Home Blog Page 2168

SEONI : सविंदा पर होगी नियुक्ति

0

सिवनी- आगामी विस चुनावो को सम्पन कराने के लिये जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी गोपाल चन्द्र डाँड़ ने वीभन्न श्रेणी के लिये संविदा पद पर नियुक्ति हेतु ज्ञापन जारी किया गया।लेखपाल,सहायक ग्रेड 2 एवं 3 ,सहायक प्रोममर, डाटा आपरेटर,व भृत्य पद पर कार्य करने के इछुक पात्र नागरिक आवेदन कर सकते है

एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में चूड़ियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं

0
DJEband… collector karyalay ke bahar chudiya dikhati mahilaye … photo prafful chaurasia ‘Ashu’

अशोकनगर – आज 11 सितम्बर एससी-एसटी संशोधित एक्ट का विरोध करने के लिए करीब एक सैकड़ा महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। सामान्य, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं ने पहले तो काफी नारेबाजी की एवं बाद में कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गईं। जब कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आईं तो महिलाएं कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठ गईं। यही नहीं चूडिय़ां भेंट करने के बाद जब कलेक्टर के गार्ड ने महिलाओं से कहा कि अब आपका फोटो खिंच गया है ये चूडिय़ां वापिस ले जाईए तो महिलाओं ने फिर नाराजगी जताई। महिलाएं रैली के स्वरूप में कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। वे अपना ज्ञापन कलेक्टर को सौंपना चाहती थीं। ज्ञापन लेने के लिए पहले नायब तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया आए लेकिन महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद तहसीलदार इसराक खान ज्ञापन लेने के लिए आए लेकिन महिलाओं ने उन्हें भी ज्ञापन देने से मना कर दिया और कहा कि हम केवल कलेक्टर को ही ज्ञापन देंगे। बाद में एसडीएम नीलेश शर्मा भी ज्ञापन लेने के लिए आए और उन्होंने बताया कि कलेक्टर मैडम निर्वाचन से संबंधित वीडियो कॉन्फे्रंस में व्यस्त हैं इस कारण वे नहीं आ सकती हैं। आप मुझे ज्ञापन दे दें लेकिन महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और कलेक्ट्रेट के गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक नारेबाजी के बाद कलेक्टर ने महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात करने के लिए वीसी कक्ष के बाहर बुलाया, जहां महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और साथ ही अपने साथ लाई गईं चूडिय़ां भी यह कहते हुए कलेक्टर को दी कि आप इन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक अवश्य पहुंचाएं। महिलाओं से यह चूडिय़ां सुरक्षा गार्ड ने ले लीं। इसी बीच गार्ड ने कहा कि अब आपके फोटो खिंच गए हैं और चूडिय़ां भेंट कर दी हैं अब आप ये चूडिय़ां ले जाएं। इस पर महिलाएं नाराज हो गईं उनका कहना था कि हम फोटो खिंचवाने के लिए नहीं आए हैं बल्कि विवादित बिल को वापिस करने की मांग कर रहे हैं।

MP Samvida Shikshak Bharti 2018 – मध्यप्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती 2018 , नोटिफिकेशन जारी

MP Samvida Shikshak Bharti 2018 Latest News Today Newspaper मध्यप्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती 2018 को लेकर चर्चाये शुरू हो गयी है | MP Samvida Shala Shikshak bharti 2018 की सबसे बड़ी भर्ती है | MP Samvida Shikshak Bharti 2018 का इंतजार ख़त्म होने वाला है | MP Govt. सितम्बर माह में MP संविदा शाला शिक्षक 2018 के 62000 पदों पर भर्ती करने जा रहा है | शिक्षा विभाग ने म्प संविदा शिक्षक भर्ती के सभी नियम MP Vyapam को दे दिए है तथा शिक्षा मंत्री विजय शाह जी ने MP Samvida shala Shikshak bharti 2018 को सितम्बर माह में करने की बात कही है | जिसमे कुल 62000 पद रहेंगे | MP Samvida Shikshak Bharti 2018 की जानकारी निचे दी गयी है |

