केवलारी बन्द को मिला पूर्ण समर्थन

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

केवलारी (सिवनी) गत दिवस थाना केवलारी में शिक्षक बालगोविन्‍द पाठक, शासकीय कन्‍या माध्‍यमिक शाला केवलारी के विरूध्‍द नाबालिग छाञा ने संगीन छेडछाड अश्‍लील हरकते करने के आरोप लगाये गये थे, थाना केवलारी में नाबालिग की रिपोर्ट में आरोपी पर धारा 354, 354ए, 354डी, 506 एवं पासको एक्‍ट की धारा 7/8, 9एफ, 10-11 (IV), 12 के तहत मामला पंजीबध्‍द किया गया, वही ज्ञापन में लेख कर आरोपित किया गया कि, आरोपी शिक्षक को रिपोर्ट दिनांक 16/7/2018 को पुलिस केवलारी व्‍दारा थाना केवलारी लाया गया तथा दिन रात बैठाया जाकर, आरोपी को गिरफ्तार किये बिना ही टी0आई0केवलारी ने छोड दिया, जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है , आज दिनांक तक स्‍कूल सहित घर गांव से आरोपी फरार है, वहीं केवलारी लोगा व्‍दारा सैकडो हस्‍ताक्षर युक्‍त ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, एसडीओपी केवलारी सहित अन्‍य राजनिति दलो को सौंपा जाकर मांग की है कि आरोपी शिक्षक को शीघ्र गिरफतार किया जाये, तथा केवलारी थाना के दोषि टी0आई , कर्मचारीयो के विरूध्‍द कार्यवाही की जावे,.

आज 26 जुलाई की सुबह से ही नगर के सभी व्यापारीक प्रतिष्ठान,स्कुल,कालेज आम नागरिकों ने स्वेच्छा से बंद रहे,इस दौरान हुई विरोध सभा में सभी ने एक स्वर से मांग की लापरवाह थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही कर जल्द से जल्द आरोपी शिक्षक को गिरफतार कर बालिका को न्याय दिलवाया जाय।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *