Home Blog Page 2155

मिल रही गंभीर बीमारी के इलाज में सहायता

0

सिवनी -कलेक्टर सिवनी गोपालचंद्र डाड के निर्देशन में म0प्र0 शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजना राज्य बीमारी सहायता निधि से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार एवं संबल कार्डधारी अंसगठित मजदूर निरंतर लाभ प्राप्त कर रहे है इसी क्रम में विकासखण्ड कुरई के ग्राम पतरई में रहने वाले मलिक खान की 23 वर्षीय पुत्री तब्बसुम खान का बाया स्तन गरम सब्जी के उछल जाने से जल गया था । बहुत तकलीफ से गुजर रही तब्बसुम एवं उसके परिवार के लोग अपनी बेटी की तकलीफ को किसी को बताने को तैयार नही थे जले हुए स्थान में मवाद का बनना प्रारंभ हो गया था ऐसे में उस स्थान की प्लास्टिक सर्जरी कराना आवश्यक हो गया था गरीबी और तंगी से गुजर रहे परिवार के लिये प्लास्टिक सर्जरी का खर्च उठाना दूर की कोैडी साबित हो रहा था ।

ऐसे मंे उन्होने सरपंच और आशा कार्यकर्ता बालवती इनवाती की सलाह पर डा0 अभिषेक रायकवार बी0एम0ओ0 कुरई से चर्चा की डा0 अभिषेक रायकवार ने उन्हें राज्य बीमारी सहायता निधि के बारे बताया ओर कहा कि यदि आपके पास यदि गरीबी रेखा का कार्ड या सबंल कार्ड हो तो उसे लेकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की राज्य बीमारी शाखा श्री विक्रम सिंह ठाकुर से मिलो वो आपकी जरूर सहायता करेगे ।

परिवार ने जब सिवनी आकर जानकारी ली तो उनका प्रकरण तैयार किया गया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0के0सी0 मेशराम ने उपचार के सहायता राशि एक लाख पचास हजार स्वीकृत करते हुए उसे अनुबंधित प्रायवेट चिकित्सालय लक्ष्मी नारायण हास्पिटल जबलपुर भेजा गया जहां तब्बसुम का सफल आपरेशन किया आशा कार्यकर्ता श्रीमति बलावती इनवाती ने प्रांरभ से लेकर आपरेशन के उपरांत तक तब्बसुम के साथ रहकर अपनी कर्तव्य परायणता का परिचय दिया , निःशुल्क आपरेशन होने के उपरांत तब्बसुम के ठीक होने पर आज उसका परिवार बहुत प्रसन्न है ।

फिर मुखर हुए कन्हैया तिवारी

0

सिवनी- काग्रेस से निसस्कन के बाद आज कन्हैया तिवारी घंसौर द्वारा पुनः जिला काग्रेस कमेटी पर हमला करते हुए कहा गया कि विधान सभा लखनादौन सिवनी मध्य प्रदेश पिछले 22 वर्ष से लगातार निस्वार्थ रूप से कांग्रेस संगठन का काम करने का काम किया। *को इस लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया*
१ – विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की पिछले *5 वर्षों की कार्यप्रणाली को लेकर संगठन में आवाज उठाई* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
२ – ब्लॉक स्तर पर बैठक नहीं बुलाई गई *घर बैठे जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना व विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने जिला कार्यकारिणी गठन कर दी* गई जिसका *हमने विरोध* किया इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
३ – जिला पंचायत सदस्य चित्रलेखा नेताम *पूर्व से ही महिला कांग्रेसी जिला उपाध्यक्ष थी* पुनः उनको मुख्य संगठन में *जिला उपाध्यक्ष से सम्मानित कर दिया* इसका हमने *विरोध किया* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासन कर दिया गया।
४ – *पूर्व से पदों* में बैठे लोगों को *पुनः जिले में स्थान* एवं कुछ दिन पूर्व *बाहर से आए किराए* में रह रहे *आरिफ खान*(जिसको विधायक का डाकिया भी कहा जाता है) *जैसे व्यक्ति* को जिले के महत्त्व पूर्ण पद *जिला महामंत्री से सम्मानित किया* गया उसका *हमने विरोध किया* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासन कर दिया गया।
५ – जिला कार्यकारिणी में न *मेहरा,कतिया, शिवहरे, रजक, यादव, एवं अन्य समाज* के निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की *उपेक्षा की* गई उसका *हमने विरोध किया* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया ।

६ – 2013 में निस्वार्थ रूपसे जिन कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों ने समर्पण होकर कांग्रेस को जिताने का काम किया योगेंद्र सिंह बाबा और ब्लॉक घंसौर के संगठन ने आज तक उनको महत्व नहीं दिया हमने यह् बात उठाईइसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

७ – विधायक योगेंद्र सिंह बाबा को लेकर श्रेत्र में व्यापक विरोध के चलते हमने स्थानीय एवं मूल आदिवासी विधायक की बात रखी इसलिए कांग्रेस पार्टी से मुझे निष्कासन कर दिया गया।
८ – 19 सितंबर 2017 को *सर्वसम्मतीसे आलोक बाजपाई जी को ब्लाक अध्यक्ष बनाया उसके विपरीत संगठन को दरकिनार कर पुनः योगेंद्र सिंह बाबा ने राजेंद्र पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया उसका हमने विरोध किया इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया
९ – वहीं 10 सितंबर 2018 को भारत बंद के द्वारा सर्वसम्मति से एक बार ज्ञापन सौंप दिया गया* उसके बाद योगेंद्र सिंह बाबा की मामी चित्रलेखा नेताम जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के द्वारा चित्रलेखा नेताम के घर में तहसीलदार को बुला कर ज्ञापन दोबारा सौंपा गया इसका हमने *कड़ा विरोध किया इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
१० – विधायक योगेंद्र सिंह बाबा व चित्रलेखा नेताम के द्वारा हमारी मातृ शक्तियो एवं सभी जाति धर्म के निष्ठावान संघर्षशील कांग्रेसियों की उपेक्षा की जा रही थी, उस बात को हमने संगठन में आवाज उठाई इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

११ – आज दिनांक तक विधायक योगेंद्र सिंह बाबा न ही *ब्लॉक संगठन के द्वारा सरकार के खिलाफ में न क्षेत्रीय जन हितेषी मुद्दों को लेकर कोई भी बड़ा धरना प्रदर्शन आंदोलन नहीं किया गया जिसका हम लगातार विरोध करते रहे। जबकि विपक्ष में रहते हुए यह हमारा प्रमुख दायित्व था।

12 – जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना के बनने के बाद विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के साथ मिलकर लगातार लखनादौन विधान सभा को गुटबाजी की सारी सीमाएं तोड़कर काम किया जा रहा हैं इसका हमने विरोध किया इसलिए कांग्रेस पार्टी से हमको निष्कासित कर दिया गया।
१३ – कारण बताओ नोटिस में ह्हमें भाजपा के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया गया था जब हमने नर्मदा परिक्रमा के दौरान फग्गन सिंह कुलस्ते जी का विरोध किया था उसकी पेपर कटिंग डाली और चैलेंज किया कि एक भी भाजपा के कार्यक्रम की किसी भाजपा के नेता के साथ हमारी फोटो निकाल दें तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे!
तो निष्कासन लेटर में सम्मानीय उर्मिला सिंह जी का हवाला देक के हमें निष्कासित किया गया।
हमारे ऊपर लगाए झूठे आरोपों का जवाब मांगा इसलिए हमें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी के बनने के बाद से संगठन हमें कहीं नजर नहीं आ रहा था! तो संगठन हित में बनाए गए गुरप मैं। संगठन तक अपनी बात रखी थी इस लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

