Home Blog Page 2103

आलोक जैसवाल, के.वी.एस. संभागीय प्रोत्साहन पुरुस्कार से पुरस्कृत

सिवनी- केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चेन्नई क्षेत्र का “संभागीय प्रोत्साहन पुरुस्कार समारोह “डॉ.ए.पी.जे.कलाम सभागार” जिपमेर (पुडुचेरी) में 28 जनवरी 2019 आयोजित किया गया।
इस समारोह में सिवनी शहर के मूल निवासी और “इंडियन स्कॉऊट- गाइड फेलोशिप ,जिला – सिवनी ” की यूनिट के सदस्य सीनियर स्कॉऊट “श्री आलोक जायसवाल” को केंद्रीय विद्यालय में क्रियान्वित “आई.सी.टी.परियोजना” को छात्रों को सीखने -समझने के उपयोग हेतु प्रभावी और अभिनव बनाने के लिए ‘”आई.सी.टी.परियोजना पुरुस्कार”और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सराहनीय सेवा के लिए “के.वी.एस.का संभागीय प्रोत्साहन पुरुस्कार” प्रदान किया गया है।

मिशन उच्चतर माध्यमिक शाला के सेवा निवृत्त शिक्षक श्याम सुंदर जैसवाल के पुत्र एवं अधिवक्ता अनिरूद्ध जैसवाल के अनुज आलोक जैसवाल केंद्रीय विद्यालय गिल नगर में पुस्तकालय प्रभाग में पदस्थ हैं।

अपने कार्यक्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि पर “इंडियन स्कॉऊट गाइड फेलोशिप, जिला सिवनी” की ओर से अध्यक्ष श्री अमित रोकड़े,के साथ सदस्य सीनियर स्कॉऊट श्री नितिन सक्सेना,श्री फारूक खान,श्री आनन्द चौरसिया ,श्री मुकेश विश्वकर्मा ,श्री मुकेश बरमैया,श्री विशाल सनोडिया ने शुभकामनाये दी है।

सपाक्स सौंपेगा फरवरी को ज्ञापन

सिवनी-SC-ST Act में फंसाये जाने से आत्महत्या करने वाले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चुरहट, जिला सीधी के डॉ. शिवम मिश्रा को न्याय दिलाने हेतु सपाक्स 1 फरवरी 2019 को पूरे प्रदेश में विरोध प्रकट करेगा।

सीधी जिला के चुरहट शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ 28 वर्षीय युवा डॉ. शिवम मिश्रा के ऊपर संविदा नर्स द्वारा झूठे SC-ST Act में फंसाये जाने से दिनांक 27 जनवरी 19 को शासकीय आवास में आत्महत्या कर लेने से एक बार फिर पूरे प्रदेश में SC-ST Act पर दिये गए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध संसद में पास हुये काले कानून के खिलाफ रोष है।

सपाक्स मानती है कि डॉ शिवम मिश्र की आत्महत्या नहीं बल्कि काले कानून के द्वारा की गई हत्या है, इसलिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पुनः लागू किया जाए और इस केस की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।
जिला सपाक्स सिवनी भी 1 फरवरी 2019 को शाम 4:30 बजे कचहरी चौक में उपस्थित होकर कलेक्टरेट परिसर पहुँचकर माननीय राष्ट्रपति जी,माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी को माननीय कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रकट करेगा

आपसभी सपाक्स वर्ग से अपील है कि इस काले कानून के खिलाफ और डॉ. शिवम मिश्रा को न्याय दिलाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने
सम्पूर्ण सपाक्स सिवनी विनम्र निवेदन करता है।।

गुम हुए मुनि श्री

सिवनी-आचार्य श्री बिधासागर जी के शिष्य मुनि श्री मुदित सागर जी महाराज श्री गिरनार जी पहाड़ पर बंधना करने 4,5 दिन पहले गए थे ,मुनिश्री मुदित सागर जी अभी तक लापता है , आज लखनादौन जैन समाज ने एस डी एम अंकुर मेश्राम को माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया,. आज जिला सहित समस्त भारत की जैन समाज ने ज्ञापन सोपा।

जिसमे संजय सराफ ,सन्दीप जैन सिंघई राजकुमार, बिनोद भारती, पारुल लकी,जीतू ,राजेश डॉली, डॉ बबलु,अनुराग अतुल बिनीत जैन,अशोक बर्मा आनंद चुन्नू ,गोल्डी जैन,सलभ बाबा संजय काकाजी के अलाबा समाज के अनेकों लोगो ने ज्ञापन देने में रहे,.

2 शिक्षक हुए निलंबित

सिवनी-जिले के कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम छीतापार मे माध्यमिक साला के प्रधान पाठक सुभाष कुमार डहरवाल एवं प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक विनोद त्रिवेदी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया | ऊक्त दोनों निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय कार्यालय विकास खंड अधिकारी घंसौर नियत किया गया।

21 फरवरी से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण, 4 शिलाएं ले जाएंगे अयोध्या

0

प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई तीन दिवसीय परम धर्म संसद के आखिरी दिन राम मंदिर निमार्ण के शिलान्यास पूजन का धर्मादेश जारी किया गया. परम धर्म संसद ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 21 फरवरी से राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा. 4 शिलाएं लेकर साधु-संत अयोध्या जाएंगे.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा- मंदिर तोड़ने वाली सरकार राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती है. इसलिए हम 21 फरवरी को अयोध्या में भगवान राम के भव्य राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे. बसंत पंचमी (10 फरवरी) के बाद संत प्रयागराज से अयोध्या के लिए कूच करेंगे. शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर बनने में समय लगता है लेकिन अगर प्रारम्भ नहीं होगा तो कभी नहीं होगा. धर्म संसद में संतों ने कहा, “हम कोर्ट और और प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं. हम चार शिलाये लेकर आयोध्या जाएंगे.” संतों ने यह भी कहा कि शंकराचार्य हमारे नेता है, उन्हीं का नेतृत्व हमें स्वीकार है.

स्वामीश्री ने कहा कि जिस तरह सिखों के गुरु गोविंद सिंह ने देश के करोड़ों हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना बलिदान दिया था, ठीक उसी तरह महाराज श्री जगदगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती सबसे आगे चलते हुए नेतृत्व करेंगे.

स्वामीश्री ने कहा कि हम किसी कानून का उलंघन नहीं कर रहे हैं. चार लोग चलने से कोई कानून नहीं टूटता. जिस तरह अंग्रेजों के नमक का कानून को तोड़ने के लिए दांडी मार्च किया गया था, ठीक उसी तरह शंकराचार्य ने रास्ता दिखाया है. हम भगवान राम के मार सहेंगे, क्योंकि वह भगवान का प्रसाद होगा.

रक्तदान करने वाली संस्थायें होंगी सम्मानित

सिवनी । पर्यावरण प्रदूषण को कम करने एवं प्रतिदिन सायकल को दैनिक उपयोग में लाने के लिये आयोजित होने वाले सिवनी सायकल-ऑन कार्यक्रम में इस वर्ष जिले की सभी ऐसी रक्तदान करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा, जो वर्षों से मुख्यालय सिवनी, छपारा, आदेगांव, लखनादौन, उगली, बरघाट, कुरई एवं अन्य ग्रामीण अंचलों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर उसे स्थानीय जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में नि:शुल्क उपलब्ध करवाते है।

समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समितियों को राजपूता व्हीकल्स एवं अनुराग हांडा के संचालक अखिलेश सिंह चौहान द्वारा प्रदान किये गये स्मृति चिंहों से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान कार्यक्रम सायकल-ऑन रैली के समापन अवसर पर होने वाले प्रमुख आयोजन के साथ ही संपन्न होगा।

गांधी जयंती पर एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन

सिवनी । जिला सिवनी साउंड एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 31 जनवरी 2019 महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंकी उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय गांधी चौक शुक्रवारी बाजार में उक्त कार्यक्रम शाम 7 बजे से आरंभ होगा, जहां जिले के गायक महिला एवं पुरूष गायक कलाकार समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये ऑर्केष्टा की धुन पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

सुखदेव पांसे सहित 7 अन्य पर हत्याकांड का मुकदमा दर्ज

भोपाल- प्रदेश के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे सहित 7 अन्य पर मुलताई के बहुचर्चित पारधी दंपति हत्याकांड का मुकदमा चलेगा। जस्टिस विष्ष्णु प्रताप सिंह चौहान की एकल पीठ ने सीबीआई की विशेष न्यायालय द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। एकल पीठ ने इस मामले में आरोपी बनाए गए सेवानिवृत्त एसडीओपी दिनेश साकल्ले को राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण खारिज कर दिया है।

सितंबर 2007 का मामला-
प्रकरण के अनुसार सितंबर 2007 में मुलताई में बोंदरू पारधी और उसकी पत्नी डोडल बाई पारधी की हत्या कर दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की सीबीआई जांच कराई गई। सीबीआई ने इस मामले में हीरालाल लोखंडे और अन्य के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोप पत्र पेश किया था। सीबीआई की विशेष न्यायाधीश माया विश्वलाल ने 12 सितंबर 2018 को प्रकरण की सुनवाई के दौरान मुलताई से विधायक और वर्तमान में पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, राजा पंवार, संदीप सांबले, विजय डॉक्टर, उमेश डांगे, कचरू सरपंच, सुरेश सरपंच और सेवानिवृत्त एसडीओपी दिनेश साकल्ले को आरोपी बनाने का आदेश जारी किया था ।

आरोपियों की ओर से दी गई दलील-
आरोपियों की ओर से दलील दी गई कि 11 साल पुराने मामले में उन्हें राजनीतिक द्वेषवश आरोपी बनाया जा रहा है। पूर्व में मामले में सीबीआई ने जांच की थी, लेकिन उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के साक्षय नहीं पाए गए थे। फरियादी अलसिया पारधी की ओर से अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार ने तर्क दिया कि सीबीआई न्यायालय ने गवाहों के बयान और साक्षयों के आधार पर ही मामले में आरोपी बनाए थे। सुनवाई के बाद एकल पीठ ने सेवानिवृत्त एसडीओपी दिनेश साकल्ले के खिलाफ दर्ज प्रकरण खारिज कर दिया।

इसके साथ ही पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, राजा पंवार, संदीप संाबले, विजय डॉक्टरी, उमेश डांगे, कचरू सरपंच और सुरेश सरपंच की याचिका खारिज कर दी है।

कुलस्ते का विकल्प टेढ़ी खीर… !

भोपाल । लोकसभा चुनाव 2019 एकदम करीब है ,प्रदेश की प्रमुख आदिवासी बाहुल्य मंडला लोकसभा सीट में दोनों पार्टियों के नेताओ की बैचेनी बढ़ी हुई है ,मंडला लोकसभा सीट क्षेत्रीय विषमता और बड़े क्षेत्रफल के लिए जानी जाती है , चार जिलों में फैली इस लोकसभा सीट में कांग्रेस के सामने भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते को टक्कर दे सकने वाले उम्मीदवार की खोज युद्ध स्तर पर जारी है , नब्बे के दशक से आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की जगह बनाने वाले कुलस्ते को कमजोर करना इस चुनाव में कांग्रेस के लिए सबसे जरूरी माना जा रहा है

वर्तमान राज्य सरकार में ट्राइबल मंत्री ओमकार सिंह मरकाम पिछले लोकसभा चुनाव में एक लाख वोटो से हार चुके है वहीं क्षेत्र की ही कांग्रेस की कद्दावर नेत्री उर्मिला सिंह और पूर्व सांसद बसोड़ी सिंह मरकाम का निधन हो चुका है ,मंडला से इस विधानसभा चुनाव हार चुके कांग्रेस के संजीव उइके भी लोकसभा चुनाव में जोर आजमाइश करते नजर आ सकते है , ऐसे में अपने सरल , सहज और शुलभ स्वभाव के लिए जाने वाले सांसद कुलस्ते को काँग्रेस से चुनौती फिलहाल तो दिखती नजर नही आ रही है

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फग्गनसिंह कुलस्ते को मंत्री पद से मुक्त करने के बाद से ही मंडला सीट चाहने वाले भाजपाइयों की भी लंबी कतार है और पूरे प्रदेश के साथ साथ सम्पूर्ण मंडला लोकसभा क्षेत्र में भी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अत्यंत निराशाजनक रहा है , कांग्रेस के परम्परागत आदिवासी वोटर्स लंबे अंतराल के बाद पुनः कांग्रेस को प्राप्त हुए है , ओमप्रकाश धुर्वे , राम प्यारे कुलस्ते और शिवराज शाह जैसे अनुभवी विधायक अपनी सीट नही बचा पाए ऐसे में कुलस्ते के सामने पुनः आदिवासियों के बीच भाजपा का काम खड़ा कर पाना एक चुनोती है लेकिन कुलस्ते जैसा अनुभव , हर क्षेत्र तक सघन संपर्क , राष्ट्रीय आदिवासी नेता की छवि , वरिष्ठों के साथ साथ युवाओ की बड़ी फ़ौज़ को देखकर निश्चित रूप से दोनों पार्टियों के लिए ये तो कहा ही जा सकता है कि कुलस्ते का विकल्प ढूंढ पाना बड़ी टेढ़ी खीर है ।

सिवनी कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

सिवनी-दिनांक 26 जनवरी 2019 को सिवनी विकासखंड के ग्राम जुरतरा के स्कूल में हुई घटना अत्यंत दु:खद है जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहाल बच्चे घायल हुए हैं जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सिवनी, मेडिकल कॉलेज जबलपुर, मेडिकल कॉलेज नागपुर में हो रहा है ।

एक्सपर्ट डाक्टर्स की टीम के हर संभव प्रयास के उपरांत भी कुमारी शिवानी की जीवन रक्षा नहीं की जा सकी और दिनांक 28/01/2019 को बच्ची ने दम तोड़ दिया । उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल सभी बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार है मेरे द्वारा प्रतिदिन नागपुर के मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में उपचार बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर एवं उनकी टीम से प्रतिदिन संपर्क किया जाकर बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और उपचार पर लगातार निगाहें रखी जा रही है ।

मेरी जानकारी के अनुसार जुरतरा स्कूल में हुई घटना में गंभीर रूप से घायल सभी बच्चों के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं । मैं चाहता हूं कि टीम सिवनी इन बच्चों के परिजनों को स्वैच्छिक, मानवीय आधार पर कुछ आर्थिक मदद प्रदान करने हेतु आगे आएं और यथा योग्य, जो संभव हो, सहयोग प्रदान करें ।

प्रवीण सिंह
कलेक्टर सिवनी