Homeसिवनीमध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: एक मतदान केंद्र पर फिर होगी वोटिंग

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: एक मतदान केंद्र पर फिर होगी वोटिंग

Date:

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के एक बूथ पर फिर से मतदान की घोषणा कर दी है। यूं तो सतना से भी ईवीएम खराब होने की कई खबरें आई थीं लेकिन यहां किसी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों ने फिर से चुनाव की मांग की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेक शीट और ईवीएम के आंकड़ों में 56 वोट का अंतर पाया गया। कहा गया कि ईवीएम की जिम्मेदारी संभाल रहा अधिकारी इस मामले में सक्षम नहीं था। इस बाबत रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयोग को भेज दी गई है।

भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया को बताया, “हम आगे की कार्रवाई करने से पहले हमारे स्थानीय नेताओं और मतदान एजेंटों के साथ तथ्यों की जांच करेंगे।” जिसके बाद राज्य कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओजा ने कहा, “अगर विलंब तीन घंटों से अधिक था, तो फिर से मतदान करने के लिए कहा गया है, लेकिन दो घंटे से ज्यादा देरी नहीं हुई है, इसलिए हम इस मामले पर इतना जोर नहीं दे रहे।”

मध्यप्रदेश में इस बार 74.85 फीसदी मतदान हुआ है जो पिछले विधानसभा के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेक शीट और ईवीएम के आंकड़ों में 56 वोट का अंतर पाया गया। कहा गया कि ईवीएम की जिम्मेदारी संभाल रहा अधिकारी इस मामले में सक्षम नहीं था। इस बाबत रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयोग को भेज दी गई है।

भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया को बताया, “हम आगे की कार्रवाई करने से पहले हमारे स्थानीय नेताओं और मतदान एजेंटों के साथ तथ्यों की जांच करेंगे।” जिसके बाद राज्य कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओजा ने कहा, “अगर विलंब तीन घंटों से अधिक था, तो फिर से मतदान करने के लिए कहा गया है, लेकिन दो घंटे से ज्यादा देरी नहीं हुई है, इसलिए हम इस मामले पर इतना जोर नहीं दे रहे।”

मध्यप्रदेश में इस बार 74.85 फीसदी मतदान हुआ है जो पिछले विधानसभा के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related