ध्वजारोहण के बाद मध्यान्ह भोजन करते बच्चों पर चढ़ा चार पहिया वाहन

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

सिवनी । गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जुरतारा ग्राम में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडोल के समीप ग्राम जुरतरा प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को मध्यान्ह भोजन कर रहे बच्चों पर चार पहिया वाहन चढ़ा दी । गाड़ी की चपेट में 8 बच्चें आ गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लगा गया जिन्हें प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया गया 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें नागपुर रिफर किया गया है ।

मोके पर सिवनी विधायक ने घायल बच्चों के स्वास्थ की जानकारी ली और उपचार के लिए 5 – 5 हजार की राशि सहायता के लिए दिया । जिला अस्पताल में जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय पहुची जिन्होंने घायल बच्चों का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *