मोतीनाला में गिरा आटो

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

सिवनी- बरघाट रोड मोतीनाला में आटो रिक्शा गिर जाने के कारण आटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उस आटो में ड्रायवर के अतिरिक्त बोरे भरे हुये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीनाला के निकट आटो रिक्शा के आते ही एक अन्य वाहन ने आटो रिक्शे को कट मारा जिसके कारण संतुलन बिगडऩे से आटो नीचे गिर गया।

ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भी यहां पर छोटा हाथी गिर गया था और क्षतिग्रस्त हो गया था इसके बावजूद भी संबंधितों ने कोई प्रयास नही किये क्षेत्र के पार्षद सुरेन्द्र करोसिया ने बताया कि इस नाले का कायाकल्प करने के लिये पूर्व कलेक्टर धनराजू एस ने प्रयास किये थे और नाले से लगे हुये भाग में रैलिंग लगाये जाने का प्रयास भी किया था लेकिन स्थानांतरण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।

गौरतलब है कि यह मार्ग सिंगल मार्ग है और यहां पर मंडला एवं बालाघाट से आने वाले वाहनों की संख्या लगभग 500 से अधिक होती है साथ ही इसी मार्ग से केन्द्रीय विद्यालय एवं कबीर वार्ड एवं आसपास के कस्बो से लोगों का आना,जाना भी बना रहता है। और लगातार चौपहिया एवं बड़े वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है इस संबंध में डूंडासिवनी में स्थित पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्यवाही नही करते जिसके कारण आये दिन दुर्घटनायें घटती है।

इस क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग को सिटी रोड घोषित किया जाये एवं हैवी वाहनों को नगर प्रवेश अन्य मार्ग से कराया जाये। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। और इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *