Home Blog Page 2187

पुनः राजेश बने आदेगाव सरपँच

सिवनी- जिले के लखनादौन विकास खंड की सबसे चर्चित ग्राम पंचायत आदेगाव में विगत दिनों हुए सरपंच पद के उपचुनाव में एक बार फिर पूर्व सरपंच दिनेश उइके ने 502 मतो से जीत हासिल कर ग्राम व लखनादौन के नामी नेताओ के समक्ष साबित कर दिया की वो आज भी ग्राम वाशियो में लोकप्रिय है।

मालूम हो विगत 30 अक्तमूबर 2017 को दिनेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला कर उह्वे हटाया गया था।

आज मतो की गिनती में राजेश को 1397,रामनरेश को 895,रामकुमार को 150,सन्तोष को 106 एवं नोटा को 37 मत मिले है।

सीएम की भाजपा नेताओं ने की आगवानी

सिवनी- जन आशीर्वाद यात्रा के लिये सिवनी प्रवास पर आज 7 अगस्त को आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगभग 11 बजे सुकतरा पहुचे ।

इस दौरान यह मौजूद बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,पूर्व विधायक नीता पटेरिया ,नरेश दिवाकर, ढालसिग बिसेन,जिला भाजपा उपाध्यछ सन्तोष अग्रवाल ,नरेंद्र टांक, पंकज जैन, नरेंद्र ठाकुर गुड्डू,मुनिया टांक, कपिल पांडे, सहित अन्य भाजपा पद अधिकारी,व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल ने शिवराज सिंह चौहान का पुष्प माला से स्वागत किया।

VIDEO घर में घुसे तीन भालू

सिवनी- जिले केवलारी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत ऊगली में आज सुबह आनंद भगत के घर के पास बने गेरज में 3 भालू घुस गए।

जानकारी मिलते है सैकड़ो ग्राम वाशी घटना स्थल पर पहुच गये इसी दौरान एक भालू मोका पाते ही जंगल में भाग गया

समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का दल शेष बचे दो भालुओं को पकड़ने का प्रयास कर रही थी,ताकि उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके।

मंत्रि-परिषद द्वारा सिवनी और छतरपुर में नये शासकीय मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

एक ही परिसर में संचालित शालाएँ होंगी एकीकृत : पुलिस के 6350 नये पद मंजूर 
मंत्रि-परिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में सिवनी और छतरपुर में नये शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी दी गई। मंत्रि-परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 से स्कूल शिक्षा विभाग के एक ही परिसर में संचालित 45 हजार 384 स्कूलों को एकीकृत कर 20 हजार 656 स्कूल के रूप में संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के तहत एक ही परिसर में संचालित विभिन्न शालाओं को एकीकृत करते हुये एक शाला के रूप में संचालित किया जायेगा।

उद्योग संवर्धन नीति

मंत्रि-परिषद ने उद्योग संवर्धन नीति 2014 एवं म.प्र राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। संशोधन अनुसार बंद ईकाईयों के प्रबंधन में परिवर्तन के बाद पुनर्संचालित करने पर विशेष पैकेज का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुसार औद्योगिक रूप से पिछड़े प्राथमिकता वाले विकासखण्डों में स्थापित होने वाली इकाईयों को विशेष सहायता के लिये निवेश प्रोत्साहन सहायता के तहत भौगोलिक गणक मान्य किया जायेगा। उद्योग संवर्धन नीति 2014 के तहत अपात्र उद्योगों की सूची की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किये गये है। म.प्र राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 के तहत पट्टे की अवधि में वृद्धि के लिये नियमों में संशोधन किया गया है। उद्योग संवर्धन नीति अंतर्गत निजी क्षेत्र में दिव्यांगजनों को रोजगार देने पर वित्तीय सहायता के लिये प्रावधान और पर्यटन परियोजनाओ को उद्योग के समान लाभ देने पर वित्तीय सहायता का विकल्प शामिल करने का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने उद्योग संवर्धन नीति के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण उद्योगो के विकास की योजना को एक अप्रैल 2017 के बाद भी वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक 120 करोड़ रूपये की सीमा तक निरंतर रखने की अनुमति प्रदान की।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद ने पुलिस विभाग की क्षमता में वृद्धि के लिये 6350 नये पदो की मंजूरी दी है। बैठक में 12वीं पंचवर्षीय योजना में क्रियान्वित नर्मदा नदी के दोनों तटों पर एक-एक किलोमीटर पट्टी तक फल-पौधरोपण की योजना को एक अप्रैल 2017 के बाद भी वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक 346 करोड़ 86 लाख रूपये की व्यय सीमा तक निरंतर रखने की स्वीकृति भी दी गई।

इंदौर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई स्थापित करने और शासन व्यय पर इसके लिये 102 नये पदों के सृजन की मंजूरी बैठक में दी गई। सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित ”नवीन सहकारी संस्थाओं को अंशपूजी सहायता योजना” को वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक कुल 11 करोड़ 20 लाख की व्यय सीमा में निरंतर रखने की मंजूरी मंत्रि-परिषद ने दी। बैठक में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2018 के तहत ”सरल बिजली बिल स्कीम” एवं ”मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम, 2018” में संन्निर्माण कर्मकारों को शामिल करने का अनुसमर्थन किया गया।

मंत्रि-परिषद ने जिला छिंदवाडा की तहसील चाँद और चौरई की वर्तमान सीमाओं में परिवर्तन करते हुये 27 ग्रामों को तहसील चाँद से अपवर्जित करते हुये तहसील चौरई में शामिल कर तहसीलों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया। विशेष पिछड़ी जनजाति के भाषाई शिक्षकों के लिये 286 संविदा शिक्षक वर्ग-3 के नये पद सृजित करने की मंजूरी भी दी। तहसील खनियादाना जिला शिवपुरी स्थित ग्राम अछरोनी में स्टेडियम निर्माण के लिये खेल एवं युवक कल्याण विभाग को भूमि उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।

छोटे किसानों को नगरीय क्षेत्रों में सब्जी और मौसमी फलों के विक्रय में सहायता के लिये मंत्रि-परिषद ने राज्य के सभी 379 नगरीय निकायों में किसान बजार निर्मित करने के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया। किसान बाजारो का संचालन और संधारण नगरीय निकायों द्वारा करने के निर्णय को भी मंजूरी दी गई।

जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करेगी NSUI

सिवनी- कल 7 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी जिले मैं जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आ रहे हैं।

महोदय स्थानीय मुद्दों की बात करें तो आपके द्वारा सिवनी में मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा भी झूठा छलावा सिद्ध हुई साथ ही रोजगार कर अन्य अवसरों हेतु बड़ी रेल लाइन फोर लेन रोड, उद्योग फैक्टरी इत्यादि कुछ भी सिवनी के लिए आपके द्वारा नहीं किया गया ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की आंधी के बावजूद एक तरह से समूचे सिवनी जिले की चारों सीट की हार को मुख्यमंत्री जी एवम उनका संगठन पचा नहीं पा रहा है एवम यंहा पर भाजपा की खराब हालत का खामियाजा जिले की जनता के विकास को रोक कर लिया जा रहा है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है।

महोदय जैसे कि हम सभी जानते हैं कि सरकार छात्रों एवं युवाओं को व्यापम घोटाला, भर्ती घोटाला एवं रोजगार सृजन मेला, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना जैसी धोखाधड़ी पूर्ण योजनाओं के माध्यम से हजारों लाखों छात्रों एवं युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है।आज मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम स्तर पर है बेरोजगारी से त्रस्त युवा अपराधी की ओर मुड़ रहे हैं जिससे की महिला अत्याचारों एवम अपराधों में मध्य प्रदेश नंबर वन का राज्य बन गया है जो कि सरकार की नाकामी का नतीजा है रोजगार मेलों के माध्यम से छात्रों एवं युवाओं को ठगा जा रहा है छात्र हित में लैपटाप एवं फीस माफी जैसी योजनाओं के लिए एक हाथ से पैसा छात्रों को दिया जा रहा है एवं दूसरे हाथ से बोर्ड फीस जो कि 400 रुपये थी 900 रुपये करके एवं अन्य परीक्षाओं में तगड़ी फीस लेकर दूसरे हाथ से वही रकम छात्रों से वापस ली जा रही है एवं छात्रों का भला करने के बहाने सरकार अपनी पीठ अपने हाथ से ही थपथपा रही है और अपनी जेब भर रही है। और इसी फीस की लूट से छात्र एवम युवा हितैषी होने का ढिंढोरा पीट रही है।

