Home Blog Page 2162

बायो वेस्ट परिवहन की औपचारिकता कर रही है कृपा वेस्टेज

0

सिवनी । इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय को संचालित करने वाले सिविल सर्जन कार्यालय की मदद से विभिन्न वार्डों से निकलने वाले अत्यंत हानिकारक बायो वेस्ट मटेरियल के निष्पादन गंभीर लापरवाहियां बरती जा रही है।

स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल से जारी दिशा निर्देश के बावजूद भी कृपा वेस्टेज द्वारा टी.वी. अस्पताल एवं सामाजिक न्याय विभाग कार्यालय के पीछे स्थित संग्रहण स्थल से कचरे का परिवहन प्रतिदिन नहीं किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप समूचा क्षेत्र घातक संक्रमणकारी बैक्टीरियाओं के लिये अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रहा है।

खबर सत्ता द्वारा इस गंभीर मामले की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, जिसके बाद अनुबंधित कृपा वेस्टेज का एक वाहन आज प्रात: 11 बजे संग्रहण स्थल में फैले कचरे का परिवहन करने तो पहुंचा, लेकिन उक्त वाहन पहले ही बायो मेडिकल वेस्ट से भरा पड़ा था।

मालूम हो कि यही कंपनी मुख्यालय में संचालित जठार व त्रिवेदी नर्सिंंग होम सहित अन्य निजी चिकित्सालयों से निकलने वाले वेस्टेज का भी परिवहन कर रहा है। शासकीय चिकित्सालय से प्रतिदिन संग्रहण ना किया जाना अनेक गंभीर बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है, जिसे लेकर सिविल सर्जन डॉ. आर. के. श्रीवास्तव कार्यवाहियां करने की बजाय संबंधी एजेंसी को केवल जुबानी आदेश देकर अपने कत्र्तव्यों की पूर्ति कर रहे है, जबकि अनुबंध के अनुसार गंभीर लापरवाही के कारण कृपा वेस्टेज का अनुबंध अभी तक समाप्त कर दिया जाना था।

सपाक्स की वजह् से एमपी की 148 सीटों पर बिगड़ेगा काग्रेस-भाजपा का गणित

0

एमपी की 148 सीटों पर खतरा, बिगड़ सकता है बीजेपी का चुनावी गणित

भोपाल। प्रदेश में एससी-एसटी एक्ट फिलहाल भाजपा के लिए गले की फांस बन गया है। क्योंकि कार्यकर्ता महाकुंभ से पहले सवर्णों की नाराजगी भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि प्रदेश में सवर्ण एवं पिछड़े सीधे तौर पर 148 सीटों को प्रभावित करते हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार देर रात तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के बीच मंथन चला। जिसमें तय हुआ कि भाजपा एट्रोसिटी का विरोध करने वालों को हर हाल में मनाने की कोशिश करेगी। इसमें बड़े नेताओं को भी जुटना होगा।

प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं की चिंता सवर्णों के सीधे प्रभाव वाली 148 सीटों को लेकर भी रही। विधानसभा की कुल 230 सीटों में सामान्य वर्ग की 148 सीटें हैं वहीं आरक्षित वर्ग की कुल 82 सीटें हैं। अगर 2013 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा ने सामान्य वर्ग की 148 सीटों में से 102 सीटों पर कब्जा जमाया था, जो राज्य में सामान्य बहुमत के आंकड़े से मात्र 14 सीटें दूर था।

भाजपा तय रणनीति के तहत अब एट्रोसिटी एक्ट का विरोध करने वालों को मनाने का काम करेगी। खास बात यह है कि इस विरोध के बीच भाजपा का 200 पार का नारा खो गया है।

जिस तरह से एट्रोसिटी का मुद्दा सुलग रहा है, उससे भाजपा को बहुमत तक पहुंचने में भी कठिनाई महसूस हो रही है। क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एससी-एसटी एक्ट का विरोध करने वाले चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरेंगे या फिर कांग्रेस के समर्थन में जाएंगे।

इन सीटों पर सवर्ण और ओबीसी का दखल

इन सीटों पर सवर्ण और ओबीसी का दखल

श्योपुर, विजयपुर, सबलगढ़, जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अटेर, भिण्ड, लहार, मेहगाँव, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर ईस्ट, ग्वालियर साउथ, भितरवार, सेवढ़ा, दतिया, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, बमोरी, चाचौड़ा, राघौगढ़, चंदेरी, मुंगावली, खुरई, सुरखी, देवरी, रहली, सागर, बण्डा, टीकमगढ, पृथ्वीपुर, निवाड़ी, खरगापुर, महाराजपुर, राजनगर, छतरपुर|

बीजावर, मलहेरा, पथरिया, दमोह, जबेरा, पवई, गुन्नौर, पन्ना, चित्रकूट, सतना, नागौद, मैहर, अमरपाटन, रामपुर बघेलान, सिरमौर, सेमरिया, त्यौंथर, मउगंज, देवतालाब, रीवा, गुढ़, चुरहट , सीधी, सिंहावल, सिंगरौली, कौतमा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा, बहोरीबंद, पाटन, बरगी, जबलपुर नार्थ, जबलपुर केन्ट, जबलपुर वेस्ट, पनागर, लांजी, परसवाड़ा, बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी, सिवनी, केवलारी, नरसिंहपुर, तेन्दूखेड़ा, गाडरवाड़ा, चौरई, सौंसर, छिन्दवाड़ा, मुलताई, बैतूल, हरदा, सिवनी मालवा, होशंगाबाद, सोहागपुर, उदयपुरा, भोजपुर, सिलवानी, विदिशा, बासौदा, सिरोंज, शमशाबाद, भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविन्दपुरा, हुजूर, बुधनी, इछावर, सीहोर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सुसनेर, शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, देवास, हाटपिपल्या, खातेगाँव, मंधाता|

बुरहानपुर, बड़वाह, कसरावद, खरगोन, धार, बदनावर, देपालपुर, इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5, अम्बेडकर नगर महू, राउ, नागदा-खाचरौद, महिदपुर, उज्जैन नार्थ, उज्जैन साउथ, बडऩगर, रतलाम सिटी, जावरा, मंदसौर, सुवासरा, गरोठ, मनासा, नीमच,

बरघाट में जारी ओछी राजनीति

0

सिवनी -सिवनी पिछले दो विधानसभा चुनाव जीतकर बरघाट एवं कुरई क्षेत्र की जनता के चहेते बने बरघाट विधायक को फर्जी अंक सूची मामले मे घेरने की रणनीत अरी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप मे बनी थी जिसकी सूक्ष्मता से जाँच की जाये तो इस मामले मे अनेक भाजपा नेताओ के नाम व चेहरे उजागर हो सकते है।

उल्लेखनीय होगा कि पिछले कुछ दिनो से सोशल मीडिया पर बरघाट विधायक कमल मर्सकोले की उपाधियों (डिग्रियों) को लेकर उन्हें घेरने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में विधायक श्री मर्सकोले द्वारा अपना पक्ष साफ कर दिया गया है किन्तु इस मामले में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार बरघाट विधायक कमल मर्सकेाले के रहते बरघाट क्षेत्र के अनेक लोग जो टिकिट के लिये लालायित हैं उह्ने टिकिट मिलना मुश्किल है, इसीलिये उन्होंने विधायक मर्सकोले की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि विधायक कमल मर्सकोले को घेरने की रणनीति अरी क्षेत्र मे संचालित हो रहे एक पेट्रोल पंप में बनी थी जहाँ भाजपा के कुछ नेताओ द्वारा किसी नवीन जैसवाल को आरटीआई के तहत जानकारी निकालने का मशविरा दिया गया। वस्तुतः इस तरह की आरटीआई लगायी ही नहीं गयी।

बताया जाता है कि बरघाट से भाजपा की टिकिट पर किस्मत आजमाने की इच्छाएं मन में पालने वाले कुछ नेताओं जिनमे सहकारी बैंक से जुड़े भाजपाईयो के द्वारा कहीं से कुछ कागज नवीन जैसवाल नामक युवक को मुहैया करवाकर नवीन जैसवाल को लेकर भोपाल पहुँचे और वहाँ एक पत्रकार वार्ता कर झूठी जानकारी परोस दी गयी।

नायब तहसीलदार की वेतन वृद्धि रोकने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

0

सिवनी -मध्यप्रदेश के जिला  सिवनी में समाधान एक दिवस योजना के तहत लोक सेवा ग्यारंटी अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में नायब तहसीलदार मंडल भोमा द्वारा लगातार लापरवाही बरतने पर कलेक्टर  गोपाल चंद डाड द्वारा एक वेतन वृद्धि असंचियी प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान एक दिवस योजना के तहत लोक सेवा ग्यारंटी अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकृत न करने की लगातार लापरवाही बरतने, कारण बताओ नोटिस , अर्थदंड आरोपित करने के उपरांत भी कार्य मे सुधार न लाने को लेकर प्रभारी नायब तहसीलदार मंडल भोमा  भगवान दास रैदास (राजस्व निरीक्षक) की आगामी एक वेतन वृद्धि असंचियी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए है।

पुलिस ने करवाया संबंध : निकाह मुहर्रम के बाद

0

सिवनी-जिले की डुंडा सिविनी पुलिस द्वारा आज दो परिवारों को समझाइस देकर उनके बच्चो का सम्बधं कराया । थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि आवेदक जमील खान मैली द्वारा शिकायत की गई थी कदीर खान उनकी पुत्री से प्रेम करता था लेकिन शादी से इंकार कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले की शिकायत की गई थी जिसके बाद आज पुलिस द्वारा युवती की माँ एवं युवक के परिजन को थाने में बुलाकर समझाया गया जिसके बाद दोनों के परिजन निकाह के लिये तैयार हो गए ।

जिनका निकाह मुहर्रम पर्व के बाद होगा।

शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक ने दिये दिशा-निर्देश

0

सिवनी। आगामी मोहर्रम, पर्वयूषण पर्व एवं गणेश उत्सव पर्व को शांति पूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाये जाने हेतु गत 16 सितंबर की दोहपर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुई शांति समिति की अध्यक्षता करते हुये पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से चर्चा कर अपील की कि सभी अमन-चेन और शांति बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोहर्रम के जूलूस, ताजिया विसर्जन एवं गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान डीजे साउंड का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। समितियां दो बक्सों के साथ विधिवत् अनुमति लेकर अपना कार्य संपन्न करेंगी।

बैठक में उपस्थित नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे पर्व के दौरान साफ-सफाई, मार्गों का दुरूस्तीकरण एवं विसर्जन स्थलों पर विशेष रूप से प्रकाश की अतिरिक्त व्यवस्था करें।

शांति समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन, भाजपा उपाध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, असलम खान सहित अन्य दलों के पदाधिकारी व एडीएम रानी बाटड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेल व डिस्ट्रीक कमांडेंड उपस्थित रहे।

VIDEO: पुलिस वाले ने अपनी जान पर खेलकर बचाई लोगों की जान

0

सिवनी// ये वीडियो इस समय सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बहुत तेज़ी से फेल रहा है पूरी जानकारी अभी तक हमारे पास भी नहीं है परन्तु वीडियो देखकर ये जरूर महसूस किया जा सकता है की उस समय पुलिस वाले ने बहादुररी ना दिखाई होती तो कई लोगो ने अपनी जान से हाथ धो बैठे होते

इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करे जिससे लोगो मी जागरूकता बनी रहे ऐसे हादसों को ध्यान में रखकर अपना जीवन सुखमय बनाया जा सके VIDEO 👇👇

VIDEO लाइक करे , चैनल को सब्सक्राइब करे और हमारे साथ बने रहे जिससे आपको खबरे और रोचक जानकारियां हमेशा मिलती रहे |

बड़ी खबर : शिक्षिका का हत्यारा गिरफ्तार

0

सिवनी- जिले के घसौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कटोरी में आज 17 सितम्बर की सुबह एक शिक्षिका अरुणा शुक्ला का शव उसके ही घर के सामने सड़क पर पाया गया। थाना प्रभारी घसौर संजय भलावी ने बताया कि ऊक्त महिला की हत्या गत रात्रि ही कर दी गई थी,

घटना की जानकारी मिलते ही एस डी ओ पी घँसोर व जिला पुलिस बल में मौजूद फिगर प्रिंट एक्सर्ट की टीम घटना स्थल पर पहुच गई थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने बताया कि ऊक्त महिला रीवा जिले के मडी ग्राम की रहने वाली थी,जिसके सम्बधं लामू सैयाम से हो गए |

कुछ कारणों के चलते लामू ने गुस्से में आकर अरुणा शुक्ला की हत्या कर दी है। घसौर पुलिस द्वारा आरोपी लामू को गिरफ्तार कर आगे की पूछ ताछ की जा रही है।

34 नग गौवंश पहुंचे गौशाला, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

0

लखनादौन- मध्यप्रदेश के सिवनी के थाना लखनादौन अंतर्गत ग्राम जोबा-परासिया के समीप अवैध रूप से जा रहे 34 नग गौवंश को लखनादौन पुलिस ने जप्त कर गौशाला पहुंचा दिया वहीं गौवंश को ले जाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है व दो मौके से फरार हो गये है जिनकी तलाश जारी है।

लखनादौन थाना प्रभारी एम ड़ी नागोतिया ने जानकारी दी ग्राम जोबा परासिया के जंगलों में 34 नग गौवंश बंधे होने की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई जहां पर 14 नग गाय, 18 नाटा व 2 बछिया को जप्त कर गौशाला पहुंचा दिया गया तथा घटना स्थल से एक आरोपी सरदरिया उर्फ देवीसिंह अहिरवार उम्र 58 वर्ष निवासी परासिया को गिरफ्तार कर गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आदेश उपरांत जेल पहुंचा दिया गया ।

वहीं मौके से फरार दो आरोपी क्रमशः आशिक मुसलमान निवासी छपारा व नेता गौंड निवासी मुंगवानी जिला सिवनी की तलाश जारी है।

शिक्षिका की मिली लाश

0

सिवनी- जिले के घसौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कटोरी में आज सुबह एक शिक्षिका का शव उसके ही घर के सामने सड़क पर पाया गया।

थाना प्रभारी घसौर संजय भलावी ने बताया कि ऊक्त महिला की हत्या गत रात्रि ही कर दी गई थी,| घटना की जानकारी मिलते ही एस डी ओ पी घँसोर व जिला पुलिस बल में मौजूद फिगर प्रिंट एक्सर्ट की टीम घटना स्थल पर मौजूद थी।

.

.