Home Blog Page 2135

नगर पालिका की गुमटी को स्वयं की संपत्ति बता कर बेचने की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी असलम बुलेट वाला गिरफ्तार

दलसागर सिवनी में नगर पालिका की गुमटी को स्वयं की संपत्ति बता कर बेचने की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी असलम बुलेट वाला गिरफ्तार

सहकारी बैंक सिवनी से रिटायर्ड कर्मचारी मोहन सिंह बघेल पिता बब्बू उर्फ़ लक्ष्मी नारायण बघेल उम्र 68 साल निवासी एकता कॉलोनी अकबर वार्ड सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत की गई की दलसागर सिवनी में गुमटी क्रमांक 3 को स्वयं का होना बताकर असलम बुलेट वाले पिता अनीश खान निवासी हड्डी गोदाम सिवनी ने दिनांक 19 दिसंबर 2011 को स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी कर खुद की गुमटी होना बताकर ₹325000 नगद ले लिया।

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी मोहन सिंह बघेल ने जब गुमटी के नामांतरण कराने के लिए नगर पालिका में आवेदन लगाया तो उसे पता चला कि यह गुमटी नगर पालिका की लीज की संपत्ति है जिसे बेचा जाना संभव नहीं है , साथ ही असलम खान की पत्नी मुमताज बेगम द्वारा नगर पालिका में लिखित आपत्ति दर्ज की गई की उनके पति असलम खान द्वारा गुमटी बेचने के लिए इकरार ही नहीं किया । रिटायर्ड बैंक कर्मचारी मोहन सिंह बघेल को 7 सालों में न तो गुमटी का स्वामित्व मिला ना ही असलम बुलेट वाले ने ₹325000 वापस किए ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित कुमार शाक्यवार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खांडेल के निर्देशन में और एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा द्वारा की गई जांच रिपोर्ट पर टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन ने मोहन सिंह बघेल के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में धारा 420 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध दर्ज किया और उपनिरीक्षक एन. एस. टेकाम एवं आरक्षक नितेश , राकेश ने तत्काल असलम पिता अनीश खान मिरासी हड्डी गोदाम निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है । असलम बुलेट वाले पर पूर्व से भी थाना कोतवाली में 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठकें सम्पन्न

मुनमुन राय के साथ कर रहे है प्रचार

सिवनी – युवा मोर्चा मुंगवानी मण्डल व् बंडोल मण्डल की बैठक सम्पन हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय “मुनमुन” जी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई।
जिसमे मुख्य रूप से मुंगवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सनोडिया जी, बंडोल मण्डल भाजपा अध्यक्ष श्री राधेश्याम बघेल जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री जयदीप सिंह चौहान जिला महामंत्री श्री युवराज सिंह राहंगडाले जिला मंत्री श्री तुलेश डहरवाल जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज गौतम भाजयुमो मुंगवानी मण्डल अध्यक्ष श्री शशि भूषण ठाकुर,बंडोल मण्डल अध्यक्ष श्री राकेश सेन, सिवनी नगर उपाध्यक्ष खुशेंद्र पवार व् सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी व् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SEONI छात्र-छात्राओं से धोखाधड़ी करने वाला महाराष्ट्र निवासी आरोपी गिरफ्तार

डॉक्यूमेंट चेकिंग के बदले वेतन दिलाए जाने के नाम पर छात्र-छात्राओं से धोखाधड़ी करने वाला महाराष्ट्र निवासी आरोपी गिरफ्तार

शायबा अंजुम पिता मुबीन खान निवासी मंगलीपेठ सिवनी के साथ-साथ सिवनी निवासी सोनाली उइके , साक्षी यादव, दीपिका यादव , सबीना बेगम ,राजेश्वरी विश्वकर्मा ,पूजा वर्मा , राम नारायण राजपूत , यासमीन, रोशनी विश्वकर्मा करीब एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट की गई सिवनी नगर में भैरोगंज परतापुर रोड में हनुमान व्यायामशाला के पास ध्यानचंद लखेरा के मकान में पिछले 6 माह से माइक्रो वर्क सलूशन नाम से ऑफिस बनाकर रह रहे निलेश बारामासे निवासी नागपुर के द्वारा कंपनी के डॉक्यूमेंट चेक करने के बदले में प्रति पेपर ₹80 दिए जाने का आश्वासन देकर पांच ₹5000 लेकर करीब 40 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया और इस रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें चेक किए जाने हेतु पेपर्स दिए गए ।

छात्र-छात्राओं ने रोजगार का सुनहरा अवसर मानकर नीलेश बारामासी पर पूरा भरोसा किया और उसके दिए गए कई पेपरों को चेक करके वापस दिया 4 – 6 माह गुजर जाने के बाद भी जब नीलेश बारामासी ने छात्र छात्राओं को उनके किए गए कार्य के बदले में पारिश्रमिक या वेतन नहीं दिया तो सभी छात्र-छात्राएं इकट्ठे होकर थाना कोतवाली पहुंचे जहां टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन ने तत्काल माइक्रोवेव सलूशन के मालिक नीलेश बारामासी पिता नारायण बारामासी निवासी जलालखेडा थाना जलालखेड़ा नागपुर महाराष्ट्र के विरुद्ध एफ. आई. आर. कर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडेल एवं एस. डी. ओ. पी. सिवनी श्री के. के .वर्मा के निर्देशन में कोतवाली स्टाफ सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा आरक्षक सुधीर के साथ भैरोगंज में ध्यानचंद लखेरा के मकान हनुमान व्यायामशाला के पास प्रतापपुर रोड में खोले गए ऑफिस की तलाशी ली गई और छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गए फॉर्म और रशीद बुक को जप्त करके कार्यालय को सील किया जाकर आरोपी नीलेश बारामासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ठगी के शिकार छात्र-छात्राओं ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि निलेश माइक्रो वर्क सलूशन नाम की कंपनी खोलकर उन्हें लंबे समय तक डॉक्यूमेंट चेकिंग के नाम पर रोजगार देने का वादा करता रहा और इसके लिए प्रत्येक छात्र छात्रा से ₹5000 जमा करा कर ठगी किया।

शाह का लखनादौन में आगमन गौरवशाली – प्रेम तिवारी

शाह का लखनादौन में आगमन गौरवशाली – प्रेम तिवारी

सिवनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी शुक्रवार 23 नवंबर को लखनादौन के म्युनिसिपल ग्रांउड में दोपहर 12 बजे एक विराट आम सभा लेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता तथा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत माननीय अमित शाह जी की सभा को सुनने के लिये ना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है बल्कि आमजनों में भी भारी उत्साह है। समूचे जिले से हजारों कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने लखनादौन पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह के लखनादौन आगमन के अवसर को गौरवशाली निरूपित करते हुये इस आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी, सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, श्री बोधसिंह भगत, श्रीमति संपत्तिया उइके, वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ. ढालसिंह बिसेन, महाकौशल विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमति नीता पटेरिया, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, श्रीमति शशि ठाकुर, बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वेदसिंह ठाकुर, श्री सुदर्शन बाझल, श्री सुजीत जैन, नपा अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, श्री राजेश त्रिवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति गोमती ठाकुर, भुवन लाल अवधिया, श्रीराम ठाकुर, संतोष अग्रवाल, ओम दुबे, जिला महामंत्री अशोक तेकाम, देवीसिंह बघेल, जिला मंत्री अरविंद केशरवानी, विजय लक्ष्मी नागोत्रा, प्रहलाद पटेल, लालू राय, श्रीमति पार्वती जंघेला, श्रीमति निशा ठाकुर, विजय बघेल, श्रीमति विमला वरकड़े, कोषाध्यक्ष श्री जागेश्वर पांडेय के साथ ही मंडल अध्यक्ष सर्वश्री आशीष गोल्हानी, नहार सिंह पटेल, प्रेमलाला यादव श्रीमति निशा ठाकुर, विजय बघेल, श्रीमति विमला वरकड़े, कोषाध्यक्ष श्री जागेश्वर पांडेय के साथ ही मंडल अध्यक्ष सर्वश्री आशीष गोल्हानी, नहार सिंह पटेल, प्रेमलाला यादव, राजा पटेल, प्रमोद पटेल, मोहन सरवैया, सुनील चंद्रा, नरेंद्र ठाकुर, नितेंद्र बघेल, सुरेश सनोडिया, राधेश्याम बघेल, रामदयाल ठाकुर, सचिन अवधिया, जागेश्वर बिसेन, रमेश राय, बसंत ठाकुर, ढालसिंह मर्सकोले, धमेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, परमानंद देशमुख, ब्रजलाल सूर्यवंशी, राजेंद्र डहरवाल एवं नीलकंठ तिवारी के साथ ही मोर्चा अध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान, भीम डहेरिया, मुकेश बघेल, रविंद्र परते, शफीक पटेल, किशोर सोनी, संजू मिश्रा द्वारा की गई है।

प्रचार ने पकड़ा जोर

मुनमुन को मिल रहा है भारी जन समर्थन
सिवनी-आगामी 28 नवम्बर को होने वाले मतदान के पूर्व आज 22 नवम्बर् को सिवनी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार मुनमुन राय ने जमकर सघन जन सम्पर्क किया है।

आज ग्रामीण भाजपा मंडल के द्वारा मंडला रोड के ग्राम पाथर फोड़ी,करकोटि,इंडावाडी, खमरिया,झील पिपरिया, घहरू टोला, चिंचबन्द,मुंडरई में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की ,इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यछ ओम दुबे,प्रहाल्द सनोडिया कोनियापार,सुंदर सनोडिया,शिव सनोडिया,सहित अन्य भाजपा ग्रामीण मण्डल सिवनी के पद अधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

विधान हुआ सम्पन्न

लखनादौन- संत शिरोमणि आचार्य भगवान विद्यासागरजी महा मुनिराज जी का गुरूबार को आचार्य पदारोहन दिवस के अबसर पर दिगम्बर जैन बड़ा जैन मंदिर में आचार्य छत्तीसी विद्यान का आयोजन रखा गया है।

जिसमे ,सुबह अभिषेक पूजन के बाद बिधान का आयोजन किया गया ,बिधान देबेन्द्र भैया पंचरत्न ओर कबिता बहन के द्वारा सम्पन्न हुआ, बिधान में देबेन्द्र भैया ने आचार्य श्री बिधासागर जी के जीबन पर अपने बियाख्यान दिए ,बिधान पर सम्पूड जैन समाज के अलाबा ,संजय सराफ ,सिंघई राजकुमार , धन्यकुमार , अभय जैन ,कपिल,रज्जु संदीप बंटी , डॉ बबलु,राजेश डाली, बिनोद भारती, चुन्नू जैन ,पराग जैन,रहे।

जियो ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, आज तक किसी ने नहीं दी यह सेवा

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए प्रत्येक कुछ दिन पर कुछ-ना-कुछ तोहफा देती है। अब जियो ने अपने ग्राहकों को ऐसी सुविधा दी है जैसी भारतीय टेलीकॉम इतिहास में किसी कंपनी ने नहीं दी है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल VOLTE रोमिंग सेवा शुरू की है।

जियो की इंटरनेशनल VOLTE सेवा सबसे पहले भारत और जापान के बीच शुरू होगी। जियो की इस सेवा का लाभ भारत से जापान और जापान से भारत आने-जाने वालों लोगों को मिलेगा और ग्राहक जापान में भी हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा अपने ही सिम कार्ड पर ले सकेंगे।

रिलायंस जियो ने अपनी इस सेवा के लिए जापान की टेलीकॉम कंपनी केडीडीआई के साथ करार किया है। इस सेवा को लेकर कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, ‘जियो अपने ग्राहकों को डाटा और कॉलिंग की बेहतर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। हम भारत आने वाले केडीडीआई कस्टमर्स का जियो नेटवर्क में स्वागत करते हैं।’

गौरतलब है कि हाल ही में ट्राई द्वारा कराए गए कॉल ड्रॉप टेस्ट में जियो को छोड़ सभी कंपनियां फेल हो गई हैं। जियो के अलावा कोई भी कंपनी कॉल ड्रॉप मामले में ट्राई के नियमों पर खरी नहीं उतर पाई। ट्राई ने यह टेस्ट देश के 8 प्रमुख राजमार्गों और तीन रेल मार्गों पर करवाए थे। सभी टेस्ट इसी वर्ष 24 अगस्त से 4 अक्तूबर के बीच हुए।
जियो सभी राजमार्गों पर कॉल ड्रॉप नियामकों पर खरी उतरी। जबकि बाकी कंपनियां कहीं फेल तो कहीं पास की हालत में रही। सरकारी कंपनी BSNL की हालत सबसे खराब बताई गई। जबकि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां कई राजमार्गों पर तय नियमों पर खरी नहीं उतरी पाई।

चुनरी भेंट, दीपदान एवं महाआरती का होगा लखनवाड़ा घाट में आयोजन

सिवनी । आगामी 23 नवंबर दिन शुक्रवार को मुख्यालय से छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित माँ वैनगंगा लखनवाड़ा घाट पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा एवं ग्रामवासियों के सहयोग से विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

समिति के आशीष बघेल ने बताया कि शाम 5 बजे से विशाल चुनरी माँ वैनगंगा को अर्पित की जायेगी, जिसके पश्चात प्रकांड पंडितों के सानिध्य में महाआरती के पश्चात श्रद्धालु महिला, पुरूष दीपदान करेंगे।

ज्ञात रहे कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रात: काल से ही इस घाट पर हजारों श्रद्धालु स्नान एवं दान का पुण्य लाभ कमाने हेतु पहुंचते है, जिसे देखते हुये सेवा अभियान द्वारा घाट में प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है। धार्मिक आयोजनों के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण भी किया जायेगा। सेवा अभियान लखनवाड़ा के सदस्यों ने जिले के सभी धार्मिक बंधुओं सहित अन्य नागरिकों से इस अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ कमाने का निवेदन किया है।

VIDEO कमलनाथ ने किया था सिवनी के साथ अन्याय : नितिन गडकरी

सिवनी। देश के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नई टेक्नालॉजी का उपयोग किया जा रहा है। जल्द भारत के किसान देश की ऊर्जा तैयार करेंगे। मुझे मालूम है कि बरघाट क्षेत्र धान का कटोरा है। यहां सबसे बढ़िया चावल तैयार होता है। फसल कटने के बाद जो चारा बचता है, उससे सीएनजी तैयार की जाएगी। इससे न केवल किसानों के ट्रैक्टर चलेंगे, बल्कि अन्य वाहन भी दौड़ेंगे। यह बात भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सिवनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुनमुन रॉय के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही

मिशन स्कुल मेदान ने हुई इस सभा के दौरान स्पाक्स के जिला सयोजक राजिव मिश्रा, अभय निगम ने भाजपा की सदस्यता ली,इसके अलावा लगभग डेढ दर्जन अल्प संख्यक युवाओ व् महिलाओ ने भी भाजपा की सदस्यता मंच पर ली।

बुधवार दोपहर नितिन गडकरी सिवनी पहुंचे। करीब 16 मिनट के भाषण में कांग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री निकलता है। एमएलए के पेट से एमएलए निकलता है। परिवारवाद कांग्रेस में हावी है, जबकि भाजपा योग्य और काबिल को मौका देती है।

गडकरी ने कहा कि वह नागपुर में पोस्टर चिपकाने और दीवारों पर लिखने का छोटा सा काम करते थे। भाजपा पार्टी ने मुझ जैसे को मौका दिया। पहले जिस कुर्सी पर अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी बैठते थे, आज उस कुर्सी पर मुझे बैठने का सौभाग्य मिला है। भाजपा पार्टी परिवारवाद के खिलाफ है।

‘गड़बड़ी की तो ठोंके बिना नहीं रहूंगा’

भूतल परिवहन मंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे फोरलेन को सिवनी से छीनना चाहते थे। कमलनाथ चाहते थे कि नागपुर जबलपुर जाने वाले छिंदवाड़ा से होकर जाएं। दस साल से फोरलेन (हाइवे) का काम अटका पड़ा था। मैंने मंत्री बनते ही सारी रूकावटें को दूर कर जबलपुर-सिवनी-नागपुर फोरलेन के अड़ंगे को हटवाया। उन्होंने गारंटी ली कि फोरलेन सड़क को सौ साल तक कुछ नहीं होगा।

जॉन कैरी के वाक्य को दोहराया

सभा के दौरान गडकरी ने अपने आफिस में लिखे अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन कैरी के वाक्य को दोहराते हुए कहा कि,” राष्ट्रपति का कहना था कि अमेरिका के लोग धनवान हैं, इसलिए वहां की सड़कें अच्छी नहीं हैं। बल्कि अमेरिका की सड़कें अच्छी हैं, इसलिए अमेरिका के लोग धनवान हैं। देश में तेजी से रोड बन रहे हैंं। मैं मुंबई से दिल्ली के बीच नया ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे बनवा रहा हूं। एक लाख करोड़ रुपए खर्च करके। मध्यप्रदेश में तीन एक्सप्रेस हाइवे बनवा रहा हूं।”

इस सभा में भाजपा के केंडिडेट दिनेश रॉय ,जिला अध्यछ प्रेम तिवारी,जिला भाजपा उपाध्यछ सन्तोष अग्रवाल,नगर अध्यछ नरेंदर् ठाकुर,किशोर सोनी के.के.सुनील बघेल पूर्व सांसद नीता पटेरिया,जिला पंचायत अध्यछ मीना बिसेन,नपा अध्यछ आरती शुक्ला, वेदसिंह ठाकुर,अजय पांडे बाबा,संजू मिश्रा,जय सनोडिया,शुभम राजूपत सहित भाजपा के पद अधिकारी,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।