Home Blog Page 2123

phone throwing editing app | phone flying video kaise banaye | Flying Phone throwing Video |

Flying Phone वाला Video कैसे बनाये Phone Throwing Video Editing App
Flying Phone वाला Video कैसे बनाये in hindi

इस पोस्ट के अंत में आपको वीडियो tutorial और एप्लीकेशन का लिंक भी मिलेगा जिससे आप और बेहतरीन तरीके से फ्लाइंग फ़ोन वीडियो बना पायेंगे आइये आज हम आपको बताते है की फ्लाइंग फ़ोन वाला वीडियो कैसे बनाते है नीचे एक वीडियो और एप्लीकेशन डली हुई है जिससे आप और तरीके से वीडियो बनाना समझ पायेंगे

phone flying video kaise banaye

ये वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन बहुत ही ट्रेंडिंग एप्लीकेशन है इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके हम अपने टिक टोक या अपने व्हाट्सएप स्टेटस के लिए मजेदार वीडियो बना सकते हैं। अब दिन लोग मजेदार वीडियो ग्राफिक्स चाहते हैं जैसे कि उनकी तस्वीरें वीडियो में तैरती हैं और यह एप्लीकेशन एक अच्छा यूजर इंटरफेस भी है। पिटू एप्लीकेशन में फोटो एडिटिंग फीचर है, जिससे हम एप्लीकेशन में अद्भुत फोटो एडिटिंग कर सकते हैं। जैसे सुशोभित चित्र आदि

मुझे लगता है कि आप अपने दोस्तों के सर्कल में कुछ वीडियो देख सकते हैं कि एक लड़का फोन फेंक रहा है और उसकी या हमारी तस्वीर उस फोन में दिखाई देती है जिसे उसने पकड़ा हुआ है। उस वीडियो को देखने के बाद आप भी उस तरह का वीडियो बनाना पसंद करते हैं? मुझे चिंता नहीं है कि मैं यहां आपके लिए मदद कर रहा हूं .. मैं आपको बताऊंगा कि इस लेख में ट्यूटोरियल बनाने के लिए अद्भुत फोन फेंकने वाले वीडियो प्रभाव और जन्मदिन वीडियो प्रभाव कैसे बनाएं।

पिटू फन वीडियो एप्लीकेशन डाउनलोड करें Download The Pitu Fun Video Application

पिटू वीडियो एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए मैंने इस लेख के नीचे एप्लिकेशन डाउनलोडिंग लिंक दिया है, आप उस एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

पिटू एप्लीकेशन में वीडियो कैसे उपयोग करें या कैसे संपादित करें? How To Use or How To Edit Videos In Pitu Application?


पिटू एप्लीकेशन को खोलने के बाद आप फन वीडियो मेनू को क्लिक करके देख पाएंगे। आगे उनके बहुत सारे मजेदार वीडियो टेम्प्लेट उपलब्ध होंगे। आप प्रीसेट टेम्प्लेट डाउनलोड कर सकते हैं जिसे आप अपनी फोटो के साथ वीडियो बनाना पसंद करते हैं।

phone flying video kaise banaye

क्लिक करने के बाद उस प्रीसेट को ओपन करें और स्टार्ट पर क्लिक करें .. आप की फोटो को सेलेक्ट करें फिर प्रीव्यू बटन पर क्लिक करें। आपको रेंडर आइकन के पूरा होने के बाद उसके रेंडर के पूरा होने तक इंतजार करना होगा। अब आप अपने फ्लाइंग फोन को अपनी या हमारी तस्वीर या फोटो के साथ साझा कर सकते हैं।

अब यह आपका वीडियो DCIM कैमरा फ़ोल्डर में संग्रहीत किया जाएगा, बिना किसी समस्या के आप उस वीडियो को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साझा करने में सक्षम हो सकते हैं

phone flying video kaise banaye

कोतवाली पुलिस के मेहमान बने 6 जुआरी

seoni news

SEONI // सब्जी मंडी सिवनी के सुलभ कांप्लेक्स के पास थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद जैन के निर्देशन में प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक नितेश ,राकेश इरफान ने ताश के पत्तों से दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मंगल प्रसाद गोली निवासी डूंडा सिवनी, टिक्कू कोष्टा निवासी हड्डी मोहल्ला , नरेश परशुराम निवासी कुम्हारी मोहल्ला, मंगली पेठ , याकूब कुरेशी निवासी तिग्गा मोहल्ला सिवनी , अंसार खान निवासी हड्डी गोदाम सिवनी, जावेद मुसलमान निवासी कुंजड़ी मोहल्ला, को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनके पास से ₹6540 रुपए जप्त किए जाकर गिरफ्तार किया गया।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने वाजपेयी का इसी साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजपेयी को 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में उनके जन्मदिन से ठीक पहले जारी किया गया है। संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में वाजपेयी के खास सहयोगी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे|
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को हर साल ‘सुशासन दिवस’ मनाया जाता है। वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने वाजपेयी का इसी साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

ऐसा है सिक्का
स्मारक सिक्के पर सामने की तरफ भारत का प्रतीक चिह्न है। इस पर अशोक स्‍तंभ और इसके नीचे देवनागिरी लिपी में ‘सत्‍यमेव जयते’ अंकित है। सिक्के पर देवनागिरी लिपी में ‘भारत’ और रोमन अक्षरों में ‘INDIA’लिखा है।
प्रतीक चिह्न के नीचे सिक्के का मूल्य ‘100’ अंकित है। सिक्के के दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर और देवनागिरी व रोमन लिपि में उनका नाम लिखा गया है। उनके जन्म और निधन का साल 1924-2018 भी इस पर अंकित है।

CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा Time Table, जानिए किस दिन होंगे कौन से पेपर, देखें Date-Sheet

परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ एग्जाम की डेट-शीट (Date-Sheet) भी जारी.
cbse time table

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE (Central Board of Secondary Education) ने वर्ष 2019 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है. CBSE की ये दोनों परीक्षाएं अगले साल फरवरी में होंगी. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर मार्च और अप्रैल के शुरुआती हफ्ते तक संचालित की जाएंगी. बोर्ड ने रविवार की देर शाम इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की. बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा जहां 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी, वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल को समाप्त होंगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ एग्जाम की डेट-शीट (Date-Sheet) भी जारी कर दी है. इसके तहत 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित के साथ होगी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अनुसार होंगी. सीबीएसई बोर्ड द्वारा देर शाम परीक्षा की तिथियों की घोषणा के बाद कुछ देर तक बोर्ड की वेबसाइट से जानकारी लेने में छात्रों को परेशानी हुई, क्योंकि अत्यधिक ट्रैफिक के कारण सीबीएसई की साइट ओपन नहीं हो पा रही थी.

सुबह 10.30 बजे से होगी परीक्षा
टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, सीबीएसई की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं इस बार सुबह के सत्र में ली जाएंगी. बोर्ड के अनुसार यह परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक होंगी. छात्रों को एग्जामिनेशन हॉल में सुबह 10 बजे आंसर-शीट दी जाएंगी. वहीं प्रश्न-पत्र 10.15 बजे बांटे जाएंगे. बोर्ड ने इस बार यह ख्याल रखा है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख, बोर्ड की परीक्षाओं से न टकराए. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट संभवतः जून के पहले सप्ताह में आ जाएगा.

यह है exam schedule
10वीं की परीक्षा
7 मार्च – मैथेमेटिक्स
13 मार्च – साइंस (थ्योरी)
साइंस (प्रैक्टिकल)
19 मार्च – हिंदी (कोर्स A)
हिंदी (कोर्स B)
23 मार्च – इंग्लिश (Comm.)
इंग्लिश (LNG & LIT.)
29 मार्च – सोशल साइंस

10वीं की परीक्षा की डेट-शीट यहां देखें.

12वीं की परीक्षा
साइंस स्ट्रीम
2 मार्च – इंग्लिश Elective-N
इंग्लिश Elective-C
इंग्लिश Core
5 मार्च – फिजिक्स
12 मार्च – केमिस्ट्री
15 मार्च – बायोलॉजी
18 मार्च – मैथेमेटिक्स

कॉमर्स स्ट्रीम
16 फरवरी – Cost Accounting
Fin. Accounting
2 मार्च – इंग्लिश Elective-N
इंग्लिश Elective-C
इंग्लिश Core
14 मार्च – बिजनेस स्टडीज
18 मार्च – मैथेमेटिक्स
27 मार्च – इकोनॉमिक्स
28 मार्च – इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल
कंप्यूटर साइंस

आर्ट्स स्ट्रीम
20 फरवरी – फैशन स्टडीज
7 मार्च – जियोग्राफी
11 मार्च – सोशियोलॉजी
19 मार्च – पॉलिटिकल साइंस
25 मार्च – हिस्ट्री
27 मार्च – इकोनॉमिक्स
29 मार्च – साइकोलॉजी
1 अप्रैल – होम साइंस
2 अप्रैल – फिलॉसफी

12वीं की परीक्षा की डेट-शीट यहां देखें.

SPL का पहला दिन- मिशन ग्राउंड में उमड़ी दर्शकों की भीड़

भारी उलट फेर करके ग्रीनसिटी क्लब और पृथ्वी 11 ने अगले चरण में बनाई जगह
seoni spl

सिवनी प्रीमियर लीग के आगाज़ के साथ ही क्रिकेट का रोमांच सिवनी के मिशन ग्राउंड में देखने को मिला जहा चौकों छक्कों की बारिश देखकर सिवनी नगर की जनता ने भरपूर आंनद उठाया।

SPL सीज़न टू का आज का पहला मैच प्रात 8:00 बजे से से गजानंद स्पोर्ट्स और सिंघम वॉइस के मध्य खेला गया जिसमें गजानन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 99 रन बनाए जिसमें दद्दू ने शानदार 61 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंघम11 ने 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली जिसमें श्याम सुंदर ने 34 गेंदों में 59 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे इस मैच में सिंघम इलेवन ने 8 विकेट से जीत हासिल की गौरतलब हो सिवनी प्रीमियर लीग पहले दिन के पहले मुकाबले में ही शानदार दो अर्ध शतक बने वहीं ।।

SPL के पहले दिन ही लगे 3 अर्ध शतक।।

आज का दूसरा मैच 10:00 बजे से सद्भाव क्लब साइनिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें शाइनिंग स्टार ने टॉस जीतकर सद्भाव 11 को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया सद्भाव 11 ने निर्धारित10 ओवरों में 94 रन बनाए विजय चौहान ने शानदार 23 गेंदों में 50 रन बनाए ये प्रतियोगिता का पहले दिन का तीसरा अर्धशतक था लक्ष्य का पीछा करते हुए नीरज वर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 11 गेंद में 21 रन बनाए इस तरह से साइनिंग स्टार ने ये मैच 3 विकेट से जीता जिसमें मैन ऑफ द मैच नीरज वर्मा रहे।।

एक ओवर में लगातार 4 विकेट गिरने से बैनगंगा पैंथर मुकाबले से बाहर
seoni premier league

तीसरा मैच वैनगंगा पैंथर और ग्रीन सिटी के बीच खेला गया ग्रीन सिटी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया लेकिन निर्धारित 10 ओवरों में केवल 78 रन ही बनाए जिसमें अड्डू मासाहब ने 28 गेंद खेलते हुए शानदार 46 रन बनाए इस रोमांचक मैच में ग्रीन सिटी की ओर से शमीम खान की घातक गेंदबाजी के प्रदर्शन से अंतिम ओवर में 3 विकेट झटकने से ग्रीन सिटी ने यह मैच 1 रन से जीत हासिल की इस मैच के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी अड़डू रहे।।

पहले दिन का चौथा मैच अपने निर्धारित समय 1:30 में प्रारंभ हुआ जिसमें बॉयज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अपने 9 विकेट खोकर मात्र 78 रन बनाएं इसमें आसिफ पटेल ने मात्र 12 गेंदों में शानदर 40 रन बनाए आज के इस रोमांचक मैच में पृथ्वी टाइम्स टीम ने अंतिम ओवर में संघर्ष करते हुए 4 विकेट से जीता इस मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रवीण बघेल रहे जिन्होंने एक ही ओवर में बॉयज क्लब के महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके।।

सिवनी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के पहले दिन का अंतिम मैच शाम 3:00 बजे से राजपूताना क्लब सिवनी और अर्जुन क्लब के बीच खेला गया जिसमें राजपूताना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 119 रन बनाए ये स्कोर पहले दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा विशाल लक्छ का पीछा करने में उतरी अर्जुन क्लब मात्र 90 रन ही बना पाई इस तरह राजपूताना क्लब ने आज की सबसे बड़ी जीत 30 रन से हासिल की इस मैच में मैन ऑफ द मैच दिनेश चिल्ला रहे जिन्होंने के 14 गेंदों में 35 रन बनाए और वही बेहतर गेंदबाजी करके महत्वपूर्ण दो विकेट भी हासिल किए।।
सिवनी प्रीमियर लीग के संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने सिवनी की जनता से क्रिकेट का भरपूर आनंद लेने के लिए मिशन ग्राउंड पहुचने की अपील की है क़ाबिज़ ने बताया कि प्रत्येक दी 5 मैच खेले जाने है पहला मैच सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।।

Whatsapp के जरिए में फैल रहा है बाल पार्नोग्राफी का जहर: सर्वे

उत्पीड़न-रोधी स्टार्टअप एंटी टॉक्सिन के अनुसार, टेकक्रंच ने अपनी जांच में पाया कि इनमें से कई समूह मौजूदा समय में सक्रिय हैं. इनमें से कुछ समूह तो अपने काम को छुपाते भी नहीं.
FILE IMAGE

बाल पोर्नोग्राफी को फैलाने वाले लोग वाट्सएप का इस्तेमाल इस संबंध में सामग्री को फैलाने के लिए धड़ल्ले से करते हैं. टेकक्रंच की रपट के अनुसार, पर्याप्त मानव मध्यस्थों(ह्यूमन मोडरेटर्स) के अभाव में, इस प्रसिद्ध त्वरित मैसेजिंग एप की स्वचालित प्रणाली पर इस तरह की सामग्रियां आगे बढ़ जा रही है, जोकि अपने प्रयोगकर्ताओं के लिए एंड-टू-एंड इंक्रीप्शन प्रदान करता है. इजरायल के दो एनजीओ स्क्रीन सेवर्स और नेटीवेई रेशे की रिपोर्ट के अनुसार, वाट्सएप ग्रुप को खोजने के लिए थर्ड पार्टी एप बाल प्रोर्नोग्राफी सामग्री को बढ़ाने वाले प्रयोगकर्ताओं के साथ जुड़ने के लिए निमंत्रण लिंक की पेशकश करते हैं.

उत्पीड़न-रोधी स्टार्टअप एंटी टॉक्सिन के अनुसार, टेकक्रंच ने अपनी जांच में पाया कि इनमें से कई समूह मौजूदा समय में सक्रिय हैं. इनमें से कुछ समूह तो अपने काम को छुपाते भी नहीं. टेकक्रंच की जांच के अनुसार, फेसबुक को वाट्सएप पर इस तरह की सामग्रियों को फैलने से बचाने की कोशिश करते हुए देखा गया.

रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी उपायों के बिना ही, जिसकी इनक्रिप्शन को कमजोर करने के लिए जरूरत होगी, वाट्सएप मध्यस्थों को इन समूहों को खोज निकालने और इनमें रोक लगाने के लिए सक्षम होना चाहिए. बाल पार्नोग्राफी ही एकमात्र समस्या नहीं है, जिससे यह मैसेजिंग एप जूझ रहा है. भारत जैसे देश में वाट्सएप का इस्तेमाल अफवाहों को फैलाने के लिए भी किया जाता है, जिसके फलस्वरूप कई लोगों को पीट-पीट कर मार डाला गया है.


प्रेमिका ने बुलाकर कराई प्रेमी की हत्या, 6 महीने बाद मर्डर का खुलासा

यूपी के श्रावस्ती जिले के थाना इकौना के सीताद्वार नहर के पास 6 महीने पहले 42 वर्षीय ननके पासी की लाश मिली थी। इस संबंध में थाना इकौना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व नहर के किनारे मिले शव के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान माया देवी व उसके ननद का लड़का रामनरायण उर्फ दद्दू से पूछताछ की। इनको मुखबिर की सूचना पर सिसवारा चौराहे से गिरफ्तारी की गई थी। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी माया देवी के ननके पासी के साथ नाजायज सम्बन्ध थे।

ननके पासी माया देवी पर अपने साथ भागने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर उसके पति व पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिससे तंग आकर माया देवी ने ननके पासी को मिलने के लिए बुलाया।

इसी दौरान अपने ननद के लड़के रामनरायण उर्फ दद्दू के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया तथा शव को सीताद्वार नहर के पास फेंककर भाग गये जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

RRB ALP Result 2018: रिवाइज्ड नतीजे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप सी ALP, टेक्नीशियन के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड यानी संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है


(फाइल फोटो)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप सी ALP, टेक्नीशियन के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड यानी संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप सी परीक्षा का रिजल्ट और आंसर-की दो नवंबर को जारी किया था, लेकिन उम्मीदवारों ने कुछ प्रश्नों के उत्तरों को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद रेलवे ने मामले की जांच कर फिर से रिजल्ट जारी करने का फैसला किया था. फिलहाल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है, नतीजे बोर्ड की सभी वेबसाइट पर हैं. पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक लिस्ट जारी हुई है. इस पीडीएफ में रोल नंबर के साथ आगे की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है. अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आप अपने क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट
– रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. (नीचे ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट भी है)
– उसके बाद वेबसाइट पर “RRB Group C ALP, Technician Revised Result 2018” से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
– इस लिंग पर क्लिक करने के बाद PDF फाइल खुलेगी, जहां पास होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट मिलेगी.

ये हैं आपके क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट
RRB मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
RRB मुज्जफरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
RRB पटना (www.rrbpatna.gov.in)
RRB जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
RRB कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)
RRB मालदा (www.rrbmalda.gov.in)
RRB रांची (www.rrbranchi.gov.in)
RRB गुवाहटी (www.rrbguwahati.gov.in)
RRB सिकंदराबाद (www.rrbsecunderabad.nic.in)
RRB अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
RRB अजमेर (www.rrbajmer.gov.in)
RRB इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in)
RRB बिलालपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)
RRB चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
RRB बेंगलुरु (www.rrbbnc.gov.in)
RRB भोपाल (www.rrbbpl.nic.in)
RRB चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)
RRB भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
RRB गोरखपुर (www.rrbguwahati.gov.in)
RRB तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthapuram.gov.in)
RRB सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)


हेयर स्टाइल के नुकसान : हर फंक्शन से पहले हेयर स्टाइल बदलने का है शौक, तो जरूर पढ़ें खबर

Hair Style Side Effects in hindi

हेयर स्टाइल के नुकसान  बहुत सारे होते हैं। आज कल कुछ अलग दिखने के लिए लोग बालों के अलग-अलग तरह के हेयरस्टाइल अपनाते हैं। ताकि अच्छा दिखें, बालों को अच्छा और स्टाइलिश बनाने के लिए हेयर स्टाइल्स आजमाते हैं। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि ये तरीके बालों की सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। क्योंकि हम बालों को सीधा करने के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट जैसी मशीनों का इस्तेमाल करते हैं जो बालों को कमज़ोर बनाती है। इसके कारण बालों के झड़ने, उनके चमक खोने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि बालों की त्वचा बहुत ही नाज़ुक होती है ज़रा सी असावधानी महंगी साबित हो सकती है। हरिभूमि की स्पेशल रिपोर्ट में आपको हेयर स्टाइल के साइड इफेक्ट(Side Effects of Hair Style) बताएंगे। हेयर स्टाइल से हमारे बालों में रूसी हो जाती है।यह समस्या युवाओं में ज़्यादा देखने को मिलती है क्योंकि वो रोज़ कही ना कही जाते है और बालों को नया लुक देते हैं। जिससे हम यह भूल जाते हैं कि हेयर स्टाइल के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं  अगर आप भी पार्टी और फंक्शन के मुताबिक अपने  हेयर स्टाइल में बदलाव करके अपनी खूबसूरती को बढ़ाना पंसद करती हैं। लेकिन, क्या कभी आपने हेयरस्टाइल के नुकसान के बारे में कभी सोचा या सुना है। जी हां, आज हम आपको हेयरस्टाइल के नुकसान यानि बालों को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर आप अपने बेजान और पतले और रूखे बालों को फिर से घना और लंबा बना सकेंगी।

हेयर स्टाइल के नुकसान (Hair Style ke Nuksan)- रूखे और बेजान बाल (Dry Hair)

हेयर स्टाइल के लिए स्ट्रेटनिंग करना पहला ऑप्शन(option) होता है। जिसे हम खाने की तरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको पता है कि स्ट्रेटनिंग कि सबसे बड़ा इफेक्ट्स क्या है?स्ट्रेटनिंग से बालों को रुखापन का सामना करना पड़ता है। क्योंकि स्ट्रेटनिंग की हीट और केमिकल्स से बालों के नैचुरल ऑयल्स खत्म हो जाते हैं और बालों के लचीलेपन में भी कमी आती है। इससे बाल रूखे और अनसुलझे से हो जाते हैं। 

हेयर स्टाइल के नुकसान(Hair Style ke Nuksan)- बालों की जड़ें कमज़ोर होती है(Weak Scalp)

हेयर स्टाइल से हम अलग अलग लुक के लिए कई तरह के बालों का स्टाइल बांधते हैं रबड़ बैंड से बाल ज़्यादा कस के बांध जाते हैं। जिसके कारण बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती है और बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। हेयर स्टाइल बालों की जड़ों को प्रभावित करता है। 

हेयर स्टाइल के नुकसान(Hair Style ke Nuksan)- बालों की ग्रोथ को करते हैं कम(Hair Growth)

म बालों को जूड़े से बांधते हैं यह अक्सर इस्तेमाल होने वाला हेयर स्टाइल है। लेकिन हमेशा बालों को जूड़े में बांधे रखना ठीक नहीं। क्योंकि इससे स्कैल्प और रूट्स में आया पसीना सूख नहीं पाता जिसके कारण बालों को सांस(ब्रीद) लेने का मौका भी नहीं मिलता पाता। जिसकी वजह से बाल बहुत जल्दी ही स्मेली और ग्रीसी हो जाते हैं। इसके अलावा हमेशा जुड़ा बंधे होने की वजह से बालों में स्ट्रैंड्स में ब्रेक आ जाता है , जिससे उनकी शाइन भी प्रभावित होती है। 

हेयर स्टाइल के नुकसान(Hair Style ke Nuksan) – पतले और टूटते है बाल ( Thin And Hair Loss)

कुछ हेयर स्टाइल को महिलाएं इसलिए भी बनाती हैं उनको बनाने में बहुत कम समय लगता है। जैसे खुले बाल, पोनी, जुड़ा आदि क्योंकि ये हेयरस्टाइल काफी स्टाइलिश और हॉट लुक भी देते है। कॉलेज गर्ल्स जूड़ा हेयरस्टाइल ही ज्यादा फॉलो करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन हेयर स्टाइल से बाल कितने प्रभावित होते हैं। इससे हेयर फॉल जैसी समस्या होती है जिससे बाल पतले हो जाते हैं।

हेयर स्टाइल के नुकसान(Hair Style ke Nuksan) – हेयर स्टाइल उत्पादों का असर( Hair Style Product)

हेयर स्टाइल बनाने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं जैसे क्रीम, शैंपू, आदि जो हमारे बालों के स्वास्थ के लिए अच्छे साबित नहीं होते। 

लगातार इसका इस्तेमाल हमारे बालों को बहुत बुरा प्रभावित करता है। हमें ऐसे हेयर स्टाइल का चुनाव करना होगा जो हमारे बालों के लिए अच्छे हो।





Sarkari Naukri 2019: सरकारी नौकरी 2019/ साल 2019 में इन विभागों में मिलेगी सरकारी नौकरी

job

Sarkari Naukri 2019: 

साल 2019 में सरकारी नौकरियों (Sarkari Naukri) भरमार होने वाली है। यह साल बेरोजगार युवा के लिए एक अच्छा साल साबित हो सकता है। साल 2018 के मुकाबले आने वाले साल में सबसे अधिक सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri ) कई सरकारी विभागों में निकाली जाएंगी। साल 2108 के दिंसबर महीने में कई विभागों में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri ) निकली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और कई विभागों में साल 2019 में  सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri ) के लिए नोटिफिकेशन (Upcoming Jobs Notifications 2019) जारी किया जाएगा। आने वाले साल में यूपीएससी (UPSC), रेलवे (Railway), पुलिस (Police Job), बैंक (Bank Recruitment), एसएससी (SSC), सीआरपीएफ (CRPF), बीएसएफ (BSF) के अलावा राज्य सरकारें भी कई विभागों में कई पदों पर भर्ती निकालेंगी। आज हम आपको साल 2019 में सरकारी नौकरी वाली भर्तियों के बारे बताएंगे। 

भारतीय नौसेना भर्ती 2019 (Indian Navy Recruitment 2019)

भारतीय नौसेना भर्ती नौसेना ने 2018 में नाविक के 2500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसकी परीक्षा साल 2019 में होगी। जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 17,000 रुपए से 69,100 रुपए प्रति महीना सैलरी होगी।  इस पद के लिए उम्मीदवार 30 दिसंबर 2018 तक वेबसाइटwww.joinindiannavy.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। 

सीआरपीएफ भर्ती 2019 (CRPF Recruitment 2019)

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (Central reserve police force) यानी सीआरपीएफ (CRPF) में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल 359 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 13 जनवरी 2019 है। इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवार की सैलरी  21700 रुपए से 69100 रुपए प्रति महीना और हेड कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवार की सैलरी 25,500 रुपए से 81,100 रुपए प्रति महीना होगी। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 23 साल आयु निर्धारित की है।  इस पद के लिए उम्मीदवार वेबसाइट crpf.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2019 (State Bank of India recruitment 2019)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) यानी एसबीआई (SBI) में डिप्टी मैनेजर के 39 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2018 है। इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सीए डिग्री और एक साल का अनुभव होना चाहिए। डिप्टी मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवार को  सैलरी 31,705 रुपए से 45,950 रुपए प्रति महीना मिलेगी। इस पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार इस पद के लिए वेबसाइट  https://bank.sbi/careers से आवेदन कर सकते हैं। 

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2019 (Allahabad High Court Recruitment 2019) 

इलाहाबाद हाई कोर्ट में कुल 341 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी, 2019 तक चलेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है और लिखित परीक्षा साल 2019 में आयोजित कराई जाएगी। इन पदों के आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपए और एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपए फीस जमा करानी होगी।  उम्मीदवार इस पद के लिए वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in से आवेदन कर सकते हैं।

यूपी असिस्टेंट शिक्षक भर्ती 2019 (UP Assistant Teacher Recruitment 2019)

यूपी में असिस्टेंट शिक्षक (UP Assistant Teacher) के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती कुल 69 हजार पदों पर होनी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। असिस्टेंट शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 22 दिसंबर 2018 है। इस पद के पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छुट मलेगी। जिसकी लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को होगी। उम्मीदवार इस पद के लिए वेबसाइट atrexam.upsdc.gov से आवेदन कर सकते हैं। 

रेलवे भर्ती 2019 (Railway recruitment 2019)

वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) में अप्रेंटिस के कुल 5718 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2019 निर्धाति की है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सैलरी 18,000 रुपए से 56,900 रुपए प्रति महीना मलेगी।  अप्रंटिस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं और 12वीं और आईटीआई का डिप्लोमा पास होना चाहिए। उम्मीदवार वेबसाइट www.rrc-wr.com से आवेदन कर सकते हैं। 

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भर्ती 2019 (Jharkhand Staff Selection Commission Recruitment 2019)

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भर्ती 2019 (Jharkhand Staff Selection Commission) यानि जेएसएससी (JSSC) ने कांस्टेबल (Constable) के कुल 1012 पदों पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए। कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार 4 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य  और ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपए और एससी,एसटी वर्ग के लिए 200 रुपए फीस निर्धारित की है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा साल 2019 में होगी।  उम्मीदवार वेबसाइट से www.jssc.in आवेदन कर सकते हैं।