978845 मतदाता करेंगे आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग

0

सिवनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के अनुसार जिले की पुनरीक्षित मतदाता सूची का 27 सितम्बर 2018 को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। पुनरीक्षित मतदाता सूची के अनुसार जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 9 लाख 78 हजार 845 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्त हुए है | आगामी विधानसभा चुनाव-2018 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल चंद डाड ने बताया कि सिवनी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों सभी मतदान केन्द्रों पर 27 सितम्बर को मतदान केन्द्र वार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 9 लाख 78 हजार 845 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 96 हजार 773, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 82 हजार 58 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 14 है।

जिले के मतदाताओं का जेंडर रेशियों अर्थात लिंगानुपात 970.38 है। जिले की मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की कुल संख्या 34 हजार 950 है |

इसमें 18 हजार 424 पुरूष, 16 हजार 526 महिला मतदाता शामिल है। जिले के कुल मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत 3.57 है।

5 अक्टूम्बर के पहले प्रदेश में सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल

0

भोपाल-विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवराज सरकार एक बड़ा सियासी दांव चल सकती है। जिससे विधानसभा चुनाव में उसको काफी फायदा मिल सकता है। दरअसल, देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिस रफ्तार से दाम बढ़ रहे हैं उससे लगता है पेट्रोल शतक लगा सकता है। कांग्रेस बढ़ती तेल कीमतों को लेकर सड़क पर उतर चुकी है और भारत बंद भी करवा चुकी है। सरकार भी कुछ हद तक इस मसले पर बैकफुट पर नजर आई। सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता से पहले शिवराज सरकार वैट घटाने का ऐलान कर सकती है।

दरअसल, अक्टूबर के पहले हफ्ते में आचार संहिता लागू होनी संभावना है। लिहाजा सरकार उससे पहले अपनी सभी बड़ी योजनाओं को पास करना चाहेगी। इसमें एक बड़ा कदम वैट घटाने का भी है। सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता से पहले सरकार वैट में कटौती का ऐलान कर सकती है। इसके पीछे दो संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहली तो विधानसभा चुनाव और दूसरी बीते साल अक्टूबर में ही सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट कम किया था। इस साल भी सरकार के पास सियासी दांव चलने के लिए ये आखिरी मौका होगा। पिछले साल राज्य सरकार ने राज्य में पेट्रोल की कीमत पर तीन और डीजल पर पांच फीसदी वैट में कटौती का फैसला लिया था। इसके बाद राज्य में डीजल 3.94 रुपए और पेट्रोल 1.62 रुपए सस्ता हो गया था।

ऐसे समझें गणित

राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट 31 से 28 फीसदी कर दिया था। अगर हम 28 फीसदी के अंतर का आंकलन बीते साल अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक करें तो पेट्रोल पर अभी तक 14.88 रुपए की बढ़ोती हुई है। वहीं डीजल की बात की जाए तो वैट 27 से 22 फिसदी किया गया था। वहीं, 1.5 रुपए प्रति लीटर अतिर्कित वैट हटाया गया था। 14 अक्टूबर 2017 को पेट्रोल के दाम 73.19 रुपए प्रति लीटर थे और डीजल के दाम 59.46 रुपए प्रति लीटर। 20 सितंबर 18 को पेट्रोल 88.07 रुपए प्रति लीटर था और डीजल 77.92 रुपए प्रति लीटर था

यहॉ देखे संविदा सूची

0

सिवनी-केंद्रीय निर्वाचन हेतु संविदा आधारित पदों पर भर्ती हेतु पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची seoni जिले की ऑफिसियल वेबसाइट www.seoni.mp.gov.in पर देखी जा सकती है । अनंतिम सूची का प्रकाशन 30/09/2018 को प्रकाशित की जाएगी।

3 अक्टूम्बर को होगा एफ एम रेडियो स्टेशन का शिलान्यास

0

सिवनी- जिले में वर्षो से आम नागरिक एफ एम रेडियो स्टेशन आरभ करने की मांग कर रहे थे।

