Home Blog Page 2136

सीईओ जनपद सिवनी को कारण बताओ नोटिस जारी

संभागायुक्त द्वारा सीईओ जनपद सिवनी को कारण बताओ नोटिस जारी

सिवनी – कलेक्टर सिवनी गोपाल चंद डाड के प्रस्ताव अनुसार प्रथम प्रेषित आरोपों के सम्बन्ध में सुमन खातरकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज पं सिवनी के विरुध्द सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण व अपील नियम 1966 के नियम 16के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर आयुक्त जबलपुर संभाग ने उत्तर चाहा है

प्राप्त न होने पर एकतरफा कार्यवाही की जायेगी कलेक्टर सिवनी से कथित रूप से सचिवों से राशि मागने सम्बन्धी बयानों की प्रमाणित प्रति चाही गयी है।

देखे LIVE सिवनी से नितिन गडकरी

देखे LIVE सिवनी से नितिन गडकरी

देखे LIVE बरघाट से नितिन गडकरी

देखे LIVE बरघाट से नितिन गडकरी

सपा की अनुभा गिरफ़तार

बालाघाट- जिले की बालाघाट विधानसभा से सपा की उम्मीदवार अनुभा मुजारे को आज 21 नम्वबर को पुलिस ने आचार सहिता के उल्लघन के मामले में गिरफ़तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज ईद के अवसर पर निकले जुलुस का स्वागत करने अनुभा मुजारे पहुची थी।

गुम हुए युवक की मिली लाश

छपारा- सिवनी एनएच 7 रोड के किनारे पानी में डूबी बाइक के साथ युवक की लाश मिली है, बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पचेवश्वर ने बताया कि ऊक्त युवक इस्माइल के गुम शुदा होने की रिपार्ट थाने में दर्ज थी

मालुम की इसमाइल गत 16 नवंबर को शिवपुरी से हैदराबाद के लिए मोटर साइकिल पर निकला था ।

CM शिवराज सिंह चौहान छुप- छुपकर नॉनवेज खाते हैं ?

CM शिवराज सिंह चौहान छुप- छुपकर नॉनवेज खाते हैं ?

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की थाली में मुर्गे की टांग रखी हुई दिख रही है. इस फोटो के आधार पर लोग शिवराज की आलोचना कर रहे हैं.

क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मांस खाते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के साथ ये दावा किया जा रहा है कि शिवराज चुपके-चुपके मजे से मुर्गे का लुत्फ लेते हैं. हम आपको इसकी हकीकत बता रहे हैं.

क्या है इस वायरल पोस्ट में?

किसी विमान के अंदर की तस्वीर लगती है. शिवराज सिंह चौहान सीट पर बैठे हैं. सामने खाने से भरी थाली रखी है. वो जो अलग-अलग पार्टिशन वाली थाली होती है, वही वाली. शिवराज रोटी तोड़ रहे हैं. थाली के एक खाने में कोई हरे रंग की सब्जी रखी है. उसके बगल में एक और सब्जी है. देखने से लगता है आलू या पनीर है. खूब प्याज-टमाटर डालकर तैयार किया गया है. इसके बगल में एक और चीज है. खाने वाले पहचान लेंगे कि ये मुर्गे की टांग है. माने लेग पीस. इस तस्वीर के साथ एक मेसेज भी है. इसमें शिवराज सिंह चौहान को शर्म करने की सलाह दी गई है. लिखा है कि वो खुद मीट-मुर्गा खाते हैं और जनता के सामने कट्टर हिंदू होने का दिखावा करते हैं. मेसेज के आखिर में लिखा है-

शिवराज की फोटो लीक.

shivraj_Singh
ये है वो वायरल फोटो. पिछले दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है. इस वाली पोस्ट को देखिए. ये खबर लिखे जाने तक 4,600 से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं.

असलियत क्या है?

फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर वैसे बड़े काम की चीज है. मगर करना चाहें, तो इस सॉफ्टवेयर का खूब बेजा इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे ही काबिलों ने शिवराज की एक फोटो पाई. उसमें बाकी सब ज्यों का त्यों रहने दिया. बस एक चीज बदल दी. थाली के तीसरे खाने में रखी एक सब्जी की जगह मुर्गे की दो टंगड़ी रख दी. और फिर ये तस्वीर कर दी सर्कुलेट. असली तस्वीर देखिए, हमने नीचे लगाई है-

कब की और कहां की फोटो है ये?

लोगों ने एडिटेड तस्वीर को देखा और शिवराज को लानत देने लगे. लिखने लगे कि वो हिंदू होकर भी मांस-मुर्गा खाते हैं. कुछ और मिथबस्टर वेबसाइट्स, जैसे- ऑल्ट न्यूज (जिग्नेश पटेल की रिपोर्ट) और सोशल मीडिया होक्स स्लेयर ने भी इस तस्वीर पर स्टोरीज़ की हैं. ये तस्वीर न्यूज एजेंसी पीटीआई की है. ये तस्वीर अभी नवंबर में ही आई थी. 17 तारीख के आस-पास. कई वेबसाइट्स ने इसे लगाया. ये तस्वीर असल में उस खबर का हिस्सा थी, जिसमें बताया गया था कि चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान क्या खाते-पीते हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. उसके पहले का प्रचार चल रहा है. चुनाव के समय नेता बहुत बिजी रहते हैं. ऐसे में अक्सर इस तरह की खबरें आती हैं कि फलां नेता ये खाते हैं, वो खाते हैं और उनकी फिटनस का राज़ इसी में छुपा है. ये भी उसी तरह की खबर थी. लिखा था कि शिवराज घर का बना खाना खाते हैं और एक रैली से दूसरी रैली में जाते हुए विमान के अंदर ही झपकियां ले लेते हैं.


सैकड़ों बरस पहले से हिंदुस्तान के लोग मांस खाते आ रहे हैं

अव्वल तो ये तस्वीर फर्जीवाड़ा थी. झूठी थी. दूसरी और सबसे जरूरी बात कि शिवराज मांस खा ही लें तो इसमें शर्मिंदा होने की बात क्या है? इसलिए कि वो हिंदू हैं? मानो हिंदू मांस खाते ही न हों. भारत के सारे लोग शाकाहारी कभी नहीं थे. मुसलमानों के भारत में आने से बहुत-बहुत पहले से भारत के लोग मांस खाते आए हैं. बल्कि जब इस्लाम दुनिया में आया भी नहीं था, उसके भी सैकड़ों साल पहले से हिंदुस्तान में मांस बनाया और खाया जाता है. वेदों में पशुबलि का जिक्र है. बताया गया है कि अलग-अलग देवताओं को अलग-अलग जानवरों की बलि भाती है. ग्रंथों में कई जगहों पर हमें मांस खाए जाने का जिक्र मिलता है. और तो और, ब्राह्मणों की भी कई शाखाएं मांसहारी हैं. शाक्त ब्राह्मणों को देखिए. ये बात बस खयाली है कि फलां जाति या धर्म के लोग फलां चीज नहीं खाते.

…तो इस कहानी से हम क्या सीखते हैं?

1998 में एक फिल्म आई थी- हेलो ब्रदर. यूं तो ये एक बर्बाद सी फिल्म थी. फिर भी गीतकार फैज अनवर का शुक्रिया. फिल्म में उन्होंने एक गाना लिखा. वो आज की ये पड़ताल लिखते वक्त बड़ी जोर से मेरे दिमाग में आ रहा है. गाने की लाइन्स यूं हैं-

चांदी की डाल पर सोने का मोर… सोने का मोर
ताक-झांक ताक करे नीचे का चोर.

शिवराज की ये फोटोशॉप्ड तस्वीर वायरल होने के पीछे राजनीति तो है ही. साथ में ये ताक-झांक वाली बात भी है. दूसरों की थाली में झांकना, पड़ोसी की रसोई में कनखियों से तलाशी लेना, उसने क्या पहना, क्या ओढ़ा ये ताड़ना, इस किस्म का टुच्चापन हमारे यहां खूब होता है. और फिर एक दिन ऐसी ही हरकतों से किसी अखलाक की मॉब लिंचिंग कर दी जाती है. इसीलिए सलाह है. ऐसी बातों में बस अपना तय कीजिए. अपनी नैतिकता तय कीजिए. दूसरा क्या खा रहा है, इसपर क्यों सिर खपाना?


23 नवम्बर वैष्णोदेवी धाम में होंगे आयोजन

सिवनी । मुख्यालय से नागपुर रोड पर स्थित ग्राम सीलादेही की पहाडिय़ों पर विराजित श्रीमाता वैष्णवी देवी धाम में आगामी 23 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर विभिन्न आयोजन प्रतिवषानुसार होंगे।

अन्नपूर्णा महोत्सव समिति से मिली जानकारी के अनुसार विगत 3 नंवबर धनतेरस के दिन से आरंभ हुये 15 दिवसीय समारोह का समापन परंपरा के अनुसार 23 नवंबर दिन शुक्रवार को होगा, जहां दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, वहीं प्रात: काल से ही माँ अन्नपूर्णा देवी की विराजित प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन व हवन पूजन प्रकांड पंडितों की उपस्थिति में आरंभ हो जायेगा।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नागपुर से पधार रही भजन गायक गु्रप द्वारा देवी गीतों की अनुपम प्रस्तुति के साथ ही माता अन्नपूर्णा को 56 भोग शाम 4 बजे लगाये जायेंगे, जिसका वितरण सभी धर्म प्रेमियों के मध्य किया जायेगा। जो भी श्रद्धालु 56 भोग चढ़ाना चाहते है वे दोपहर 2 बजे वैष्णोदेवी धाम पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर सकते है।

आयोजन समिति ने इस अवसर पर नगर के सभी धार्मिक बंधुओ, सामाजिक व राजनैतिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सुरम्य पहाडिय़ों के मध्य विराजित माता वैष्णोदेवी भगवान पद्मनाथन का दर्शन लाभ ले।

SEONI : शांति समिति बैठक सम्पन्न

सिवनी – आगामी 21 नवम्बर को ईद मिलादुन्नबी एवं 23 नवम्बर को गुरूनानक जयंती त्यौहार को शांति पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया जाने हेतु शांति समिति बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विगत 20 नवंबर को कलेक्टर श्री गोपाल चंद की अध्यक्षता में किया गया | जिसमें अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड , पुलिस अधीक्षक श्री ललित सहित अन्य अधिकारियों तथा सभी शांति समिति सदस्यो तथा विभिन्न धर्मावलियों की उपस्थिति रही|

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 नवंबर को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा तथा बस स्टैंड मुंसिपल ग्राउंड में आकर समाप्त होगा। जिसके लिए आवश्यक सुरक्षा, साफ-सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी साथ ही कलेक्टर श्री डाड द्वारा सभी धर्मावलियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस एवं कार्यक्रमों में आचार संहिता पालन का विशेष ध्यान दिया जाए | किसी भी पार्टी विशेष का प्रचार प्रसार ना करें और ना ही करने दे, शांति पूर्ण रूप से त्यौहार मनाए |

दिव्यागों को दिया प्रशिक्षण

divyang election
सिवनी-आगामी 28 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के दौरान ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिये जिला निर्वाचन कार्यलाय द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाया रहा है।

इसी तरह जिले के दिव्याग मतदाताओं को मतदान के लिये विशेष सुविधाये मतदान केंन्द्रों में उपलब्ध कराई गई है। आज 20 नवम्बर को केवलारी विधानसभा के ग्राम पिपरिया कला में दिव्यगो को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे मतदान के दिन सुविधाजनक ढंग से अपने अधिकार का प्रयोग कर सके।

अधिवक्ताओं के मध्य पहुँचे मुनमुन राय

सिवनी-भाजपा विधि प्रकोष्ट सिवनी द्वारा सिवनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन जी का आज दिनांक 20/11/2018 को अधिवक्ता संघ सिवनी में अधिवक्तागणो से जनसंपर्क कराया गया

इस अवसर पर प्रकोष्ट के जिला संयोजक अधिवक्ता विनोद सोनी के नेतृत्व में नगर भाजपा उपाध्यछ बाबा पाण्डेय,विधि प्रकोष्ट नगर संयोजक ऋषभपाल सिंह बघेल,रुद्र देव राहंगडाले,मुकेश अवधिया,पंकज जैन,विनोद राय,प्रदीप वैस,मनोज प्रजापति,अदीप आर्य,रवि राय,नवीन पटेल,संतोष सोनकेशरिया,संजय विश्वकर्मा, अशोक यादव,रमेश बरमैया,संतोष मिश्रा, आशीष माहुले,महेंद्र मारको,दिनेश ग्यारसिया एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना मत देने की अपील की गई।