Home Blog Page 2186

कांग्रेसियों ने किया शिवराज का व्यापक विरोध

सिवनी- विगत 7 अगस्त को सिवनी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि पाखंड से परिपूर्ण जन जबरन आशीर्वाद यात्रा का जब कल सिवनी नगर में प्रवेश होने वाला था तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं जिला कांग्रेस के लोगों ने निर्धारित समय पर जिला कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर घोषित कार्यक्रम के अनुसार काले झंडे दिखाने हेतु प्रस्थान किया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा महावीर मढ़िया के पास सभी NSUI एवं जिला कांग्रेस के लोगों को रोक लिया गया एवं आगे जाने देने से मना कर दिया गया

परिणाम स्वरुप काफी बहस और धक्का मुक्की के उपरांत आगे ना जाने देने के विरोध में सभी कांग्रेस जन सड़कों पर लेट गए एवं लेट कर नारे लगाने लगे इन स्थितियों के मद्देनजर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण तरीके से सभी कांग्रेस जनों एवं nsui के कार्यकर्ताओं को जो कि संख्या में लगभग 300 के आसपास थे घसीट घसीट कर एवं मारते पीटते हुए पुलिस की गाड़ियों में जबरन ठूस दिया गया एवं सभी को गिरफ्तार कर लखन वाड़ा थाने ले जाया गया ।

जहां पर की लगभग 12:30 बजे रात तक जब तक कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन जबरन आशीर्वाद यात्रा की सभा खत्म नहीं हुई हमें बंधक बना कर रखा गया जो कि मध्य प्रदेश की सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैए को दर्शाता है सभी कांग्रेस जनों को 12:30 बजे के बाद रात्रि में छोड़ा गया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा जनहित में एवम नगर हित में उठाये गए मुद्दों का श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से असलम खान जी ,नरेश मरावी जी, दोंनो कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस एवम राजा बघेल प्रदेश प्रतिनिधि, नानू पंजवानी, शिव सनोडिया, रत्नेश चोकसे, यूथ कांग्रेस आनंद पंजवानी, प्रवेश बाबू भालोटिया, ओम उपाध्याय, संजय उपाध्याय, गिरीश सनोडिया, रिषभ ठाकुर, बबलू ड़हेरिया सहित सभी nsui कार्यकर्ता मौजूद थे

… 13 वर्ष पूर्व जब शिवराज बलाघाट आये थे देखिये किस तरह अबरार भाई ने किया था विडियो को कैप्चर

सिवनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब 2005 में बालाघाट आए थे, तब सिवनी जिले के वरिष्‍ठतम फोटोग्राफर अबरार भाई ने किया था इस वीडियो को केप्‍चर . . .

VIDEO सितम्बर माह में मेडिकल कालेज का भूमिपूजन- शिवराज सिंह

सिवनी- विगत 7 अगस्त को जिले में जन आशीर्वाद लेने आये शिवराज सिंह चौहान ने आज 8 अगस्त की सुबह सर्किट हाउस सिवनी में एक प्रेस वार्ता को सम्बोद्धित किया।

इस दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए कई सवालो का मुख्यमंत्री ने स्पस्ट जवाब दिया वही अन्य कई सवालों पर मामला दिखाने की बात करते नजर आये। प्रेस वार्ता के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि जिले के विकास हेतु पहले ही करोड़ो रूपये दिए जा चुके है,जिनका लाभ किसानों ,मजदूरों, व गरीब लोगो को मिल रहा है।

काग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंहने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बता कर काग्रेस ने सेना का अपमान किया है, मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य काग्रेस ने बनाया मेरी यानि भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकासशील राज्य की लिस्ट में ला खड़ा किया है।

सड़कों का जाल बिछने से ग्राम विकास हो रहा है,महिलाओ व बालिकाओं के लिये सरकार सैकड़ो योजना चला रही है। विगत 6 अगस्त को जिले में सरकारी मेडिकल कालेज के निर्माण के प्रस्ताव को केबिनेट से मंजूरी मिल गई है,सारी आवयश्यक प्रकिया सितम्बर माह तक पूर्ण हो जायेगी जिसके बाद वे खुद कालेज का भूमिपूजन करने सिवनी आयुगा।

आदिवाशियो के सम्बद्ध में पूछे गए कुछ सवाल वे टाल गये। प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री शरद जैन, जिला भाजपा अध्यछ राकेश पाल सिंह विधायक मूनमून रॉय ,कमल मर्सकोले,पूर्व जिला भाजपा अध्यछ सुजीत जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता ,जिला कलेक्टर गोपालचन्र्द डाँड़ भी उपस्थित रहे।

अशेस ने सौपा शिवराज को ज्ञापन

सिवनी-आज दिनांक 8 अगस्त 2018 को सर्किट हाउस सिवनी में अशासकीयशैक्षणिक संगठन के अध्यक्ष डॉ के के चतुर्वेदी द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपा।जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन एक बार पुन: प्रारंभ करने ,सभी छात्रवृत्तियों का लाभ अशासकीय विद्यालय/महाविद्यालय के छात्रों को दिए जाने,,

।RTE की राशि इसी सत्र में प्रदान करने,आनलाईन वेरिफिकेसन अशासकीय महाविद्यालयो को प्रदान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अशैस ने ज्ञापन सौंपा एवं मुख्यमंत्री महोदय से विस्तार से चर्चा की।

नयी संशोधित म.प्र. भू राजस्व संहिता आज से हुई लागू

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नई राजस्व नीति लागू की गई हैं।

जिसके अनुसार धारा 104 के तहत पटवारी हल्कों का निर्माण और धारा 105 के तहत राजस्व निरीक्षक मंडल के निर्माण का अधिकार कलेक्टर से वापस लेकर आयुक्त भू अभिलेख को दिया गया।

नामांतरण पंजी ब्यवस्था समाप्त, सारे प्रकरण तहसीलदार न्यायालय में जमा होंगे।

जब तक आदेश की कॉपी और अभिलेख सुधार की कॉपी आवेदक को नहीं मिलती प्रकरण समाप्त नहीं होगा।

रजिस्ट्री रजिस्टार से सीधे तहसीलदार को भेजी जाएगी भूमि स्वामी किसी को नहीं देगा।

जिले मे पटवारी की पोस्टिंग अनुविभागीय अधिकारी से न होकर कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

धारा 59 के तहत भू राजस्व का भूमिस्वामी स्वयं निर्धारण जमा करेगा।

धारा 172 शून्य कर दी गई है। धारा 172 शून्य हो जाने से डायवर्सन के प्रचलित सारे प्रकरण समाप्त हो जाएगे नियम बनाया गया।

आवेदक तहसीलदार की कार्यवाही से ब्यथित होकर अनुविभागीय अधिकारी को सुनवाई (अपील)का आवेदन 45 दिन के भीतर देगा।

सीमांकन मे सुनवाई तहसीलदार करेंगे और सीमांकन केवल राजस्व निरीक्षक द्वारा किया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्री सब-रजिस्टार तहसीलदार को सीधे भेजेंगे आवेदक नहीं लाएगा। उसके बाद ईश्तहार और क्रेता बिक्रेता आहूत होंगे

पूरी कर्यवाही 30 दिन मे होगी 60दिन के भीतर आदेश की कॉपी और अभिलेख सुधार का खसरा, किस्तबंदी (बी 1) प्रदाय करने बाद ही प्रकरण समाप्त किया जाएगा और दाखिल दफ्तर होगा।

सीमांकन की अपील और रिविजन की ब्यवस्था नहीं होगी। रेवेन्यू बोर्ड से सारे प्रकरण वापस अनुविभागीय अधिकारी को आएगे।

9 अगस्त को जिले में रहेगा अवकाश

सिवनी- जिला कलेक्टर सिवनी द्वारा आज 8 अगस्त को आदेश जारी किया है,जिसके अनुसार पूर्व में भाई दूज के घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार अब ऊक्त स्थानीय अवकाश 9 अगस्त दिन गुरुवार को आदिवासी दिवस के दिन प्रभाव शील होगा,इस दिन जिले पूर्ण स्थानीय अवकाश रहेगा।

जिले के चार एस. डी .ओ. पी .का हुआ स्थानांतरण

सिवनी- प्रदेश स्तर पर आज सेकडो पुलिस अधिकारियों का स्थान्तरण हुआ है,

जिले के लखनादौन में पदस्थ देवी सिंह ठाकुर को अजाक जबलपुर,बरघाट एस डी ओ पी आर एन परतेती को बालाघाट ,वही सिवनी एस डी ओ पी एस एन पाठक को पाटन जबलपुर ,पदस्थ किया गया है,वही घँसोर के कामता धुर्वे रेल जबलपुर होंगे।

नवीन आदेश के अनुसार सिवनी एस डी ओ पी सॉसर से आये कृष्ण कुमार वर्मा,लखनादौन में अरविन्द श्रीवास्तव बरघाट में भगत धुर्वे ,तथा घँसोर के एस डी ओ पी पद पर वीं के पांडेय होंगे।

विडियो में कैद हुआ जनआशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री और पुलिस के पास खड़े होकर जेब काटने वाला जेबकतरा

जनआशीर्वाद यात्रा में जेबकतरा सक्रिय

सिवनी- शिवराज सिंह की सिवनी में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आज पुनः जेब कतरो की गैंग सक्रिय नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार आज 7 अगस्त को पलारी पहुचे शिवराज सिंह को ज्ञापन सौपने के दौरान जेबकतरे ने बड़ी सफाई से भीड़ में शामिल होकर जेब काट ली।

बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी ये व्यक्ति लखनादौन में नगर पंचायत चुनाव के समय हुए सी एम के रोड़ शो के यही कार्य कर चुका है।

लखनादौन में हर शुक्रवार लगेगा अपर कलेक्टर न्यायालय

लखनादौन- जन आश्रीवाद अधिवक्ता यात्रा के दौरान लखनादौन पहुचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिवक्ता लखनादौन ने ज्ञापन सौपा था,

संघ लखनादौन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने को लेकर जो सूचनार्थ ज्ञापन दिया गया था और अपर कलेक्टर लखनादौन में कार्य करने हेतु अपनी प्रतिक्रियाएं शासन से अपेक्षित की गई थी उस संबंध में तत्काल माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तुरंत निर्णय लेते हुए सिवनी कलेक्टर को दिशा निर्देश दिए गए

जिस पर सिवनी कलेक्टर द्वारा प्रति शुक्रवार को आगामी आदेश की पर्यंत तक प्रति शुक्रवार को लखनादौन में अपर कलेक्टर कि न्यायालय दिनांक दस अगस्त 2018 से प्रारंभ हो जायेगा।

काग्रेस ने गरीबो को हटाया हम गरीबी हटा रहे है- शिवराज

लखनादौन- जिले ने जन आशीर्वाद यात्रा की लखनादौन से सुरुवात करते हुए शिवराज सिंह ने करोड़ो की योजनाओं का लोकापर्ण किया,

इस दौरान जन सभा को सम्बोधन में शिवराज ने कहा कि लखनादौन क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बरगी बांध का पानी पाइपलाइन या जिस व्यवस्था से होगा लाया जाएगा।

लखनादौन में कांग्रेस का विधायक होने से जो विकास में कमी रह गई है उसे नहीं रहे दिया जाएगा गत दिवस सिवनी को मेडिकल कालेज की सौगात दी है जो सारे जिले ओर आस पास के क्षेत्र के लिए है, संबल योजना दी ,साड़ी दी चरण पादुका दी,कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था उससे उबार दिया है, ज़मीन हीनो को भाजपा सरकार जमीन दे रही जो आगे भी देंगे,

24151 मकान इस साल बना रहे है 4 साल में कोई आदिवासी बगैर मकान के नही रहेगा, मजदूरों के बच्चों की फीस मामा देगा, मामा लेपटॉप साइकिल फीस सब देता है,

सभा के बीच बच्चों ने बताया कि यहाँ एन सी सी बंद कर दी गयी है उसे चालू कर दी जाएगी।

संबल योजना के तहत बिजली का बिल मामा देगा, अभी तक 12 करोड़ 72 लाख जमा कर चुका हूं कांग्रेस ने गरीबी नहीं हटाई शिवराज गरीबी हटाएगा।

संबल योजना गरीबी हटाएगी, शिवराज ने किसानों को हमेशा सहारा दिया,है,लाडली लक्ष्मी लाई,बहनों बेटे बेटियों के लिए कई योजना लायी,बेटे बेटियों को सरकारी नोकरी देंगे,पुलिस में भर्ती होंगी.

आगे बिजली दिक्कत न दे इसलिए आगे 200 रुपये में बिजली दे रहे हैं लेकिन हीटर ऐ सी फ्रिज न चलाना,

आप लोगो ने पिछली बार चूक की थी इस बार सुधारो, भाजपा का विधायक बैठा दो,ताकि विकास की कमी दूर हो सके।

मंच पर सांसद फग्गनसिंह ,विधायक मूनमून रॉय, नगर पंचायत अध्यछ जितेंद्र रॉय ,सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजुद रहे ।