Home Blog Page 2131

धूमधाम से मनाया गया काल भैरव का जन्मोत्सव

आदेगांव. द्वितीय काशी के नाम से प्रसिद्ध भगवान श्री कालभैरव की नगरी आदेगांव में शुक्रवार को भैरव अष्टमी के अवसर पर भगवान कालभैरव का जन्मोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। गढी प्राचीर में स्थित श्रीकालभैरवनाथ स्वामी के प्रकटोत्सव पर्व पर नगर सहित अन्य जिलों के हजारों दर्शनार्थियों ने भगवानश्री के दर्शन कर पुण्य लाभ संचित किया। जन्मोत्सव का कार्यक्रम गुरुवार की रात्रि 12 बजे से ही आरंभ हो गया था। ग्राम में गढी प्राचीर में मंदिर के अंदर विराजमान भगवान श्रीकालभैरव की पूजन अर्चन के उपरांत भक्तजनों ने केक काटकर जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सुबह मंदिर के पुजारी राधे साहू एवं साथियों ने मंदिर में विराजमान भगवानश्री के जन्मोत्सव पर्व पर शुक्रवार को गढी प्राचीर मे विराजमान भगवान श्रीकालभैरव नाथ स्वामी, श्रीगणेश भगवान, श्रीबटुकभैरव नाथ स्वामी, श्रीदूधिया भैरव नाथ स्वामी, शेषनाग महाराज व भगवान शिव के परिवार का जलाभिषेक दुग्धाभिषेक पंचामृत अभिषेक करने के उपरांत सभी प्रतिमाओ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर मे नगर मे भगवान श्री कालभैरव नाथ स्वामी जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। तदोपरांत मंदिर परिसर मे भगवान श्री को महाप्रसाद का भोग अर्पण कर श्रृद्धालुओ मे वितरण का कार्य दिन भर चलेगा।

दोपहर भगवानश्री को ग्रामवासियों ने भंडारा भोग का अर्पण कर श्रद्धालुओं में वितरण का कार्य आरंभ किया। इसी बीच कल दिनभर हवन पूजन के कार्यक्रम के साथ-साथ यूजिकल ग्रुप के साथियों द्वारा भजन संगीत कार्यक्रम की दोपहर दो बजे से रात्रि लगभग आठ बजे तक लगातार प्रस्तुति दी गई। संध्याकालीन महाआरती के उपरांत विभिन्न भजन मंडलियों ने भी देर रात्रि तक इस पावन परिसर में भव्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

सशस्त्र सेना झण्डा निधि में योगदान की अपील

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, शौर्य चक्र कर्नल यशवंत कुमार सिंह (से.नि.) ने शासकीय-अशासकीय संस्थानों, नागरिकों और छात्र-छात्राओं से इस वर्ष भी ‘सशस्त्र सेना झण्डा निधि’ में अधिक से अधिक योगदान देने की अपील की है।

सशस्त्र सेना झण्डा निधि का उद्देश्य भारतीय नागरिक, सैनिकों के बलिदान और शौर्य के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए सहयोग करना है। झण्डा निधि में कोई भी व्यक्तिगत रूप से दान राशि जमा कर सकता है। दान की राशि आयकर से मुक्त है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डाड ने व्यक्त किया आभार

सिवनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल चंद डाड ने जिले में विधानसभा निर्वाचन-2018 के लिए 28 नवम्बर 2018 को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर जिले के सभी मतदाताओं , राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, नागरिकों, पत्रकारों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया है।

सिवनी अफ्रीकन कछुऐ के परिवहन करने वाले आरोपी पहुंचे जेल

सिवनी । जिले के डूंडासिवनी पुलिस ने एक चौपहिया वाहन से 6 कछुए परिवहन करने वाले दो आरोपियो माननीय न्यायालय सिवनी गुरूवार को पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने दो आरोपियों को 13 दिसंबर 2018 तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है।

नगर निरीक्षक, डूंडासिवनी थाना प्रदीप बाल्मीकि ने बताया कि बीते दिवस 26 नंवबर 2018 को सूचना के आधार पर जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के एक वाहन से 6 कछुए बरामद किए गये थे तथा इन कछुओं को परिवहन करने वाले दो आरोपी क्रमश: कौशिक (30) पुत्र श्यामल दास और बलराम (34) महादेव निवासीगण हुगली पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया था। इसके पश्चात मामला जांच हेतु वन विभाग को सौंप दिया था तथा 27 नवंबर को एसटीएसएफ दल भोपाल ने जांच की, जिसमें पाया गया कि पश्चिम बंगाल से शिर्डी (महाराष्ट्र) की ओर परिवहन किये जा रहे 6 कछुए भारतीय प्रजाति के नहीं बल्कि अफ्रीकन प्रजाति रेगिस्तान में पाये जाने वाले है व प्रत्येक की कीमत 3 से 5 लाख है।

बताया गया कि दोनों आरोपियों के विरूद्ध कस्टम एक्ट 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर गत दिवस माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां दोनो आरोपी जेल भेजे गये है। नगर निरीक्षक के अनुसार इस प्रकरण में इंदौर कस्टम विभाग की टीम भी जांच कर रही है तथा बरामद अफ्रीकन प्रजाति के 6 कछुओं को वन विहार भोपाल भेजा गया है।

नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर अपहरण और बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

सिवनी-26 नवंबर 2018 को सिवनी नगर में 16 वर्ष की नाबालिग बालिका के घर से सहेली के घर जाने का कह कर जाने के बाद अचानक गायब हो जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन को नाबालिग बालिका के तत्काल पतासाजी कर दस्तयाब किए जाने के निर्देश दिए गए ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडले एवं एसडीओपी सिवनी श्री के. के. वर्मा के निर्देशन में टी.आई .कोतवाली अरविंद जैन ने नाबालिग बालिका के पतासाजी के लिए तत्काल टीम भेज कर प्रयास किए और उक्त नाबालिग बालिका को उप निरीक्षक राहुल बघेल, आरक्षक चंचलेश, महिला आरक्षक फरहीन ने छिंदवाड़ा में आनंद नगर में आरोपी सुनील टेकाम पिता कुवंर लाल टेकाम उम्र 21 साल निवासी ग्राम बर्रा थाना छपारा के कब्जे से दस्तयाब किया ।

पकड़े गए आरोपी सुनील टेकाम ने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि वह आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुका है और अपने दोस्त राजेश भलावी पिता पुस्सु लाल भलावी उम्र 20 साल निवासी पिपरिया थाना छपारा के सहयोग से सिवनी से ऑटो से चौरई पहुंचा और उस दिन बस में बंद होने से चौरई से मैजिक गाड़ी से छिंदवाड़ा पहुंचकर आनंद नगर में रामचरण मालवी के घर में कमरा किराए से लेकर लड़की को रख कर नाबालिक बालिका के का देह शोषण करता रहा ।

प्रकरण में दोनों आरोपी को धारा 363 , 366 , 376 ( एन) , 34 भारतीय दंड विधान एवं 5/ 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है ।

पाकिस्तानी हवाएं डाल रहीं खलल रविवार को पारा लगा सकता है गोता!

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छाये छुटपुट बादलों के बावजूद बुधवार को मौसम में ठण्डक बनी रही। मतदान के उत्साह के बीच मतदान केन्द्रों के बाहर लोग धूप का आनंद लेते नजर आये।

मौसम विभाग के सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि बार – बार आये चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अनिश्चितता बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पाकिस्तान के ऊपर चक्रवात कारण बन रहा है। इससे हवा की दिशा उत्तरी – पश्चिमी है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तरी हवा जहाँ हिमालय की सर्दी को यहाँ तक पहुँचा देती है, वहीं पश्चिमी हवा मौसम में नमी बढ़ा देती है। इसी वजह से बादल के घेरे भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पश्चिमी और उत्तरी हवा के खेल के बीच भी पारे के नीचे जाने का अनुमान है। यदि पश्चिमी हवा और विक्षोभ हावी हुआ तो संभाग में कहीं – कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी संभावनाएं कम ही नजर आ रहीं हैं।

मौसम विभाग के सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि मौसम के मिज़ाज में रविवार से परिवर्तन आने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो रविवार को रात में पारा गिरकर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के बीच बुधवार को मौसम में सर्दी का असर रहा। सुबह से ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आये। धूप चढ़ने के साथ मतदान केन्द्रों पर चहल – पहल बढ़ी। यहाँ भी लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आये। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सर्दी का यह असर उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण ही था।

यदि उत्तरी हवाएं प्रभावी होती हैं, तो आने वाले 24 घण्टों में सर्दी का असर बरकार रहेगा, हालांकि बादलों की वजह से तेज ठण्डक के आसार कम हैं। मौसम में चक्रवात और तीसरी बार आये पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी कम है। पाकिस्तान के ऊपर चक्रवात का घेरा के कारण हवा की दिशा उत्तरी नहीं हो पा रही है। धीरे – धीरे सर्दी बढ़ेगी।

जिले में हुआ 78 प्रतिशत मतदान

जिले वासियों ने भी जनपर्व में बढ चढ कर लिया हिस्‍सा

सिवनी – सिवनी जिले के चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शाम 5 बजे लगभग 78 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र बरघाट में 79.82 प्रतिशत, सिवनी विधानसभा क्षेत्र में 77.49 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र केवलारी में 82.52 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र लखनादौन 73.87 प्रतिशत मतदान सम्‍पन्‍न हुये।

जिले के दिव्‍यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं के बिना लाईन में लगे मतदान की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई। तथा जिले में स्‍थापित 75 ऑल वुमेन मेनेजमेंट बूथ में महिला कर्मचारियों द्वारा मतदान कराया गया। जिले वासियों ने भी इस जनपर्व में बढ्चढ् कर हिस्‍सा लिया। निर्वाचन कार्य में संलग्‍न शासकीय कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र के माध्‍यम से मतदान किया गया।

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के कुल 1342 मतदान केन्‍द्रो में बुधवार 28 नवम्‍बर को प्रात: 8 बजे से मतदान प्रारम्‍भ किये गये तथा सांय 5 बजे तक चलते रहे। कुछ मतदान केन्द्रों पर शाम 5 बजे के बाद भी लाईन लगी होने के कारण पीठासीन अधिकारी द्वारा उन्हे टोकन देकर मतदान की प्रक्रिया जारी रखी गई।

अधिकृत मतदान प्रतिशत की घोषणा पीठासीन अधिकारियों द्वारा सामग्री जमा कराते समय सौंपी जाने वाली पीठासीन की डायरी के आधार पर घोषित की जायेगी।

सोच बदलो देश बदलेगा : inspiration video

आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है

मतदाताओ ने दिखाया भारी उत्साह

दोपहर 1 बजे तक मतदान 48 परसेंट हो चूका है

सिवनी-जिले की 4 विधानसभाओं के आज 28 नवम्बर की सुबह 8 बजे से आंरभ हुए मतदान के लिये महिला , पुरुषो, युवाओं में भारी उतसाह दिखाया । सुबह से केंद्रों में भारी सुरक्षा वयस्था के बीच 90 साल तक के महिला पुरुष बुर्जगों ने भी मत दान किया।।

आल वुमन पोलिग बूथों में विशेष व्यवस्था के बीच मतदान हुआ वही दिव्याग भी अपने अधिकार का प्रयोग करते नजर आये। जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ और भाजपा के सिवनी उम्मीदवार मुनमुन रॉय, ने मत डाला।

सिवनी विधानसभा में 44.64 %
बरघाट में 50.35 %
केवलारी में 49.99 %

लखनादोन्न में 45.64 %

मतदान हुआ है।

रजनीश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

सिवनी // दिनांक दिनांक 26 नम्वबर समय लगभग 8:30 बजे रात्रि में सारसडोल थाना उगली तहसील केवलारी जिला सिवनी के देवी चौक में वाहन क्रमांक MP 43 T 0366, MP 04 CJ 9199 एवं अन्य गाडीयों से पहुंचकर एकत्रित होकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी रजनीश हरवंश सिंह एवं सम्मिलित अन्य लोगों के द्वारा चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के उपरांत चुनाव प्रचार कर आदर्श आचरण संहिता और कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिवनी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में लागू धारा 144 द.प्र.सं. का उल्लंघन करना पाया गया है

जिसकी विडियोग्राफी फुटेज एवं मौका पंचनामा के आधार पर अभ्यर्थी रजनीश हरवंश सिंह एवं उक्त प्रचार कार्य में सम्मिलित अन्य लोगों के विरूद्ध रिटर्निंग आफिसर विधानसभा क्षेत्र 116-केवलारी के निर्देशन पर थाना उगली जिला सिवनी में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।