Home Blog Page 2161

प्रदेश में संचालित किये जा रहे पांच आदर्श संस्कृत विद्यालय

0

प्रदेश में संस्कृत भाषा में विद्यार्थियों को शिक्षा दिलाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से 5 आदर्श संस्कृत विद्यालय सिरोंज, दतिया, उज्जैन, बुरहानपुर और कटनी जिले के बरही में संचालित किये जा रहे हैं। इन विद्यालयों में परंपरागत विधि दी जा रही संस्कृत की शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये आधुनिक पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। इन सभी विद्यालयों में संस्कृत और इसके साहित्य को शामिल करते हुए स्वरोजगार पाठ्यक्रम से जोड़ा गया है।

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की विद्या परिषद् में कक्षा एक से 12 तक नवीन पाठ्यक्रम निर्मित कर 58 संस्कृत पाठ्य-पुस्तकों को तैयार करने के लिये 5 करोड़ रूपये मंजूर किये गये हैं। संस्थान से संबद्ध 36 संस्कृत विद्यालयों को कम्प्यूटर प्रदान किये गये हैं। संस्थान द्वारा व्यवसायिक पाठ्यक्रम के रूप में व्यवहारिक ज्योतिष शास्त्र का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

संस्थान का नया भवन

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान का भोपाल में सर्व-सुविधा युक्त 4 मंजिला नवीन भवन बनाया जा रहा है। इसके लिये 8 करोड़ 50 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। भवन में 200 सीटर ऑडिटोरियम की सुविधा भी होगी।

उज्जैन की जीवाजी वेधशाला का संचालन

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा उज्जैन में जीवाजी वेधशाला का संचालन किया जा रहा है। इस वेधशाला की गिनती देश की प्राचीनतम् वेधशाला के रूप में होती है। इसका निर्माण सवाई राजा जयसिंह ने वर्ष 1719 में करवाया था। पर्यटकों को प्राचीन वेधशाला की जानकारी देने के लिये वेबसाईट www.jiwajiobervatory.org तैयार की गई है। वेबसाईट में प्राचीन यंत्रों, मौसम यंत्रों, पंचांग, पुस्तकों, फोटो गैलरी एवं वेधशाला के कार्यो को स्थान दिया गया है। प्रादेशिक मौसम केन्द्र नागपुर द्वारा इलेक्ट्रॉनिक बैरोमीटर वेधशाला में लगाया गया है। वेधशाला के पुस्तकालय में प्राचीन ग्रंथों के डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वेधशाला में प्राचीन ग्रंथों को सुरक्षित रखने के मकसद से करीब डेढ़ लाख पृष्ठों को स्केन भी किया गया है।

बिग ब्रेकिंग BSP ने जारी की विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची

0

भोपाल- प्रदेश बी एस पी ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान कर दिया है,मिली जानकारी के अनुसार 230 सीटों पर बी एस पी केंडिटेट उतारेगी,। आज जारी सूचि में 22 नामो में मौजूदा 4 विधायको में से 3 को फिर पार्टी ने टिकट दिया है।

मुरौना के दिमनी विधानसभा से BSP विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम लिस्ट में नही …बाकी 3 विधायक शीला त्यागी,ऊषा चौधरी,सत्य प्रकाश शंखवार को फिर मिला टिकट….. BSP के प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर का बयान.. 230 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव … लिस्ट… लाल सिंह केवट- सबलगढ (जिला मुरैना) सत्य प्रकाश -अंबाह( जिला मुरैना ) लाखन सिंह यादव- सेवड़ा (जिला दतिया) संजीव सिंह कुशवाहा -भिंड प्रगति लाल यादव- करैरा ( जिला शिवपुरी) बालकृष्ण महोबिया -अशोकनगर पुष्पेंद्र अहिरवार- चंदला (जिला छतरपुर) रामबाई परिहार -पथरिया (जिला दमोह) बेलन सिंह धुर्वे -जबेरा (जिला दमोह) उषा चौधरी विधायक- रैगांव( जिला सतना) छंगेलाल कोल -अमरपाटन ( जिला सतना) रामलखन सिंह पटेल -रामपुर बाघेलान (जिला सतना) राम गरीब कोल – सिरमौर (जिला रीवा) पंकज सिंह पटेल- सिमरिया ( जिला रीवा) सीमा सिंह -देवतालाब (जिला रीवा) शीला त्यागी विधायक -मनगवां ( जिला रीवा) अशोक पैगाम- चितरंगी (जिला सिंगरौली) अवध प्रताप सिंह -धोहनी( जिला सीधी ) मोहदल सिंह पाव -जैतपुर (जिला शहडोल) शिव प्रसाद कोल- बांधवगढ़ (जिला उमरिया) गोविंद पटेल- बोहरीबंद (जिला कटनी) बबीता गोटिया- सिहोरा (जिला जबलपुर) को पहली सूची में टिकट दी गई है।

हटेंगी मोदी शिवराज की तस्वीरें

0

Photos of Modi Shivraj will go away

मध्य प्रदेश: सरकारी घरों से हटाई जाएं पीएम मोदी, सीएम शिवराज की तस्‍वीरें, हाईकोर्ट का आदेश कोर्ट ने यह काम करने के लिए 20 दिसंबर तक की मोहलत दी है। कोर्ट ने इसी के साथ साफ कर दिया कि घरों में किसी और राजनेता के फोटो भी नहीं लगने चाहिए।

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंतर्गत बने घरों में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें हटाई जाएंगी।

यह कार्रवाई हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के आदेश पर होगी। बुधवार (19 सितंबर) को कोर्ट ने कहा कि इन मकानों के अंदर टाइल्स पर पीएम और सीएम की तस्वीरें हटा ली जाएं। कोर्ट ने यह काम करने के लिए 20 दिसंबर तक की मोहलत दी है। कोर्ट ने इसी के साथ साफ किया है कि घरों में किसी और राजनेता के फोटो भी नहीं लगने चाहिए।

बिग ब्रेकिंग: एससी एसटी एक्ट : सीएम शिवराज सिंह ने मांगे मानी | ट्वीट कर आधिकारिक बयान दिया | MP NEWS

0

SC ST Act: CM Shivraj Singh accepted the demand. Tweeted official statement by tweeted . MP NEWS

मध्यप्रदेश में स्थित बालाघाट जिले के अखबारों में सीएम शिवराज सिंह का एक बयान छपा है। बयान में शिवराज सिंह ने कहा है कि एससी एसटी एक्ट के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों में बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देंगे और जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसी मांग को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बयान सीएम शिवराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। हालांकि इसका कोई भी वीडियो सामने नहीं आया है।

  खबर लिखते समय ही सीएम शिवराज सिंह का आधिकारिक बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है एमपी में नहीं होगा SC-ST ऐक्ट का दुरुपयोग, बिना जाँच के नहीं होगी गिरफ़्तारी।

पूरे प्रदेश में हो रहा है जबर्दस्त विरोध 

एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन के बाद पूरे प्रदेश में जबर्दस्त विरोध हो रहा है। शुरूआत में भाजपा का मानना था कि समय के साथ यह विरोध समाप्त हो जाएगा परंतु यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कोई हिंसक कार्रवाई भी नहीं की अत: आंदोलन को तोड़ना मुश्किल हो गया था। चुनाव सिर पर आ चुके हैं। माना जा रहा है कि इस तरह का बयान देकर विरोध को ठंडा करने की कोशिश की गई है।

क्यों हो रहा है विरोध

कांग्रेस ने 1989 में एट्रोसिटी एक्ट लागू किया। अनाक्षित जातियों की ओर से इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। वर्षों लम्बी प्रक्रिया के दौरान तथ्यों और प्रमाणों के साथ सुप्रीम कोर्ट में यह साबित किया गया कि भारत में एट्रोसिटी एक्ट का सर्वाधिक दुरुपयोग किया जा रहा है। याचिका में एट्रोसिटी एक्ट को समाप्त करने का निवेदन था। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट तो समाप्त नहीं किया लेकिन शिकायत मिलते ही एफआईआर और गिरफ्तारी की बाध्यता को खत्म कर दिया। निर्देशित किया कि शिकायत की जांच की जाए फिर एफआईआर और गिरफ्तारी हो। 
जातिवाद की राजनीति करने वाले विभिन्न दलों, सांसदों एवं कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा। नियमानुसार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की जानी चाहिए थी। अपील हुई भी लेकिन वोटबैंक को साधने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी विशेष शक्तियों का उपयोग किया और एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन विधेयक पेश कर दिया। संसद में इसे सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। अब अनारक्षित जातियों के लोग सवाल कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस तरह निष्प्रभावी क्यों किया गया। वो एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन का समर्थन करने वाले सांसदों और पार्टियों का विरोध कर रहे हैंं।

महिलाएँ चूड़ी लेकर पहुची विधुत विभाग

0

केवलारी -मुख्यालय के समीपी ग्राम खरसारू मे विद्युत वोल्टेज ना मिलने के चलते ग्राम की नल जल योजना बंद हो गई है जिससे ग्राम में भारी पेयजल संकट उत्पन्न है, परेशान होकर ग्राम की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषो ने अपने हाथों में खाली बर्तन लेकर श्री हर्ष सिंहअनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) को ज्ञापन देने पहुंचे और ग्राम में नल जल योजना के लिए एक अलग से ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग किया उल्लेखनीय होगा कि उक्त स्थान के लिए ट्रांसफार्मर विगत एक वर्ष पूर्व ही स्वीकृत किया जा चुका है लेकिन विभागीय कर्मचारी की लापरवाही के चलते ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया ग्रामीणों द्वारा अनेक मर्तबा विद्युत विभाग के चक्कर लगा जा चुके है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ! जिससे ग्राम मे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया पानी ना मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है,ग्रामीण जनो के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या से अवगत कराया गया एसडीएम को ज्ञापन देने उपरांत ग्रामीणजन ओर महिलाये हाथों में चूड़ी लेकर कार्यालय कनिष्ठ यंत्री विद्युत सेवा केंद्र पहुंच गई और वहां पर बहुत हंगामा किया अनेक प्रकार के नारे लगाए महिलाओं द्वारा अधिकारियों को चूड़ी पहने के लिए कहा गया बढ़ते हंगामा को देखते हुए कनिष्ठ यंत्री द्वारा ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का लिखित में आश्वासन दिया गया अवश्वाशन के बाद महिला शांत होकर वहां से चली गई।
ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना के चलते सभी ग्रामीणों को सुचारू रूप से पानी उपलब्ध हो जाता है किंतु वर्तमान मे समय बर्षा ना होने से भी सिंचाई चल रही है एवं गेहूं के सीजन में जब सभी किसान अपने खेतों में मोटर पम्प से फसल को पानी देते है उस समय भी विद्युत वोल्टेज की अधिक कमी हो जाती है जिसके चलते पेयजल आपूर्ति योजना बंद पड़ जाती है और यह समस्या ग्रामीणों को लगभग छः सात वर्षों से निरन्तर चली आ रही है ।स्थायी पावर सप्लाई के लिए बर्षो से मांग के बाद भी ट्रांसफार्मर नही लगाया गया है ।

इनका कहना है उक्त मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही के लिये निर्देशित किया जायेगा
हर्ष सिंह  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)केवलारी

एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर स्थपित कर दिया जयेगा । कनिष्ठ यंत्री मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी केवलारी

बिना रॉयल्टी व् ओवर लोड कर रहे थे खनिज परिवहन

0

सिवनी-जिला मुख्यायल से लगे डुंडा सिवनी थाने के अंतर्गत आज प्रभारी दिलीप पंचेश्वर के नेतृत्व में लगी वाहन चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को खनिज का बिना रॉयल्टी के परिवहन करते पकड़ा गया ।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक mh-31-cb-6865 एवं as02 -2232 को बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करने पर उनके खिलाफ 102 जाफ़ो की कार्यवाही की गई ।

वही एक अन्य ट्रक क्रमांक एम एच-40-बी जी -9657 जो की नागपुर के दिलराज सरदार का ट्रक था,उसमे ओवर लोड कोयला नागपुर से घसौर जा रहा था,जिसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 .113/194 की कार्यवाही की गई है।

दिग्गी राजा का नाथ के गढ़ में आगमन

0

सिवनी – दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश दिनांक 22 सितम्बर 2018 को प्रातः 7.50 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस से भोपाल पंहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। वे दिनांक 23 सितम्बर 2018 को सायं 6 बजे सड़क मार्ग से बेतूल जाएंगे तथा सर्किट हॉउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 24 सितम्बर को बेतूल में, 25 सितम्बर को सिवनी में एवं 26 सितम्बर 2018 को बालाघाट में एकता यात्रा/ समन्वय समिति का कार्यक्रम एवं पंगत में संगत कार्यक्रम होगा। बेतूल, सिवनी एवं बालाघाट का विस्तृत कार्यक्रम प्रतीक्षित है।

मालूम हो की प्रदेश काग्रेस अध्यछ कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले बैतूल ,सिवनी व बालाघाट के दौरे की खबर से एक बार फिर काग्रेस की आंतरिक राजनीती के हलचल मच गई है ।

घर बैठे ऐसे ऑनलाइन बनाये वोटर आईडी कार्ड

0

How To Apply Online For Voter Id Card | घर बैठे परिचय पत्र कैसे बनायें ।


यह मतदान के दौरान तो उपयोग होता ही है साथ ही आमतौर पर भी पहचान पत्र तथा एड्रेस प्रूफ का काम भी करता है।

भारत में वोटर आईडी कार्ड की काफी उपयोगिता है। यह मतदान के दौरान तो उपयोग होता ही है साथ ही आमतौर पर भी पहचान पत्र तथा एड्रेस प्रूफ का काम भी करता है।

18 वर्ष की उम्र होते ही हर भारतीय को अपने वोटर आईडी के लिए आवेदन कर देना चाहिए। यह प्रक्रिया मैनुअल भी की जाती है, लेकिन इसमें काफी समय लग जाता है। लेकिन अब आप घर बैठे ही अपने मतदाता पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वोटर आईडी के लिए आवेदन करने से आपका नाम अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में जोड़ दिया जाता है। जिससे आप समय- समय पर होने वाले चुनावों में वोटिंग कर सकते हैं। यह एक तरह का कानूनी दस्तावेज है जो परिचय पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन करने प्रक्रिया बेहद आसान हो चुकी है। मतदाता पहचान पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु हर राज्य की अपनी वेबसाइट है।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन वोटर आईडी के अप्लाई:

सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in पर लॉग ऑन करें।

यहां आपको PROVIDE FAMILY DETAILS, REGISTER DEMOGRAPHICALLY MATCHED ELECTORS, REGISTER ABSENT, SHIFTED, DEAD ELECTORS, PROVIDE REGISTERED DEATH DETAILS के विकल्प दिखाई देंगे।

यहीं पर आपको Search Your Name in electoral roll, Apply online for registration of new voter, Apply online for registration of overseas voter, Correction of entries in electoral roll, Know your booth, AC and PC, Know your BLO, ERO and DEO के विकल्प भी मिलेंगे।

ऑनलाइन वो‍टर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपको Apply online for registration of new voter पर क्लिक करना होगा। इससे आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ‘प्रारुप 6/Form 6’ का पेज खुल जाएगा।

यहां आपको अपने राज्य का नाम, विधानसभा क्षेत्र का नाम, अपना नाम, लिंग, आयु तथा जन्‍मतिथि का विवरण टाइप करना होगा। इसके बाद नीचे की ओर जन्मस्थान की जानकारी देनी होगी। जिसमें राज्य, जिला, गांव/शहर तथा जन्मस्थान की जानकारी टाइप करना है।

अब आपको माता-पिता का नाम, निवास स्थान का पूरा विवरण देना होगा। यदि आपके परिवार में किसी का वोटर आईडी पहले से बना है, तो उसकी जानकारी भी यहां भरना है। अगले पेज पर ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी ध्यान से भरें।

ध्यान रहे जानकारी भरते वक्त बीच- बीच में फॉर्म को ‘सेव’ करना ना भूलें।

सभी संबंधित जानकारी भरने के बाद फॉर्म की पुनः जांच जरूर करें।

इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज का फोटो, पहचान पत्र तथा पता का प्रमाण की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

जांचे गए फॉर्म में गलतियों को ठीक करें और अंत में सबमिट करें।

यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपके द्वारा फॉर्म में भरे गए ईमेल पर एक लिंक आएगी जो आपको अपने पर्सनल वोटर आईडी पर ले जाएगी। साथ ही आपके ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर का मेल भी आएगा जिसके द्वारा आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकेंगे। इसके बाद संबंधित विभाग आपके फॉर्म की जांच करेगा और आपका वोटर आईडी घर के पते पर पहुंच जाएगा।

… शिक्षा विभाग का कारनामा

0

एक ही इमारत में संचालित हो रहे है तीन शैक्षणिक संस्थान

सिवनी। मुख्यालय सिवनी सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों में शासकीय स्कूलों की पर्याप्त संख्या और वहां सुविधायें होने के बावजूद पालक बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था वाले प्रायवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस देकर अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिये वहां अध्ययन करवा रहे हैं।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा जारी मान्यता की शर्तों का परिपालन तमाम आदेशों और निर्देशों के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं करवा पा रहे है, जिसका फायदा प्रायवेट स्कूल संचालन से जुड़े नामचीन संस्थायें उठा रहीं है।

मुख्यालय सिवनी के महावीर वार्ड जैन मंदिर रोड में वर्षों से संचालित मिशन गल्र्स एवं वॉयज हाई स्कूल की इमारत में तीन शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहे है। इमारत का भौतिक सत्यापन किया जाये तो यहां खेल मैदान मौजूद नहीं है, जबकि आरटीई की शर्तों में मैदान का होना अति आवश्यक है।

विगत दो वर्ष से इसी हाई स्कूल की इमारत में दो अन्य शैक्षणिक संस्थान भी संचालित होने लगे है, जहां सेंट जॉन इंग्लिश स्कूल एवं ज्ञान गंगा इंस्टीटूयूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेेज भी विद्यार्थियों और नर्सिंग स्टाफ को विद्या अध्ययन करवा रहा है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता देने के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा नियुक्त जनशिक्षक एवं नोडल अधिकारी इमारत का भौतिक सत्यापन कर अपना अभिमत बीआरसी सिवनी के समक्ष प्रस्तुत करते, जिसके आधार पर ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वैधानिक रूप से स्कूल संचालन की मान्यता प्रदान की जाती है।

स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं शिक्षा विभाग में ही पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों की अनदेखी के चलते एक ही इमारत में तीन संस्थाओं का संचालन हो रहा ह

विभिन्न घटनाओं में धूमा क्षेत्र के 6 महिला-पुरूषों की मौत

0

धूमा। आज बुधवार की सुबह धूमा नगर एवं आसपास हुई घटनाओं से धूमा सहम गया अलग-अलग घटनाओं में हुई 6 मौतों से हर कोई सहमा हुआ है, थाना धूमा के अंतर्गत ग्राम बंजारी में सीताराम पिता गोकल प्रसाद उम्र लगभग 56 वर्ष एवं उनकी पत्नी घसीटी बाई पति सीताराम की संदिग्ध अवस्था में घर पर ही मिले शव से बंजारी क्षेत्र सहम गया, जिसमें धूमा पुलिस जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंची और विवेचना कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु लखनादौन पहुँचाया, वहीं धूमा में बुधवार की सुबह कहानी रोड बड़े तालाब के पीछे लगभग 14-15 वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयीं मृतिका के बांह एवं गले में फंदा होने से मामला हत्या का प्रतीत होता है।
धूमा पुलिस के अनुसार मामला हत्या का है, मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड के आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा, मृतिका की लाश मिलने से जनचर्चा में पाया गया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर लाश को लाकर फेंक दिया गया है।
वहीं तीसरी दुर्घटना कुरई थाना अंतर्गत हुई जहां 5 युवक मारुति वैन क्रं.एम-20 बीए-7046 से नागपुर जा रहे थे कि बुधवार तड़के कुरई घाटी के बोदा नाले के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई वही जबकि दो अन्य युवकों को गंभीर अवस्था मे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है।

कुरई थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि कार में सवार युवकों की पहचान धूमा निवासी नीलेश कुशवाहा पिता टीकाराम कुशवाहा उम्र लगभग 25 वर्ष, योगेश शिवहरे पिता स्व.अशोक शिवहरे उम्र लगभग 24 वर्ष, एवं लखन यादव छपरा निवासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अर्पित उइके माता राजेश्वरी उइके उम्र लगभग 24 वर्ष, एवं प्रशांत राजपूत को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ज्ञात रहे कि गंभीर