता जा रहा है जिसे लेकर आज अध्यापक संघ के द्वारा कार्यवाही विषयक ज्ञापन पुलिस चौकी छिंदा को सौंपा गया

ज्ञापन में आरोप है कि 17 जुलाई को पालक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष द्वारा बिना अनुमति के कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों को कोरे कागज हस्ताक्षर करने हेतु देकर गए ,छात्र प्रभारी प्राचार्य से इस संबंध में पूछने गये तभी सुरेश राय पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के साथ शाला में पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य से बात करने लगे बात इतनी आगे बढ़ी की गाली गलौज के साथ अध्यापक के साथ हाथापाई की गई जिसकी शिकायत पुलिस चौकी छींदा मे की गई परंतु उचित कार्यवाही के अभाव में अध्यापक संघ द्वारा पुलिस चौकी छिंदा को ज्ञापन सौंपा गया कार्रवाई ना करने पर व्यापक रूप से आंदोलन की चेतावनी दी गई |मामले मे पालक शिक्षक संघ का पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नही हो सका

क्या कहते है

मैने अभी दो घंटे पूर्व ही आमद दी है मामले को समझने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी

एफ एल उइके चौकी प्रभारी छींदा

सिवनी कलेक्‍टर श्री डाड की अभिनव पहल

सिवनी // कलेक्‍टर श्री गोपालचंद डाड द्वारा आयोजित जनसुनवाई में अभिनव पहल करते हुये दूर दराज से आये पात्र हितग्राहियों को शासन की महत्‍वकांक्षी मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण (संबल) योजना में पंजीयन किये जाने की अपील के साथ हितग्राहियों को योजना से होने वाले लाभ की सम्‍पूर्ण जानकारी देते हुये स्‍वयं हितग्राहियों को पर्ची बनाकर दी जा रही है। पंजीयन उपरांत सभी पात्र हितग्रहियों को बिना गरीबी रेखा कार्ड के शासकीय स्‍कूलों की सम्‍पूर्ण फीस माफी के साथ प्रसूति सहायता, बिजली बिल माफी, सरल बिजली बिल, दुर्घटना बीमा के साथ गम्‍भीर बीमारियों के ईलाज में सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग अनिवार्य

सिवनी // राज्य शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा व नियमित नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में  दक्षता के लिए कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण के संबंध में नए निर्देश जारी किए गए है। इसके अनुसार अंग्रेजी टाईपिंग की न्यूनतम गति 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाईपिंग की गति 20 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है। सहायक ग्रेड-तीन अथवा समकक्ष पदों के लिए सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग को अनिवार्य किया गया है, अंग्रेजी को नहीं। सहायक ग्रेड-तीन अथवा समकक्ष पदों के लिए सीपीसीटी परीक्षा में कोई अभ्यर्थी अंग्रेजी टाईपिंग में उत्तीर्ण नहीं होता है, तो वह सहायक ग्रेड-तीन एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए अमान्य नहीं होगा। ऐसी स्थिति में यदि अंग्रेजी टाईपिंग में उत्तीर्ण है, तो इसे अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा। वहीं किसी पद के लिए अंग्रेजी टाईपिंग आवश्यक है, तो केवल उस पद के लिए अंग्रेजी टाईपिंग अनिवार्य होगी।

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 30 तक

सिवनी // सर्वोत्तम कृषक को दिए जाने वाले राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय व विकासखंड स्तरीय व्यक्तिगत पुरस्कार तथा कृषक समूह स्तर के पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक व्यक्ति 30 जुलाई तक आवेदन जमा करा सकते हैं। कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य, रेशम व कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

फसल गिरदावरी के निर्देश

सिवनी 24 जुलाई 18/ फसल गिरदावरी प्रतिवर्ष की जाने वाली एक महत्वपूर्णं प्रक्रिया है जो कि वर्ष में दो बार खरीफ एवं रबी सीजन की बुवाई के पश्चात् की जाती है एवं भू-अभिलेखों में दर्ज की जाती है प्रचलित पद्धति में कई बार जानकारी समय में अद्यतन नहीं होने या गलत हो जाने पर कई बार कृषक उन्हें प्राप्त होने वाले लाभों से वंचित रह जाते हैं, इन्हीं बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए फसल गिरदावरी संबंधी एप्लीकेशन का विकास मैप आई.टी. के सहयोग से राजस्व विभाग द्वारा किया गया है इस एप को मोबाईल फोन में उपलोड कर लोकेशन ऑन करना पड़ेगा जिसके बाद इसमें ऑनलाईन जानकारी अपलोड होगी।
जैसे ही जानकारी सर्वर पर अपलोड होगी, संबंधित कृषक को उसे मोबाईल नंबर पर उससे संबंधित खसरों में फसल गिरदावरी के अंतर्गत दर्ज की गई जानकारी जिसमें बोवाई के अतिरिक्त वृक्षारोपण मकान या अन्य निर्माण आदि से संबंधित विवरण एसएमएस के माध्यम से भेजी जायेगी जिसमें एक ओटीपी भी होगा जब पटवारी द्वारा यह ओटीपी एप में डाला जायेगा तभी जानकारी को अंतिम माना जायेगा।
इस एप को मोबाईल फोन में अपलोड कर लोकेशन ऑन करनी पड़ेगी जिसके बाद इसमें ऑनलाईन जानकारी अपलोड होगी जिससे की राजस्व विभाग के पास सटीक जानकारी दर्ज होगी।

प्रतिभाशाली द‍िव्यांग छात्र-छात्राओं को भी मिलेंगे लेपटॉप

सिवनी// मुख्यमंत्री नि:शक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत द‍िव्यांग छात्र-छात्राओं को भी लेपटॉप और ट्रायसाइकिल प्रदान की जाएगी। इस योजना में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ 9वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले द‍िव्यांग छात्र-छात्राएँ लाभान्वित होंगे।

पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित इस योजना में 9वीं परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त और 10वीं कक्षा अथवा आई.टी.आई. में प्रवेश लिये दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित तथा मंद बुद्धि छात्र-छात्राएँ लाभान्वित होंगे। आई.टी.आई. में प्रवेश लेने पर उन्हीं द‍िव्यांग छात्र-छात्राओं को लेपटॉप प्रदान किया जाएगा, जिनके द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट अथवा कम्प्यूटर आधारित कोर्स में प्रवेश लिया गया है।
इसी क्रम में ऐसे अस्थि-बाधित छात्र-छात्राओं को मोटर ट्रायसाइकिल प्रदान की जायेगी, जिन्होने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और स्नातक पाठयक्रम प्रवेश ले रहे है और जिनका कमर के नीचे का 60 प्रतिशत अथवा अधिक भाग प्रभावित है। इस योजना में स्पष्ट किया गया है कि लाभार्थी को यह सुविधा एक बार प्रवेश के अवसर पर ही प्रदान की जाएगी।

प्रदेश में खरीफ फसलों के लिये किसानों का फसलवार ई-पंजीयन 31 अगस्त तक

पंजीकृत किसानों के बोवनी के रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग करेगा

सिवनी // प्रदेश में खरीफ 2018 में बोई जाने वाली फसलों का फसलवार पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर 28 जुलाई से शुरू होगा। पंजीयन 31 अगस्त तक चलेगा।
धान का पंजीयन सभी जिलों में ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जायेगा। इसके अलावा ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मक्का का भी सभी जिलों में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। मूँग का प्रदेश के 34 जिलों के किसानों का पंजीयन किया जायेगा। इन जिलों में जबलपुर, सीहोर, रीवा, आगर-मालवा, दमोह, सतना, विदिशा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, धार, खरगोन, भिण्ड, छिंदवाड़ा, बड़वानी, रतलाम, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, सीधी, खण्डवा, गुना, सागर, रायसेन, भोपाल, दतिया, श्योपुर कलां, राजगढ़, मंदसौर, पन्ना, मुरैना, हरदा, बुरहानपुर, उज्जैन और अशोकनगर शामिल हैं।
मूँगफली के किसानों का 20 जिलों में पंजीयन किया जाएगा। इनमें शिवपुरी, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, बड़वानी, छतरपुर, नीमच, बैतूल, दतिया, सिवनी, झाबुआ, खरगोन, खण्डवा, धार, मंदसौर, दमोह, सागर,शहडोल, आगर-मालवा और राजगढ़ जिला शामिल हैं।
तिल फसल के लिये 30 जिलों के किसानों का पंजीयन किया जायेगा। इनमें छतरपुर, दतिया, भिण्ड, पन्ना, टीकमगढ़, ग्वालियर, सिंगरौली, मुरैना, श्योपुर कलाँ, सीधी, शिवपुरी, सतना, शहडोल, कटनी, राजगढ़, रीवा, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा, दमोह, बालाघाट, गुना, अनूपपुर, मंदसौर, मण्डला, खण्डवा, सागर, जबलपुर, नीमच और बैतूल जिले शामिल हैं।
राम-तिल फसल में 13 जिलों के किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। इनमें छिंदवाड़ा, डिण्डोरी, शिवपुरी, अनूपपुर, सिवनी, ग्वालियर, खरगोन, मण्डला, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अशोकनगर और श्योपुर कला जिला शामिल हैं।
खरीफ 2018 के लिये केन्द्र सरकार ने जिन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किये हैं, उनमें से धान, ज्वार, बाजरा और कपास का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य फसल का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा तथा इन फसलों के उपार्जन पर भावांतर प्रोत्साहन राशि के भुगतान के बारे में राज्य शासन द्वारा अलग से निर्णय लिया जायेगा। पंजीकृत किसानों के बोवनी का सत्यापन कार्य राजस्व विभाग द्वारा खाद्य और नागरिक आपूर्ति तथा किसान-कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले निर्देशों के अनुरूप किया जायेगा।

नि:शक्त व्यक्तियों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी

सिवनी // राज्य सरकार द्वारा विभाग की अधिसूचना 2015 में संशोधन किया गया है। संशोधन के तहत् अब समस्त प्रक्रम बस सेवाओं में विभिन्न प्रकार के दिव्यांग व्यक्तियों सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर प्रभारित किराये में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी।

सिवनी जिले में अब तक 539.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सिवनी // जिले में अब तक 539.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त विकासखण्डवार वर्षा की जानकारी के अनुसार 1 जून 2018 से  24 जुलाई तक सिवनी में 558.4 मि.मी., कुरई में 465.0 मि.मी, बरघाट में 628.8 मि.मी., केवलारी में 644.3 मि.मी., छपारा में 776.0 मि.मी., लखनादौन में 253.0 मि.मी., धनौरा में 512.6 मि.मी. तथा घंसौर में 476.0 मि.मी., इस प्रकार जिले में कुल 4314.1 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई है। ज्ञात हो कि गत वर्ष 24 जुलाई को जिले के सभी विकासखण्डों में कुल 3628.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।