सिवनी-जिले के कोतवाली थाना प्रभारी अरविन्द जैन को विगत 26 जनवरी को बेहतर पुलिसिंग एवं सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिये सम्मानित किया गया।
फ़ुटबाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में खनिज मंत्री प्रदीप जैसवाल ,जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्मामनित किया।
मालुम हो सी ऍम हेल्पलाइन के प्रकरणों के त्वरित समाधान करने हेतु प्रदेश के 15 थाना प्रभारी ही स्मामनित हुए हे जिनमे नगर कोतवाल अरविन्द जैन भी शामिल है।
सिवनी-जिला मुख्यालय के मठ कन्या शाला में 26 जनवरी के अवसर पर भोजन में खनिज मंत्री व वारासिवनी से कांग्रेस विधायक प्रदीप गुड्डा जैसवाल ने स्कूल के बच्चो के साथ भोजन किया ।
इस अवसर पर उनके साथ जिला कलेक्टर प्रवीन सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू खुराना, असलम बाबा,रजनीश ठाकुर,शिक्षा विभाग डीओ एस के लाल,शाला प्राचार्य एस के सैयाम व अन्य शिक्षिको व स्कूली छात्राओं की मौजूदगी रही।
सिवनी – कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढायच ने शासकीय माध्यमिक शाला जुरतरा के सहायक अध्यापक द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार चलते हुए मध्यान्ह भोजन के गरम बर्तन को टक्कर मारने से उसकी चपेट के आये से 8 बच्चो के गंभीर रूप से झुलस गए थे
सहायक अध्यापक श्री कृष्ण कुमार बिन्हेरिया, प्रधान पाठक भागचंद जंघेल को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है तथा किचन सेड उपलब्ध होते हुए भी अम्बे स्वसहायता समूह द्वारा खुले में भोजन बनाने की लापरवाही पर स्वसहायता समूह का अनुबंध निलंबित करते हुए एफआईआर करने के निर्देश दिए है।
सिवनी । गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जुरतारा ग्राम में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडोल के समीप ग्राम जुरतरा प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को मध्यान्ह भोजन कर रहे बच्चों पर चार पहिया वाहन चढ़ा दी । गाड़ी की चपेट में 8 बच्चें आ गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लगा गया जिन्हें प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया गया 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें नागपुर रिफर किया गया है ।
मोके पर सिवनी विधायक ने घायल बच्चों के स्वास्थ की जानकारी ली और उपचार के लिए 5 – 5 हजार की राशि सहायता के लिए दिया । जिला अस्पताल में जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय पहुची जिन्होंने घायल बच्चों का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से ली।
प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति रह चुके हैं. वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं.प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी.
प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. साथ ही गायक-गीतकार-संगीतकार व फिल्मकार भूपेन हजारिका (मरणोपरांत), समाजसेवी दिवंगत नाना जी देशमुख (मरणोपरांत) को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति रह चुके हैं. वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं.प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी.
Rashtrapati Bhavan: The President has been pleased to award Bharat Ratna to Nanaji Deshmukh (posthumously), Dr Bhupen Hazarika (posthumously), and former President Dr Pranab Mukherjee pic.twitter.com/tV8BTsOdNN
इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों नामचीन हस्तियों की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी. मोदी ने कहा कि प्रणब दा हमारे समय के एक उत्कृष्ट राजनेता हैं. उन्होंने दशकों तक देश की निस्वार्थ और अथक सेवा की है.
PM Modi: Pranab Da is an outstanding statesman of our times. He has served the nation selflessly & tirelessly for decades, leaving a strong imprint on the nation's growth trajectory. His wisdom & intellect have few parallels. Delighted that he has been conferred the Bharat Ratna. pic.twitter.com/w32Tj729yv
पीएम मोदी ने कहा, ‘भूपेन हजारिका के गीत और संगीत की हर पीढ़ी के लोगों ने प्रशंसा की है. इसके जरिए उन्होंने न्याय, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने भारत की संगीत परंपरा को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाया। भूपेन दा को भारत रत्न दिए जाने पर प्रसन्नता हुई.
PM Modi: The songs and music of Bhupen Hazarika are admired by people across generations. From them radiates the message of justice, harmony and brotherhood. He popularised India's musical traditions globally. Happy that the Bharat Ratna has been conferred on Bhupen Da. pic.twitter.com/T96wbDBWoi
वहीं नानाजी के बारे में पीएम ने लिखा, ‘ग्रामीण विकास के लिए नानाजी देशमुख के महत्वपूर्ण योगदान ने हमारे गांवों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने के एक नए प्रतिमान की राह दिखाई.
