Homeसिवनी2फरवरी प्रातः 8 बजे सभी पहुचे मिशन स्कूल

2फरवरी प्रातः 8 बजे सभी पहुचे मिशन स्कूल

Date:

2 फरवरी को प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी पर्यावरण जागरण हेतु रैली

सिवनी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सिवनी सायकल-ऑन आयोजन समिति एवं सिवनी टूरिज्म काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में सायकल-ऑन रैली का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 2 फरवरी दिन शनिवार को प्रात: 8 बजे सायकल रैली बड़े मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होगी, जो गणेश चौक से जैन मंदिर मार्ग होते हुये गांधी चौक शुक्रवारी बाजार से मुड़कर नेहरू रोड में प्रवेश करेगी।

गिरजा कुंड से दुर्गा चौक होते हुये सायकल रैली मठ तालाब होते हुये छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिया से नगर पालिका चौक से गुजरकर बीएसएनएल चौक पहुंचकर महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला होते हुई सोमवारी चौक भैरोगंज पहुंचेगी, जहां से यह रैली जिला कलेक्टर निवास से होते हुई पाल पेट्रोल पंप से बाहुबली चौक पहुंचकर सिंधिया चौक होते हुई पुन: बड़ा मिशन स्कूल मैदान पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा।

समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा जन सहयोग से प्राप्त 26 सायकलों का लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को वितरण किया जायेगा। इस दौरान यूनिक सायकल, बेस्ट कपल, सबसे छोटे एवं सबसे अधिक उम्र के सायकल सवारों के लिये विशेष पुरूस्कार रखे गये है इसके अलावा जिले की सभी ऐसी संस्थाओं को भी आयोजन में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनैतिक जनप्रतिनिधियों द्वारा स्मृति चिंह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा जो रक्तदान के क्षेत्र में कार्यशील है।

समिति द्वारा स्वस्थ्य सिवनी-स्वच्छ सिवनी का मुख्य उद्देश्य बनाकर सायकल-ऑन रैली का चौथीं वर्ष आयोजन किया जा रहा है इसका उद्देश्य प्रतिदिन दैनिक उपयोग में सायकल का उपयोग करने के प्रति विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जागरूक करना है।

रक्तदान समितियों को पुरूस्कार अनुराग हाण्डा की ओर से प्रदान किये जा रहे है, वहीं सायकलें विधायक दिनेश राय मुनमुन, अभिषेक मालू, संतोष अग्रवाल होटल बाहुबली, कमल अग्रवाल, आशीष तिवारी एसडीएफसी बैंक, मनीष कुमार पीएनबी, मनोज गोयल गोयल मेडिकल स्टोर, अरूण राठौर सचिव, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सिवनी, पूर्व सांसद श्रीमति नीता पटेरिया, युवा कांगे्रस नेता अतुल मालू, सुजीत नाहटा तथा सराफा व्यवसायी गोलू नाहटा, मोहित मालू तथा मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल आशु, मॉर्डन स्कूल के संचालक जनक तिवारी, एनएसएआई के जिला अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया, युवा व्यवसायी श्वेत अग्रवाल व आकाश नाहर तथा सुरेश सायकल स्टोर व साहू सायकल स्टोर की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध करायी गई है। समिति की ओर से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं-पुरूषों तथा सभी संगठनों से रैली में शामिल होकर इस अभियान में अपना सहयोग करने की अपील की है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related