साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 27 जुलाई को

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

सिवनी- इस वर्ष का अंतिम चन्द्र ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शुक्रवार सुबह के तीन बजकर 49 मिनट पर खत्म होगा। 3 घंटे 55 मिनट लंबे इस ग्रहण का सूतक 27 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से ही लग जाएगा।

सूतक लगने से पहले मना लें गुरु पूर्णिमा पर्व शुक्रवार को पूर्णिमा भी है। इसलिए ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना शुभ है। वहीं मंदिरों में भी ग्रहण का सूतक लगने से पहले आरती व पूजा हो जाएगी।

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष, सिंह,वृश्चिक,मीन – अच्छा

मिथुन, तुला, मकर,कुंभ- विपरीत असर

वृषभ, कर्क, धनु ,कन्या – मिला जुला प्रभाव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *