Home Blog Page 2106

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालको को किया जूतों का वितरण

सिवनी- शासकीय प्राथमिक विद्यालय आमाझिरिया में गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर सेना से सेवानिवृत्त श्री मुरलीधर शर्मा जी एवम डॉक्टर सिंह गोपालगंज द्वारा सभी दर्ज 63 बच्चो को जूते मौजे प्रदान किये गये ,

इस अनुकरणीय कार्य के लिए शाला परिवार आपका ह्रदय से धन्यवाद प्रेषित करता है ।

सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह का हुआ सम्मान

सिवनी -आज दिनाक 25 जनवरी को भोपाल में महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल के हस्ते 9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2019 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस दौरान जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह को भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया स्मामनित किया गया, कार्यक्रम अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री वी एल कांताराव एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। ।

सिवनी – आज दिनाक 25 जनवरी को भोपाल में महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल के हस्ते 9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2019 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस दौरान जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह को भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया स्मामनित किया गया, कार्यक्रम अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री वी एल कांताराव एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर के सारेगामापा का आयोजन 28 को

आडिशन 27 जनवरी को मिशन ग्राउंड सिवनी में आयोजित

सिवनी। सिवनी की धरा में लगातार राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम सारेगामापा एवं हरप्रसाद अग्रवाल सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2019 को शाम 07 बजे से बड़ा मिशन ग्राउंड सिवनी में किया जा रहा है। वहीं दिनांक 27 जनवरी 2019 को दोपहर 2 बजे से द्वितीय चरण का आडिशन भी आयोजित किया गया है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला मनोरंजन समिति के आयोजकद्वय पृथ्वीराज जगने एवं आशीष दुबे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस प्रारंभिक आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन व अध्यक्षता में अर्जुन सिंह काकोडिया विधायक बरघाट, श्रीमती आरती अशोक शुक्ला,राजकुमार खुराना, सोहेल पाशा, सुजीत जैन ,डॉ. आर.एस. अग्रवाल एवं विशिष्ट आतिथ्य में चन्द्रशेखर चतुवेर्दी जिला पंचायत उपाध्यक्ष होंगे। वहीं कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि डॉ. के.के.चतुवेर्दी,दीवान शाद अली, मंजुरूल हसन व अध्यक्षता में संतोष नगपुरे,पदम सनोडिया, इंजीनियर राजीव मिश्रा व विशिष्ट आतिथ्य में रंजीत वासनिक,अरूण यादव,अभिषेक मालू, अतुल मालू, डॉ. सुनील अग्रवाल, नरेन्द्र ठाकुर गुड्डु एवं अखिलेश खेड़ीकर,रंजीत खरे,संतोष चौरसिया, प्रकाशचंद नाहटा, आशीष अग्रवाल, सुनील नाहर होंगे।
आयोजकों ने आगे बताया कि इस बार आयोजन स्थल में नि:शुल्क दर्शक प्रवेश कराया जायेगा व बैठक व्यवस्था पृथक-पृथक महिला पुरूष के लिए रहेगी। आकर्षक पुरस्कारों में कुल 5 नकद इनाम रखे गए हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार 21000 ज्योति पुरुष्कार 10000 तृतीय पुरस्कार 5,000 चतुर्थ पुरस्कार 3000 एवं पंचम पुरस्कार 2000 निर्धारित किया गया है अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें ।

आर्केष्ट्रा हार्टबीट बबलु मैथ्यूस बैंड का होगा संगीत
जी! हां आर्केष्ट्रा हार्टबीट बबलु मैथ्यूस बैंड का होगा संगीत जी! हां मध्य भारत के मशहूर आर्केष्ट्रा हार्टबीट के संचालक बबलु मैथ्युस एवं उनकी पूरी टीम द्वारा सारेगामापा के प्रतियोगियों व सेलिब्रिटी केगीतों पर सुमधुर संगीत दिया जायेगा। वहीं महाराष्ट्र के मशहूर गायक मुद्दसिर खान व महाराष्ट्र की ही मशहूर एंकर प्रीति कार्यक्रम को होस्ट करेंगी।

हरप्रसाद अग्रवाल सम्मान समारोह आयोजित

आयोजकों ने आगे बताया कि प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी हरप्रसाद अग्रवाल सम्मान समारोह का आयोजन अरूणांचल पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में किया जा रहा है इस सम्मान समारोह में एक ओर जहां उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम नेकी की दीवार को सम्मानित किया जायेगा वहीं दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्था के संचालक नरेश राजपूत कलर्स टीव्ही की शान कु. शौर्या जैन व इंडिया न्यूज के जिला संवाददाता सुखदेव कुमार का भी सम्मान इस मंच के माध्यम से किया जायेगा।

सिवनी की सड़के बनी नाला

सिवनी की सड़के बनी नाला वीडियो खबर अंत में

सिवनी – जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा नपा सिवनी में पदस्थ सफाई अधिकारियो,वार्ड जमादारों पर लगाम लगाये जाने के बाद मुख्य मार्गो पर सफाई कर्मी कार्य करते नजर आ रहे हे, लेकिन वार्डो के अंदर बनी सड़कों के किनारे की नालियो की सफाई ना होने से आज दोपहर हुए चन्द घण्टो की बारिश के बाद कचरों से भरी नालियों का गन्दा पानी सड़क पर आ गया और कुछ देर के लिये सड़क गन्दे नाले के रुप में परिवर्तित हो गई।

सिवनी में विदेश से आए पहलवान लड़ेंगे कुश्ती

सिवनी- प्रदेश ही सारे भारत में चर्चित सिवनी में आयोजित होने वाला इस वर्ष 30 जनवरी को आयोजित होगा। आज रॉयल लांन सिवनी में हुई प्रेस वार्ता के दौरान समिति के सरक्षक विधायक सिवनी मुनमुन रॉय ने बताया कि यह दंगल 30 जनवरी को फ़ुटबाल स्टेडियम मैदान में होगा जहा लाखो रूपये की इनामी राशि देश व विदेश सहित जिले के पहलवानो को दी जायेगी।।

ग्रीन सिटी के अध्यछ आशीष नगपुरे ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा इस 7 वे वर्ष में दगल में रूस,जॉर्जिया,ईरान सहित अन्य देशों के पहलवान भी सह्मिल होंगे। वही सचिव आल्तफउर रहमान ने जानकारी की इस वर्ष 50 ,50 हज़ार की दो कुस्ति होगी,जिसमे विजयी पहलवान को 75 परसेंट राशि व उप विजेता को 25 परसेंट राशि अययोजन समिति देगी।

इस वर्ष समिति जिले के 25 आयोजकों को भी स्मामनित करेगी जो दगल का आयोजन करते हे वही पुलिस बल एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सघटन भी दगल के दौरान स्मामनित किये जायेंगे।

सिवनी में सुजीत के मार्गदर्शन में होगी अटल जी की प्रतिमा स्थापित

सिवनी- जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में शीघ्र ही पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसकी प्रारंभिक रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन द्वारा दी गई ।

श्री जैन ने बताया कि भाजपा के पितृ पुरुष, युगदृष्टा, जननायक , भारत रत्न , देश के पूर्व प्रधानमंत्री और हम समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा जिला भाजपा कार्यालय में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए उन्हें संगठन की ओर से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री जैन ने बताया कि अटल जी की प्रतिमा के स्वरूप एवं कार्यालय में स्थापना हेतु उप्युक्त स्थान निर्धारण के उद्देश्य सीधी पार्टी के वरिष्ठ जनों की एक बैठक ली जाकर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा के जिला कार्यालय का नाम प्रारंभ से ही पंडित अटल बिहारी वाजपेई परिसर रखा गया है।

यह कार्यालय पार्टी के जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात रही है यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले अनेक वर्षों से कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा था जो अंततः समस्त भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन, सहयोग एवं तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन की सक्रियता के चलते उनके कार्यकाल में पूर्ण हुआ और इस तरह कार्यकर्ताओं को वर्षों बाद स्वयं का एक कार्यालय प्राप्त हुआ जो पार्टी की सभी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए बहुउपयोगी साबित हो रहा है ।

गत वर्ष पार्टी के प्रेरणा पुंज माननीय अटल जी के निधन के पश्चात पार्टी की एक बैठक में कार्यालय में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है एवं इस कार्य हेतु पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुजीत जैन को पार्टी कार्यालय के निर्माण के दौरान उनके महत्वपूर्ण योगदान और भूमिका को देखते हुए प्रतिमा स्थापना की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है ।सुजीत जैन ने इस जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार करते हुए बताया कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की एक सुंदर प्रतिमा कार्यालय में स्थापित हो सके इसके लिए वे संकल्प बद्ध हैं।

VIDEO आफत की बारिश ,ओलो ने बढाई किसानो की चिंता

बारिश के साथ गिरे ओले वीडियो खबर के अंत में

सिवनी- विगत कुछ दिनों से जिले में छाए बादलो के डेरे ने आज करवट बदली और दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यलाय सहित धुमा, काह्निवाड़ा, भोमा , बंडोल, मारबोडी, बांकी में कुछ देर के लिये तेज बारिस के साथ ओले गिरे।

मिली जानकारी के अनुसार इस दोरान धान खरीदी केंद्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ी सैकड़ो किवटल धान भीग गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 26 जनवरी तक वेस्टर्न डिस्र्बेंस के कारण छूट पुट बारिश होने की संभावना है।

निलंबित हुए निर्मल ठाकुर

सिवनी- जिले की केवलारी विकासखण्ड में नियुक्त परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग निर्मल सिंह ठाकुर को जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा ततकाल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था

जारी आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं पर्यवेक्षको की शिकायत के आधार पर निर्मल ठाकुर को जिला महिला विकास कार्यलाय में अटैच किया गया था, वही आज कमिश्नर राजेश बहुगुणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलबित कीया गया है।