Home Blog Page 2169

अधिकारियों की मध्यस्था से टूटा अनशन

0

सिवनी । जिले की कुरई तहसील के ग्राम दरासी खापा निवासी विमलजीत कालिया गत 9 सितंबर को बिजली बिल अधिक आने से ग्राम में ही आमरण अनशन पर बैठा था। इस अनशन की जानकारी मिलते ही एसडीएम कुरई कामेश्वर चौबे के निर्देश पर तहसीलदार दिलीप हनवत व क्षेत्रीय पटवारी सुदेश ठाकुर सहित अजय बघेल ने विमलजीत कालिया से चर्चा की, जिसके बाद उन्होनें म.प्र. पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी के सहायक यंत्री व्ही.के. राउत को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर सहायक यंत्री द्वारा अनशनकारी विमलजीत कालिया की बिल संबंधी शिकायत का तुरंत निराकरण कर उन्हें दूध पिलाकर अनशन खत्म कराया।

राजस्थान में कम हुए डीजल- पेट्रोल के दाम

0

एम.पी. सरकार भी कर रही है विचार

भोपाल- आगामी विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मध्यम व निम्न वर्ग के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिये 10 सितम्बर को कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान से एक दिन पहले रविवार 9 सितम्बर को राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को चार-tvचार प्रतिशत कम करने की घोषणा की। इससे राज्य में पेट्रोल व डीजल ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता होगा।

इसके तहत राज्य में वैट पेट्रोल पर 30 से घटाकर 26 प्रतिशत और डीजल पर 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। उधर तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है की राज्य में पिछले साल पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिए गए थे। लेकिन राज्य सरकार बढ़ती महंगाई के मद्देनजर आगामी जीएसटी काउंसिल की बैठक में वैट कम करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेगी।

जब कांग्रेसी बोले मोदी जिंदाबाद VIDEO

0

मंदसौर:- आज 10 सितम्बर को काग्रेस द्वारा पेट्रोल व् डीजल की बढ़ती कीमतो के खिलाफ भारत बन्द का आह्वान किया है, जगह जगह कांग्रेस बन्द को सफल बनाने में लगी वही मन्दसौर में उस समय काग्रेस के नेता चौक गए जब पुलिस बल के सामने कार्यकर्ताओं ने ग़लती से नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगा दिए। हालकि इस दौरान नेताओ ने तुरत उपस्थित महिला व पुरुष कार्यकर्ताओ से कहा कि आपको मोदी जिंदाबाद के नारे नही लगाने हे बल्कि उनको मोदी मुर्दाबाद बोलना है।

दुनिया का सबसे अजीब पांढुर्ना का गोटमार मेला सोमवार को , अब तक 12 जान जा चुकीं हैं

0

सोमवार को पांढुर्ना-सावरगांव के बीच जाम नदी पर गोटमार मेले का आयोजन होगा। इसमें दोनों गांव के लोग गोफन से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाएंगे। इस पत्थरबाजी में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर प्रशासन फिर पत्थरबाजी रोकने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने शराब दुकानें बंद रखने के निर्देश देते हुए गोफन पर प्रतिबंध लगा दिया है। मेला स्थल पर 10 मजिस्ट्रेट और 750 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पोला पर्व के दूसरे दिन पांढुर्णा की जाम नदी पर गोटमार मेले का आयोजन हर साल किया जाता है। मान्यता के अनुसार नदी के बीच में पलास का झंडा गाड़ा जाता है। फिर पांढुर्णा और सावरगांव के लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। जब तक यह झंडा पांढुर्ना लोग तोड़ते नहीं है, तब तक दोनों ओर से पत्थर बरसाए जाते हैं। इसमें वर्ष 1955 से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।

पांढुर्णा गोटमार मेले का इतिहास 300 साल पुराना बताया जाता है। इसका वास्तविक इतिहास किसी को नही पता है ।मान्यता है पांढुर्णा के युवक और सावरगांव की युवती के बीच प्रेम कहानी का प्रतीक है। गोंड राजा जाटबा नरेश और अंग्रेजों के बीच साम्राज्य की लड़ाई में गोंड राजा के हथियार खत्म हो जाने के चलते जाटबा नरेश की सेना ने जाम नदी के किनारे पत्थरों के सहारे अग्रेजों से कई दिनों तक गोटमार कर अपना साम्राज्य बचाने का प्रयास किया था। आज गोटमार मेला धार्मिक आस्था का विकराल रूप ले चुका है।

देखे VIDEO 2 मोबाइल 42 मवेशी जप्त लखनादौन पुलिस को मिली कामयाबी

VIDEO खबर के अंत में

सिवनी-आज 9 सितम्बर कोलखनादौन थाना प्रभारी एम डी नागोतिया के कुशल नेतृत्व एवं सिवनी पुलिस अधीक्षक श्री बिवेक राज सिंह के मार्ग दर्शन में घेरा बंदी कर बाहन क्रं MP 09 HG 1986 में 42 नग मबेसी जप्त किये जिसमें 7 मबेसी मृत भी पाये गये और आरोपियों के पास 2 मोबाइल भी जप्त किये गये।

सभी आरोपी निवासी सारंगपुर थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ के बताये जाते चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रं 443/18 के तहत धारा 4,6,6 (A)19,9 गौवंश बध प्रति अधिनियम 11 घ पशु क्रुरता एवं 6,7,10 म प्र कृषि उपयोगी संरक्षण अधिनियम 3,7 ई सी एक्ट mvacd 66/192 के तहत मामला पंजीबध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस टीम में लखनादौन थाना महादेव नागोतिया, जगदीश,रज्जाक,राहुल,अजय रवि, अमित, प्रकास ,एवं गोपाल सामिल रहे लखनादौन थाना प्रभारी की लगातार गौकसी की गाड़ियो को घात लगाकर पकड़ा जा रहा जिसकी लखनादौन छेत्र में प्रशंसा की जा रही है |

10 सितंबर के राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर कांग्रेस और भाजपा उलझी

देश में पेट्रोलियम पदार्थों मसलन डीजल और पेट्रोल के निरंतर बढ़ते दामों के खिलाफ देश के विपक्षी दलों के द्वारा कल 10 सितंबर 2018 को बंद आहूत किया गया है। इस बंद को लेकर जुन्नारदेव में भी विपक्षी दलों की सजगता आज दिखाई दी, जब प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के बड़े नेता देर शाम को व्यापारियों से इस बंद में शामिल होने की निवेदन करते दिखाई दिए। अभी थोड़ी ही देर बीती थी कि कांग्रेस की बंद कराने की इस रणनीति के खिलाफ भाजपा ने भी मोर्चा संभाल लिया और उसके बड़े नेता भी इस बंद को विफल करने के लिए आम जनमानस और व्यापारियों से निवेदन करने चल पड़े। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की तेजी से बढ़ते दामों को लेकर इन दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच अंतर्विरोध को लेकर आम व्यापारी भी संशय में दिखाई पड़ रहा है। अब यह तो आने वाला कल ही बताएगा कि राष्ट्रव्यापी बन्द में कौन से दल के हाथ कितनी सफलता हाथ लगती है।

कांग्रेस की कोशिश-कल के बंद को लेकर कांग्रेस ने अपनी व्यापक रणनीति अपनाते हुए व्यापारियों से इस बंद में शामिल होने का सविनय निवेदन कर दिया है। गौरतलब है कि आसन्न विधानसभा और लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस बंद को लेकर कांग्रेस भी आम जनता के बीच अपनी राजनीतिक बैठ को मजबूत करना चाहेगी.

भाजपा की रणनीति-केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर स्थानीय भाजपा भी आक्रमक हो चली है। वह हर कीमत पर इस बंद को विफल कर आम जनमानस पर व्यापारियों में अपनी पकड़ को सुनिश्चित किए जाने का संदेश देना चाहती है। यही वजह है कि आज भाजपाई भी इस बंद का विरोध करने के लिए सड़क पर उतर गए।

धर्म संकट में फंसा व्यापारी-घटते व्यापार और आर्थिक मंदी के मकड़जाल में फंसा व्यापारी त्योहार और त्यौहारों के ठीक पहले आहूत बंद के आव्हान को लेकर खासा खिन्न और परेशान दिखाई दे रहा है। हालांकि नगर के अधिकांश व्यापारियों का यह मत रहा है कि बीते दिनों में व्यापारियों के द्वारा लिए गए इस संकल्प को कि वह किसी भी राजनीतिक दल के आव्हान में अपनी सहभागिता नहीं देंगे, के उद्घोष पर काबिज नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि क्या राजनीतिक दल अब कितना दबाव बनाकर व्यापारियों उसे यह बंद करवाने में सफल हो पाते हैं या फिर नहीं ?

पुलिस और प्रशासन हुआ चौकन्ना-पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष के देशव्यापी बंद को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा खासा चौकन्ना नजर आ रहा है। यही वजह रही कि बंद की पूर्व संध्या पर ही स्थानीय पुलिस विभाग के द्वारा बट और एहतियात नगर भ्रमण भी किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल के बंद को लेकर वह काफी चौकन्नी है और किसी भी अप्रत्याशित घटना से मुकाबले के लिए तत्पर भी है।

राज्यस्तरीय क्रिकेट शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में चयन

नगर की शैक्षणिक संस्था मोर्डन हाई सेकेंडरी स्कूल नागपुर रोड सिवनी जहाँ अध्यनरत छात्रा अनम तहसीन जो विगत दिनों कटनी में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ इनका नाम राज्यस्तरीय की टीम में चयनित हुआ है राज्यस्तरीय में चयनित होने पर शाला की प्राचार्या श्रीमती वंदना तिवारी शाला के डायरेक्टर श्री जनक तिवारी संतोष चौबे सन्तोष अग्रवाल व खेल शिक्षक मनीष मोनू मिश्रा एवम समस्त शाला परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है

VIDEO मध्यप्रदेश के सभी सीटों में हर वर्ग के उम्मीदवार उतारेगा सपाक्स-हीरालाल त्रिवेदी  

सिवनी। मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा सीटों में हर जाति के गरीब को आरक्षण को दिलवाने के लिए अब सपाक्स चुनाव मैदान में उतरेगा, उक्ताशय की बात सिवनी जिले में आज पत्रकार वार्ता के दौरान प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व सूचना आयुक्त, आईएएस हीरालाल त्रिवेदी ने कही।  श्री त्रिवेदी ने कहा कि हम हर ऐसे संगठन से तालमेल करेंगे जो हमारी विचारधारा और उद्देश्यों से सहमत होंगे। सपाक्स प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अब संगठन राजनैतिक संगठन के रूप में परिवर्तित हो गया है। आगामी विधान सभा चुनाव प्रदेश की सभी सीटों से पूरी ताकत से लड़ेगा। जरूरत पड़ने पर समान विचार धारा वाले संगठनों से चुनावी तालमेल किया जाएगा। इस संबंध कुछ संगठनों से बात भी चल रहीं है। इस बीच विधानसभावार उम्मीदवारों के चयन का कार्य जारी है और हम सितंबर अंत तक अपने अधिकांश उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे।

वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का दायरा बिना किसी समीक्षा के निरंतर बढ़ाया जा रहा है , जबकि लक्ष्य समूह का एक बडा तबका आज भी आरक्षण के लाभ से वंचित है। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किया जाएं ,आरक्षण नीति की समीक्षा हो इसकी विसंगतियों को दूर किया जाये एक सर्वमान्य व्यवस्था बनाई जावे जो नीति आधारित ना होकर आर्थिक आधार पर हो।

प्रेस वार्ता में इंजीनियर पी एस परिहार, आर.बी.सिंह,सहित में युवा संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी,राजीव मिश्रा,एमआर पांडे, तेजबली सिंह, नरेश राजपूत,कुंवर राजपूत,महेश तिवारी,सुबोध बाझल,कौशलेष पाठक,प्रद्युम्र चतुर्वेदी, नंदन श्रीवास्त्री व विपिन शर्मा आराधना राजपूत सहित अनेक लोग शामिल थे।

आने वाली है मोदी सरकार की ये खास स्कीम, बदल जाएगा लेन-देन का पूरा तरीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देशवासियों को एक और खास स्कीम देंगे. दरअसल, मोदी सरकार कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रही है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देशवासियों को एक और खास स्कीम देंगे. दरअसल, मोदी सरकार कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रही है. यह वजह है कि सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है. हाल ही में सरकार ने अपने यूपीआई ऐप को अपग्रेड किया है. अब केंद्र सरकार इससे एक कदम आगे वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था पर काम कर रही है. वन नेशन, वन कार्ड एक ऐसी व्यवस्था होगी, जिसके तहत लेन-देन का पूरा तरीका बदल जाएगा.

ऑफलाइन कर सकेंगे इस्तेमाल
वन नेशन वन कार्ड स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को एक कार्ड दिया जाएगा. इस कार्ड को सामान्य डेबिट कार्ड की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकेगा. कार्ड में कई तरह के यूनीक फीचर्स होंगे, जो डिजिटल पेमेंट को आसान बनाएंगे. खास बात यह होगी कि इसके जरिए आप ऑफलाइन भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे.

किस काम आएगा NCMC कार्ड
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) एक ऐसा कार्ड होगा, जिससे आप पैसों के लेन-देन से जुड़े कई काम आसानी से निपटा पाएंगे. इसके जरिये आप बस का किराया भरने से लेकर राशन खरीदने तक, कई काम निपटा सकते हैं.

अगले 4 महीने में आएगी स्कीम
पेमेंट टेक्नोलॉजी ‘मूव’ नाम के कार्यक्रम में बोलते हुए नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा “बैंक और टेक्नोलॉजी का सारा काम पूरा हो चुका है. संभवत अगले तीन-चार महीनों में वन नेशन वन कार्ड का अंतिम परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है. इससे देश में सभी तरह प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल महज एक स्मार्टकार्ड के जरिए करना संभव होगा. इस एक कार्ड की मदद से रेल, मेट्रो और बसों से देशभर में कही भी सफर किया जा सकेगा. उन्होंने जानकारी दी कि पहले इस कार्ड का इस्तेमाल सार्वजनिक परिवहन के इन साधनों में ही होगा.

भुगतान करना होगा आसान
इस कार्ड से आप न सिर्फ देशभर में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे, बल्क‍ि इसका इस्तेमाल डेबिट और क्रेडिट कार्ड के तौर पर भी किया जा सकेगा. इससे आपके लिए न सिर्फ भुगतान करना आसान होगा, बल्क‍ि देशभर में कहीं भी सफर करने के लिए आपको बार-बार टिकट लेने के झंझट से भी छुटकारा मिल सकता है.


10 सितम्बर सेजननी 108 वाहन अनिश्चित काल के लिए बन्द

सिवनी-मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित जननी 108 एम्बूलेंस वाहन दस सितम्बर से अनिश्चित काल के लिए बंद किये जा रहे हैं इसी के चलते सिवनी जिले में चल रहे सभी 18 जननी वाहन भी बन्द रहेंगे,विदित हो की प्रदेश में जननी एम्बुलेंसों को जेड एच एल कम्पनी संचालित करती है प्रत्येक जिलों में इस कम्पनी के द्वारा अनेक वेंडरों से एग्रीमेंट किया गया है जो इस कम्पनी को वाहन उपलब्ध् कराते हैं,जिस समय कम्पनी वेंडरों से अनुबंध कर रही थी उस समय पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमशः 65 रूपये और 53 रूपये लीटर था,कम्पनी के अनुबंध में उल्लेख किया गया था की पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने की स्थिति में दिए जाने वाले भुगतान की राशि भी बढ़ाई जायेगी आज पेट्रोल और डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसके चलते प्रदेश के वेंडरों की हालत गंभीर होते जा रही है अनेक बार कंपनी के उच्च अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया जा चुका है लेकिन कंपनी के तरफ से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला है,वहीं दूसरी और कंपनी के द्वारा वेंडरों को तरह तरह से प्रताड़ित कर तुगलकी फरमान थमा दिए जाते हैं और अनुबंध को केंसिल करने की बेजा अवैधानिक धमकी भी दी जाती है,भुगतान करने ने लेट लतीफी की जाती है और मनमाने तरीके से पेनाल्टी शुल्क काटा जाता है,

सिवनी में जननी 108 एम्बुलेंस का सञ्चालन मु.आबिद अली,मु.अशफ़ाक़ अली,रवि सनोडिया और नदीम खान के द्वारा किया जाता है,ये वेंडर भी इस भयावह परिस्थितियों के चलते कल अपने वाहनों के पहिये अनिश्चित काल के लिए बंद रखेंगे,