इस योजना का अब केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई,सांसद बालाघाट -सिवनी के प्रतिनिधि आलोक दुबे से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 अक्टूम्बर को सिंचाई कालोनी बारापथर में पूर्व से सचालित दूरदर्शन के रिले केंद्र परिसर में 100 मेगा वाट का एफ एम रेडियो स्टेशन का शिलान्यास सांसद बोधसिंह भगत करेगे।

आलोक दुबे ने बताया कि इसके अलावा सिवनी मुख्यालय में ही पासपोर्ट कार्यलाय के स्थान चयन हो गया है,

28 सितम्बर को बन्द रहा दवा कारोबार

0

सिवनी। ई फार्मेंसी द्वारा ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने 28 सितंबर को दवा दुकानें बंद रख हड़ताल की घोषणा की थी,इसके बाद जिले भर की सभी मेडिकल दुकानें बंद रही , जिला एसोसिएशन के सचिव अरुण राठौर ने बताया कि अगर दवाओं की ऑन लाइन बिक्री की अनुमति दी गई तो यह सभी के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होगा। उन्होने कहा कि ई फार्मेंसी और वेब पोर्टलों द्वारा की जा रही दवाओं की ऑन लाइन बिक्री के कई मामलों में सरकार, विभागों, खाद्य एवं प्रशासन को पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है।

साथ ही दो बार देश व्यापी बंद भी किया जा चुका है। इस मामले में सरकार कोई ठोस निर्णय अभी तक नहीं ले पाई है।

इंटरनेट के माध्यम से दवाओं की बिक्री को भारत में किसी भी रूप में संचालित करने की अनुमति देने के नियम बनाने के विरोध में कैमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा हड़ताल की गई,राठौर ने बताया कि यह बंद 27 सितंबर की रात 12 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक रहेगा।

दिग्गी राजा ने किया रजनीश को अनदेखा

0

सिवनी – चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष राजा दिग्विजय सिंह के सिवनी प्रवास के दौरान जब वे स्मृति लॉन में कार्यक्रम में शिकरत करने पहुँचे तब द्वार पर ही दिग्विजय सिंह और केवलारी के युवा तुर्क विधायक रजनीश हरवंश सिंह के बीच हुए वार्तालाप की लोग चटखारे लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।

बताया जाता है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जब पंगत में संगत कार्यक्रम हेतु स्मृति लॉन पहुँचे तब द्वार पर ही केवलारी विधायक रजनीश सिंह और दिग्विजय सिंह के बीच लगभग दस मिनिट तक कानाफूसी हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस दौरान वे लगातार ही राजा दिग्वििजय ंिसंह के कान में कुछ कहते रहे और दिग्विजय सिंह के द्वारा ऊंगली के इशारे से नकारात्मकम संकेत दिये जाते रहे।

बताया जाता है कि भीड़ भाड़ के बीच रजनीश हरवंश सिंह के द्वारा बहुत ही मद्धिम स्वर में दिग्विजय सिंह के कान में लगातार ही कुछ कहा जाता रहा और दिग्विजय सिंह के द्वारा उनकी बात को नकारा जाता रहा। लोग इस बात को लेकर अब कयास लगा रहे हैं कि रजनीश हरवंश सिंह के द्वारा लगातार ही दिग्विजय सिंह से ऐसा क्या करने को कहा जाता रहा कि राजा दिग्विजय सिंह उन्हें मना करते रहे! कई बार तो दिग्विजय सिंह के द्वारा सिर को भी हिलाकर अपनी असहमति दर्शायी गयी।

अपनी इन्हीं हरकतों से हंसी के पात्र बनते हैं “राहुल”!

0

सतना जिले में हुए कार्यक्रम का नजारा देखिए

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी कुछ आदतों की वजह से ही जनता के बीच हंसी के पात्र बन जाते हैं। ऐसी आदतें, उनकी अपरिपक्वता भी दर्शाती हैं। एक पार्टी लीडर को सार्वजनिक मंच साझा करते वक़्त अपने आचार और व्यवहार में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है, जिन्हें राहुल नजर अंदाज कर जाते हैं। ताज़ा उदाहरण मप्र के सतना जिले में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में देखने को मिला। हुआ यूं कि, राहुल गांधी अपने गले में अपनी ही पार्टी की पहचान ( लोगो) के रंगों से बनी हुई एक माला पहने हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत में ही उन्होंने अपने गले से यह उतारी औऱ उसे बच्चों की तरह अपने हाथ मे लेकर गोल गोल घुमाया, फिर वहीं नीचे फेंक दिया।
हजारों लोगों की थी नजर
दरअसल, सतना में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता के साथ साथ, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आम जनता मौजूद थी, लिहाजा सबकी नजर मंच पर विराजमान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की और थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने गले में पहनी अपनी ही पार्टी की माला को उतार कर नीचे डाल दिया, उनकी इस हरकत से वहां मौजूद लोग हतप्रभ रह गए, जिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी, वे भी आपस में ही कानाफूसी करते दिखे।
फिर मोबाइल पर हुए बिजी
गले से माला उतरकर नीचे डालने के बाद राहुल गांधी ने जेब से मोबाइल निकाला और वे कुछ देर के लिए मोबाइल में बिजी रहे। सार्वजनिक मंच पर इस तरह मोबाइल फोन का उपयोग एक पार्टी विशेष के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे जिम्मेदार पद पर बैठे लीडर को शोभा नहीं देता। हालांकि, उनकी इस नादानी का लोग चुटकियां लेते हुए भी दिखे।
सोशल मीडिया में भी उड़ रहा माजक
राहुल गांधी की इस तरह की बचकानी हरकत का सोशल मीडिया में भी मजाक उड़ रहा है। कुछ लोगों ने तो बकायदा वीडियो फुटेज देखकर मीडिया को सूचित भी किया। हमें यह वीडियो फ़ेसबुक पर मिला, जिसे खुद पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया हुआ है।

कार्यक्रम का वीडियो यहां देखिए…

नन्ही बालिका बनी थाना प्रभारी

0

लखनादौन – आज क्लांस इंग्लिश मीडियम स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने स्कूल स्टाफ के साथ थाना लखनादौन का भ्रमण किया थाना भवन के दौरान थाना प्रभारी महादेव नवगछिया मौजूद रहे उन्होंने बच्चों को आम नागरिकों को पुलिस के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही कोई भी अपराध होने पर तत्काल 100 नंबर डायल करने के संबंध में एवं घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को घायलों की मदद करने के संबंध में की जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सट्टा एवं जुआ एवं अन्य कुरीतियों समाज के लिए कैसे घातक उन्होंने एक छोटी बच्ची को थाना प्रभारी बनाया एवं उसे थाना प्रभारी के द्वारा की जाने वाली कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दें थाना प्रभारी के द्वारा दी जा रही जानकारी एवं हंसी मजाक से बच्चे अच्छे खासे प्रभावित नजर आए और उन्होंने खूब आनंद लिया पूरी कार्यवाही के दौरान शिवाजी वार्ड चार के पार्षद प्रदीप राजपूत महिला अधिवक्ता सरिता रजक प्रियांश स्कूल के प्राचार्य एवं डायरेक्टर तारिक खान एवं समस्त टीचर स्टाफ एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा थाना प्रभारी महादेव ना गोदिया जी के द्वारा बच्चों को ट्राफी प्रदान की गई साथ ही उन्होंने अपना नंबर भी सभी बच्चों एवं शाला स्टाफ को दिया कि किसी भी अपराध की सूचना उन्हें तत्काल दें ताकि अपराध की रोकथाम कर समाज को स्वच्छ बनाया जा सके