महोदय आज मध्य प्रदेश के इंजीनियर डॉक्टर एवं अन्य पेशे के लोगों को शंका की नजर से देखा जा रहा है मध्य प्रदेश की डिग्री प्राप्त छात्रों को रोजगार में परेशानी हो रही है ये बदनामी ना केवल पूरे देश में बल्कि पूरे संसार मे मध्य प्रदेश के छात्रों का नाम बदनाम कर दिया है जिससे छात्रों एवं युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब गया है इसके मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन माननीय कमलनाथ जी अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी,के नेतृत्व में विपिन वानखेड़े जी अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्य प्रदेश के निर्देश पर राजकुमार खुराना जी, असलम खान जी, नरेश मरावी जी, राजा बघेल जी, शिव सनोडिया जी, संतोष पंजवानी जी के मार्गदर्शन में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को छात्रों के साथ धोखे एवं वायदा निभाओ की याद दिलाने के लिए काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला कांग्रेस कार्यालय से कल शाम 5:30 बजे दिनांक 7/8 /2018 को रैली के माध्यम

से जाकर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगा।सभी जिला कांग्रेस के नगर कांग्रेस के वरिष्ठ पदधिकारी जन, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सभी मोर्चा संगठन के सदस्य जनो से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थिति होने की अपील की है।

कैबिनेट बैठक में हुये अहम फैसले,पुलिस विभाग में 6350 नए पदों को मंजूरी, सिवनी और छतरपुर में मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति …

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। पुलिस विभाग को तोहफा मिला है। पुलिस महकमे में 6 हजार 350 नए पदों के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में किसान बाजार बनाने की डेढ़ साल पुरानी योजना को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।

10 अगस्त तक मंत्री देंगे अपने विभाग का प्रेजेंटेशन :

कैबिनेट की बैठक में सीएम ने मंत्रियो से कहा, बीमारू राज्य से विकासशील, विकासशील से विकसित और विकसित से समृद्ध प्रदेश बनाने की पहल करें, सभी मंत्री अपने विभागों का प्रजेंटेशन देंगे।10 अगस्त तक प्रेजेंटेशन देना होगा, इसमें योजनाओं की जानकारी के साथ उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी जायेगी।अगले 5 साल के विकास के रोडमैप को भी पेश करना होगा। 20 जिलों में 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाया जाएगा, धार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे।

286 संविदा शाला शिक्षक पदों को मंजूरी :

कैबिनेट बैठक में सिवनी और छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाईं है,वहीं स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई इंदौर में खोला जाएगा इसके लिए 102 नए पदों को मंजूरी दी गई है।286 संविदा शाला शिक्षक पदों को मंजूरी दी गई है, भाषाई पदों पर संविदा शिक्षकों की भर्ती की जायेगी।पुलिस विभाग में भी 6350 नए पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। छिंदवाड़ा की तहसील चांद और चौरई की सीमाओं का परिसीमन करने को भी मंजूरी मिली है, इसमें कई गांव शामिल होंगे।उद्योग संवर्धन नीति 2014 के तहत भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

बंद पड़ी इकाइयों के संचालन के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था औद्योगिक रूप से पिछड़े विकासखंडों में स्थापित इकाइयों को विशेष सहायता प्रोत्साहन दिया जाएगा।संबल योजना के तहत सरल बिल बिजली स्कीम में बकाया बिजली बिल माफी में संनिर्माण मजदूरों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। बैठक में सौभाग्य योजना को भी मंजूरी दी गई है।

-नगरीय क्षेत्रों में बाजार बनाए जाने को मंजूरी

-स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी

-45 हजार 384 स्कूलों एकीकृत योजना में शामिल कर 20 हजार 656 कर ने के प्रस्ताव को मंजूरी

-नर्मदा किनारे प्लांटेशन की योजना को जारी रखने का फैसला

-सौभाग्य योजना को मंजूरी

VIDEO भा.ज.पा का दामन छोड़ कांग्रेस के हुये 160 युवा

लखनादौन – देश की सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ कर लगभग 160 युवा लखनादौन विधायक की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए l

जंहा एक और भारतीय जनता पार्टी प्रशासनिक एवं संगठनात्मक रूप से मिशन 2019 के लिए कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना को साकार रूप दिए जाने की दिशा में कार्य कर रहा हैं वही दूसरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के ग्रह इलाके महाकोशल में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं l

ज्ञातव्य है कि लखनादौन विधानसभा के कांग्रेस विधायक योगेन्द्र सिंह की अगवाई में लखनादौन घंशोर विधानसभा के लगभग डेढ़ सैंकड़ा भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक निवास ग्राम घुरवाड़ा में पहुच कर कांग्रेस की सदस्यता ली l यह लगातार तीसरा अवसर हैं जब विधायक योगेन्द्र सिंह की अगुवाई में सेंकडो भाजपा कार्यकर्तओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली इसके पूर्व भी शिवसेना एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था l

