Home Blog Page 2117

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा प्र्थम लक्ष्य : कलेक्टर

पत्रकारों के समक्ष कलेक्टर ने रखी अपनी प्राथमिकतायें नवागत कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच द्वारा आज नववर्ष के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी प्रिंट एवं मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक मुलाकात कर उनके समक्ष जिले को विकास की ओर अग्रसर कराने के लिये स्वयं की ओर से बनायी गई कार्ययोजना व प्राथमिकता के संबंध में जानकारियां प्रदान की गई।

सिवनी। आज प्रात: 11:30 बजे आरंभ हुयी वार्ता के पूर्व प्रवीण सिंह अढायच ने ऐसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला जो उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर पालिका के संबंध में उनके द्वारा बनायी गई कार्ययोजना के अनुसार अब 24 वार्डों में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिये उपयंत्री स्तर का अधिकारी प्रत्येक 6 वार्डों के आधार पर नियुक्त होगा, जो अनियमितताओं के संबंध में सीधे अनुविभागीय राजस्व हर्ष सिंह से जानकारियां साझा करेगा।

आगामी दिनों में होने वाली बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षाओं को लेकर भी प्रवीण सिंह अढायच ने बताया कि सभी जनपदों में पदस्थ कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है कि वे शिक्षा एवं आदिवासी विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में विशेष के्रश क्लास अतिरिक्त रूप से आरंभ कराये, ताकि अध्ययनरत विद्यार्थियों का कोर्स समय पर पूर्ण हो सके और वे परीक्षाओं के दौरान बेहतर परिणाम लेकर जिले के लिये उपलब्धि हासिल करें। आदिवासी एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित छात्रावासों पर नजर रखने के लिये साफ्टवेयर बनाये जाने के लिये भी प्रवीण सिंह ने जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि जल्द ही एक ऐसा साफ्टवेयर आरंभ हो जायेगा, जिसके माध्यम से छात्रावासों में होने वाली गातिविधियों के संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच जायेगी, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही उनके द्वारा बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल के उत्तर में कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा व आदिवासी विभाग में जिन शिक्षकों ने अटैचमेंट के नाम पर मुख्यालय या अन्य स्थानों पर अपनी नियुक्ति करा रखी है उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयुक्त आदिवासी विभाग को निर्देश दिये जायेंगे। धान खरीदी में आ रही परेशानियों के संबंध में पत्रकारों द्वारा उठाये गये प्रश्न का उत्तर देते हुये प्रवीण सिंह ने कहा कि धान परिवहन एजेंसी के साथ देरी से किये गये अनुबंध समस्या का कारण है, लेकिन जिला प्रशासन अतिरिक्त वाहन लगाकर धान का समय पर परिवहन करवाने हेतु प्रयास कर रहा है।

उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि वे उनके व्हाट्सअप नंबर में किसी भी विभाग में व्याप्त अनियमितताओं की जानकारी फोटो सहित अवश्य भेजे ताकि ऐसे शासकीय कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही कर सके जो अपने कत्र्तव्यों का पालन करने में कोताही बरत रहे है। कुल मिलाकर देखा जाये तो पत्रकारों के साथ हुई प्रथम भेंट में प्रवीण सिंह अढायच सकारात्मक सोच के साथ मीडिया के द्वारा सुझाई गई सलाहों तथा प्रशासनिक अमले पर लगाम कसने की मानसिकता में दिखायी दिये। देखना यह है कि आगामी दिनों में किस तरह से जिले की बिगड़ी प्रशासनिक व्यवस्था पर कितने प्रभावी ढंग से जिला कलेक्टर लगाम लगाने में सफल हो पाते है।

#ModiOnceMore के लिए तैयार भाजपा, नमो अगेन लिखा जैकेट, कैप, स्टिकर, दीवार घड़ी पेश किया

0

नयी दिल्ली : 2019 का चुनाव नजदीक है. इस चुनाव को टारगेट करते हुए भाजपा ने प्रचार का नया तरीका निकाला है. मोदी को दुबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जहां  #ModiOnceMore हैशटैग चलाया जा रहा है वहीं, प्रचार के लिए ‘नमो अगेन’ लिखा हुआ जैकेट (hoodies), कैप, स्टिकर, किताब और दीवार घड़ी प्रस्तुत किया गया है. 

मप्र के 37 जिलों में पाले से 3.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित सिवनी जिला भी शामिल

भोपाल। प्रदेश में शीत लहर के चलते पाला पड़ने से 37 जिलों की फसलों को बड़ पैमाने पर नुकसान हुआ है। राज्य शासन के निर्देश पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा कराए गए प्रारंभिक सर्वे में 3.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिसमें 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों को 30 फीसदी से ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सर्वे का काम जारी है। शासन ने पाला प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की जाए।

कृषि विभाग के प्रमुख सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि पिछले दो दिन के भीतर पाला प्रभावित जिलों में सर्वे कराया गया है। 15 जिलों में पाले का कोई असर नहीं हुआ है। जबकि 37 जिलों में 3 लाख 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की फसले प्रभावित हुई हैं। जिसमें 60 हजार हेक्टयर क्षेत्र की फसलों को 30 फीसदी से ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

इन जिलों में पाले का असर

रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिडौंरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, इंदौर, धार, झाबुआ, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, भिंड, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ हाशंगाबाद एवं बैतूल जिले में पाले का असर हुआ है।

SPL के सेमीफाइनल में बब्बू ने लगाया शतक

बॉयज और साइनिग पहुची SPL के फाइनल में

सिवनी के मिशन स्कूल ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता सिवनी प्रीमियर लीग एसपीएल के आज शानदार दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए जिसमें पहले मैच में शाइनिंग स्टार और बाबा 11 के मध्य मैच हुआ पहला सेमीफाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन कर शाइनिंग स्टार ने मैंच जीत कर फाइनल में जगह बनाई वहीं आज का दूसरा मैच बॉयज क्लब और देव क्लब के मध्य खेला गया टॉस जीतकर कप्तान आसिफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 184 रन बनाए बॉयज क्लब के आसिम खान और बब्बू ने बेहतरीन शुरुआत की बब्बू आशिम की सलामी बल्लेबाजी जोड़ी ने पूरे ग्राउंड को रोमांचित किया हजारों की भीड़ में बब्बू के कलात्मक बल्लेबाजी ओर शतकीय पारी ने पूरी जनता का दिल जीत लिया वहीं कसी गेंदबाजी से बॉयज क्लब ने लगभग 100 रन के अंतराल से देव को परास्त किया गौरतलब हो कि पिछले वर्ष की चैंपियन सिवनी बॉयज सिवनी एक बार पुनः सिवनी प्रीमियर लीग के सीजन 2 की दूसरी फाइनल टीम बनी कल सिवनी प्रीमीयर लीग का फाइनल मुकाबला 3 जनवरी को 1 बजे से खेला जाना है वही सुबह वेर्टन्स ग्रुप 2 मुकाबले भी मिशन ग्राउंड में होंगे ।।

एस पी एल ग्राउंड पहुचे सिवनी मीडिया के जाबाज़ सिपाही और कलमकार


एसपीएल ग्राउंड में आज 2 जनवरी को सिवनी की समस्त मीडिया जगत से जुड़े हुए मीडिया कर्मियों का सम्मान एवं आभार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया गौरतलब हो कि 23 दिसम्बर से प्रारंभ हुई सिवनी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में आयोजन समिति प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मीडिया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया आयोजित कार्यक्रम में सिवनी जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए सभी कलम के सिपाही एसपीएल ग्राउंड पहुंचे आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर सचिव मंजीश भारद्वाज और संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने सभी मीडिया कर्मियों का बारी बारी से स्वागत एवं सम्मान किया

फाइनल में पहुचेंगे अंतराष्ट्रीय ख़िलाडी अजय राजपूत

प्रतियोगिता के संयोजक ने जानकारी दी कि spl के फाइनल मुकाबले में मिश्म स्कूल ग्राउंड में प्रतियोगिता को चार चांद लगाने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अजय राजपूत जो कि कनाडा साउथ अफ्रीका और विभिन्न देशों में काउंटी के शानदार खिलाड़ी हैं उनका आगमन एसपीएल के मिशन ग्राउंड में होने जा रहा है आयोजन समिति संपूर्ण नगर वासियों से एसपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंचने की अपील की है।

YouTube से गायब हुआ ‘The Accidental Prime Minister का ट्रेलर, अनुपम खेर ने उठाए सवाल

0

The Accidental Prime Minister: ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरादर निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर सहज उपलब्ध नहीं है. अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “डियर यू-ट्यूब, मुझे हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों से फोन और संदेश आ रहे हैं कि अगर आप ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ टाइप करेंगे तो वह 50वें पायदान पर भी दिखाई नहीं देगा. हम कल नंबर एक स्थान पर ट्रेंडिंग कर रहे थे. कृपया मदद कीजिए.”

अगर कोई यू-ट्यूब पर ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर खोजता है तो यूजर को फिल्म से संबंधित अनुपम के इंटरव्यू दिखाई देंगे. हालांकि, अगर कोई ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ ऑफिशियल ट्रेलर टाइप करता है तो वह शीर्ष पर दिखाई देना चाहिए. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से यह विवादों में घिर गया है. महाराष्ट्र राज्य युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटील ने फिल्म के निर्माता को एक पत्र लिखकर इसकी रिलीज से पहले एक विशेष स्क्रीनिंग की मांग की है.

उन्होंने फिल्म में ‘तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत’ करने पर आपत्ति जताई है. फिल्म में संजय बारू का किरदार अभिनेता अक्षय खन्ना और मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार दिव्या सेठ शाह ने निभाया है. फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी. ट्रेलर में कश्मीर मुद्दे से लेकर न्यूकलियर एनर्जी जैसे मुद्दों पर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बीच पीएमओ के रोल को दिखाया गया है. ट्रेलर लॉन्च होते ही लोग अभी से फिल्म का इंतजार करने लगे हैं.

फिल्म की शूटिंग की बात की जाए तो वह दिल्ली में हुई है. फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार दिव्या सेठ शाह निभा रही हैं. वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे राम अवतार भारद्वाज. इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी.

संगीतमयी श्रीराम कथा प्रारंभ : प्रयागराज से सिवनी पहुंचे आचार्य

सिवनी । नगर के शुक्ला मंगल भवन परिसर, तिलक वार्ड सिवनी में बुधवार से संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन शुरु हुआ। कथा वाचक प्रयागराज से पधारे पंडित श्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी के मुखारबिंद से शुरू हुई कथा के पहले दिन उन्होंने कथा का महत्व बताया, भगवान के विभिन्न रूपों के बारे में बताया। इसके अलावा कई रोचक प्रसंग व भजन सुनाए। भजनों पर उपस्थित जन झूम उठे। श्री राम कथा दिनांक ०२ जनवरी २०१८ से १० जनवरी २०१८ तक चलेगी नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अनुरोध है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा में शामिल हो

हवाई फायर : तीन अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी | 30 दिसंबर की शाम ढलते ही बारापत्थर क्षेत्र में पुराने आरटीओ कार्यालय के पास विवाद होने के बाद गोली चलने का मामला अब गहराता दिख रहा है। इस मामले में तीन लोग पुलिस के मेहमान बने हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 30 दिसंबर की शाम लगभग सात बजे पुराने आरटीओ कार्यालय के पास किसी के द्वारा हवाई फायर किये जाने की खबर फिजां में तैर गयी थी। इस मामले की सूचना नगर कोतवाल को मिलते ही वे भी तत्काल मौके पर पहुँचे और उनके द्वारा पूछताछ आरंभ की गयी।

बताया जाता है कि इस विवाद के बाद हवाई फायर होने की बात की तसदीक उस समय प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा की गयी थी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया था कि विवाद होने के बाद पिट की आवाज उनके द्वारा सुनी गयी थी। पुलिस के पहुँचने के पहले, मौके पर अंधेरे में कुछ युवाओं के द्वारा मोबाईल की रोशनी में कुछ खोजने का प्रयास भी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ललित शकयर ने हवाई फायर करने वाले बदमाशों के पतासाजी गंभीरता से किये जाने हेतु कोतवाली टी आई अरविन्द जैन को निर्देशित किया अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी गोपाल खण्डेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी के के वर्मा के निर्देशन में टी आई कोतवाली अरविन्द जैन ने फायर करने वाले अज्ञात बदमाशों की पतासाजी के प्रयास किये जो घटना के समय मोके पर मौजूद लोगो के द्वारा जानकारी न दिए जाने एवं वह मौजूद अक्षय तिवारी पिता मुकुंद तिवारी निवासी राजपूत कॉलोनी बारापत्थर सिवनी के द्वारा कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार करणे के बाद भी नगर में लगे CCTV CAMERAS, MOBILE कॉल डिटेल्स एवं आस पास के रहवासियो से बारीकी से पूछ ताछ की गयी इस बीच गोलू सिंधी के द्वारा अपने दोस्तों के द्वारा सिवनी नगर के किसी खाली प्लाट में पिस्टल से फायर किये जाने का वायरल वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ

उस वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने सुराग एकत्र कर गोलू उर्फ़ आयुष सिंघी पिता वासुदेव सिंधी उम्र लगभग २२ वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी जिसने हवाई फायर में प्रयुक्त देसी माउज़र मय मागज़ीने एवं जिन्दा कारतूस को जप्त कर एवं उसके साथियो मयंक पवमे पिता हिमाचल पवमे उम्र २४ वर्ष निवासी आंबेडकर वार्ड मंगलिपेठ सिवनी से धार धार चाकू एवं समर्थ पवमे पिता हिमाचल पवमे उम्र करीब २३ वर्ष निवासी आंबेडकर वार्ड सिवनी से धार धार चाकू जप्त किया

अपराध क्रमांक 4/19 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट एवं 336,34 भा.द.वि. एवं अपराध कर्मक 3/19 धारा 25  आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 5/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा पूछताछ पर तीनो आरोपियों ने स्वीकार किया की दिनांक  ३०/१२/२०१८ को सिंधी कैंटीन के पास बारापत्थर में जन्मदिवस मानते समय गोलू सिंधी के अवैध माउज़र से मयंक पवमे ने हवाई फायर किया था और इसी तरह दिनांक २७/१२/२०१८ को मंगलिपेठ खेड़ापति मंदिर के पास खाली प्लाट में जन्मदिन मानते समय गोलू सिंधी ने हवाई फायर किया था जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल हो जाने पर पुलिस को प्राप्त हुआ जिसे भी साक्ष में शामिल किया गया है

किसी भी प्रत्यक्ष दर्शी के द्वारा पुलिस को जानकारी नहीं दिए जाने के बाद भी पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन में टी आई कोतवाली अरविन्द जैन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कारवाही की गयी है गोलू सिंधी, मयंक पवमे एवं समर्थ पावमे के विरुद्ध धारा ११० द.प्र.स. के तहत कारवाही की जाकर इन्हे कोतवाली के गुंडा लिस्ट में लाया जा रहा है।

टी आई कोतवाली के द्वारा हाल ही में मयंक एवं समर्थ पावमे को धारा १०७,११६(3) द.प्र.स में कार्य पालक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा के न्यायालय से फाइनल बाउंड ओवर कराया गया था , जिसके बाद आरोपियों द्वारा अपराध घटित करने कारण धारा १२२ द. प्र. स. के तहत कारवाही की जा रही है आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने में कोतवाली  टी आई के साथ उपनिरीक्षक गेडाम ,स उपनिरीक्षक राजेश शर्मा ,स .उपनिरीक्षक ग्यारसिया  ,आरक्षक नितेश आरक्षक सुधीर को पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित श्याक्वार द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी पुलिस द्वारा आरोपियों को पुलिस रिमांड  में लिया गया है पिस्टल कहा  से लाए गयी पिस्टल किस किस के पास अवैध पिस्टल है इस सम्बन्ध में पूछताछ की जारही है जिसमे और भी लोगो के गिरफ्तार होने की संभावना  है

सड़क पर कूदे हिरण से टकरायी बाइक, 02 घायल

सड़क हादसों में कुल 04 घायल

सिवनी | सिवनी में हिरणों की तादाद में बढ़ौत्तरी देखी जा रही है। स्थिति यह है कि जंगल से निकलकर हिरण, रिहायशी क्षेत्रों की ओर रूख कर रहे हैं और कई बार इनकी गतिविधियां सड़क हादसों का कारण भी बन रही हैं।

लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क पर कूद कर अचानक सामने आये एक हिरण से एक बाइक जा टकरायी जिसके कारण उस बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले चौरई के ग्राम छीतापार निवासी शिव कुमार (36) पिता लक्ष्मण वर्मा और उनके साथी ग्राम बांसखेड़ा निवासी माखन लाल (45) पिता विपत लाल बाइक पर सवार होकर मंगलवार 01 जनवरी को अपने घर वापस लौट रहे थे।
बताया जाता है कि वे जब लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कारीरात के समीप से होकर गुजर रहे थे तभी एक हिरण अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। बाइक सवारों को इस हिरण से बचने का मौका मिल पाता उसके पहले ही वे उस हिरण से जा टकराये।

मंगलवार की शाम लगभग सात बजे घटित इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार शिव कुमार और माखन लाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे की सूचना तत्काल 108 एंबूलेंस को दी गयी जिसके बाद उन्हें 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय सिवनी में उपचारार्थ दाखिल करवाया गया।
एक अन्य दुर्घटना बण्डोल थाना क्षेत्र में घटित हुई जिसमें ग्राम महुआटोला निवासी काशीराम (30) पिता अतर सिंह स्वयं के वाहन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। उक्त दुर्घटना मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे घटित हुई जिसके बाद घायल काशीराम को जिला चिकित्सालय में उपचारार्थ दाखिल करवा दिया गया।

इसी तरह एक अन्य सड़क हादसा अरी थाना क्षेत्र में घटित हुआ जिसमें ग्राम बकोड़ी निवासी राम दयाल (40) पिता इन्का प्रसाद कुर्मी घायल हो गये। बताया जाता है कि राम दयाल जब मंगलवार को अपनी साइकिल पर सवार होकर ग्राम बकोड़ी से समीपस्थ ग्राम की ओर जा रहे थे तभी दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस दुर्घटना में राम दयाल के चेहरे पर चोटें आयीं हैं। घायल राम दयाल को उनके परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्त्ती करवा दिया गया है।

आग ताप रहा युवक झुलसा

सिवनी । इन दिनों सिवनी कड़ाके की ठण्ड के दौर से गुजर रहा है। इस ठण्ड से बचने के लिये लोग आग जलाकर उसको तापते हुए गर्मी लाने का प्रयास कर रहे हैं और इस दौरान असावधानीवश आग से झुलसने की घटनाएं भी प्रकाश में आ रही हैं।

मंगलवार 01 जनवरी को डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र में एक युवक आग से झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र में ग्राम नगझर के समीप स्थित एक ढाबा में अरी के ग्राम ताखला निवासी शैलेन्द्र (18) पिता चैन सिंह, आग जलाकर उसे ताप रहे थे।

बताया जाता है कि उसी दौरान लापरवाही के चलते आग ने शैलेन्द्र को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण शैलेन्द्र बुरी तरह झुलस गये। शैलेन्द्र को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

अऋणी कृषक उठायें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

सिवनी । उप संचालक किसान कल्याण कृषि कल्याण विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2018 – 2019 रबी मौसम हेतु बीमा के लिये अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गयी है।

इस योजना का लाभ लेने के लिये अऋणी कृषक भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं जिसके लिये दस्तावेजों में भू-अधिकार पुस्तिका, बुवाई प्रमाण पत्र, पूर्णतः भरा हुआ प्रस्ताव पत्र (बैंक खाता की जानकारी सहित) के साथ ही पहचान पत्र (इलेक्शन फोटो आई.डी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड) लेकर अपने निकटतम बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

कृषकों से अपील की गयी है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए 15 जनवरी के पूर्व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा का लाभ उठायें।