Home Blog Page 2156

वाहन दुर्घटना-1 मृत एक गम्भीर

0

सिवनी-जिला के लखनवाड़ा थाने अंतर्गत आने वाले ग्राम नन्दोरा में आज 27 सितम्बर की शाम मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति दुर्धटना ग्रस्त हो गए है।

मिली जांनकरी के अनुसार फसल कटाई के लिये मजदूर लेने गए ग्राम जैतपुर कला निवासी पंकज पिता झल्कन बघेल उम्र 30 इस घटना में मृत हो गया है,वही एक अन्य गमभीर लल्लन्न पिता लल्लू बघेल को उपचार हेतू नागपुर रिफर किया गया है।

जरूरी खबर- कल 28 सितंबर सभी दवा दुकाने रहेंगी बंद इमरजेंसी में इन नंबरों पर करे संपर्क

0

सिवनी- कल 28 सितम्बर को भारत सहित मध्यप्रदेश के सभी दवा विक्रेता आन लाइन दवा व्यावसाय के विरोध में एक दिवसीय बन्द पर जा रहे है। सिवनी जिले की भी सभी दवा दुकानें आज 27 सितम्बर की रात 12 बजे से कल 28 सितम्बर की रात 12 बजे तक बन्द रहेगी ।

इस दौरान अति आवश्यक परिस्थिति के लिये दवा उपलब्ध करवाने हेतु जिला केमिस्ट संघ द्वारा कुछ मोबाइल नंम्बर उपलब्ध कराए गए है। संघ के अध्यछ गोविन्द अग्रवाल व सचिव अरुण राठौर ने बताया कि आपात कालीन परिस्थिति में निम्न नम्बरो पर सम्पर्क करे। ताकि उनकी मदद की जा सके ।

अरुण राठौर -9425175593 विजय चंदानी- 9425175681 एवं नितिन कोहनेर के नंम्बर 9425174547 पर सम्पर्क कर सकते हे।

शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर प्रत्येक नोडल अधिकारी करे कार्य- गोपाल डाँड़

0

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल चंद डाड के अध्यक्षता में 27 सितंबर को स्वीप पार्टनर विभाग के साथ निर्वाचन नोडल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसने जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर सिवनी एवं अपर कलेक्टर श्रीमन श्रीमती रानी बाटड के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह के साथ सभी पार्टनर विभाग प्रमुख व नोडल अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डाड द्वारा स्वीप विभागों एवं नोडल अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने निर्देशित किया कि शत प्रतिशत निर्भिक निष्पक्ष मतदान हमारा लक्ष्य है। जिसके लिए एक टीम के रूप में कार्य करना सभी के लिए आवश्यक है। सभी अधिकारियों सुनिश्चित करें कि जिस भी निर्वाचन संबंधी गतिविधि के लिए उन्हें नोडल नियुक्त किया गया है।

उसमें अपना शत-प्रतिशत योगदान देकर उसे समय सीमा में पूर्ण करवाएं। प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता को मतदान केंद्र तक लाकर शत प्रतिशत मतदान करना ही सर्व प्राथमिकता होनी चाहिए। जिसके लिए सम्पूर्ण जिले में स्वीप गतिविधियों का युद्ध स्तर में संचालन नियुक्त अधिकारियों व सेक्टर अधिकारियों द्वारा किया जाये। सेक्टर अधिकारी ग्रामों में पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नोडल बनाए गए विभाग अपने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही अधीन प्रतिष्ठानों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराएं। बस स्टैंड, चौक चौराहों, विद्युत पोलों, शासकीय भवनों की दीवारों के साथ ही बैंक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मतदान को प्रेरित करे।

पटाखा दुकान हेतु अस्थायी लाईसेंस के लिये आवेदन 22 तक

0

पुराने लाईसेंसियों को प्राथमिकता दी

सिवनी //इस साल दीपावली त्यौहार में निर्मित पटाखों की खुदरा बिक्री हेतु विस्फोटक नियम 1983 के अंतर्गत अस्थायी विस्फोटक लाईसेंस के लिये आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गयी है।

अस्थायी लाईसेंस के लिये आवेदन निर्धारित प्रपत्र में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी के समक्ष 22 अक्टूबर तक प्रस्तुत करना होगा। तिथि के बाद आवेदन अमान्य होंगे। इच्छुक आवेदक अंतिम तिथि से पूर्व अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गोपाल चंद डाड ने बताया कि अस्थायी विस्फोटक लाईसेंस हेतु इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज की दो नवीनतम फोटो तथा 2017 में यदि पटाखा विक्रेता ने लाईसेंस लिया हो, तो उस लाईसेंस की मूल प्रति आवेदन के साथ प्रस्तुत करेंगे।

वर्ष 2017 में पटाखा विक्रेताओं द्वारा क्रय किये गये पटाखों के केश मेमो की छाया प्रति, लाईसेंस फीस रूपये 500 लेखा शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 060 अन्य सेवाएं-103 विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत जमा की जाकर चालान की मूल प्रति प्रस्तुत करेंगे। चालान स्टेट बैंक सिवनी का या अधिकृत बैंक का होना चाहिये।

विस्फोटक लाईसेंस प्राप्त करने के लिये वही व्यक्ति आवेदन करेंगे, जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर हो तथा वे गत वर्षाें के लाईसेंसी भी हों। आवेदक के खिलाफ थाना या किन्ही भी न्यायालयों में आपराधिक मामलों में दोष सिद्ध न किया गया हो। आवेदक विकृत चित्त, मनोदशा वाला न हो, जिसे या जिन्हें दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अध्याय-8 के अंतर्गत परिशांति कायम रखने और सदाचार के लिये बन्धपत्र निष्पादित करने के लिये आदेश न मिला हो। आवेदक को अपने आवेदन के साथ उल्लेखित तथ्यों के संबंध में शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। पुराने लाईसेंसियों को पहले प्राथमिकता दी जायेगी

बड़ी खबर: व्यापमं घोटाले में कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय पर होगी FIR

0

कमलनाथ, सिंधिया, दिग्विजय के खिलाफ कोर्ट ने दिए एफआईआर के निर्देश

भोपाल -चुनाव से पहले बीजेपी सरकार को घेरने के कोशिश में जुटी कांग्रेस उल्टा मुश्किल में फंसती नजर आ रही है| बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में झूठे दस्तावेज पेश करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रशांत पांडे पर जिला कोर्ट ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं|

दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेटर संतोष शर्मा ने व्यापमं घोटाले में झूठे दस्तावेज पेश करने के मामले में तीन दिग्गज नेताओं सहित चार लोगों के खिलाफ सोमवार को स्थानीय अदालत में परिवाद पेश किया था|  अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कथित व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे के साथ मिलकर अदालत में झूठे दस्तावेज पेश किए हैं और अदालत को गुमराह कर रहे हैं|

जिला कोर्ट ने इस मामले में भोपाल की श्यामला हिल्स थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान करने के निर्देश दिए हैं| कोर्ट ने 4 अक्टूबर को एफआईआर की कॉपी पेश करने के लिए पुलिस को कहा| संतोष शर्मा ने IPC 420, 466, 468 समेत कई धाराओं में परिवाद लगाया है|

बता दें कि व्यापमं घोटाले की एक्सेल शीट में फेरबदल करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के खिलाफ परिवाद दायर किया था और 22 सितंबर को दिग्विजय ने अदालत में अपने बयान भी दर्ज करवाए थे| उनकी पैरवी के लिए दिल्ली से दिग्गज नेता और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और कपिल सिब्बल आये थे।

राष्ट्रीय सारेगामापा के आडिशन 28 सितंबर को सिवनी में

0

देश भर के गायक गायिका होंगे सिवनी में शामिल

सिवनी। बीते 13 वर्षों से लगातार जिला मनोरंजन समिति सिवनी द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सारेगामापा गायन प्रतियोगिता के  आडिशन का आयोजन दिनांक 28 सितंबर 2018 को दोपहर 01 बजे से सिवनी के वृंदावन होटल एण्ड गार्डन में किया जा रहा है आयोजित होने वाले इस आडिशन में मध्यप्रदेश राज्य सहित देश के अन्य राज्यों के लगभग 40 कलाकार इस स्वरपरीक्षण में ग्रेंड फिनाले में चयनित होने के लिए अपना भाग्य आजमायेंगे।

उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए जारी एक विज्ञप्ति में आयोजक पृथ्वीराज जगने ने बताया कि जिला मनोरंजन समिति का यह सफलत 14वां साल इस बार बेमिशाल होगा। एक ओर जहां सिवनी में होने वाले राष्ट्रीय मंच पर बालिवुड के कलाकार भी शिरकत करेंगे वहीं दूसरी ओर देश भर के चयनित कुल 20 कलाकारों के बीच सुरों की जंग छिड़ेगी। यह कार्यक्रम पूर्णत: गैरराजनीतिक होता है। श्री जगने ने आगे बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण हरप्रसाद अग्रवाल सम्मान समारोह भी है जो प्रत्येक वर्ष की भांति ही इस बार भी सारेगामापा के ग्रेंड फिनाले 28 अक्टूबर 2018 को शाम 6 बजे से बड़ा मिशन ग्राउंड सिवनी में होने वाले कार्यक्रम के दिन ही आयोजित किया जायेगा।

आकर्षक होंगे पुरष्कार

आयोजक ने जानकारी दी की यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क है वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के लिए आडिशन शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया है जबकि आकर्षक पुरष्कारों मे 21 हजार रूपये प्रथम,10 हजार रूपये द्वितीय ,5 हजार रूपये तृतीय,चतुर्थ 3 हजार रूपये एवं पांचवा पुरष्कार 2 हजार रूपये व सभी चयनित प्रतियोगियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र  प्रदान किये जायेंगे। आडिशन में भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतियोगी दिनांक 28 सितंबर को दोपहर 01 बजे तक वृंदावन होटल बारापत्

60 लीटर महुआ लाहन के साथ महिला, पुलिस गिरफ्त में

0

लखनादौन- सिवनी पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में जिले में अवैध रूप से शराब बनाने और बिक्री करने के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है जिसके चलते गत दिवस करनपुर में अवैध शराब बनाते हुए पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

नगर निरीक्षक एमडी नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम करनपुर में महिला श्रीमती शक्कर बाई पति स्व.गेंदा लाल उम्र 45 साल निवासी ग्राम करनपुर द्वारा अपने घर में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस की टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए जिसमें 60 लीटर महुआ लाहन और कच्ची शराब बनाने का सामान जप्त किया गया साथ ही महिला शक्कर भाई के ऊपर आबकारी एक्ट धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

. इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक एमडी नागोतिया सहित एएसआई कैलाशपुरी डेहरिया आरक्षक अनीता आरक्षक भुलेश्वरी मर्सकोले महिला सैनिक प्रभा राजपूत प्रधान आरक्षक रमेश गोटिया आरक्षक रवि धुर्वे एवं प्रकाश धुर्वे की मुख्य भूमिका रही। नगर निरीक्षक ने आगे बताया कि अवैध शराब जुआ सट्टा जैसे अपराधों पर लगातार कार्यवाही की जाएगी।

मारपीट के मामले में मिली 1 साल की सजा

0

सिवनी- जिला सिवनी के थाना कोतवाली के ग्राम कुचिवाड़ा की है । दिनांक 15-10-11 को सुबह 08 बजे आहत संजय राय ग्राम के अशोक प्रधान के द्वारा बनाये जा रहे मकान की भूमि पूजन में गया था । उसी भूमि के सामने धनीराम का घर है तभी धनीराम के लड़के सुनील और अन्नू तथा धनीराम की पत्नी राजकुमारी वहाँ आ गए और अशोक को भूमि पूजन करने से मना करने लगे और उसके साथ विवाद करने लगे थे तो संजय राय बीच मे समझाने लगा तो आरोपी सुनील पीछे से आया और फावड़ा से संजय के सीने और पीठ में मारा था जिससे उसके सीने के बाये तरफ की चौथी हड्डी में फेक्चर हुवा था जिसकी रिपोर्ट लिखायी थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपीगणों के विरुद्ध चालान पेश किया था । जिस पर श्रीमती कल्पना मरावी , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी , सिवनी के न्यायालय में सुनवाई की गई जिस पर शासन की ओर से मनोज सैयाम सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा गवाह और सबूत पेश किए थे जिस पर माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी सुनील को धारा-325 भा0द0वी0 के अधीन दोषी पाते हुये 01- वर्ष के कारावास एवं 500 रुपये अर्थण्ड की सजा का फैसला दिनांक 25/09/18 को सुनाया है ।।

दर्दनाक हादसे में युवा की मौत

0

सिवनी –
घंसौर आईटीआई के पास दर्दनाक हादसे में युवा की मौत के बाद ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया था,हालाकि पुलिस की समझाइश के बाद जाम हट गया है।
मृतक ईश्वर पुर का रहने वाला अरविंद यादव पिता गेंद लाल यादव उम्र 22 वर्ष जो रोड क्रॉस करते समय ट्रक की चपेट मैं आ जाने से दर्दनाक मौत का शिकार हो गया ।

लगभग डेढ़ किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

लखनादौन – मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर लखनादौन पुलिस ने पेट्रोल पंप चौराहे के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। नगर निरीक्षक महादेव ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि छपारा के समीपस्थ ग्राम कुर्सी पर निवासी शेख हनीफ पिता शेख रफीक खान उम्र 25 साल जो बस में बैठ कर छपारा से लखनादौन गांजा बेचने आया है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी से खनिज के को धर दबोचा और उसके पास से लगभग डेढ़ किलो गांजा जप्त किया मादक पदार्थ की तस्करी के लिए आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कारवाही में नगर निरीक्षक महादेव नागोतिया उपनिरीक्षक राम कुमार शर्मा आरक्षक गोपाल उइके अजय बरमैया रवि धुर्वे और राहुल कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा