Homeसिवनीयुवक/युवतियों का हुआ रोजगार हेतु चयन

युवक/युवतियों का हुआ रोजगार हेतु चयन

Date:

सिवनी -मध्यप्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिले के विश्व विख्यात पेंच राष्ट्रीय उद्यान द्वारा अवैध मछली पकड़ने वालेे 30 युवक/युवतियों को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने में लाभान्वित किया है। क्षेत्र संचालक, पेंच टाईगर रिजर्व, विक्रम सिंह परिहार ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सिवनी के छिंदवाड़ा क्षेत्र के अतंर्गत गुमतरा परिक्षेत्र (कोर) से लगे कुंभपानी एवं खमारपानी परिक्षेत्र (बफर) के ग्रामीण युवक/युवतियों को पेंच टाईगर रिजर्व के द्वारा रोजगार दिलाने के उद्देश्य से समितिवार बैठक का आयोजन किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर उनसे उनकी आगे की जाने वाली शिक्षा एवं नौकरी के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण में जाने हेतु पूछताछ की गयी। जिसमें कुंभपानी परिक्षेत्र अतंर्गत कुल-24 युवक/युवती एवं खमारपानी परिक्षेत्र के कुल-08 युवक/युवतियों का चयन किया गया। चयनित युवक / युवतियां अधिकांश उन ग्रामों से हैं जो तोतलाडोह डेम में अवैध मछली पकड़ने जाते थे।

श्री परिहार ने आगे बताया कि यह प्रशिक्षण 18 अगस्त 2018 से ग्रामीण कौशल विकास, चांद में आयोजित जा रहा था जिसका आज समापन था। प्रशिक्षण के दौरान शिवशक्ति बाॅयोटेक्नोलाॅजिस लिमिटेड, छिंदवाड़ा, चैरई में फील्ड डेवलपमेंट आॅफीसर हेतु 12 युवकों का चयन हो चुका है। जिनका मासिक वेतन 8500 से 15000 रूपये प्राप्त होगा। शेष 18 युवक/युवतियों का काॅल सेन्टर, छिंदवाड़ा, चांद, सौंसर, भोपाल में कस्टमर केयर, एक्सिक्यूटिव के पद पर चयन की प्रक्रिया आज दिनांक को की जा रही है। जिनका चयन उपरांत उन्हें भी रोजगार हेतु भेजा जावेगा।

यह कार्य में श्रीमती भारती ठाकरे सहायक वन संरक्षक के अथक प्रयासों से एवं परिक्षेत्र अधिकारी सूरसिंह कल्वेलिया, मानसिंह परते कुंभपानी परिक्षेत्र , प्रशिक्षण संस्थान ग्रामीण कौशल विकास, चांद का योगदान रहा है। जिन्होने उक्त समस्त 30 युवक/युवतियों को अपने काॅल सेंटर में प्रशिक्षण दिया है। पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा इसके पूर्व भी लगभग 300 युवक / युवतियों को अलग-अलग क्षेत्र में प्रशिक्षण दिलवाकर रोजगार उपलब्ध करवाया गया जो कि वर्तमान में अलग-अलग कंपनी में रोजगार कर रहे हैं।8 सितम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिले के विश्व विख्यात पेंच राष्ट्रीय उद्यान द्वारा अवैध मछली पकड़ने वालेे 30 युवक/युवतियों को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने में लाभान्वित किया है।

क्षेत्र संचालक, पेंच टाईगर रिजर्व, विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि सिवनी के छिंदवाड़ा क्षेत्र के अतंर्गत गुमतरा परिक्षेत्र (कोर) से लगे कुंभपानी एवं खमारपानी परिक्षेत्र (बफर) के ग्रामीण युवक/युवतियों को पेंच टाईगर रिजर्व के द्वारा रोजगार दिलाने के उद्देश्य से समितिवार बैठक का आयोजन किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर उनसे उनकी आगे की जाने वाली शिक्षा एवं नौकरी के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण में जाने हेतु पूछताछ की गयी। जिसमें कुंभपानी परिक्षेत्र अतंर्गत कुल-24 युवक/युवती एवं खमारपानी परिक्षेत्र के कुल-08 युवक/युवतियों का चयन किया गया। चयनित युवक / युवतियां अधिकांश उन ग्रामों से हैं जो तोतलाडोह डेम में अवैध मछली पकड़ने जाते थे।

श्री परिहार ने आगे बताया कि यह प्रशिक्षण 18 अगस्त 2018 से ग्रामीण कौशल विकास, चांद में आयोजित जा रहा था जिसका आज समापन था। प्रशिक्षण के दौरान शिवशक्ति बाॅयोटेक्नोलाॅजिस लिमिटेड, छिंदवाड़ा, चैरई में फील्ड डेवलपमेंट आॅफीसर हेतु 12 युवकों का चयन हो चुका है। जिनका मासिक वेतन 8500 से 15000 रूपये प्राप्त होगा। शेष 18 युवक/युवतियों का काॅल सेन्टर, छिंदवाड़ा, चांद, सौंसर, भोपाल में कस्टमर केयर, एक्सिक्यूटिव के पद पर चयन की प्रक्रिया आज दिनांक को की जा रही है। जिनका चयन उपरांत उन्हें भी रोजगार हेतु भेजा जावेगा।

यह कार्य में श्रीमती भारती ठाकरे सहायक वन संरक्षक के अथक प्रयासों से एवं परिक्षेत्र अधिकारी सूरसिंह कल्वेलिया, मानसिंह परते कुंभपानी परिक्षेत्र , प्रशिक्षण संस्थान ग्रामीण कौशल विकास, चांद का योगदान रहा है। जिन्होने उक्त समस्त 30 युवक/युवतियों को अपने काॅल सेंटर में प्रशिक्षण दिया है। पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा इसके पूर्व भी लगभग 300 युवक / युवतियों को अलग-अलग क्षेत्र में प्रशिक्षण दिलवाकर रोजगार उपलब्ध करवाया गया जो कि वर्तमान में अलग-अलग कंपनी में रोजगार कर रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related