Home Blog Page 2157

रक्तदाता ध्यान दे …. कहीं आप समलैंगिक तो नहीं है, रक्तदान से पहले बताना होगा – यह है वजह

मुंबई -अब रक्तदान करने से पहले पुरुषों को अपने यौन व्यवहार से संबंधित कुछ सवालों का जवाब देना अनिवार्य होगा। उनसे पूछा जाएगा कि कहीं वह समलैंगिक तो नहीं हैं। उनसे यह भी पूछा जाएगा कि कहीं उनके कोई मल्टीपल पार्टनर तो नहीं हैं। बता दें कि भारत में समलैंगिक पुरुषों के रक्तदान पर सदियों से प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब किसी फॉर्म में उन्हें लिखित में जवाब देने होंगे।

मुंबई के ब्लड बैंकों को अक्तूबर 2017 में ही नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की ओर से अपडेट किए हुए फॉर्म मिले हैं। इनमें रक्तदान करने वाले को लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। जिनमें कहा गया है कि समलैंगिक, बाय-सैक्सुअल पुरुष, ट्रांसजेंडर और महिला यौनकर्मी कभी रक्तदान नहीं कर सकते। इसके पीछे का कारण है उनमें एचआईवी और हेपिटाइटिस बी और सी के संक्रमण का खतरा होना।

यह प्रतिबंध केवल इन्हीं पर लागू नहीं होता बल्कि ऐसे लोगों पर भी लागू होता है जिन्हें कैंसर, ऑर्गन फेलियर, एलर्जी या फिर श्वास से संबंधित कोई बीमारी है। ब्लड बैंक के कर्मियों का कहना है कि ये फॉर्म विकसित देशों की तर्ज पर तैयार किए गए हैं।

इससे जिन मरीजों को रक्त की जरूरत होती है उनकी जान को भविष्य में कोई खतरा नहीं होगा। इससे पहले जो फॉर्म थे उनमें केवल इतना ही पूछा जाता था कि क्या रक्तदान करने वाले के पास ऐसी कोई वजह है, जिससे लगता हो कि उसे हेपिटाइटिस, मलेरिया, एड्स या अन्य कोई रोग है।

कर्मियों का कहना है कि ऐसे सवाल विकसित देशों में पूछे जाते हैं। अब उनके लिए चुनौती और भी अधिक बढ़ गई है। अब नए सवालों में पूछा जाएगा कि कहीं उनके मल्टीपल सेक्स पार्टनर या फिर समलैंगिक पार्टनर तो नहीं हैं।

पिता -पुत्र का राजपाट खत्म करने करे मतदान- दरबू सिह

0

सिवनी- जिले केवलारी विधानसभा क्षेत्र के धनौरा मुख्यालय में आजादी के लिए ऐतिहासिक शहादत देने वाले राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस समारोह 24 सितंबर को मनाया गया यह कार्यक्रम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा रखा गया था, जहां पर गोंगपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक दरबू सिंह उईके, प्रदेश अध्यक्ष हरताप शाह तिलगाम, पूर्व विधायक रामगुलाम उईके सहित प्रदेश, जिला, ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद थे हजारों की संख्या मे जनसमूह था.

जहा दरबू सिंह उइके ने कहा पुत्र राजपाठ समाप्त करना है स्व. पिता के समय से राजपाठ चला रहे इस बार वोट नहीं देकर पुत्र की विधायिका को समाप्त कराने का सकंल्प ले

Video नाकामियों को छुपाने लिये भाजपा उठा रही है एट्रोसिटी एक्ट का मुद्दा- दिग्विजय सिंह

0

सिवनी- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार को कांग्रेस के गुटों में समन्वय बनाने के मकसद से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस समन्वयक समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह समन्वयक एकता यात्रा लेकर पहुंचे। इस दौरान दोपहर लगभग 2 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव समन्वयक समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि सपाक्स भाजपा का संगठन है आने वाले विधानसभा में हीरालाल त्रिवेदी भाजपा से चुनाव लडेगें।

श्री सिंह ने बताया कि एस्ट्रोसिटी एक्ट कांग्रेस द्वारा 30 वर्ष पूर्व ही लागू कर दिया गया था भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह कार्य कर रही है। एट्रोसिटी को लेकर हो रहे घटनाक्रम पर कहा भाजपा ने इस मामले में कुटिल षडयंत्र का रास्ता अपनाया। सरकार को मध्यप्रदेश पुलिस पर भरोसा नही एसटीएफ पर भरोसा नही केन्द्र सरकार के सीबीआई पर भरोसा नही है हमने कोई गलत किया है तो रिर्पोट दर्ज करवायें मध्यप्रदेश पुलिस और सीबीआई शिवराज सिंह को बचाने में लगे हुए है।

मध्यप्रदेश के भ्रष्टाचार के मामले में श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के इतने आरोप किसी सरकार पर नही लगे है जितने शिवराज सिंह चैहान के कार्यकाल में और उनकी सहमति और भागीदारी से भ्रष्टाचार हुआ है। अवैध रेत खनन में सीएम व उनके चेले-चपाटी, कुपोषण मामले में ई-टेंडरिंग व्यवस्था में सरकार की कार्यशैली, तेंदूपत्ता बोनस व चप्पल, जूते वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा शिवराजसिंह में साहस है तो इन आरोपों पर मुझे मानहानि का नोटिस भेजें। म.प्र. पुलिस , सीबीआई शिवराज सिंह को बचाने में लगी हुई है। पेट्रोल एवं डीजल में जीएसटी न लगने के कारण यह मंहगा है हम इसके लिये प्रयास कर रहे है। सिवनी जिले में इतनी घोषणाएं की जो पूरी नही हुई है आदिवासियों के जमीन पर जंगल का पट्टा नही मिल पाया है।

श्री सिंह ने कहा कि विजय माल्या का देश से बाहर जाने का केस इन दिनों चर्चा में है। सीबीआई के जेडी एके शर्मा गुजरात कैडर के रहे हैं और वे पहले से पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह के खास रहे। देश के कानून के विपरीत काम करते हुए सीबीआई ने माल्या को राहत दी। शर्मा को तत्काल निलंबित किए जाने के साथ क्रिमिनल केस दर्ज हो और गिरफ्तारी की जाए। सिंह ने कहा आर्थिक अपराध वाले मामलों में लुक आउट नोटिस जारी होता है, सीबीआई ने केंद्र के कानून के खिलाफ जाकर काम किया है।

मामले में पीएम को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए क्योंकि सीबीआई अधिकारी ने इनकी शह पर ही माल्या को राहत दी। प्रधानमंत्री मोदी अपने चहेते उद्योगपतियों को उपकृत कर रहे है। जिनके विरूद्ध भ्रष्टाचार सिद्ध हो चुका है वह पदों पर अभी तक आसीन है। मोतीकश्यप का फर्जी प्रमाण पत्र होने के बाद भी वह अभी तक पदों पर आसीन है। शिक्षा पूरी तरह विफल हो चुकी है। इस दौरान रामेश्वर नीकरा पूर्व सासंद वरिष्ठ अधिवक्ता, विभा पटेल पूर्व महापौर भोपाल, सुनील सूद पूर्व महापौर, विनय दुबे एवं अन्य काग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

Video प्रशासन की सख्ती से हटा अवैध अतिक्रमण

0

प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, हटाये गये अवैध अतिक्रमण

सिवनी । जिला प्रशासन द्वारा आज प्रात: 9 बजे से कटंगी बायपास से लेकर मस्जिद चौक तक निर्माणाधीन डामरीकृत सड़क मार्ग में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही आरंभ कर दी। ज्ञात रहे कि विगत लगभग 15 दिनों से विभिन्न संगठनों एवं दलों द्वारा इस मार्ग में आ रहे अतिक्रमणों को हटाने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया गया था, जिसके बाद उक्त कार्यवाही की गई।

ज्ञात रहे कि एमपीआरडीसी द्वारा कटंगी बायपास चौक से लगभग 12 मीटर चौड़ा मार्ग बनाये जाने हेतु कार्य चालू किया गया था, लेकिन समय-समय पर आम नागरिकों द्वारा निर्माण एजेंसी को कार्य करने से रोक दिया गया, जिसके फलस्वरूप उक्त कार्य बंद पड़ा था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस नगर पालिका सहित विभिन्न दलों के पार्षदों ने जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाड से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने के लिये सख्त कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया था, जिसके पश्चात आज नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओं दस्ते ने जेसीबी की मदद से कच्चे और पक्के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हर्ष सिंह, तहसीलदार प्रभात मिश्रा, एसडीओपी पुलिस के.के. वर्मा, नगर निरीक्षक अरविंद जैन, डूंडासिवनी पुलिस बल के जवान एवं बड़ी संख्या में राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल रहे

देर रात्रि सिवनी पहुंचे दिग्विजय सिंह का हुआ भव्य स्वागत

0

सिवनी । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का गत 24 सितंबर की रात्रि सिवनी में प्रवेश हुआ। सर्वप्रथम वे मातृधाम मंदिर कातलबोड़ी पहुंचे, जहां उन्होनें मंदिर के प्रभारी रहे गौरीशंकर तिवारी को श्रृद्धांजलि दी।

इससे पूर्व दिग्विजय सिंह ने माँ भगवती राजराजेश्वरी के दर्शन एवं पूजन कर आचार्य महामंडलेश्वर ब्रम्ह ऋषि श्री रामकृष्णानंद जी के दर्शन कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। गुरू परिवार के सदस्य व जिला कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम सनोडिया द्वारा मातृधाम परिसर में बने कुंड के जीर्णोद्धार व यात्री निवास हेतु निर्माण कार्य हेतु राशि की मांग दिग्विजय सिंह से की, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी।

कातलबोड़ी पहुंचे दिग्गी राजा का स्वागत करने हेतु प्रदेश प्रतिनिधि राजा बघेल, नानू पंजवानी, कांगे्रस अध्यक्ष पप्पू खुराना, संजय भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके पश्चात दिग्गी राजा ग्राम लखनवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बलवंता नंद महाराज जी के परिवार के सदस्य शशिभूषण सिंह बघेल के निवास पर भोजन ग्रहण किया। ज्ञात रहे कि दिग्गी राजा की नर्मदा परिक्रमा के दौरान इसी परिवार के नरेंद्र सिंह बघेल उनके साथ पूरे समय रहे थे।

देर रात विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आये दिग्विजय सिंह सर्किट हाऊस पहुंचे, जहां उन्होंने संजय बघेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं कांगे्रस पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मोनी बाबा बने अर्जुन

0

सिवनी-जिले की बरघाट विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार अर्जुन ककोडिया स्थानीय मुद्दों में खामोश नजर आ रहे हैं

खुद के स्वागत सत्कार कराने को ही सक्रियता समझने वाला2 अर्जुन ककोडिया की टिकट

मध्यप्रदेश की कांग्रेस में लगभग 45 मौजूद विधायको की टिकिट फाइनल मानी जा रही है।साथ ही कम अंतराल से हारे हुए प्रत्याशी की टिकिट भी लगभग तय है जिनमे बरघाट से अर्जुन ककोडिया भी है।

।लेकिन बोरीकला सोसाइटी में हुए गबन के मामले में मौन है।ऐसे कई मामले है जिन पर कभी ध्यान न देना और न ही लोगो की समस्याओं को गंभीरता से लेना अर्जुन ककोडिया को चुनाव में परेशानी खड़ी कर सकते है।अब टिकिट के बाद जनता सभी बातों की समीक्षा कर फैसला लेगी।

मोनी बाबा बने अर्जुन

0

सिवनी-जिले की बरघाट विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार अर्जुन ककोडिया स्थानीय मुद्दों में खामोश नजर आ रहे हैं

खुद के स्वागत सत्कार कराने को ही सक्रियता समझने वाला2 अर्जुन ककोडिया की टिकट

मध्यप्रदेश की कांग्रेस में लगभग 45 मौजूद विधायको की टिकिट फाइनल मानी जा रही है।साथ ही कम अंतराल से हारे हुए प्रत्याशी की टिकिट भी लगभग तय है जिनमे बरघाट से अर्जुन ककोडिया भी है।

।लेकिन बोरीकला सोसाइटी में हुए गबन के मामले में मौन है।ऐसे कई मामले है जिन पर कभी ध्यान न देना और न ही लोगो की समस्याओं को गंभीरता से लेना अर्जुन ककोडिया को चुनाव में परेशानी खड़ी कर सकते है।अब टिकिट के बाद जनता सभी बातों की समीक्षा कर फैसला लेगी।

रजनीश ने दिखाई घटिया राजनीती

0

छपारा -उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी, विधायक ने किया भूमिपूजन, विद्यालय गेटों में लगे थे ताले फिर भी कर दिया गया ।

उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की बाउंड्री वाल के अंदर केवलारी विधायक रजनीश सिंह के द्वारा 21 सितंबर दिन शुक्रवार को मोहर्रम पर्व के अवकाश का फायदा उठाते हुए विद्यालय की भूमि पर सामुदायिक भवन के भूमि पूजन का मामला तूल पकड़ने लगा है।

उल्लेखनीय है कि छपारा में एनएच 7 से लगे उत्कृष्ट विद्यालय की बेशकीमती जमीन पर भू माफिया और पट्टा माफियाओं की नजर तिरछी होने लगी है। लगभग दो-तीन साल पहले उत्कृष्ट विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर 2 दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा रातों-रात बांस और बल्ली गाड़ कर कब्जा कर लिया गया था हालांकि शिकायत के बाद राजस्व अमले और पुलिस ने उन कब्जों को तत्काल वहां से हटा दिया था। जिसके बाद तत्कालीन जिला कलेक्टर ने संपूर्ण उत्कृष्ट विद्यालय परिसर की जमीन को जनभागीदारी निधि से बाउंड्री वॉल बनवाकर सुरक्षित भी करा दिया था।

बाउंड्री वाल के गेटों में लगे थे ताले फिर भी हो गया भूमि पूजन

उत्कृष्ट विद्यालय छपारा परिषद की बाउंड्री वॉल में मोहर्रम के पर्व पर एक 23 सितंबर शुक्रवार को अवकाश होने के कारण ताले लगे हुए थे लेकिन केवलारी विधायक रजनीश सिंह सहित छपारा ग्राम पंचायत की सरपंच पूनम सैयाम सहित गिने-चुने कांग्रेसी नेता आखिरकार स्कूल परिसर के अंदर कैसे पहुंच गए यही नहीं स्कूल के बाउंड्री वाल के अंदर पहुंच कर विधायक रजनीश सिंह ने बकायदा भूमि पूजन कार्यक्रम भी कर दिया। बताया तो यह भी जा रहा है कि जिस समाज के लिए सामुदायिक भवन का उत्कृष्ट विद्यालय परिसर के अंदर भूमि पूजन किया गया था उसी समाज के मात्र कुछ लोग ही मौजूद थे।

केंद्र सरकार की योजना को सांसद ने किया अनदेखा

0

सिवनी- भाजपा शाषित केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को उनके सांसद किस गम्भीरता से ले रहे हे इसका अन्दाज योजना के सिवनी जिले में गत 23 सितम्बर को आयोजन से गयाब रहे सिवनी बालाघाट सांसद बोधसिंह भगत ने बता दिया है ।

कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में जिला पंचायत अध्यछ मीना बिसेन सहित सभी विधायकों का नाम भी अंकित था,लेकिन केवल सिवनी विधायक मूनमुन रॉय ही कार्यक्रम में पहुचे।

कुल मिलाकर विधानसभा के पूर्व आम जनता के लिये जारी हुई इस योजना के लिए सांसद के मौजूद नही रहना स्पस्ट करता है उन्हें मोदी सरकार से कितना लगाव है।

जिले में लगा विदेशी पटाखों पर प्रतिबंध

0

सिवनी-जिला कलेक्टर गोपाल चन्द्र डाँड़ द्वारा अपनी मुख्य विस्फोटक नियंत्रक के आदेश अनुसार विदेश में निर्मित पटाखों के क्रय व विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि जिले भर में ऊक्त आदेश लागु होगा ,बिना लाइसेंस देशी व विदेशी पटाखों का विक्रय करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी