खुराना पहुचे ओला प्रभावित ग्रामो में

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

सिवनी- विगत दिनों हुई ओला वर्ष्टि एवं वर्षा से खराब हुई फसलों से किसानों को हुई नुकसानी का जायजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के साथ कांग्रेस जनों नें ओला प्रभावित गॉव , बॉकी, बिहिरिया, बँधा, सागर, जटलापुर, चंदौरी, मारबोडी आदि गॉव का दौरा कर पीड़ित किसानों को ढाँढस बंधानें के साथ साथ अधिकारियों से दूरभाष पर शीघ्रतिशीघ्र किसानों को राहत राशि दिये जानें के लिये चर्चा की।

इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री संजय भारद्वाज , ब्रजेश सिंह बघेल, अप्पू ठाकुर, पदम सनोडिया , बाबा तिवारी, हरि जैसवाल ( ब्लाक अध्यक्ष ) विनोद पुरोहित फ़ौजी , अप्पू प्रजापति ,उदय सिंह बघेल,राहुल बघेल , राजू ठाकुर भी उपस्थित थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *