सिवनी-जिले थाना लखनवाड़ा अंतर्गत आज 10 सितम्बर को फुलारा टोल नाका में यातायात सुरक्षा सप्ताह में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक राज सिंह द्वारा वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन स्वंय की एवं अपने परिवार के लिये नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इस अवसर थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया सहित लखनवाड़ा पुलिस बल मौजूद रहा


