Home Blog Page 2104

“Yeh PUBG Wala Hai Kya” PM Modi Asked a Mother During ‘Pariksha pe Charcha’ Event

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने आज (मंगलवार) ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम के जरिए से देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से तनाव-रहित परीक्षा एवं संबंधित पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने चर्चा के दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी से एक महिला ने ऑनलाइन गेम्स को लेकर सवाल पूछा, जिसके बाद पीएम ने PUBG का नाम लिया। मधुमिता सेन गुप्ता ने पीएम मोदी से पूछा कि  मेरा बेटा नौवीं का छात्र है। ऑनलाइन गेम्स खेलता है। पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। क्या करना चाहिए? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि ये PUBG वाले हैं क्या? उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम समस्या भी और समाधान भी है। तकनीक को लेकर बच्चों से बात करें। चर्चा करें। अगर हम चाहें कि बच्चे टेक्नॉलजी से दूर चले जाएं तो वे अपनी जिंदगी में पीछे चले जाएंगे। उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की 10 खास बातें: 

LIVE: PM मोदी ने कहा- किसी बच्चे की तुलना अन्य बच्चों से न करें पेरेंट्स व टीचर

1- जो सफल लोग होते हैं, उन पर समय का दबाव नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने समय की कीमत समझी होती है।

2- पीएम मोदी ने कहा कि लक्ष्य हमारे सामर्थ्य के साथ जुड़ा होना चाहिए और अपने सपनों की ओर ले जाने वाला होना चाहिए।

3- निशान चूक जाएं को माफ हो सकता हैं लेकिन निशान नीचा हो तो कोइ माफी नहीं, लक्ष्य एसा होना चाहिए जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में न हो। जब हमारा लक्ष्य पकड़ में आएगा तो उसी से हमें नए लक्ष्य की प्रेरणा मिलेगी।

4- खुले मेदान में खेलना ये जीवन का हिस्सा होना चाहिए और बच्चो को टेक्नोलोजी की सही दिशा में ले जाना चाहिए।

5- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपेक्षाओं के बोझ में हमें दबना नहीं चाहिए। अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने आपको सजा करना चाहिए। अपेक्षा आवशयक होती है। अपेक्षा की वजह से ही हमे कुछ ज्यादा करने की इच्छा होती है।

6- निराशा में डूबा हुआ समाज या व्यक्ति किसी का भला नहीं कर सकता इसीलिए आशा और अपेक्षा अनिवार्य होती है। 

7- पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम अपने आपको कसौटी के तराजू पर नहीं झोकेंगे तो जिंदगी में ठहराव आ जायेगा। जिंदगी का मतलब ही होता है गति। जिन्दगी का मतलब ही होता है सपने।

8- परेंट्स व टीचर किसी बच्चे की तुलना अन्य बच्चों से न करें। इससे वह हतोत्साहित होता है। बल्कि उसके प्रदर्शन में जो सुधार आया है, इस पर प्रकाश डालते हुए उसे प्रोत्साहित करें।

9- पीएम से छात्रों ने पूछा – कैसे स्ट्रीम का चुनाव करें तो पीएम ने कहा- अपनी रूचि को जानें। आपका पैशन क्या है? इसे पहचानें। इस संबंध में आपने पहले कुछ किया है क्या? आपकी ताकत क्या है? समस्या आपका कंफ्यूज होना होती है। 

10- मेरे लिए मेरे देशवासी मेरा परिवार है, इसलिए मैं थकान महसूस नहीं करता हूं। मैं सोता हूं तो अगले दिन के बारे में सोचता हूं बीते दिन के बारे में नहीं। हर सुबह नई उमंग और जोश के साथ उठता हूं।  


बड़ी खबर : नगर से कोयला गायब

सिवनी । बीते 24 एवं 25 जनवरी को मौसम में आये बदलाव के पश्चात ओलावृष्टि व पानी बरसने के बाद प्रदेश सहित जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी है, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिये घरों में भट्टी व सिगड़ी का उपयोग कर रहे है, लेकिन इन साधनों को जलाने के लिये नगर में दो दिनों से कोयला गायब है।

नगर में लगभग 4 से 5 प्रमुख स्थान ऐसे है, जहां पर साल भर कोयला उपलब्ध रहता है, लेकिन विगत दो दिनों से पड़ रही शीत लहर के पश्चात सिगड़ी में जलाने के लिये नागरिकों को कोयला तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सामान्यत: कोयला 25 रूपये किलो मिलता है, लेकिन दुकानदारों द्वारा कोयला 50 रूपये किलो तक बेच दिया गया।

नगर में कोयले का व्यापार करने वाले दुकानदारों ने बताया कि अभी तीन दिन और कोयला उपलब्ध नहीं हो पायेगा। बीते दो दिन पूर्व इन दुकानों में नागरिकों को लाईन लगाकर कोयला खरीदते हुये देखा गया है।

सिवनी कलेक्टर के निर्देशों को किया अनसुना फिर हुई ये बड़ी कार्यवाही

वीडियो खबर के अंत में देखे किस तरह हुई कार्यवाही

सिवनी- जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा विगत दिनों नगर के सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों एवं कालेजो से 100 मीटर दुरी पर स्थित तम्बाखू उतपादो का विक्रय करने वाले व्यापारियों को अपनी दुकानें हटाने के निरदेश दिए थे।

इसके परिपालन में आज तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़े मिशन स्कूल के आस पास लगी चाय पान दुकानों को हटाया गया, इस दौरान सी एम ओ नपा नवनीत पांडेय, नगर कोतवाल अरविन्द जैन सहित बड़ी सँख्या में पुलिस बल मौजूद था।

दंगल में भाग लेने सिवनी पहुंचे विदेशी पहलवान

सिवनी । कल 30 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित कौमी एकता अंतर्राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये विदेशी पहलवान सिवनी पहुंच चुके है। ग्रीन सिटी एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्रांउड में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश-प्रदेश सहित विदेश के पहलवान शामिल होकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि 30 जनवरी को आयोजित दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आज विदेश के तीन पहलवान सिवनी पहुंच चुके है, जिसमें थेडो पहलवान जर्जिया, एंटीनियो पहलवान यूएसए एवं झांग-टांग पहलवान चीन आज सिवनी पहुंचे गये है। इसके अलावा शाम तक अन्य देशों के पहलवान भी सिवनी पहुंच जायेंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये स्थानीय पहलवानों के अलावा जम्मू, हरियाणा, दिल्ली, बनारस, मथुरा, पूना, सांगली, बहादुरगढ़, जबलपुर आर्मी, इंदौर एवं छिंदवाड़ा के पहलवान भी सिवनी पहुंचेंगे।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000 – 5000 रूपये ईनाम घोषित

सिवनी – 28 जनवरी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा गंभीर अपराधों में लिप्त 4 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000-5000 रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है .

अपराधियों का विवरण निम्नानुसार है- थाना डूण्डा सिवनी अमरसिंह पिता राममिलन राय उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 13 मतवाना मोहल्ला छतरपुर, थाना लखनवाड़ा जीशान कुरैशी पिता सरीफ अहमद कुरैशी उम्र 30 साल निवासी म.नं.35 चमारपुरा स्ट्रीट जिंसी जहॉगीराबाद भोपाल,

थाना लखनवाड़ा शावर अंसार पिता इफ्तेखार अंसार उम्र 28 साल निवास म.नं. 871 दसमेस नगर भोपाल, थाना लखनवाड़ा भूरा उर्फ प्रशांत पिता बलराम बघेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम ठेंक, अमित पिता बलराम बघेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम ठेंकी सिवनी की गिरफ्तारी को लेकर यह घोषणा की गई है।

सिवनी कलेक्टर ने 31 जनवरी तक शालाओ में किया अवकाश घोषित

सिवनी- जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा आज 28 जनवरी को आदेश जारी करते हुए बताया कि आगामी 31 जनवरी तक जिले की सभी शासकीय , प्राइवेट, सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त ,एवं सी बी एस ई स्कुल में अवकाश घोषित किया है।

ऊक्त आदेश नर्सरी से क्लास 5 वी तक की कक्षाओ पर लागू होगा।

जुरतरा हादसा शेष पाँच शिक्षक हुए स्थांतरित

सिवनी- विगत 26 जनवरी को विकास खंड सिवनी के ग्राम जुरतारा शासकीय स्कुल में मध्यान भोजन के दौरान शाला के शिक्षक द्वारा लापरवाही पूर्वक कार चलाने से बच्चो के गम्भीर रूप से घायल होने की घटना एवं इसके बाद इलजे के दौरान एक बालिका शिवानी की मौत की घटना हुई है ।

पूर्व में ही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा आरोपी शिक्षक एवं प्रधान पाठक को निलंबित किया जा चूका था आज शाला में पदस्थ शेष 5 शिक्षकों को भी डी ई ओ र्एस पी लाल दवरा अन्य शाला में स्थान्तरित कर शाला सचालन हेतू 7 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया।

Video देखे सुपर मॉम ‘कॉलरवाली’ बाघिन जब निकली शावको के साथ सड़को पर

वीडियो खबर के अंत मे है जरूर देखें

pratiktmak photo

सिवनी // मध्य प्रदेश में स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान की मशहूर ‘कॉलरवाली’ बाघिन रविवार की सुबह पर्यटकों को अपने चार नए शावकों के साथ नजर आई। पेंच राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि कॉलरवाली बाघिन ने चार नए शावकों को जन्म दिया है।

परिहार ने बताया कि बाघिन के साथ मांद से बाहर आए शावकों की उम्र लगभग एक माह होगी। बाघिन के सभी शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। सफारी के दौरान रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे फायर लाइन के नजदीक सालई टेक वन क्षेत्र में अचानक बाघिन पर्यटकों के सामने आ गई। पर्यटकों ने कॉलरवाली बाघिन को चार नए शावकों के साथ देखा।

‘सुपर मॉम’ के नाम से प्रसिद्ध ‘कॉलरवाली’ बाघिन इससे पहले सात बार मां बन चुकी है। सात बार में बाघिन ने कुल 26 शावकों को जन्म दिया था। आठवीं बार जन्में बाघ शावकों की संख्या जोड़कर बाघिन के कुल शावकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इतने ज्यादा शावकों को जन्म देने का कीर्तिमान बनाने वाली ‘कॉलरवाली’ बाघिन विश्व में एकलौती मानी जाती है। गौरतलब है कि ‘द जंगल बुक’ की पृष्ठभूमि से जुड़ा मध्य प्रदेश का सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) सह राष्ट्रीय उद्यान बाघों और अपनी खूबसूरती के लिए देश-विदेश में मशहूर है।

बैठे बैठे हो गई मौत

सिवनी-आज सुबह लगभग 8 बजे छिंदवाड़ा चोक के गणेश मंदिर परिसर में बैठे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है, पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव की शिनाख्त कर ली,शव उदय सिंह धुर्व गांव पिपरिया (हथनापुर) निवासी उम्र 40 के रूप में हुई है।

कलर्स चैनल में दिखेंगे सिवनी के अरुणिम मिश्रा

सिवनी। सिवनी जिले में प्रतिभाओं की कमी नही है एक ऐसे ही सिवनी की प्रतिभा अरुणिम मिश्रा को दिनांक 28 जनवरी को रात 10 बजे कलर्स चैनल के केसरी नंदन सिरीयल में स्कूल कैप्टन की भूमिका में व 29 जनवरी को रात 10 बजे स्टार भारत चैनल के सावधान इंडिया सीरियल में राज नामक लड़के की भूमिका में देखा जा सकता है

मालुम हो अरुणिम आकाश गंगा कोचिंग के संचालक गोपाल मिश्रा सर के सुपुत्र है । अरुणिम मिश्रा इसके पूर्व सब टी वी में अलादीन सीरियल और & टीवी में विक्रम बेताल सिरीयल में आ चुके हैं ।

सिवनी जिले का नाम रोशन करने वाले मिश्रा परिवार को बधाई और अरुणिम के उज्ज्वल भविष्य की कामना
सामाजिक धार्मिक एवं अन्य संगठनों ने की है।