MP Samvida Shikshak Bharti 2018 Notificatioin Details

मध्यप्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती 2018 :- मध्यप्रदेश में संविदा शाला शिक्षक भर्ती एक बार फिर चर्चा में है | MP Samvida Shikshak Bharti 2018 के नियम जारी कर दिए है , जल्द ही MP Vyapam ( MPPEB ) इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगा | संविदा शिक्षक भर्ती 2018 पर चर्चा जब शुरू हुई जब शिक्षा मंत्री विजय शाह जी ने कहा कि सरकार ने MP Vyapam को MP Samvida Shikshak Bharti 2018 के लिए आदेश जारी कर दिया है | जल्द ही MP Vyapam Samvida Shala Shikshak Bharti Notification 2018 जारी कर दिया जायेगा | बता दे कि 62000 पदों पर होने वाली संविदा शाला शिक्षक भर्ती 2018 को मध्यप्रदेश व्यापम करा रहा है | सितम्बर के अंत तक MP Samvida Shikshak Vacancy Notification व्यापम की वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा |

MP Samvida Shikshak Bharti Latest news in Today in Newspaper 

अतिथि शिक्षको को यह है फायदा :- अतिथि शिक्षक MP Samvidal Shikshak Bharti 2018 के लिए अधिक महत्वपूर्ण है इसमें अतिथि शिक्षको ( अतिथि शिक्षक भर्ती Online ) को आरक्षण दिया जायेगा | MP Samvida Shikshak Notification 2018 में अतिथि शिक्षको के लिए 18000 पद आरक्षित रहेगें | MP Samvidal Shikshak Notification 2018 ( MP Samvida Shikshak Bharti Latest news in Today in Newspaper ) में ही MP Samvidal Shikshak Exam Date 2018 घोषित कर दी जाएगी | MP Samvida Shikshak Recruitment 2018 के साथ – साथ Sangit Shikshak bharti और Khel Shikshak bharti , Atithi Shikshak Bharti भी की जाएगी |

MP Samvida Shikshak Vacancy 2018 & MP Samvida Shikshak Bharti Latest News 2018

मंत्री विजह शाह के मुताबिक संविदा शाला शिक्षक भर्ती 2018 की पूरी प्रक्रीया में अतिथि शिक्षको के आरक्षित पदों की वजह से SC , ST तथा OBC के पदों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा | संविदा भर्ती तजा समाचार 2018-19 तथा संविदा भर्ती लेटेस्ट न्यूज़ 2018 के साथ व्यापम संविदा भर्ती समाचार की MP व्यापम शिक्षक भर्ती 2018 नियम ओबीसी आरक्षण जानकारी की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गयी है |

शैक्षणिक योग्यता ( MP Samvida Shikshak bharti 2018 Eligibility ) – इस MP Samvida Shala Shikshak Recruitment 2018 में बीएड / डीएड / एमएड / स्नातक डिग्री / 12 वीं पास अथवा इसके समकक्ष  डिग्री होने पर भी मान्य है |  MP Samvida Shikshak Bharti 2018 में वर्ग -1 , वर्ग -2 तथा वर्ग -3 के के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है | अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित MP Samvida Shala Shikshak Notification 2018 जरुर देखे |

आयु सीमा – MP Samvida Shikshak Bharti 2018 में आयु की योग्यता 18 से 25 वर्ष  के बीच होना चाहिए। कृपया आयु में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

पद का नाम – संविदा शिक्षक ( MP Samvida Shikshak Vacancy MP )

कुल पद शिक्षक संख्या – विभिन्न पद ( MP Samvida Vacancy 2018 )

अतिथि शिक्षको के लिए – विभिन्न पद

अतिथि शिक्षको के लिए कार्यानुभव – 200 दिन या 3 साल अपनी सेवा दे चुके हो |

Note :- संविदा शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया तथा परीक्षा MPPEB ( MP Vyapam ) द्वारा करवाई जाएगी |

आवेदन की फीस – इस संविदा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की फीस सामान्य वर्ग (General/OBC)के लिए 520/- तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST) के लिए 320 रहेगी |

चयन प्रक्रिया – इस MP Samvida Shala Shikshak Bharti 2018 News के लिए online Computer Based Exam के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा |

सैलरी – इस संविदा शिक्षक भर्ती 2018 में सैलरी 28,080/- के बीच प्रतिमाह मिलेगी | ( MP Samvida Shikshak Salary )

नौकरी करने का स्थान – मध्य प्रदेश ( MP Govt Jobs )

आवेदन करने की प्रारंभ तिथि – 11 सितम्बर 2018

आवेदन करने की अंतिम  तिथि – 25 सितम्बर 2018

एडमिट कार्ड – दिसम्बर 2018 के आखिरी सप्ताह में

संविदा शाला शिक्षक परीक्षा तिथि ( MP Samvida Shala Shikshak Exam Date ) – 29 दिसम्बर 2018

नियुक्ति – चुनाव बाद

आवदेन कैसे करे- इस  पोस्ट ( MP Samvidal Shikshak Recruitment 2018 )के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।  निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है|

