Home Blog Page 2102

सिवनी में हुआ साढ़े चार करोड़ का फर्जीवाड़ा! जबलपुर में हुई गिरफ्तारी

जीएसटी इंटेलीजेंस टीम ने पकड़ा साढ़े चार करोड़ रूपये का फर्जीवाड़ा

सिवनी | फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट ट्रांसफर करने पर जीएसटी इंटेलीजेंस ने सिवनी के लोहा कारोबारी को जबलपुर में गिरफ्तार किया है। उसने 25 करोड़ के कारोबार में लगभग 4.45 करोड़ रूपये का क्रेडिट दूसरे कारोबारियों को किया। इसे टैक्स की चोरी मानते हुए कारोबारी की फर्म पर जीएसटी की क्षेत्रीय ईकाई की टीम के द्वारा छापा मारा गया। सबसे बड़ी बात यह थी कि फर्म में वह सामग्री नहीं मिली जिसका क्रेडिट भेजा जा रहा था।

यह था मामला : प्राप्त जानकारी के अनुसार वह केवल पेपर पर ई-वे बिल बना रहा था। जीएसटी इंटेलीजेंस को जानकारी लगी कि सिवनी में अंकित तिवारी की जगदीश ट्रेडर्स नाम की फर्म है। फर्म से लोहे का सरिया और चैनल के अलावा दूसरे उत्पादों की खरीदी – बिक्री की जाती है।

इस पर उपनिदेशक नितिन अग्रवाल ने सीनियर इंटेलीजेंस अधिकारी दिलजीत बाधवान के साथ एक टीम बनायी। टीम की छापा की कार्रवाई के दौरान पता लगा कि संचालक अंकित ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट को केवल इ-वे बिलों के माध्यम से वास्तविक मात्रा में से कई खरीददारों को पेपर पर ट्रांसफर कर दिया है।

गलत ई- वे बिल किये गये तैयार : टीम को कार्यवाही के दौरान पंजीकृत कार्यालय से कोई भी कागज या दस्तावेज नहीं मिले। इस पर तिवारी का बयान लिया गया। इसमें स्वीकार किया गया कि परिसर से कोई भी सामान की आवक नहीं हुई और न ही यहाँ से सामग्री बेची गयी। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके द्वारा गलत ई-वे बिल तैयार किये गये।

अंकित को पूछताछ के लिये शनिवार को जबलपुर बुलाया गया। विभाग के आसूचना अधिकारी ने गड़बड़िया मिलने के बाद अंकित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अब टीम उन कारोबारियों से भी बयान लेगी जिन्होंने फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया।

सिवनी में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया है. जाँच में पाया गया कि अंकित तिवारी ने 4.45 करोड़ का टैक्स क्रेडिट ट्रांसफर किया. इसका फायदा दूसरे कारोबारियों को पहुँचाया. अंकित को गिरफ्तार किया गया है.

समीर पांडे,
उप निदेशक जीएसटी इंटेलीजेंस.

88 पेटी अंग्रेज़ी शराब जप्त

सिवनी- महारास्ट्र की सीमा से लगे ग्राम खावासा में मुखीबर की सूचना पर एक पिक अप वाहन से 88 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई है।

कुरई थाना प्रभारी ने बताया कि ऊक्त वाहन के साथ एक युवक भी पकड़ा गया जिससे पूछताछ की जा रही वही वाहन को जप्त कर कुरई थाने में आबाकरी अधिनियम की धारा 34 ,2 के तहत कार्यवाही की गई है।

गाड़ी में भीड़ जुटाकर नहीं लाए तो 5000 रु.का लगेगा जुर्माना : Video Viral

भोपाल- 8 फरवरी को भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के राहुल गांधी आ रहे हैं इसको लेकर सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक रखी गई थी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेता कांग्रेस के सामिल थे उसी बीच प्रभारी मंत्री आरिफ अकील जी बैठक ले रहे थे उन्होंने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को गाड़ी में भीड़ जुटाकर लाने को लेकर चेतावनी दी और कहा की भीड़ ओर गाड़ी जो भी कांग्रेस का नेता नही लाएगा उस पर में ₹5000 जुर्माना लगाऊंगा

जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील अपनी बेबाकी केलिए जाने जाते है आज कांग्रेस कार्यलय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान जब प्रभारी मंत्री ने सभी कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की सभा मे गाड़ी ओर भीड़ जुटाने का टारगेट मांगा तो सभी कांग्रेस के ब्लॉक ओर मंडलम अधयशो सहित वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ चढ़कर गाड़ी ओर भीड़ लाने का टारगेट दिया प्रभारी मंत्री को जब कांग्रेस के नेताओ के टारगेट पर शक हुवा तो उन्हने सभी नेताओं से कहा कि आप ने जो टारगेट लिया है अगर वो पूरा नही कर सके तो में आप पर 5 हजार का जुर्माना लगेगा ओर भोपाल में मेरे लोग आपकी गाडियो की वीडियो भी भेजो।

VIDEO जब सड़क पर दिखा बाघ परिवार मुसाफिरो ने मोबाइल में कैद किया

सिवनी- कभी बाघों के लिये सारे विश्व में विखयात पेच नेशनल पार्क में विगत कुछ वर्षों से बाघों की मौत ने पर्यटकों को निराश किया था, लेकिन अब पुनः कालर वाली बाघिन के द्वारा नये शावकों को जन्म देने से पार्क गुलजार हो गया है। ऐसा ही द्श्य विगत 2 फरवरी की रात नागपुर जबलपुर मार्ग पर स्थित खवासा के समीप मुसाफिरो ने मोबाइल केमरे में कैद किया जहा बाघिन सहित 2 शावक कुछ समय तक सड़क किनारे बैठे देखे गये ।

देखे वीडियो कैसे हज़ारो लोग एक साथ साईकल के साथ उतरे सड़को पर

पर्यावरण का संदेश देने हजारों ने चलाई एक साथ साइकिल रक्तदान करने वाली समितियों का हुआ सम्मान

सिवनी । आज प्रात: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय सिवनी के बडे मिशन स्कूल मैदान में सिवनी सायकल आन रैली का आयोजन किया गया जो कि यहां से प्रारंभ होकर गणेश चौक होते हुए शुक्रवारी बाजार, गिरजाकुंड, दुर्गा चौक से होते हुए छिंदवाडा चौक, नगर पालिका कार्यालय, बीएसएन चौक, भैरोगंत सोमवारी चौक से गुजरकर पुलिस लाईन होते हुए पाल पेट्रोल पंप, बाहुबली चौक, सिंधिया चौक होते हुए पुन: मिशन स्कूल मैदान में समाप्त हुई।

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रतिदिन सायकल चलाने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए निकाली गई इस रैली के समापन अवसर पर जिले के सभी रक्तदान करने वाले संगठनों का सम्मान भी अनुराग होंडा के सहयोग से किया गया। इसके पश्चात सबसे कम उम्र की बालिका अग्रणी मिश्रा को विशेष पुरूस्कार साईकिल दी गई। इसके अलावा बेस्ट कपल का पुरूस्कार रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी को प्रदान किया गया। जबकि सबसे अधिक आकर्षक सायकल के साथ रैली में शामिल हुए मनन मालू को भी एक सायकिल प्रदान की गई। एक मूक बाधिर युवक राकेश कारपेती को भी सायकिल देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर विधायक सिवनी दिनेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, ,पूर्व सांसद नीता पटेरिया,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, काग्रेस नेता अतुल मालू,असलम खान,जिला भाजपा अध्यछ प्रेम तिवारी,संजू मिश्रा,अभिसेक मालू,गोलु नहाटा, मोंटी भूरा,सहितपुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल, एसडीएम हर्ष सिंह,तहसील दार प्रभात मिश्रा, टीआई अरविंद जैन सहित सभी दलों के पदाधिकारी, समाजसेवी संगठन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाया।

सिवनी सायकल आन एवं टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल सिवनी के तत्वाधान में हुई रैली में ड्रा के माध्यम से 20 सायकिले प्रदान की गई जिसमें से कूपन नंबर 4806, 6852, 1999, 7422, 6481, 871, 5714, 803, 5852, के लकी विजेता उपस्थित नहीं थे जिनकी पुरूस्कार स्वरूप सायकिले समिति के पास सुरक्षित है वे अपने कूपन दिखाकर अपनी सायकिले प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं सायकलें विधायक दिनेश राय मुनमुन, अभिषेक मालू, संतोष अग्रवाल होटल बाहुबली, कमल अग्रवाल, आशीष तिवारी एसडीएफसी बैंक, मनीष कुमार पीएनबी, मनोज गोयल गोयल मेडिकल स्टोर, अरूण राठौर सचिव, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सिवनी, पूर्व सांसद श्रीमति नीता पटेरिया, युवा कांगे्रस नेता अतुल मालू, सुजीत नाहटा तथा सराफा व्यवसायी गोलू नाहटा, मोहित मालू तथा मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल आशु, मॉर्डन स्कूल के संचालक जनक तिवारी, एनएसएआई के जिला अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया, युवा व्यवसायी श्वेत अग्रवाल व आकाश नाहर तथा सुरेश सायकल स्टोर व साहू सायकल स्टोर की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध करायी गई है।

समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने के लिये जिला कलेक्टर प्रवीन सिंह,नगर पालिका सिवनी, कोतवाली पुलिस एवं यातायात बल के जवानों का साधुवाद देते हुए आशा प्रकट की हे की आने वाले समय में भी इसी तरह का सहयोग करेंगे।

VIDEO स्टॉफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार

सिवनी -जिला अस्पताल सिवनी में आज दोपहर लगभग 12 बजे सेवारत स्टॉफ नर्स के साथ लिपिक द्वारा दुव्र्यवहार करते हुये चप्पल से मारने की धमकी दी गई। जिस पर सभी नर्सों ने एक साथ कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। ज्ञात हो कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ अमले के विभागीय कार्यों के संपादन के दौरान आये दिन विवाद की स्थितियां बनती रहती है, ऐसा ही कुछ आज हुआ, जहां पीडि़ता पुलिस की शरण में जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार विभागीय कार्यों के चलते जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टॉफ नर्स श्रीमति कुसुम चांवला विभागीय लिपिक एम.एन. सेन के पास गई थी। इस दौरान दोनों के बीच सर्विस बुक में एंट्री पूर्ण करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जहां लिपिक ने स्टॉफ नर्स के साथ दुव्र्यवहार करते हुये धक्का दिया तथा चप्पल मारने की धमकी भी दे डाली। ज्ञात हो कि स्टॉफ नर्स आगामी 6 माह बाद सेवानिवृत्त होने वाली है।

इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सभी स्टॉफ नर्स एकजुट होकर पहले अस्पताल चौकी पहुंची, जहां चौकी उपस्थित पुलिस कर्मियों सभी स्टॉफ नर्स को लेकर कोतवाली सिवनी पहुंचा, जहां महिला की रिपोर्ट पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक एम.एन. सेन के विरूद्ध भादवि की धारा 323, 294, 506 व एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 24 तक

सिवनी – चतुर्थ मेजर ध्यानचंद स्मृती अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता सिवनी मध्यप्रदेश के तत्वाधान में आयोजित हॉकी इंडिया एवं हॉकी से संबद्ध इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी से 24 फरवरी तक सिन्थेटिक हॉकी मैदान बस स्टेंड में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपए एवं उपविजेता को 51 हजार रूपए की राशि प्रदान की जावेगी। उक्ताशय की जानकारी हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष धन्नालाल गौर ने अपनी विज्ञप्ति में दी है।

इसी तारतम्य में राशीद कुरैशी, संजय डागोरिया ने बताया कि आयोजन मेें देश की प्रसिद्ध हॉकी टीमों में इन टीमों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। साऊथ सेन्ट्रल रेल्वे सिकन्दराबाद, कोर ऑफ सिग्रल्स जालंधर ईस्ट कोस्ट भूवनेश्वर भोपाल इलेवन भोपाल, सेन्ट्रल रेल्वे बाम्बे हेड क्वार्टर सीआईएसएफ नई दिल्ली आरसीएफ चेन्नई, एफसीआई दिल्ली यूपी इलेवन यूपी हरियाणा इलेवन हरियाणा आर्मी ब्वाइज दानापुर नार्दन रेल्वे लखनऊ, आर्टीलरी सेन्टर नासिक, ध्यानचंद अकादमी नागपुर, दुर्ग इलेवन दुर्ग, इटारसी इलेवन इटारसी, मेन्स हॉकी अकादमी भोपाल, बाम्बे इलेवन बाम्बे, हॉकी सिवनी ग्रीन एच रेड, डीएचए जबलपुर एवं बालाघाट आदि शामिल है।

2फरवरी प्रातः 8 बजे सभी पहुचे मिशन स्कूल

2 फरवरी को प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी पर्यावरण जागरण हेतु रैली

सिवनी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सिवनी सायकल-ऑन आयोजन समिति एवं सिवनी टूरिज्म काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में सायकल-ऑन रैली का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 2 फरवरी दिन शनिवार को प्रात: 8 बजे सायकल रैली बड़े मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होगी, जो गणेश चौक से जैन मंदिर मार्ग होते हुये गांधी चौक शुक्रवारी बाजार से मुड़कर नेहरू रोड में प्रवेश करेगी।

गिरजा कुंड से दुर्गा चौक होते हुये सायकल रैली मठ तालाब होते हुये छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिया से नगर पालिका चौक से गुजरकर बीएसएनएल चौक पहुंचकर महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला होते हुई सोमवारी चौक भैरोगंज पहुंचेगी, जहां से यह रैली जिला कलेक्टर निवास से होते हुई पाल पेट्रोल पंप से बाहुबली चौक पहुंचकर सिंधिया चौक होते हुई पुन: बड़ा मिशन स्कूल मैदान पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा।

समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा जन सहयोग से प्राप्त 26 सायकलों का लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को वितरण किया जायेगा। इस दौरान यूनिक सायकल, बेस्ट कपल, सबसे छोटे एवं सबसे अधिक उम्र के सायकल सवारों के लिये विशेष पुरूस्कार रखे गये है इसके अलावा जिले की सभी ऐसी संस्थाओं को भी आयोजन में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनैतिक जनप्रतिनिधियों द्वारा स्मृति चिंह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा जो रक्तदान के क्षेत्र में कार्यशील है।

समिति द्वारा स्वस्थ्य सिवनी-स्वच्छ सिवनी का मुख्य उद्देश्य बनाकर सायकल-ऑन रैली का चौथीं वर्ष आयोजन किया जा रहा है इसका उद्देश्य प्रतिदिन दैनिक उपयोग में सायकल का उपयोग करने के प्रति विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जागरूक करना है।

रक्तदान समितियों को पुरूस्कार अनुराग हाण्डा की ओर से प्रदान किये जा रहे है, वहीं सायकलें विधायक दिनेश राय मुनमुन, अभिषेक मालू, संतोष अग्रवाल होटल बाहुबली, कमल अग्रवाल, आशीष तिवारी एसडीएफसी बैंक, मनीष कुमार पीएनबी, मनोज गोयल गोयल मेडिकल स्टोर, अरूण राठौर सचिव, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सिवनी, पूर्व सांसद श्रीमति नीता पटेरिया, युवा कांगे्रस नेता अतुल मालू, सुजीत नाहटा तथा सराफा व्यवसायी गोलू नाहटा, मोहित मालू तथा मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल आशु, मॉर्डन स्कूल के संचालक जनक तिवारी, एनएसएआई के जिला अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया, युवा व्यवसायी श्वेत अग्रवाल व आकाश नाहर तथा सुरेश सायकल स्टोर व साहू सायकल स्टोर की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध करायी गई है। समिति की ओर से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं-पुरूषों तथा सभी संगठनों से रैली में शामिल होकर इस अभियान में अपना सहयोग करने की अपील की है।

सिवनी कलेक्टर ने की जनसहयोग की अपील

जन सहयोग से यातायात नियमों के प्रति लायेँ जागरूकता- कलेक्टर सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

सिवनी / सड़क सुरक्षा बैठक में SP श्री ललित शाक्यवार, ADM श्रीमति रानी बाटड एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति मेें की गयी, जिसमें आगामी 4 फरवरी प्रारंभ हो रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में विभागीय तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा दिये गये।

यातायात एवं परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर पूरी तैयारी रखे। सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों से आम नागरिकों को जागरूक करे। आम नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट के उपयोग के लिये प्रोत्साहित किया जाये। स्कूलों/कॉलेजों, सड़क चोराहों में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करनें संबंधी प्रदर्शनी, पेंटिग तथा वाद-विवाद जैसी अन्य गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाये तथा हेलमेट के उपयोग करने वाले तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाये।

जन सहयोग से जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की पूरी कार्य योजना बनाई जाये जिसमें समाज सेवी संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये।

सभी वाहनों में निःशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाया जाये ताकि रात्रि में इन्हें आसानी से देखा जा सके तथा दुर्घटनाओं में कमी आए। सभी SDM तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सम्पूर्ण जिले की सड़कों के ऐसे स्थानों के चिन्हांकन के निर्देश दिये जहॉं अक्सर तकनीकि या अन्य कारणों से दुर्घटनायें होती है ताकि उनमें तत्काल सुधार किया जा सके।

उक्त बैठक में Add SP श्री गोपाल खाण्डेल, SDM श्री हर्ष सिंह, EE-PWD श्री के.पी. लखेरा सहित अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

VIDEO पुलिस क़्वार्टर में चल रहा जुआ

Gambling in police quarters
पुलिस क्वार्टर में जुआ, 3 आरक्षक लाइन अटैच

वीडियो खबर के अंत में है // सिवनी- जिले के काह्निवाड़ा थाना परिसर में बने पुलिस क्वार्टर में ताश की पत्तियों के साथ जुआ खेलते 3 आरक्षकों का वीडियो वायरल हो रहा है जिन्हे लाइन अटैच कर दिये गए है।

उप पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह में बताया कि शोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद काह्निवाड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रेम शकंर मिश्रा,सत्यकुमार इनवाती,एवं झोतेश्वर धुर्वे को लाइन अटैच किया गया है।