Home Blog Page 2137

विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया गया मतदान जागरूकता अभियान

सिवनी:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिवनी द्वारा नगर के पीजी कोलेज , डी पी कोलेज , व यूनिवर्सल कोलेज विद्यार्थीयो के बीच भारत गौरव अभियान की शुरुआत की ओर सभी विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया परिषद के ऋषभ चौरसिया ने बताया कि भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है इस बात पर गर्व करने का समय है आज बदलते हुए भारत में देश के युवक को अपनी भागीदारी सुनिशित करनी होगी ताकि युवा शक्ति के दम पर देश तेज़ गति व दो गूनी ताक़त के साथ विश्व शक्ति बन सके

भारत के गौरव की पुनः स्थापना पूरे विश्व में दिखाई पढ़ रही है हाल ही में अनेक अवशर आए है जब हम कि सभी ने भारत देश को गौरवदित किया है

इस अवशर पर परिषद के देवी सिंह जी , ऋषभ चौरसिया , बादल बेन .मयूर सोनी ,खिरेश जरगे , सानिध्य ,पार्थ , कुणाल व रागनी कुम्हारे , शेली प्रजापति , लीना शुक्ला ,आकाँक्षा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

गडकरी की 21 को बरघाट व सिवनी में आमसभा

Gadkari’s 21st Nov general meeting in Barghat and Seoni

सिवनी ।आगामी 28 नम्वबर के होने वाले मतदान के पूर्व भाजपा के सिवनी केंडिडेट मुनमुन राय एवं बरघाट से उम्मीदवार नरेश वरकड़े के पक्ष में प्रचार करने हेतु भाजपा के ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार 21 नवंबर को बरघाट एवं सिवनी में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

सिवनी विधानसभा प्रभारी सुजीत जैन द्वारा उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि गडकरी बरघाट में स्टेडियम ग्राउंड में दोपहर 12.30 बजे एवं सिवनी में मिशन स्कूल ग्राउंड में दोपहर 1.30 बजे सभा लेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि उक्त दोनों ही सभाओं को सफल बनाने की अपील भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, वरिष्ठ नेतागण, डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन, श्रीमती नीता पटेरिया, नरेश दिवाकर, कमल मर्सकोले, श्रीमती मीना बिसेन, सुजीत जैन, श्री अजय त्रिवेदी श्री परसराम सनोडिया, श्री ओम दुबे, संजू मिश्रा, सुनील बघेल, श्रीमती गोमती ठाकुर, गजेंद्र भगत के साथ ही मंडल अध्यक्ष बरघाट वि.स. से सर्वश्री राजेंद्र ठाकुर, नवल सिंह कटरे, ब्रजलाल सूर्यवंशी, परमानंद देशमुख, राजू डहरवाल, नीलकंठ तिवारी, एवं सिवनी वि.स. से नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ,नितेंद्र बघेल, सुरेश सनोडिया, राधेश्याम बधेल एवं रामदयाल ठाकुर सहित सभी जिला पदाधिकारियों द्वारा की गई है।




कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती 2018-19 अभी आवेदन करें – ESIC IMO Grade-II Recruitment 2018-19

ESIC Delhi Recruitment 2018-19 ( ESIC Recruitment 2018-19 ) कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ESIC Delhi Notification 2018 ) ने जूनियर इंजिनियर (Junior Engineer) निकाली हैं ! यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है |भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 15 दिसम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते है | सभी आवेदकों को सूचित किया जाता हैं कि इस ESI Delhi Recruitment 2018 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले , फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं





इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी www.khabarsatta.com के इस पोस्ट में दी गयी है | www.khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है ,अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com पर विजिट करें |विभाग का नाम (Name Of Department) – कर्मचारी राज्य बीमा निगम विभाग (Employee State Insurance Corporation Department )पद का नाम (Name Of Post) – जूनियर इंजिनियर (Junior Engineer)शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Qualification & Experiences)-  डिप्लोमा / डिग्री (इंजीनियरिंग – सिविल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) + 2 साल का अनुभव अथवा इसके समकक्ष  डिग्री होने पर भी मान्य है ऑफिशल जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन देखें ! , शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें , जो निचे दिया गया है |पद संख्या (Number Of Posts) – कुल 79 पद

आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date)- 16 नवम्बर 2018

आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date) – 15 दिसम्बर 2018

आयु सीमा (Age Limits) – इस ESIC Delhi Recruitment 2018 के लिए कैंडिडेट की आयु 16 दिसम्बर 2018 के अनुसार 18 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। कृपया आयु में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

चयन प्रक्रिया (Selection Process)- इस ESIC Delhi Recruitment 2018 के लिए लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट का चयन होगा।

परीक्षा शुल्क (Exam Fee/Application Fee) – इस कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती के लिए आवेदन की फीस सामान्य वर्ग (General/OBC) के लिए 500/- तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwD/Female) के लिए 250/- रूपये रहेगी |

सैलरी (ESIC IMO Salary) – कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नोटिफिकेशन के अनुसार ESIC Delhi Recruitment 2018 में चयनित आवेदकों को Pay Scale 35,400/- रूपये प्रतिमाह मिलेगी |

नौकरी करने का स्थान (Job Location)– दिल्ली  (Delhi Govt Jobs)

आवदेन कैसे करे (How To Apply)- इस  पोस्ट ( ESIC Delhi Recruitment 2018 )के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।  निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है|

ऑफिसियल नोटिफिकेशनक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनक्लिक करें

महत्वपूर्ण नोटिस- esic notification 2018 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे , यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती (ESIC 2018 ) के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले , फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |



सिवनी जनपद सीईओ का निलंबन प्रस्ताव कमिश्नर के समक्ष पेश

जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ सीईओ सुमन खातरकर जल्द ही निलंबित हो सकती हैं।

सिवनी- कलेक्टर गोपालचंद डाड ने मिली शिकायतों के बाद सीईओ को निलंबित करने का प्रस्ताव जबलपुर संभाग आयुक्त को भेज दिया है। सीईओ पर सचिवों से निर्वाचन के नाम पर एक से दो हजार रुपए वसूलने सहित आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे थे।

जनपद अध्यक्ष, सरपंच संघ के अध्यछ ब्रजेश राजूपत सहित विभिन्न पंचायतों के सचिव ने लिखित शिकायत कलेक्टर से की थी। सीईओ पर सचिवों से निर्वाचन के नाम पर रुपए वसूलने का आरोप जनपद पंचायत सिवनी की सीईओ सुमन खातरकर ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सचिवों से एक से दो हजार रुपए की राशि वसूल की थी। इसकी शिकायतें हुई थीं। इसके अलावा अन्य लापरवाहियां बरती गईं।

कलेक्टर गोपालचंद डाड द्वारा जबलपुर संभाग आयुक्त को भेजे गए निलंबन प्रस्ताव में बताया गया है कि सीईओ सुमन खातरकर ने मध्यप्रदेश भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया है। विधानसभा चुनाव कार्य में ईवीएम मशीन रखने के लिए 50 रैक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। इन रैक को खरीदने के लिए सीईओ ने प्रति पंचायत एक हजार रुपए की राशि वसूल कर जनपद में जमा कराने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए थे। सीईओ के निर्देश पर कुछ उपयंत्रियों ने जनपद पंचायत समन्वयक अधिकारी के पास और कुछ उपयंत्रियों ने सीधे सीईओ के पास राशि जमा कर दी थी। पंचायत समन्वय अधिकारी ने उपयंत्रियों से राशि प्राप्त कर दुकानदार व सीईओ को राशि दी थी।

निलंबन प्रस्ताव में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि सिवनी जनपद सीईओ का कार्यालयीन अमले पर नियंत्रण, मानीटरिंग व पर्यवेक्षण का आभाव है। इसके कारण मैदानी अमले को दिए गए सरकारी निर्देशों के अमल में नकारात्मक स्थिति निर्मित हुई है। साथ ही शासन की छवि खराब हुई है। सचिवों पर दबाव बनाकर राशि वसूल की गई। रुपए नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने के साथ ही चार सचिवों को नोटिस, थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया।

इन आधारों पर कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को सीईओ को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजा है।

अंतरिक्ष से भी दिखते हैं सरदार पटेल, अमेरिका की प्राइवेट कंपनी द्वारा ऊपर से ली गई ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की Photo वायरल

Statue of Unity : भारतीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उद्घाटन के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ। सोशल मीडिया पर इसकी ऊपर से ली गई एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

नई दिल्ली : Statue of Unity from Space : इन दिनों सांसें थाम देने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 597 फीट ऊंचा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर अमेरिका की एक प्राइवेट अर्थ इमेजिंग कंपनी प्लैनेट लैब ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में सरदार पटेल की 143 जयंती पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया था।

सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री थे जिनका आधुनिक भारत के एकीकरण में बहुत महत्वपूर्ण योगदान था। अमेरिकी निजी कंपनी की ओर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की फोटो 15 नवंबर को ऑब्लिक स्काईसाट की ओर से ली गई थी।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने की घोषणा गुजरात सरकार की ओर से 2010 में की गई थी और इसे बनाने का काम 2014 में शुरु हुआ था। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भारतीय मूर्तिकार राम वी सुतार ने डिजायन किया है। नीचे आप ऊपर से ली गई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तस्वीर देख सकते हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परियोजना की आधारशिला रखी थी। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। सरदार पटेल को समर्पित मूर्ति को पर्यटन के लिहाज से और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए यहां तक पहुंचने के लिए हवाई मार्ग और रेलवे कनेक्टिविटी देने पर भी काम किया जा रहा है।
इस मूर्ति को 33 महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है और इसे बनाने की लागत करीब 2989 करोड़ रुपए है। यहां आने वाले लोग बहुत दूर से ही इस मूर्ति को देख सकते हैं।

उम्मीदवार एक दिन में अधिकतम दस हजार रूपये नगद का कर सकेंगे हस्तांतरण

सिवनी- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अब उम्मीदवार या राजनैतिक दल द्वारा चुनाव व्यय अथवा दान के रूप में एक दिन में अधिकतम दस हजार रूपये नगद का ही हस्तांतरण किया जा सकेगा। .

पूर्व में यह राशि 20 हजार रूपये थी। दस हजार रूपये से अधिक राशि का भुगतान चैक , डिमांड ड्राफ्ट, इंटरनेट बैंकिंग (RTGS/NEFT) या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से ही किया जा सकेगा।

मोदी के कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गो में वाहन प्रवेश निषेध

छिन्दवाड़ा -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिनांक 18 नवंबर को जिला छिंदवाड़ा के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत करते हुए दिनांक 18 नवंबर को कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन दोपहर 3:00 बजे के बाद से पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा

/ व्ही व्हीआइपी मार्ग चौक से खजूरी चौक तक किसी भी वाहन के प्रवेश नहीं दिए जाएंगे साथ ही खजूरी चौक से वीवीआइपी मार्ग तक भी किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा सभा स्थल के आसपास रहने वाले रहवासी अपना पहचान पत्र अपने साथ अवश्य रूप से रखें क्योंकि परिचय पत्र दिखाने के बाद ही अपने गंतव्य की ओर पैदल ही जाने दिया जावेगा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं प्रियदर्शनी कॉलोनी गली नंबर 3 के सामने से आवागमन दोपहर 3:00 बजे से पूरी तरह से बंद रहेगा अतः सभी से अपील की गई कि कार्यक्रम के दौरान आने जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें साथ ही वीवीआइपी की सुरक्षा के कारण शहर में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा नो एंट्री का समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा सभा स्थल पर आने वाले पार्किंग व्यवस्था में निम्नलिखित हैं

– नागपुर परासिया की ओर से आने वाले वाहन के लिए गयासुद्दीन पाशा का आवासीय परिसर तथा आसाराम गुरुकुल स्कूल परिसर रहेगा

सिवनी नरसिंहपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सतपुड़ा क्लब आईटीआई परिसर पुराना स्कूल बिल्डिंग परिसर डाइट परिसर फॉरेस्ट कॉलोनी परिसर मधुबन कॉलोनी खजरी पुलिस लाइन छिंदवाड़ा रहेगी.

MP के लिए BJP का घोषणापत्र, रोजगार, और लड़कियों को स्कूटी का वादा

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को दृष्टि पत्र नाम दिया है. आज भोपाल में वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में बीजेपी ने दृष्टिपत्र जारी किया है.

मध्य प्रदेश में चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही बीजेपी ने जनता से वादों की झड़ी लगा दी है. राज्य सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के लिए हर साल 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा कराने का वादा किया है. सीएम ने युवा उद्यमियों को स्टार्ट अप की सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना करने का भी लक्ष्य रखा गया है.

सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र बनाया है. इसमें महिला सुरक्षा और प्रगति को प्राथमिकता दी गई है. सीएम ने कहा कि अगर बीजेपी की राज्य में फिर से सरकार बनती है तो बारहवीं में 75% से ज्यादा नम्बर लाने वाली लड़कियों को उनकी सरकार स्कूटी देगी. बीजेपी के मुताबिक इसका रजिस्ट्रेशन चार्ज भी सरकार देगी. सरकार इंटरनेट कनेक्शन वाली E-Library और ‘विजया लर्निंग सेंटर’ भी खोलेगी. ग्रामीण इलाकों की छात्राओं को महाविद्यालय तक ले जाने के लिए निशुल्क महिला बसों की व्यवस्था की जाएगी. लड़कियों को सैनिटरी प्रोडक्ट देने के लिए सरकार मुक्ता योजना लाएगी. इसके तहत उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी.

महिलाओं से जुड़े मुद्दे को तरजीह देते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी है, इस बार सरकार ने ‘नारी शक्ति संकल्प पत्र’ प्रस्तुत किया है जिसमें में महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा. इसके अलावा तेजस्विनी द्वारा स्वरोजगार को अभियान बनाया जाएगा.

सीएम ने भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने की घोषणा की है. शिवराज ने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये से शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जाएगा. व्यापारी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि GST मित्र योजना बनाएगी ताकि टैक्स भरने में आ रही कठिनाईयों को दूर किया जा सके. सीएम के मुताबिक नर्मदा एक्सप्रेस वे, चंबल एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य उनकी सरकार निर्धारित करेगी. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बिजली की क्षमता को 14000 मेगावाट तक हम ले जाएंगे. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए नलजल योजना शुरू की जाएगी.

किसानों के लिए उठाए जाने वाले कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मूल्य स्थिरीकारण कोष जो पहले 500 करोड़ रुपये से शुरू हुआ था उसे बढ़ा कर 2000 करोड़ करने का निर्णय सरकार ने लिया ताकि बाजार मूल्य गिरने पर किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके.

बता दें कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान है. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. मध्य प्रदेश के 53 जिलों में विधानसभा की 230 सीटें हैं.

नवीन स्थल पर आरभ हुआ भाजपा कार्यालय

सिवनी-नगर भाजपा सिवनी दवारा आज दोपहर पुनः नये स्थल पर प्रचार कार्य हेतु कार्यलाय आंरभ कर लिया गया है।

नगर भाजपा अध्यछ नरेंद गुड्डू ने बताया कि शिकायत के बन्द हुए कार्यलाय के स्थल को परिर्वतन कर तक्काल नये स्थान गांधी चौक ,शुक्रवारी बाजार में आरभ लिया गया।

इस अवसर आलोक दुबे,आशु जैन, पार्षद सोनी,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे