Home Blog Page 2122

SPL में सबसे बड़ा स्कोर 174 रन बनाने वाली टीम ग्रीन सिटी रही

SPL का पहला शतक बाबा 11 के आदिल के नाम दर्ज SPL पहुँचा अपने शबाब पर रोमांच बरकार

सिवनी-सिवनी प्रीमियर लीग के आज तीसरे दिनवे र्टन्स ग्रुप का पहला मैच शाइनिंग स्टार बनाम ग्रीन सिटी के मध्य खेला गया जिसमें पहले टॉस जीतते हुए साइनिंग स्टार ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन सिटी ने 10 ओवरों में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 174 रन बनाए ग्रीन सिटी की तरफ से लगातार छक्के चौकों की बरसात करते हुए अड़डू मासाहब ने 29 गेंदों में 93 रन बनाए वही एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाइनिंग स्टार 10 ओवरों में मात्र 69 रन पर सिमट कर रह गई ।।मैन ऑफ द मैच अड़डू रहे

आज का दूसरा मैच ओपन वर्ग का सुबह 11:30 बजे से खेला गया इस मैच में DSCऔर साईं फास्ट फूड दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन किया साईं फास्ट फूड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करते हुए साईं फास्ट फूड ने 10 ओवरों में मात्र 74 रन बनाए जिसमें DSC की तरफ से पुनीत ने 3 विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी है डीएससी ने 9 ओवरों में 75 रन 7 विकेट खोकर बना लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुनीत रहे।।

प्रतियोगिता में आज का तीसरा मुकाबला ओपन वर्ग का दोपहर 1:30 में शुरू हुआ जो कि सिवनी की जानी-मानी टीम बाबा इलेवन बनाम मुंगवानी के मध्य खेला गया मैच में बाबा 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बाबा इलेवन की तरफ से आदिल ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया आदिल ने यह शतक मात्र 35 गेंद में बनाएं वही पूरी टीम ने 10 ओवरों में 159 रन 2 विकेट खो कर बनाए लक्छ का पीछा करने उतरी टीम के 10 ओवरों में मात्र 103 रन बनाकर सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए .

इस मैच के मैन ऑफ द मैच आदिल रहे

प्रतियोगिता के तीसरे दिन का चौथा मैच DSC और बाबा बीच खेला गया टास जीतकर डीएससी ने पहले बल्लेबाजी करना चाहा और निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 88 रन बनाए वही अपने 8 विकेट खोए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा इलेवन ने 9 ओवरों में 89 रन सात विकेट बनाएं और लीग में प्रवेश किया इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे केपू केपू ने 8 गेंदों में 20 रन बनाए और 2 विकेट भी झटके।।
मंगलवार को spl के 5 मैच खेले जाएंगे।।

कुछ लोगो को लगती है ज्यादा ठंड पर क्यो……?

सर्दियों में जहाँ कुछ लोग शॉटर््स और टी-शर्ट में आराम से घूमते रहते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो तीन स्वेटर पहनने के बाद भी कांपते रहते हैं।

अगर आपको लगता है कि ठण्ड का ही असर लोगों पर अलग – अलग होता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, पसीने के मामले में भी ऐसा होता है। कुछ लोगों को पसीना इतना आता है कि लगता है कि वे पानी में भीगकर आ रहे हैं वहीं कुछ लोग हमेशा तरोताजा दिखते हैं। क्या आपको पता है कि ज्यादा गर्मी या सर्दी लगना हेल्थ प्रॉब्लम की ओर इशारा है?

ये हो सकती हैं वजहें : कई हेल्थ रिपोटर््स की मानें तो कुछ फैक्टर्स हैं जिन पर ध्यान नहीं जाता लेकिन गर्मी या ज्यादा सर्दी लगने के पीछे एनीमिया, कुपोषण, इन्फेक्शन, वजन से जुड़ी समस्या (ज्यादा या कम होना) यहाँ तक कि साईलेंट थायरॉयड भी वजह हो सकती है।

डॉक्टर से करें बात : ऐसी समस्याओं से बचने के लिये नियमित चेकअप और डॉक्टर से खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। हम डॉक्टर के पास तभी जाते हैं जब हम ज्यादा बीमार होते हैं। हमें कण्डीशन खराब होने तक इंतजार नहीं करना चाहिये बल्कि एक या दो महीने में चेकअप करवाते रहना चाहिये।

तनाव या गुस्सा भी वजह : तनाव की वजह से आपको गर्मी या सर्दी लग सकती है। तनावपूर्ण स्थिति जैसे झगड़ा, व्यस्तता या वर्कलोड जैसी वजहों से आपके नॉर्मल तापमान में फर्क आ सकता है। उदाहरण के तौर पर ऑफिस में जब सभी ठण्ड से ठिठुर रहे हैं और आपको तेज गर्मी लगने लगे तो इसकी वजह आपकी किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से लड़ाई भी हो सकती है।

उदास होने पर लगती है ठण्ड : हेल्थ और दूसरे फिजिकल फैक्टर्स के अलावा किसी भी मौसम को ज्यादा फील करने के पीछे आपकी भावनात्मक स्थिति भी एक वजह हो सकती है। एक्सपटर््स की मानें तो जब लोग उदास या अकेले होते हैं तो वे ज्यादा कांपते हैं। यह भी कह सकते हैं कि जब हमारे हार्ट कोल्ड होते हैं तो हम भी वैसा ही महसूस करते हैं।

ज्यादा सर्दी या गर्मी फील करने से कैसे बचें : हमें सबसे पहले इसके पीछे की वजह पता करनी होगी। कुछ तरीके हैं जिनसे सर्दी या ज्यादा पसीने को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिये कपड़ों और खानपान में बदलाव करना एक तरीका है।

दिमाग को दें ट्रेनिंग : अलग – अलग मौसमों में कुछ खास तरह के फूड्स हमारे अंदर सर्दी या गर्मी का बैलेंस बनाते हैं। उदाहरण के तौर पर सर्दियों में सूप या कॉबोर्हाईड्रेट से हम शरीर को गर्म रख सकते हैं। वहीं गर्मियों में हरी और पत्तेदार सब्जियां राहत दे सकती हैं। आखिर में ज्यादा गर्मी या सर्दी से बचने का तरीका यह भी है कि अपने दिमाग को इसके लिये ट्रेनिंग दें। इमैजिन करें कि आप गर्म स्थान पर हैं इससे ठण्डॉर्फिन रिलीज होता है जो शरीर मे गर्माहट लाता है।

सिक्के लेने से मना किया तो मुकदमे के साथ हो सकती है जेल

सिवनी// एक रुपये का छोटा सिक्का हो या 10 रुपए का सिक्का, सिक्के न लेने वालों को अब जेल जाना पड़ेगा। अफवाह के चलते इन दिनों एक रुपये का छोटा सिक्का आम लोगों से लेकर व्यापारी व सरकारी विभागों के लिए मुसीबत बन गया है।

रिजर्व बैंक ने सिक्का न लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिशानिर्देश जारी किए हैं। रिजर्व बैंक ने निर्देश दिए हैं कि जो भी एक रुपये का सिक्का हो या 10 रुपए का सिक्का नहीं लेगा, उसके खिलाफ भारतीय करेंसी का अपमान करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बैंकों को भी दिए गए निदेर्श: बैंकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी करेंसी चेस्ट में ये सिक्का लेने में ना-नुकुर नहीं करेंगे। जिस बैंक में ऐसा मामला आएगा, उसके प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

अग्रणी बैंक प्रबंधक के पास रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश पहुंच गए हैं। बरेली के जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक बृजमोहन कहते हैं कि रिजर्व बैंक ने साफ निर्देश दिए हैं कि एक रुपये का छोटा सिक्का न लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते साल 10 रुपए के सिक्के को लेकर भी कुछ अफवाहें सामने आई थीं। लोग डर के मारे 10 रुपए का सिक्का लेने से बच रहे थे। वहीं आरबीआई ने इसी बीच 10 रुपए का नया सिक्का जारी कर दिया जिसे लोग नकली मानने लगे। इसके बाद आरबीआई को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा था कि 10 रुपए के पुराने सिक्के और बिना रुपए के सिंबल वाले सिक्के दोनों ही मान्य हैं।

phone throwing editing app | phone flying video kaise banaye | Flying Phone throwing Video |

Flying Phone वाला Video कैसे बनाये Phone Throwing Video Editing App
Flying Phone वाला Video कैसे बनाये in hindi

इस पोस्ट के अंत में आपको वीडियो tutorial और एप्लीकेशन का लिंक भी मिलेगा जिससे आप और बेहतरीन तरीके से फ्लाइंग फ़ोन वीडियो बना पायेंगे आइये आज हम आपको बताते है की फ्लाइंग फ़ोन वाला वीडियो कैसे बनाते है नीचे एक वीडियो और एप्लीकेशन डली हुई है जिससे आप और तरीके से वीडियो बनाना समझ पायेंगे

phone flying video kaise banaye

ये वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन बहुत ही ट्रेंडिंग एप्लीकेशन है इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके हम अपने टिक टोक या अपने व्हाट्सएप स्टेटस के लिए मजेदार वीडियो बना सकते हैं। अब दिन लोग मजेदार वीडियो ग्राफिक्स चाहते हैं जैसे कि उनकी तस्वीरें वीडियो में तैरती हैं और यह एप्लीकेशन एक अच्छा यूजर इंटरफेस भी है। पिटू एप्लीकेशन में फोटो एडिटिंग फीचर है, जिससे हम एप्लीकेशन में अद्भुत फोटो एडिटिंग कर सकते हैं। जैसे सुशोभित चित्र आदि

मुझे लगता है कि आप अपने दोस्तों के सर्कल में कुछ वीडियो देख सकते हैं कि एक लड़का फोन फेंक रहा है और उसकी या हमारी तस्वीर उस फोन में दिखाई देती है जिसे उसने पकड़ा हुआ है। उस वीडियो को देखने के बाद आप भी उस तरह का वीडियो बनाना पसंद करते हैं? मुझे चिंता नहीं है कि मैं यहां आपके लिए मदद कर रहा हूं .. मैं आपको बताऊंगा कि इस लेख में ट्यूटोरियल बनाने के लिए अद्भुत फोन फेंकने वाले वीडियो प्रभाव और जन्मदिन वीडियो प्रभाव कैसे बनाएं।

पिटू फन वीडियो एप्लीकेशन डाउनलोड करें Download The Pitu Fun Video Application

पिटू वीडियो एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए मैंने इस लेख के नीचे एप्लिकेशन डाउनलोडिंग लिंक दिया है, आप उस एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

पिटू एप्लीकेशन में वीडियो कैसे उपयोग करें या कैसे संपादित करें? How To Use or How To Edit Videos In Pitu Application?


पिटू एप्लीकेशन को खोलने के बाद आप फन वीडियो मेनू को क्लिक करके देख पाएंगे। आगे उनके बहुत सारे मजेदार वीडियो टेम्प्लेट उपलब्ध होंगे। आप प्रीसेट टेम्प्लेट डाउनलोड कर सकते हैं जिसे आप अपनी फोटो के साथ वीडियो बनाना पसंद करते हैं।

phone flying video kaise banaye

क्लिक करने के बाद उस प्रीसेट को ओपन करें और स्टार्ट पर क्लिक करें .. आप की फोटो को सेलेक्ट करें फिर प्रीव्यू बटन पर क्लिक करें। आपको रेंडर आइकन के पूरा होने के बाद उसके रेंडर के पूरा होने तक इंतजार करना होगा। अब आप अपने फ्लाइंग फोन को अपनी या हमारी तस्वीर या फोटो के साथ साझा कर सकते हैं।

अब यह आपका वीडियो DCIM कैमरा फ़ोल्डर में संग्रहीत किया जाएगा, बिना किसी समस्या के आप उस वीडियो को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साझा करने में सक्षम हो सकते हैं

phone flying video kaise banaye

कोतवाली पुलिस के मेहमान बने 6 जुआरी

seoni news

SEONI // सब्जी मंडी सिवनी के सुलभ कांप्लेक्स के पास थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद जैन के निर्देशन में प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक नितेश ,राकेश इरफान ने ताश के पत्तों से दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मंगल प्रसाद गोली निवासी डूंडा सिवनी, टिक्कू कोष्टा निवासी हड्डी मोहल्ला , नरेश परशुराम निवासी कुम्हारी मोहल्ला, मंगली पेठ , याकूब कुरेशी निवासी तिग्गा मोहल्ला सिवनी , अंसार खान निवासी हड्डी गोदाम सिवनी, जावेद मुसलमान निवासी कुंजड़ी मोहल्ला, को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनके पास से ₹6540 रुपए जप्त किए जाकर गिरफ्तार किया गया।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने वाजपेयी का इसी साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजपेयी को 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में उनके जन्मदिन से ठीक पहले जारी किया गया है। संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में वाजपेयी के खास सहयोगी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे|
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को हर साल ‘सुशासन दिवस’ मनाया जाता है। वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने वाजपेयी का इसी साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

ऐसा है सिक्का
स्मारक सिक्के पर सामने की तरफ भारत का प्रतीक चिह्न है। इस पर अशोक स्‍तंभ और इसके नीचे देवनागिरी लिपी में ‘सत्‍यमेव जयते’ अंकित है। सिक्के पर देवनागिरी लिपी में ‘भारत’ और रोमन अक्षरों में ‘INDIA’लिखा है।
प्रतीक चिह्न के नीचे सिक्के का मूल्य ‘100’ अंकित है। सिक्के के दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर और देवनागिरी व रोमन लिपि में उनका नाम लिखा गया है। उनके जन्म और निधन का साल 1924-2018 भी इस पर अंकित है।

CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा Time Table, जानिए किस दिन होंगे कौन से पेपर, देखें Date-Sheet

परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ एग्जाम की डेट-शीट (Date-Sheet) भी जारी.
cbse time table

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE (Central Board of Secondary Education) ने वर्ष 2019 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है. CBSE की ये दोनों परीक्षाएं अगले साल फरवरी में होंगी. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर मार्च और अप्रैल के शुरुआती हफ्ते तक संचालित की जाएंगी. बोर्ड ने रविवार की देर शाम इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की. बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा जहां 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी, वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल को समाप्त होंगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ एग्जाम की डेट-शीट (Date-Sheet) भी जारी कर दी है. इसके तहत 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित के साथ होगी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अनुसार होंगी. सीबीएसई बोर्ड द्वारा देर शाम परीक्षा की तिथियों की घोषणा के बाद कुछ देर तक बोर्ड की वेबसाइट से जानकारी लेने में छात्रों को परेशानी हुई, क्योंकि अत्यधिक ट्रैफिक के कारण सीबीएसई की साइट ओपन नहीं हो पा रही थी.

सुबह 10.30 बजे से होगी परीक्षा
टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, सीबीएसई की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं इस बार सुबह के सत्र में ली जाएंगी. बोर्ड के अनुसार यह परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक होंगी. छात्रों को एग्जामिनेशन हॉल में सुबह 10 बजे आंसर-शीट दी जाएंगी. वहीं प्रश्न-पत्र 10.15 बजे बांटे जाएंगे. बोर्ड ने इस बार यह ख्याल रखा है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख, बोर्ड की परीक्षाओं से न टकराए. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट संभवतः जून के पहले सप्ताह में आ जाएगा.

यह है exam schedule
10वीं की परीक्षा
7 मार्च – मैथेमेटिक्स
13 मार्च – साइंस (थ्योरी)
साइंस (प्रैक्टिकल)
19 मार्च – हिंदी (कोर्स A)
हिंदी (कोर्स B)
23 मार्च – इंग्लिश (Comm.)
इंग्लिश (LNG & LIT.)
29 मार्च – सोशल साइंस

10वीं की परीक्षा की डेट-शीट यहां देखें.

12वीं की परीक्षा
साइंस स्ट्रीम
2 मार्च – इंग्लिश Elective-N
इंग्लिश Elective-C
इंग्लिश Core
5 मार्च – फिजिक्स
12 मार्च – केमिस्ट्री
15 मार्च – बायोलॉजी
18 मार्च – मैथेमेटिक्स

कॉमर्स स्ट्रीम
16 फरवरी – Cost Accounting
Fin. Accounting
2 मार्च – इंग्लिश Elective-N
इंग्लिश Elective-C
इंग्लिश Core
14 मार्च – बिजनेस स्टडीज
18 मार्च – मैथेमेटिक्स
27 मार्च – इकोनॉमिक्स
28 मार्च – इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल
कंप्यूटर साइंस

आर्ट्स स्ट्रीम
20 फरवरी – फैशन स्टडीज
7 मार्च – जियोग्राफी
11 मार्च – सोशियोलॉजी
19 मार्च – पॉलिटिकल साइंस
25 मार्च – हिस्ट्री
27 मार्च – इकोनॉमिक्स
29 मार्च – साइकोलॉजी
1 अप्रैल – होम साइंस
2 अप्रैल – फिलॉसफी

12वीं की परीक्षा की डेट-शीट यहां देखें.

SPL का पहला दिन- मिशन ग्राउंड में उमड़ी दर्शकों की भीड़

भारी उलट फेर करके ग्रीनसिटी क्लब और पृथ्वी 11 ने अगले चरण में बनाई जगह
seoni spl

सिवनी प्रीमियर लीग के आगाज़ के साथ ही क्रिकेट का रोमांच सिवनी के मिशन ग्राउंड में देखने को मिला जहा चौकों छक्कों की बारिश देखकर सिवनी नगर की जनता ने भरपूर आंनद उठाया।

SPL सीज़न टू का आज का पहला मैच प्रात 8:00 बजे से से गजानंद स्पोर्ट्स और सिंघम वॉइस के मध्य खेला गया जिसमें गजानन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 99 रन बनाए जिसमें दद्दू ने शानदार 61 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंघम11 ने 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली जिसमें श्याम सुंदर ने 34 गेंदों में 59 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे इस मैच में सिंघम इलेवन ने 8 विकेट से जीत हासिल की गौरतलब हो सिवनी प्रीमियर लीग पहले दिन के पहले मुकाबले में ही शानदार दो अर्ध शतक बने वहीं ।।

SPL के पहले दिन ही लगे 3 अर्ध शतक।।

आज का दूसरा मैच 10:00 बजे से सद्भाव क्लब साइनिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें शाइनिंग स्टार ने टॉस जीतकर सद्भाव 11 को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया सद्भाव 11 ने निर्धारित10 ओवरों में 94 रन बनाए विजय चौहान ने शानदार 23 गेंदों में 50 रन बनाए ये प्रतियोगिता का पहले दिन का तीसरा अर्धशतक था लक्ष्य का पीछा करते हुए नीरज वर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 11 गेंद में 21 रन बनाए इस तरह से साइनिंग स्टार ने ये मैच 3 विकेट से जीता जिसमें मैन ऑफ द मैच नीरज वर्मा रहे।।

एक ओवर में लगातार 4 विकेट गिरने से बैनगंगा पैंथर मुकाबले से बाहर
seoni premier league

तीसरा मैच वैनगंगा पैंथर और ग्रीन सिटी के बीच खेला गया ग्रीन सिटी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया लेकिन निर्धारित 10 ओवरों में केवल 78 रन ही बनाए जिसमें अड्डू मासाहब ने 28 गेंद खेलते हुए शानदार 46 रन बनाए इस रोमांचक मैच में ग्रीन सिटी की ओर से शमीम खान की घातक गेंदबाजी के प्रदर्शन से अंतिम ओवर में 3 विकेट झटकने से ग्रीन सिटी ने यह मैच 1 रन से जीत हासिल की इस मैच के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी अड़डू रहे।।

पहले दिन का चौथा मैच अपने निर्धारित समय 1:30 में प्रारंभ हुआ जिसमें बॉयज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अपने 9 विकेट खोकर मात्र 78 रन बनाएं इसमें आसिफ पटेल ने मात्र 12 गेंदों में शानदर 40 रन बनाए आज के इस रोमांचक मैच में पृथ्वी टाइम्स टीम ने अंतिम ओवर में संघर्ष करते हुए 4 विकेट से जीता इस मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रवीण बघेल रहे जिन्होंने एक ही ओवर में बॉयज क्लब के महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके।।

सिवनी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के पहले दिन का अंतिम मैच शाम 3:00 बजे से राजपूताना क्लब सिवनी और अर्जुन क्लब के बीच खेला गया जिसमें राजपूताना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 119 रन बनाए ये स्कोर पहले दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा विशाल लक्छ का पीछा करने में उतरी अर्जुन क्लब मात्र 90 रन ही बना पाई इस तरह राजपूताना क्लब ने आज की सबसे बड़ी जीत 30 रन से हासिल की इस मैच में मैन ऑफ द मैच दिनेश चिल्ला रहे जिन्होंने के 14 गेंदों में 35 रन बनाए और वही बेहतर गेंदबाजी करके महत्वपूर्ण दो विकेट भी हासिल किए।।
सिवनी प्रीमियर लीग के संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने सिवनी की जनता से क्रिकेट का भरपूर आनंद लेने के लिए मिशन ग्राउंड पहुचने की अपील की है क़ाबिज़ ने बताया कि प्रत्येक दी 5 मैच खेले जाने है पहला मैच सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।।

Whatsapp के जरिए में फैल रहा है बाल पार्नोग्राफी का जहर: सर्वे

उत्पीड़न-रोधी स्टार्टअप एंटी टॉक्सिन के अनुसार, टेकक्रंच ने अपनी जांच में पाया कि इनमें से कई समूह मौजूदा समय में सक्रिय हैं. इनमें से कुछ समूह तो अपने काम को छुपाते भी नहीं.
FILE IMAGE

बाल पोर्नोग्राफी को फैलाने वाले लोग वाट्सएप का इस्तेमाल इस संबंध में सामग्री को फैलाने के लिए धड़ल्ले से करते हैं. टेकक्रंच की रपट के अनुसार, पर्याप्त मानव मध्यस्थों(ह्यूमन मोडरेटर्स) के अभाव में, इस प्रसिद्ध त्वरित मैसेजिंग एप की स्वचालित प्रणाली पर इस तरह की सामग्रियां आगे बढ़ जा रही है, जोकि अपने प्रयोगकर्ताओं के लिए एंड-टू-एंड इंक्रीप्शन प्रदान करता है. इजरायल के दो एनजीओ स्क्रीन सेवर्स और नेटीवेई रेशे की रिपोर्ट के अनुसार, वाट्सएप ग्रुप को खोजने के लिए थर्ड पार्टी एप बाल प्रोर्नोग्राफी सामग्री को बढ़ाने वाले प्रयोगकर्ताओं के साथ जुड़ने के लिए निमंत्रण लिंक की पेशकश करते हैं.

उत्पीड़न-रोधी स्टार्टअप एंटी टॉक्सिन के अनुसार, टेकक्रंच ने अपनी जांच में पाया कि इनमें से कई समूह मौजूदा समय में सक्रिय हैं. इनमें से कुछ समूह तो अपने काम को छुपाते भी नहीं. टेकक्रंच की जांच के अनुसार, फेसबुक को वाट्सएप पर इस तरह की सामग्रियों को फैलने से बचाने की कोशिश करते हुए देखा गया.

रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी उपायों के बिना ही, जिसकी इनक्रिप्शन को कमजोर करने के लिए जरूरत होगी, वाट्सएप मध्यस्थों को इन समूहों को खोज निकालने और इनमें रोक लगाने के लिए सक्षम होना चाहिए. बाल पार्नोग्राफी ही एकमात्र समस्या नहीं है, जिससे यह मैसेजिंग एप जूझ रहा है. भारत जैसे देश में वाट्सएप का इस्तेमाल अफवाहों को फैलाने के लिए भी किया जाता है, जिसके फलस्वरूप कई लोगों को पीट-पीट कर मार डाला गया है.


प्रेमिका ने बुलाकर कराई प्रेमी की हत्या, 6 महीने बाद मर्डर का खुलासा

यूपी के श्रावस्ती जिले के थाना इकौना के सीताद्वार नहर के पास 6 महीने पहले 42 वर्षीय ननके पासी की लाश मिली थी। इस संबंध में थाना इकौना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व नहर के किनारे मिले शव के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान माया देवी व उसके ननद का लड़का रामनरायण उर्फ दद्दू से पूछताछ की। इनको मुखबिर की सूचना पर सिसवारा चौराहे से गिरफ्तारी की गई थी। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी माया देवी के ननके पासी के साथ नाजायज सम्बन्ध थे।

ननके पासी माया देवी पर अपने साथ भागने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर उसके पति व पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिससे तंग आकर माया देवी ने ननके पासी को मिलने के लिए बुलाया।

इसी दौरान अपने ननद के लड़के रामनरायण उर्फ दद्दू के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया तथा शव को सीताद्वार नहर के पास फेंककर भाग गये जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।