
सिवनी- जिला मुख्यालय सिवनी के अकबर वार्ड बारापथर में सचालित प्रॉईवेट कोचिग सेंटरो के आस पास घूमने वाले मनचलों व नाबालिग छात्र छात्राओं के खिलाफ आज शाम 5 बजे से एक अभियान कोतवाली पुलिस द्वारा चलाया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह के निरेदश अनुसार नगर कोतवाल अरविन्द जैन के नेतृव में आज 26 वाहनों के खिलाफ चालनी कार्यवाही की गई । इस दौरान नाबालिग बच्चो के पालको को बुलाकर समझाइश दी गई
कार्यवाही में ए एस आई
खेमेंद्र जेतवार,पी एस आई चित्रा कुमरे,आरक्षक अभिराज ठाकुर,परवेज खान,मनोज सूर्यवंशी,अवदेश बघेल शामिल थे।

इंदौर- महिला एसआई ने कचरे में मिली नवजात को स्तनपान कराया जबकि पास में खड़ी महिलाओं ने उसे हाथ तक नहीं लगाया गुरुवार को इंदौर-महू रोड पर डिसेंट कॉलोनी के समीप कचरे के ढेर में दो दिन की नवजात बालिका मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। आरक्षक सुभाष और एसआई अनिला पाराशर ने बच्ची को कचरे से निकाला और बेहद सावधानी के साथ अस्पताल पहुंचाया।