PM Narendra Modi: Nanaji Deshmukh's stellar contribution towards rural development showed the way for a new paradigm of empowering those living in our villages. He personifies humility, compassion and service to the downtrodden. He is a Bharat Ratna in the truest sense! pic.twitter.com/jorZEsx9hc
प्रणब मुखर्जी को साल 2008 के दौरान सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है. साल 2012-2017 के दौरान राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय का दौरा कर काफी चर्चा में रहे थे. गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ‘द ड्रामेटिक डिकेड’, ‘द टब्र्यूलेंट ईयर्स’ और ‘द कोलीजन ईयर्स’ नाम की किताब भी लिख चुके है. जिसमें मुखर्जी की आत्मकथा श्रंखला की किताब ‘द कोलीजन ईयर्स’ ने राजनीतिक नजरिया प्रदान करने के साथ-साथ कुछ दुर्लभ रहस्यों से भी रूबरू कराया था.
सिवनी- विगत दिनों हुई ओला वर्ष्टि एवं वर्षा से खराब हुई फसलों से किसानों को हुई नुकसानी का जायजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के साथ कांग्रेस जनों नें ओला प्रभावित गॉव , बॉकी, बिहिरिया, बँधा, सागर, जटलापुर, चंदौरी, मारबोडी आदि गॉव का दौरा कर पीड़ित किसानों को ढाँढस बंधानें के साथ साथ अधिकारियों से दूरभाष पर शीघ्रतिशीघ्र किसानों को राहत राशि दिये जानें के लिये चर्चा की।
इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री संजय भारद्वाज , ब्रजेश सिंह बघेल, अप्पू ठाकुर, पदम सनोडिया , बाबा तिवारी, हरि जैसवाल ( ब्लाक अध्यक्ष ) विनोद पुरोहित फ़ौजी , अप्पू प्रजापति ,उदय सिंह बघेल,राहुल बघेल , राजू ठाकुर भी उपस्थित थे
सिवनी- जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत विगत 24जनवरी की रात ग्राम मड़वा मैं किसी जंगली जानवर ने 13 बकरियों को किसी अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया , ग्राम के 4 से 5 लोगो की 13 बकरीया एक साथ टपरा में बंधी हुई थी, जो सुबह मालिको दवारा मृत पाई गई सूचना पर वन विभाग और लखनादौन पुलिस के कर्मी मौके पर जाकर जांच कर रहे हे।
सिवनी – बाल कल्याण समिति द्वारा जानकारी दी गयी कि 22 नवंबर 18 को लखनवाड़ा थाना अंतर्गत जिला विधिक वालंटियर द्वारा नंदनी यादव उम्र 11 वर्ष को प्रस्तुत किया गया था।
बालिका नंदनी द्वारा पिता का नाम राकेश यादव आजाद वार्ड सिवनी बताया गया है | अज्ञात बालिका नंदनी यादव को बाल कल्याण समिति द्वारा देखरेख एवं संरक्षण जरूरतमंद बच्ची घोषित किया गया है एवं आधारशिला सेवा संस्थान दमोह भेजा गया है।
उक्त बालिका के संबंध में जैविक माता-पिता/संरक्षक 30 दिवस के भीतर आधारशिला सेवा संस्थान दमोह या बाल कल्याण समिति प्रायवेट बस स्टेण्ड के पीछे हाकी स्टेडियम के पास सिवनी के समक्ष विधिक दस्तावेजों के साथ दावा प्रस्तुत कर सकता है।
निर्धारित समयावधि समाप्त होने पर बालिका दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से स्वतंत्र घोषित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में कोई भी दावा मान्य नहीं किया जायेगा।
सिवनी। समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के बाद उसका परिवहन कार्य ट्रकों के माध्यम से जारी है। इसी कार्य के तहत गत 24 जनवरी की शाम 8 बजे खरीदी केंद्र से ट्रक क्रमांक- एमपी 17 सी 5067 द्वारा लगभग 600 बोरा धान परिवहन कर नगझर स्थित वेयर हाऊस में खाली करने हेतु लायी गई।
देर रात्रि होने के कारण धान का ट्रक खाली नहीं हो पाया, जिसके कारण ट्रक के ड्रायवर व कन्डेक्टर अपने घर चले गये थे, उसी दौरान रात्रि लगभग 10.30 बजे उक्त ट्रक सांईधरम काटा नगझर के समीप से अज्ञात तत्वों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस मामले की रिपोर्ट परिवहन ठेकेदार द्वारा डूंडासिवनी थाने में दर्ज भी करायी गई।
चोरी हुआ ट्रक 25 जनवरी की आज प्रात: लगभग 10 बजे गोपालगंज से मुंडारा मार्ग पर लावारिश हालत में देखा गया। परिवहन ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ट्रक की जांच की गई तो उसमें भरी धान गायब थी डूंडासिवनी पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले तत्वों की खोजबीन की जा रही है।