Home Blog Page 2191

करंट से युवक की मौत

सिवनी- जिले बरघाट थाना अंतर्गत आज सुबह लगभग 9 बजे समीपस्थ ग्राम मानेगांव कला गाँव मे एक व्यक्ति की बिजली के 33 के वी तार के संपर्क में आने से म्रत्यु हो गई ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानेगांव टोरिया पहाड़ी टोला में कृषक रामसिंग पिता मुन्ना ठाकरे अपने बकरियों के लिये कुछ पेड़ो की पत्तियों को लेने अपने खेत गया था । खेत से बरघाट से होकर जाने वाली अरी के अंतर्गत आष्टा 33 के वी लाइन के सम्पर्क में किसान आ गया जिस की घटना में ही मोके पर मौत हो गई ।

कांग्रेस के सीएम पद के दो दावेदार

भोपाल-  मध्यप्रदेश में भाजपा जहां सीएम शिवराज के चेहरे के साथ चुनावी समर में उतर चुकी है, तो वहीं कांग्रेस में अब भी सीएम चेहरे को लेकर असमंजस की स्थिति है। सतना पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने एक बार फिर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया में से किसी एक को जीत मिलने पर सीएम होने की बात कही है। इससे पहले रतलाम में भी वो ऐसा ही बयान दे चुके हैं।

कांग्रेस के सीएम चेहरे पर बाबरिया का बयान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने विधानसभा चुनावों में सिटिंग एमएलए के टिकट बरकरार रहने की बात भी कही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की नाराजगी की ख़बरों के बाद अचानक कांग्रेस की चारों कमेटियों में जगह दिए जाने को दीपक बाबरिया ने मामूली चूक करार दिया है।

अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार

सिवनी- जिले के उपनगरीय डुंडा सिवनी थाना अंतर्गत आज एक व्यक्ति को अवैध रूप से हथियार सहित गिरफ़तार किया गया है।

युवक बका लेकर उपद्रव कर रहा था जिसकी पहचान लल्ला नामदेव पिता जगनाथ जनता नगर के रूप में हुई है।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

सिवनी नगर में सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश

सिवनी-कोतवाली पुलिस सिवनी मलने एक सेक्स रेकिट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के कटंगी नाका इलाके के एक घर में रेकिट संचालित हो रहा था। कोतवाली टीआई अरविन्द जैन के मुताबिक मौके पर दबिश देकर 3 युवतिया को गिरफ़तार किया है,

जिसमे 1 महिला सैक्स रैकेट का सचालन करने वाली महिला रवि बाई बघेल भी शामिल है। साथ ही ग्राहक राजेश बघेल भैरोगंज को गिरफ्तार किया है ।

मिली जानकारी के अनुसार घर से आपत्तिजनक दवाएं और शराब की बोतलें भी बरामद हुई है।

सचिवों ने किया रक्तदान

सिवनी- सचिव संगठन जिला सिवनी के सदस्यों ने सिवनी जिला हॉस्पिटल में किया सामूहिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,

ज्ञात हो की जिला हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने की जानकारी मिलने के बाद सचिव संघ द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया है,

समाचार लिखे जाने तक कुल 16 यूनिट रक्त सचिवों के माध्यम से दिया गया है,वही अभी भी लगातार सचिव रक्त देने पहुच रहे है।

आईं एम ए ने सौपा ज्ञापन

सिवनी -आज 28 जुलाई शनिवार को सुबह 06 बजे से शाम 06 बजे तक जिले के चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं के लिये चिकित्सक उपलब्ध रहे वही सामान्य कामकाज से चिकित्सको के कार्य ना करने से जिला हॉस्पिटल में सचालित ओ पी डी में मरीज परेसान नजर आये।

उक्ताशय की बात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डॉ.ए.के. तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा आयोग बनाने का जो बिल संसद में रखा गया है ,उससे डॉक्टरर्स आहत है, इस बिल पर पुनर्विचार करने हेतु एक ज्ञापन जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ को आई एम ए सिवनी इकाई ने सौपा।इस दौरान डॉक्टर महेंद्र उगारे, डॉक्टर पी सूर्या, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

देखे वीडियो काश इस मार्ग से जाए जनआशीर्वाद यात्रा

सिवनी- विस चुनावो के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनता से आश्रीवाद लेने के लिये यात्रा निकाली जा रही है। तीसरी बार सी एम बनने की कोशिश में लगे शिवराज सिंह का 7 अगस्त को सिवनी जिले में आगमन होने जा रहा है,जहा वे वीभन्न विस क्षेत्रों में जनता से मिलेंगे। उधर जनपद पचायत सिविनि के कुछ ऐसे ग्राम में भी जहा बरसात के दौरान पुलिया व् सड़के बह जाने आम नागरिकों विशेषकर किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही , मामला कातलबोड़ी से भँडारपुर जाने वाले मार्ग में बने पुल का है जहा रोड़ बह जाने से मार्ग बन्द पडा है, किसानों की आशा काश शिवराज सिंह की यात्रा इस मार्ग से आती तो सड़क की मरमत हो जाती।

देखे विडियो 2 घंटो तक चला रेस्क्यू ,पुलिस की जांबाजी से बची युवक की जान

बालाघाट –वैनगंगा नदी में शुक्रवार की शाम शराब के नशे में बड़े पुल के ऊपर से कूदे युवक आशीष पटले उम्र 24 साल को कोतवाली पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवक आशिष पटले परसवाड़ा के ग्राम शेरपार का निवासी बताया जा रहा है। जो शुक्रवार की शाम अपने दोस्तों के साथ बालाघाट आया हुआ था। शराब का सेवन अधिक करने की वजह से वो वैनगंगा नदी के बड़े पुल के ऊपर से बहते पानी के बीच मे कूद गया । पानी का बहाव तेज होने के कारण ठीक से तहर नही पाया और बेहोश होकर मिट्टी में फस गया था। इस पूरी घटना की जानकारी आसपास के लोगो ने कोतवाली थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बेहोश युवक को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक खतरे से बाहर है जिसका उपचार चल रहा है।
2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एसआई राहुल रैकवार, एसआई विकास पटेल, अनुराग गिरी और प्रियांश श्रीवास का प्रमुख योगदान रहा है। जिन्होंने पूरी बहादुरी के साथ रात के अंधेरे में टार्च की मदद से युवक को बाहर निकाला।

सिवनी कलेक्टर ने केक खिलाकर दी पुलिस कप्तान को बधाई

सिवनी- जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह ने आज अपने जीवन के 38 वर्ष पूर्ण कर लिये है। पुलिस कप्तान के जन्मदिन के अवसर पर जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ द्वारा केक खिलाकर बधाई दी ,इस अवसर पर जिला पुलिस बल के अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे।

सिवनी की शौर्या ने डांस में मचाया धमाल,अब आपके वोट की बारी

जिले को भारत सहित विश्व में रोशन करने का एक सुनहरा मौका आप सभी के हाथ में है

सिवनी : कलर्स चैनल के रियलिटी शो डांस दीवाने में सिवनी की शौर्या जैन अपनी धमाकेदार डांसिंग परफार्मेंस के जरिये इस शो में दूसरे प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।इस रियलिटी शो में शौर्या जैन ने अभी तक माधुरी दीक्षित,गोविंदा,शशांक खैतान (फ़िल्म डारेक्टर) एवं तुषार सर (मशहूर कोरियोग्राफर )  सहित अन्य फिल्म अभिनेताओ के साथ शानदार ठुमके लगाये और जजों का दिल जीत लिया। इस शो में बने रहने के लिये शौर्या जैन सिवनी को वोटिंग की जरूरत है। इस शनिवार से डांस दीवाने कार्यक्रम के लिये वोटिंग शुरू हो रही है जो सीमित समय के लिए है। आपका एक वोट कर सकता है जिले का नाम रोशन सिवनी की बेटी शौर्य को वोट करे | आगामी शनिवार दिनांक 28 जुलाई से वोटिंग शुरू हो रही है जो सीमित समय के लिए रहती है अतः आप सभी voot app. डाऊनलोड कर सभी शौर्या को अधिक से अधिक वोट कर सके,। app.डाऊनलोड कर login कर शौर्या की image पर क्लिक करना है।आपका एक वोट शौर्या को आगे पहुंचा सकता है। मालूम हो नगर की शौर्या इन दिनों कलर्स चैनल के डांस दीवाने में भाग ले रही है, जहा वोटिंग के माध्यम से ही आगे के चरण में जाने का मौका नगर की बालिका को मिल सकेगा।।

VOOT APP DOWNLOAD करने के लिए क्लिक करे