सिवनी -मध्यप्रदेश के जिला सिवनी में समाधान एक दिवस योजना के तहत लोक सेवा ग्यारंटी अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में नायब तहसीलदार मंडल भोमा द्वारा लगातार लापरवाही बरतने पर कलेक्टर गोपाल चंद डाड द्वारा एक वेतन वृद्धि असंचियी प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान एक दिवस योजना के तहत लोक सेवा ग्यारंटी अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकृत न करने की लगातार लापरवाही बरतने, कारण बताओ नोटिस , अर्थदंड आरोपित करने के उपरांत भी कार्य मे सुधार न लाने को लेकर प्रभारी नायब तहसीलदार मंडल भोमा भगवान दास रैदास (राजस्व निरीक्षक) की आगामी एक वेतन वृद्धि असंचियी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए है।
सिवनी-जिले की डुंडा सिविनी पुलिस द्वारा आज दो परिवारों को समझाइस देकर उनके बच्चो का सम्बधं कराया । थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि आवेदक जमील खान मैली द्वारा शिकायत की गई थी कदीर खान उनकी पुत्री से प्रेम करता था लेकिन शादी से इंकार कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले की शिकायत की गई थी जिसके बाद आज पुलिस द्वारा युवती की माँ एवं युवक के परिजन को थाने में बुलाकर समझाया गया जिसके बाद दोनों के परिजन निकाह के लिये तैयार हो गए ।
सिवनी। आगामी मोहर्रम, पर्वयूषण पर्व एवं गणेश उत्सव पर्व को शांति पूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाये जाने हेतु गत 16 सितंबर की दोहपर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुई शांति समिति की अध्यक्षता करते हुये पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से चर्चा कर अपील की कि सभी अमन-चेन और शांति बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोहर्रम के जूलूस, ताजिया विसर्जन एवं गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान डीजे साउंड का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। समितियां दो बक्सों के साथ विधिवत् अनुमति लेकर अपना कार्य संपन्न करेंगी।
बैठक में उपस्थित नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे पर्व के दौरान साफ-सफाई, मार्गों का दुरूस्तीकरण एवं विसर्जन स्थलों पर विशेष रूप से प्रकाश की अतिरिक्त व्यवस्था करें।
शांति समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन, भाजपा उपाध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, असलम खान सहित अन्य दलों के पदाधिकारी व एडीएम रानी बाटड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेल व डिस्ट्रीक कमांडेंड उपस्थित रहे।
सिवनी// ये वीडियो इस समय सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बहुत तेज़ी से फेल रहा है पूरी जानकारी अभी तक हमारे पास भी नहीं है परन्तु वीडियो देखकर ये जरूर महसूस किया जा सकता है की उस समय पुलिस वाले ने बहादुररी ना दिखाई होती तो कई लोगो ने अपनी जान से हाथ धो बैठे होते
इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करे जिससे लोगो मी जागरूकता बनी रहे ऐसे हादसों को ध्यान में रखकर अपना जीवन सुखमय बनाया जा सके VIDEO 👇👇
VIDEO लाइक करे , चैनल को सब्सक्राइब करे और हमारे साथ बने रहे जिससे आपको खबरे और रोचक जानकारियां हमेशा मिलती रहे |
सिवनी- जिले के घसौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कटोरी में आज 17 सितम्बर की सुबह एक शिक्षिका अरुणा शुक्ला का शव उसके ही घर के सामने सड़क पर पाया गया। थाना प्रभारी घसौर संजय भलावी ने बताया कि ऊक्त महिला की हत्या गत रात्रि ही कर दी गई थी,
घटना की जानकारी मिलते ही एस डी ओ पी घँसोर व जिला पुलिस बल में मौजूद फिगर प्रिंट एक्सर्ट की टीम घटना स्थल पर पहुच गई थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने बताया कि ऊक्त महिला रीवा जिले के मडी ग्राम की रहने वाली थी,जिसके सम्बधं लामू सैयाम से हो गए |
कुछ कारणों के चलते लामू ने गुस्से में आकर अरुणा शुक्ला की हत्या कर दी है। घसौर पुलिस द्वारा आरोपी लामू को गिरफ्तार कर आगे की पूछ ताछ की जा रही है।
लखनादौन- मध्यप्रदेश के सिवनी के थाना लखनादौन अंतर्गत ग्राम जोबा-परासिया के समीप अवैध रूप से जा रहे 34 नग गौवंश को लखनादौन पुलिस ने जप्त कर गौशाला पहुंचा दिया वहीं गौवंश को ले जाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है व दो मौके से फरार हो गये है जिनकी तलाश जारी है।
लखनादौन थाना प्रभारी एम ड़ी नागोतिया ने जानकारी दी ग्राम जोबा परासिया के जंगलों में 34 नग गौवंश बंधे होने की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई जहां पर 14 नग गाय, 18 नाटा व 2 बछिया को जप्त कर गौशाला पहुंचा दिया गया तथा घटना स्थल से एक आरोपी सरदरिया उर्फ देवीसिंह अहिरवार उम्र 58 वर्ष निवासी परासिया को गिरफ्तार कर गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आदेश उपरांत जेल पहुंचा दिया गया ।
वहीं मौके से फरार दो आरोपी क्रमशः आशिक मुसलमान निवासी छपारा व नेता गौंड निवासी मुंगवानी जिला सिवनी की तलाश जारी है।
सिवनी- जिले के घसौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कटोरी में आज सुबह एक शिक्षिका का शव उसके ही घर के सामने सड़क पर पाया गया।
थाना प्रभारी घसौर संजय भलावी ने बताया कि ऊक्त महिला की हत्या गत रात्रि ही कर दी गई थी,| घटना की जानकारी मिलते ही एस डी ओ पी घँसोर व जिला पुलिस बल में मौजूद फिगर प्रिंट एक्सर्ट की टीम घटना स्थल पर मौजूद थी।
सिविनी-अनुश्री आर्ट जो कि सिवनी जिले की सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था है जो सिवनी जिले में कला एवं संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रही है संस्था द्वारा सिवनी जिले की प्रतिभाओं को उभारने के लिए संगीत एवं कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण पूरे साल दिया जाता है एवं डिप्लोमा कोर्स भी छात्र-छात्राओं को करवाया जाता है एवं समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कराया जाता है इसी तारतम्य में संस्था द्वारा विगत 4 वर्षों से शहर के हृदय स्थल बड़े मिशन स्कूल ग्राउंड में नवरात्रि के पावन पर्व पर शिवनी गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी यह आयोजन अक्टूबर माह में होने जा रहा है जो कि नौ दिवसीय कार्यक्रम रहेगा जिसके लिए संस्था द्वारा स्मृति लोन बाहुबली चौक 12 पत्थर में एक माह का गरबा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें छात्र छात्राओं को गरबा डांडिया रास गरबा फ्रीस्टाइल गरबा मल्हारी गरबा सूफी गरबा रजवाड़ी गरबा पंजाबी गरबा आदि का प्रशिक्षण कोरियोग्राफर द्वारा दिया जा रहा है
जिसका प्रशिक्षण शाम 4: 00 बजे से रात्रि 8: 00 बजे तक 4: 00 में दिया जा रहा है जिसमें सभी वर्ग के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा गरबा प्रशिक्षण में रुचि लेकर भाग लिया जा रहा है एवं संस्था सभी नगर वासियों से अनुरोध करती है कि उक्त आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें
ट्रक चालक और मालिकों को धमकाकर लूटते हैं चैकपोस्ट के गुर्गे
परिवहन जांच चौकी मेटेवानी लूट-खसोट का अड्डा बन गया है। परिवहन निरीक्षक से लेकर सफेदपोश अफसर और नेतागण लाखों-करोड़ों रुपए कमाने और जेब गर्म करने के लिए अवैध रूप से वसूली करवा रहे हैं। दिखावे के लिए सफेदपोश नेता बीच में एंट्रीफीस पर रोक लगा दिए थे लेकिन पर्दे के पीछे से अवैध वसूली करवा रहे हैं। गोंडवाना समय की टीम जब रविवार को मेटेवानी परिवहन जांच चौकी पहुंची और दर्जनों ट्रक चालकों से चर्चा की तो परिवहन चौकी की अवैध वसूली का मामला सामने आया।
मेटेवानी परिवहन चैकपोस्ट
सिवनीमहाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा में स्थित अंतर्राज्यीय परिवहन जांच चौकी मेटेवानी में परिवहन निरीक्षक अजय मार्को की अगुवाई में अधिकारी-कर्मचारी और उनके प्राइवेट गुर्गे हर दिन ट्रक चालक और संचालकों से लाखों रूपए की अवैध वसूली कर रहे हैं। एक ट्रक चालक से औसतन 300 रुपए से 500 रुपए तक वसूल रहे हैं। जबकि साल भर पूर्व मप्र भर की सभी चैकपोस्ट में चल रही अवैध वसूली को लेकर मीडिया में सुर्खिया बनने के बाद परिवहन मंत्री और प्रदेश सरकार ने वसूली पर रोक लगाते हुए प्राइवेट व्यक्तियों को चैकपोस्ट से बाहर कर दिया था,लेकिन सिवनी जिले के अंतर्राज्यीय जांच चौकी मेटेवानी में बाहरी ट्रक चालक और संचालकों से जबरन वसूली कर हर दिन लाखों रुपए ऐंठे जा रहे हैं।
हर दिन लाखो रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली-
महाराष्ट्र और म.प्र.की सीमावर्ती खवासा मेटेवानी में संचालित अंतर्राज्यीय जांच चौकी में हर दिन तीन से चार हजार की संख्या में दोनों ओर से ट्रक,कंटेनर और अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। जिसमें लोकल के वाहन को महाराष्ट्र और म.प्र.की सीमावर्ती खवासा मेटेवानी में संचालित अंतर्राज्यीय जांच चौकी में हर दिन तीन से चार हजार की संख्या में दोनों ओर से ट्रक,कंटेनर और अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। जिसमें लोकल के वाहन को छोड़कर अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों से 400रुपए से 600 सौ रूपए तक एंट्री बनाम अवैध वसूली की जा रही है। 400 रुपए प्रति ट्रक के हिसाब से यदि अवैध वसूली की जाती है तो एक दिन में परिवहन चौकी के अधिकारी-कर्मचारी और गुर्गे 10 से 12 लाख रुपए वसूल रहे हैं। यानी एक माह में तीन करोड़ रुपए की राशि अवैध रूप से वसूली करके ट्रक संचालकों की जेब हल्की कर रहे हैं।
कई घंटे तक खड़े रखे जाते हैं ट्रक
मेटेवानी परिवहन जांच चौकी में ट्रकों की कतार लगी रहती है। दरअसल इसके जिम्मेदार ट्रक चालक नहीं बल्कि परिहवन चौकी के अधिकारी-कर्मचारी और गुर्गे शामिल हैं। अवैध वसूली के चक्कर में उन्हें रोककर रखा जाता है। जिससे ट्रक संचालकों का समय,पैसे और कच्चा माल तक खराब हो रहा है।
चैकपोस्ट में चलती है गुण्डागर्दी-
परिवहन चौकी में मौजूद गुर्गे और वहां तैनात कर्मचारी बाहरी ट्रक चालकों द्वारा एंट्री फीस बनाम अवैध वसूली के तौर पर 500-600 रुपए नहीं देते हैं तो उनके साथ गुण्डागर्दी व मारपीट की जाती है। उन्हें स्थानीय पुलिस का भी संरक्षण रहता है। ऐसे में ट्रक चालक और संचालक थाने में जाकर शिकायत भी नहीं कर सकते हैं। यह दर्द खुद ट्रक चालक बता रहे हैं। बिहार से मुम्बई माल लेकर जा रहे ट्रक क्रमांक एमएच 15 ईजी 6558 के चालक और ग्वालियर से नागपुर जा रहे एमपी 06 एचसी 2915 का कहना है कि सिवनी-खवासा की लोकल वाहनों से कोई एंट्री फीस नहीं लेते हैं बाहर के ट्रक चालकों से एंट्री के रूप में 400 रुप ए आरटीओ लेता है। बिना पैसे के नहीं मानते हैं। पैसे न देने पर कागज छुड़ा लेते हैं और धमकाते हैं। कहते हैं गाड़ी खड़के चले जाओ।
सिवनी। भारतीय मल्ल विद्या जो क्रमश: विलोपित सी होने लगी है उसे परंपरागत तरीके से न केवल कायम रखने बल्कि युवा पीढ़ी को इस विद्या से जोड़े रखने की श्रृंखला 138 वर्षों से सिवनी विकासखंड के ग्राम जैतपुर कलॉ में अब भी कायम है। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार राधाष्टमी के दिन आयोजित दंगल ग्राम जैतपुर कलॉ में 17 सितंबर दिन सोमवार को होने जा रहा है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 10001 एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 5001 रूपये एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार 2101 रूपये एवं शील्ड के साथ साथ उचित ईनाम दिया जायेगा। इस दंगल में अन्य जिले एवं राज्यों के पहलवान भी पधार रहे हैं। आयोजनकर्ताओं ने जिले और आसपास के पहलवानों एवं कुश्ती प्रेमियों से दंगल में सहभागिता निभाने की अपील की है।