महत्वपूर्ण नोटिस-  MP Samvida Shala Shikshak Bharti 2018 आवेदन से जुड़ी  सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे , यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती ( MP Samvida Shala Shikshak Recruitment 2018 ) के लिए आवेदन करने से  पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले , फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |


बागी तेवर में काग्रेस नेता कन्हैया तिवारी

0

सिवनी- आगामी विस् चुनावो के पूर्व जहा काग्रेस प्रदेश अध्यच्छ कमलनाथ के नेतृत्व में अगली सरकार वनाने का दावा कर रही है,वही महाकोशल के सिवनी जिले में काग्रेस में फूट दिखाई देने लगी है,दरअसल काग्रेस में नई जान फूंकने में लगे कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना ने अपनी जिले की जबो जेट कार्यकारिणी घोषित की ,लेकिन इस दौरान घसौर में वर्षो से काग्रेस के लिये कार्य कर रहे युवा व अनुभवी नेता कन्हैया तिवारी को स्थान दिया गया ।

इसके बाद से लगातार तिवारी खुले आम शोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हे, सैकड़ो वट्सप ग्रुपो में जिस तरह से तिवारी ने अपनी पीड़ा जाहिर की हे उसके बाद से ही आदिवासी घसौर विकासखण्ड में हड़कपम मचा हुआ,

कांग्रेस के खिलाफ अपना मोर्चा खोलकर बैठे इस काग्रेसी के सवालों का जवाब विधायक योगेद्र बाबा सहित जिला काग्रेस के अध्यछ नही दे पा रहे हे,जिससे धीरे धीरे अन्य काग्रेसी भी अब दबी जुबान से तिवारी का समर्थन करने लगे है। साफ तौर पर जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर संगीन सवाल खड़े करते हुए उन्हें पद से तुरंत हटाने की मांग तक कर तिवारी ने आर पार की लड़ाई आरभ कर दी है।

वही सूत्र बता रहे हे की इस सारे प्रकरण की लिखित जानकारी कमलनाथ एवं प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी तक भी पहुच गई है। मालूम हो जिले की कार्यकारिणी में आरिफ खान को महामंत्री पद की जगह मिलने से भी तिवारी को धक्का लगा और उन्होने स्पष्ट तौर पर आरिफ पर भी आरोप लगाए है कि ये विधायक ज़ी के खास है और इनके द्वारा क्षेत्र में वसूली का काम किया जाता है ।

पूरे मामले पर जब हममे आरिफ खान से बात की तों उनका कहना है कि कन्हैया तिवारी का काँग्रेस में कोई स्थान नहीं है और सभी आरोप निराधार है ।

बता दे कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कन्हैया तिवारी खुले आम काँग्रेस का विरोध कर रहें है लेकिन संगठन कें द्वारा अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है । देखना यह है कि इनको काँग्रेस पार्टी में रखती है या इन्हे निष्कासित करती है । कन्हैया तिवारी जिले में पहले कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके है । पिछले चुनाव में इनके द्वारा अपनी पार्टी के विधायक का भी जमकर विरोध किया गया था उसके बाद भी पार्टी इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकी ।

Video देखे मामला बरघाट विधानसभा का फर्जी डिग्री के आरोप निराधार: कमल मर्सकोले

0

सिवनी- विधानसभा चुनावों के पूर्व जिले की राजनिति में आरोप प्रत्यारोप का दौर आंरभ हो गया है।ताजा मामला जिले की बरघाट विधानसभा का है जहा से लगातार 2 बार भाजपा की टिकट पर जीतकर विधायक बने आदिवासीयो के युवा नेता कमल मर्सकोले पर विस चुनावो के फार्म में फर्जी डिग्री पेश करने का आरोप जन चर्चा का विषय बना हुआ था ।

आज अपने ऊपर लगाये गये आरोपो का खंडन करते हुए जारी वीडियो में कमल मर्सकोले ने कहा कि वे एक साधारण आदिवासी परिबार से आये है और अपने जीवन के राजनैतिक केरियर में हमेशा उनके द्वारा बरघाट की जनता की सेवा की गई,पूर्व में जनपद सदस्य,फिर बरघाट जनपद अध्यछ के कार्यकाल में उहोंने हर सँभव अपने छेत्र का विकास करते हुए राजनीतक शुचिता बनाये रखी।

देश की सबसे बड़े दल भाजपा ने उन पर विश्वास कर 2018 के विस चुनावो में टिकट देकर उन्हें जन सेवा का मौका दिया था,कमल मर्सकोले ने कहा कि पिछले कार्यकाल में विधायक के रूप में उनके द्वारा विस छेत्र का विकास में कोई कसर नही छोड़ी।

जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें पार्टी ने पुनः 2013 में मौके देकर चुनाव में खड़ा किया ,लगातार अपनी जनता से सम्पर्क के चलते पुनः वे विधायक बने और अभी तक निर्वाविद रूप से जनता की सेवा कर रहे हैं।कमल मर्सकोले ने फर्जी डिग्री के आरोप को सिरे से खारीज करते हुए कहा कि उनके द्वारा 2013 के चुनावो में जो डिग्री नामांकन के समय पेश की गई थी वह पूर्णतः सही है,

दरअसल उनकी लोकप्रियता व भाजपा सरकार की मदद से बरघाट विस् में हुए विकास कार्यो से उनकी लोकप्रियता से घबराए विपक्ष के लोग उनकी छवि खराब करने के लिये जूठे आरोप लगा रहे है।जारी वीडियो में कमल ने विश्वास से भरे अंदाज में कहा कि उनके द्वारा अपने राजनीतक जीवन में कभी भी ऐसे कोई कार्य नही किये जो गैर सवैधानिक हो ।

आई टी आई में दिया गया प्रशिक्षण

0

सिवनी-आज दिनांक 11 सितम्बर को ए.डी.जी. एस.डी.आर.एफ .भोपाल के आदेशानुसार एस .डी.आर.एफ जबलपुर की टीम द्वारा शासकीय आई..टी.आई. सिवनी मे जिला सैनानी सिवनी के मार्गदर्शन मे आपदा प्रबंधन संबंधी प्रसिक्षण दिया गया प्रशिक्षण मे प्रिंसिपल मर्सकोले, वाइस प्रिंसिपल डी.के ठाकुर, कॉलेज के सभी शिक्षक, नगर रक्षा समिति सिविल डिफेंस वॉलंटियर श्री विजय नायक, पी.सी. लक्ष्मी बगोठिया एवं होम गार्ड कार्यलय स्टाफ तथा जवान उपस्थित रहे l

मध्यप्रदेश में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर

0

भोपाल -आज 10 सितंबर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा आहूत ‘‘भारत बंद’’ का सोमवार को मध्यप्रदेश में मिलाजुला असर रहा। छिटपुट हिंसक घटनाओं को छोड़कर बंद शांतिपूर्ण रहा। वहीं, मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने इस बंद को पूरी तरह सफल बताया। हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बंद कराने के लिए लोगों को डरा धमका रही है और अराजक तरीके अपना रही है।

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) मकरंद देउस्कर ने बताया, ‘‘आज भारत बंद में मध्यप्रदेश में स्थिति अमूमन शांतिपूर्ण रही। कहीं से भी किसी गंभीर घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ जगहों जैसे जबलपुर व कटनी में रेल रोकने का प्रयास किया गया, जहां पर कुछ व्यक्तियों की गिरफ्तारी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर की है। इसके अतिरिक्त कुछ जिलों में एहतियातन गिरफ्तारियां की गई हैं।’’

देउस्कर ने बताया, ‘‘पूरे प्रदेश से अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार लगभग 110 लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं। अभी यह आंकड़ा अपडेट किया जा रहा है। अधिकतर गिरफ्तारियां धारा 151 में हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा उज्जैन, कटनी, जबलपुर में भादंवि एवं रेलवे कानून की धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुए हैं। इसमें कुल तीन अपराध आज के घटनाक्रम में दर्ज किये गए हैं।

देउस्कर ने बताया कि उज्जैन में चिमनगंज इलाके में एक पेट्रोल पंप को बंद कराने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति को चोट आई है। ‘भारत बंद’ से आज मध्यप्रदेश के कई भागों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

Jio Phone Me WhatsApp Kaise Chalaye – Jio Phone Me WhatsApp Download करने का सबसे आसान तरीका!

0

हैलों दोस्तों! Khabar Satta में आपका स्वागत है| आज हम आपको बताएंगे Jio Phone Me WhatsApp Kaise Chalaye और Jio Phone Me WhatsApp Download Karne Ka Tarika.

जैसा की आप सभी जानते है की Jio Phone एक Basic Feature वाला 4g Phone है जिसमे Android Operating System की जगह KaiOs ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है|

KaiOS एक Mobile Operating System है जो Html-5 Firefox OS पर Based है. इस OS (Operating System) का सबसे खास Feature यह है की ये 4g Network, Wifi, Gps और HTML-5 पर Based App को Support करता है, KaiOS को विशेषकर Long Battery Life और Non-touch Devices के लिए बनाया गया है, जिसमे से इसका सबसे बड़ा उदहारण है Reliance का Jio Phone.

Jio Phone में ऐसे तो कई बहुत सारे Features है लेकिन Jio Phone Me WhatsApp Download ना होने की वजह से बहुत से लोगो ने Jio Mobile नहीं खरीदा, लेकिन फिर भी Jio Phone सबसे ज्यादा बिका और अपना एक रिकॉर्ड बनाया|

Jio Phone में WhatsApp का ऑफिशियल ऐप नहीं है, लेकिन अगर आप Jio Phone Me WhatsApp Download करना चाहते है तो फ़िलहाल यह मुमकिन नहीं है अब आप सोच रहे होंगे की Jio Mobile Me WhatsApp Kaise Chalaye तो हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लाये है जिसकी मदद से आप Jio Phone Me WhatsApp चला सकते है|

आपके मन में ये सवाल जरुर आया होगा की Jio Phone Me WhatsApp Kaise Chal Sakta Hai, तो आप बस हमारी पोस्ट पढ़िए हम आपको बताते है की Jio Phone Me WhatsApp Kaise Chalate Hai.

Jio Phone Me WhatsApp Kaise Chalaye

Jio Phone एक Feature Phone है। जिसमे आप Smartphone की तरह बहुत सारी चीजें कर सकते है।परंतु किसी Smartphone में जिस तरह हम किसी App को Install करते है ऐसा Jio Phone में नही किया जा सकता है|

लेकिन ये सच है कि आप Jio Phone Me WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको WhatsApp को Download और Install नही करना होता है।


कप्तान ने लिए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर

0

सिवनी-जिले थाना लखनवाड़ा अंतर्गत आज 10 सितम्बर को फुलारा टोल नाका में यातायात सुरक्षा सप्ताह में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक राज सिंह द्वारा वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन स्वंय की एवं अपने परिवार के लिये नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इस अवसर थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया सहित लखनवाड़ा पुलिस बल मौजूद रहा

भारत बंद के दौरान बिहार में बच्ची की मौत, पिता ने कहा- समय पर पहुंचते तो बच जाती जान

0

भारत बंद के दौरान दो साल की बच्ची की मौत हो गई. भारत बंद की वजह वाहनों का परिचालन बंद रहने के कारण बच्ची देरी से अस्पताल पहुंची.

भोपाल : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भारत बंद है. बिहार में भी भारत बंद असर दिखा. इस दौरान दो साल की बच्ची की मौत हो गई. बंद के कारण जगह-जगह वाहनों का परिचालन बंद था. बिहार के जहानाबाद में बंद के कारण बच्ची देर से अस्पताल पहुंची. तबतक रास्ते में ही उसकी हो गई. सत्तारूढ़ बीजेपी ने कांग्रेस को बच्ची की मौत का जिम्मेदार ठहराया है और जवाब मांगा है.

यह घटना गया जिले के नगर थाना क्षेत्र के बालाबिगहा गांव की है. बच्ची के पिता का कहना है कि अगर गाड़ी चलती रहती तो बच्ची की जान बच सकती थी. उसे समय पर अस्पताल पहुंचा पाते. बच्ची की तबियत पिछले दो दिनों से खराब थी, लेकिन आज (सोमवार को) अधिक खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जा रहे थे.

ग्रामीण इलाका होने के कारण यहां तक तुरंत एंबुलेंस मिल पाना संभव नहीं है. समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया.

बीजेपी ने मांगा कांग्रेस से जवाब
भारत बंद को लेकर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि सभी को विरोध करने का अधिकार है लेकिन आज क्या हो रहा है? पेट्रोल पंप और बसों को आग के हवाले किया जा रहा है. लोगों को जिंदगी खतरे में डाली जा रही है. जहानाबाद में एक बच्ची की मृत्यु विरोध में एंबुलेंस के फंस जाने के कारण हो गई. इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या कांग्रेस इसका जवाब देगी?

इस मुद्दे पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि किसके हित के लिए बंद किया जा रहा है? वहीं, इस घटना पर जहानाबाद के एसडीओ परितोष कुमार ने कहा है कि बच्ची की मौत भारत बंद या ट्रैफिक जाम की वजह से नहीं हुई है. बच्ची के परिजन देर से अस्पताल के लिए निकले थे.

बता दें कि बिहार में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है. कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी देखी गई. जगह-जगह पर नारेबाजी और आगजनी कर सड़क और रेलमार्ग को ठप किया गया. भारत बंद का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया था. कांग्रेस, आरजेडी समेत विपक्ष की 20 पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.