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के जिले में प्रवेश करने के एक दिन पूर्व भाजपा के सेकड़ो कार्यकर्त्ता का पार्टी से मोह भंग हो जाने से बीजेपी के रणनीतिकारो को एक वार यह जरूर सोचना होगा की कांग्रेस मुक्त भारत का सपना आखिरकार कैसे सच हो पायेगा l

वही कांग्रेस विधायक योगेन्द्र सिंग ठाकुर ने पार्टी में शामिल हुये सभी नये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया हैं ll

बन्द को लेकर संघटन आमने सामने

सिवनी – अशासकीय शैक्षणिक संगठन सिवनी की 5 अगस्त को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं को आने वाली कठिनाईयों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दौरान 7 अगस्त को 16 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जावेगा। संगठन द्वारा अपनी मांगो को लेकर किसी प्रकार से ऐसा कार्य नही किया जा रहा जिससे प्रशासन को बाधा उत्पन्न हो और ना ही बंद का आव्हान किया जाये इस तिथी में सभी शैक्षणिक संस्थायें प्रतिदिन की भांति लगाई जावेगी एवं अशैस के सदस्य मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। उक्त बैठक में डॉ.केके चतुर्वेदी,आरपी रघुवंशी,अखिलेश तिवारी,संतोष चौबे,वायएस राणा,वाय ठाकरे, श्री पांडे, सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

वही प्राइवेट स्कूल ऐशोशियन स्कुल बन्द करने के साथ ज्ञापन सोपने की जानकारी सार्वजनिक कर चुका है,पी एस ऐ के सचिव नरेश राजूपत ने बताया कि उनके सघटन से जुड़े सभी स्कुल कल बन्द रहेगे।

कुल मिलाकर देखा जाय तो कल के स्कुल बन्द व खुला रहने के समाचारों से पालक जरूर परेशान है जिनको अभी तक ये जानकारी नही है कि उनके बच्चे जिस स्कुल में पढ़ रहे हे वो बन्द है खुले रहेगे?

अंकित और ऋषभ के नेतृत्व में सेल्फी विथ कैम्पस से जगाई राष्ट्रवाद की अलख

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिवनी द्वारा पूरे जिले में जिला संयोजक अंकित सिंह ठाकुर एवम सेल्फी विद कैंपस जिला प्रमुख ऋषभ कटरे के नेतृत्व में सेल्फी विथ कैंपस अभियान चलाया गया जिसमें जिले भर के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के प्रत्येक कैंपस में सेल्फी ली गई ।

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है जो की पूरे देश भर में एक साथ 30 जुलाई से 4 अगस्त तक चलाया गया इस सेल्फी विथ कैंपस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना एवं शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाना है।

इस अभियान में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल समस्त शासकीय एवं अशासकीय डिग्री महाविद्यालय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय समस्त आईटीआई एवं अन्य शैक्षणिक संस्था नो मैं यह अभियान चलाया गया एवं सेल्फी ली गई। यह अभियान जिले के सभी विकास खंडो में ब्लॉक संयोजकों एवं सेल्फी विद कैंपस के ब्लॉक प्रमुखों के नेतृत्व में किया जा रहा है

इस अभियान में जिला संयोजक अंकित सिंह ठाकुर,जिला संगठन मंत्री देवी सिंह,जिला सह संयोजक आयुष चौहान, सेल्फी विद केंपस प्रमुख ऋषभ कटरे,नगर मंत्री खिरेश जरगे, विकासखंडों में बरघाट में अंकित सूर्यवंशी एवं विनय राहंगडाले,लखनादौन में आदित्य झारिया, छपारा में मोहित राजपूत एवं विकास सैयाम,केवलारी में मोहित उपाध्याय एवं अनिल गुमास्ता, कुरई में सागर अहिरवार एवं पीयूष चौरावार, घंसौर में सौरभ तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया।

अशैस सौंपेगा ज्ञापन,शालायें नही रहेंगी बंद

सिवनी – अशासकीय शैक्षणिक संगठन सिवनी की 5 अगस्त को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं को आने वाली कठिनाईयों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दौरान 7 अगस्त को 16 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जावेगा। संगठन द्वारा अपनी मांगो को लेकर किसी प्रकार से ऐसा कार्य नही किया जा रहा जिससे प्रशासन को बाधा उत्पन्न हो और ना ही बंद का आव्हान किया जाये इस तिथी में सभी शैक्षणिक संस्थायें प्रतिदिन की भांति लगाई जावेगी एवं अशैस के सदस्य मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। उक्त बैठक में डॉ.केके चतुर्वेदी,आरपी रघुवंशी,अखिलेश तिवारी,संतोष चौबे,वायएस राणा,वाय ठाकरे, श्री पांडे, सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।